अपठित गद्यांश और काव्यांश (Apathit Gadyansh aur Kavyansh): Class 10 PYQs 2025–2026 with solutions
All 6 CBSE board questions asked from अपठित गद्यांश और काव्यांश (Apathit Gadyansh aur Kavyansh) in 3 board papers, with the year, set and marks of each. 3 are solved free below. The Class 10 Hindi Course B PYQ Book: Solved Board Papers 2025-2026 (CBSE) has every solution, all chapters and 2 full board papers.
अपठित गद्यांश और काव्यांश (Apathit Gadyansh aur Kavyansh): board weightage
Board weightage 2025–2026
| Year | 2025 | 2026 |
|---|---|---|
| Questions | 2 | 4 |
| Marks | 14 | 28 |
Most asked topics
6 questions from 3 papers. Repeated questions are shown once with every year they were asked.
Jump to: 7 अंक
7 अंक : अपठित बोध
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
गहराते जलवायु संकट के कारण धरती का तापमान न केवल बढ़ रहा है बल्कि गर्म दिनों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। तापमान बढ़ने से मानव के स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है क्योंकि गरमी शरीर व दिमाग को बहुत पीड़ा देती है। शरीर में पानी की कमी से रक्त-वाहिकाओं पर गरमी का दबाव बढ़ जाता है, जिससे थक्के जमने की प्रवृत्ति बढ़ जाती है और मस्तिष्क आघात व दिल का दौरा पड़ता है। गुरदे (किडनी) में रक्त का प्रवाह कम होने से गुरदा (किडनी) शिथिल या खराब हो सकता है। मौजूदा मानसिक स्वास्थ्य विकार बढ़ सकते हैं।
शिशु और छोटे बच्चे वयस्कों की तुलना में ज़्यादा असुरक्षित होते हैं क्योंकि उनके शरीर में पानी की मात्रा अधिक होती है और शारीरिक प्रणालियाँ प्रभावी ताप अनुकूलन के लिए तीव्र प्रतिक्रिया को सक्षम करने को पर्याप्त परिपक्व नहीं होती हैं। अत्यधिक गरमी में बुज़ुर्ग भी काफ़ी असुरक्षित रहते हैं।
हाल के वर्षों में जलवायु संकट से निपटने की ओर वैश्विक स्तर पर ध्यान जाने लगा है और लोग सावधान होने लगे हैं। वर्ष 2015 से लेकर वर्ष 2023 तक के कॉप सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए राष्ट्रीय क्षमताओं को मज़बूत करने की ज़रूरत को रेखांकित किया गया। गरमी में लू से बचाव के लिए व्यक्तिगत, घरेलू, स्थानीय व राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास होने चाहिए। सीधे सूरज के नीचे या संपर्क में आने से बचना चाहिए। ढीले-ढाले, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने चाहिए। सिर को टोपी और आँखों को धूप के चश्मे से बचाना समझदारी है। इन सामान्य सावधानियों के प्रति उदासीन रहने से स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडराने लगता है। तरल पदार्थों विशेषकर पानी का सेवन बढ़ाना चाहिए। घर में और उसके आसपास हरे-भरे क्षेत्रों को बढ़ावा देना चाहिए। बढ़ती गरमी से बचना एक सामूहिक नागरिक ज़िम्मेदारी है। गाँव हो या शहर, बचाव के तमाम उपाय मिलकर करने चाहिए।
(i) गरमियों में लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडराने लगता है, जब वे: (A) शारीरिक परिश्रम से बचने लगते हैं (B) खान-पान के प्रति लापरवाही बरतने लगते हैं (C) स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति उदासीनता दिखाने लगते हैं (D) स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कठोर परिश्रम करने लगते हैं
(ii) सही कथन चुनिए: (I) पानी की कमी से शरीर में रक्त-प्रवाह कम होने से शारीरिक अंगों की कार्य-संचालन क्षमता प्रभावित होती है। (II) बढ़ता तापमान मानसिक विकारों को जन्म देता है। (III) गरमी के प्रभाव से बचने के लिए तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। (A) (I) और (III) (B) (I) और (II) (C) (II) और (III) (D) तीनों
(iii) कथन: शिशु और छोटे बच्चे गरमी में वयस्कों की तुलना में ज़्यादा असुरक्षित रहते हैं। कारण: उनकी शारीरिक प्रणालियाँ ताप अनुकूलन प्रक्रिया के लिए परिपक्व नहीं हो पातीं। (A) दोनों गलत (B) कारण सही, कथन गलत (C) कथन सही, कारण गलत व्याख्या (D) दोनों सही, कारण सही व्याख्या
(iv) ‘लू’ से आप क्या समझते हैं? इससे बचने की सलाह क्यों दी जाती है? (2)
(v) बढ़ते तापमान को नियंत्रित रखने के लिए किन्हीं दो उपायों को लिखिए। (2)
Solution
(i) (C) स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति उदासीनता दिखाने लगते हैं
(ii) (A) (I) और (III)
(iii) (D) दोनों सही, कारण सही व्याख्या
(iv) गर्मियों में चलने वाली अत्यधिक गर्म और शुष्क हवा को ‘लू’ कहते हैं। इससे बचने की सलाह इसलिए दी जाती है क्योंकि यह शरीर में पानी की कमी कर देती है, जिससे रक्त-वाहिकाओं पर दबाव, थक्के, मस्तिष्क आघात, दिल का दौरा और गुरदे खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।
(v) (1) घर में और आसपास हरे-भरे क्षेत्रों (पेड़-पौधों) को बढ़ावा देना। (2) व्यक्तिगत, घरेलू, स्थानीय व राष्ट्रीय स्तर पर मिलकर सामूहिक प्रयास करना और जलवायु संकट से निपटने की राष्ट्रीय क्षमताएँ मज़बूत करना।
निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
मन कल्पनाशील है, इसलिए सुंदर सतरंगी कल्पनाएँ बनाकर लुभाता है, मगर सच का अनुभव करना हो तो कल्पना के आसमान से उतरकर सच के धरातल पर आना पड़ता है। काँटे, यानी जो भी दुखद है, जो भी नकारात्मक है, उसका स्वीकार। लेकिन उन्हें तो हम अपने भीतर कहीं गहरे दबा देते हैं, उनसे बचना चाहते हैं। जीवन को अच्छे और बुरे में बाँटकर हमने खुद के साथ बड़ा अन्याय किया है। ज़िन्दगी आदमी की सतरंगी कल्पनाओं के सहारे नहीं चलती, उसके अपने नियम हैं, जो बिल्कुल वैज्ञानिक हैं। हमारा पूरा अस्तित्व बना तरंगों से; यह ऊर्जा का महासागर है और ऊर्जाएँ स्वभावतः एक दूसरे के विपरीत और परिपूरक होती हैं। जो विपरीत दिखाई देता है, वह दूसरे को सहारा देता है। दो विपरीत एक दूसरे को सँभालते हैं।
अगर आप चाहते हैं कि सच में आपके जीवन का फूल खिले, तो काँटों से दूर रहने की आदत छोड़ दें। ज्योति अंधेरे में ही जगमगाती है। पत्थर पर जब छेनी चलती है, तभी तो मूर्तियाँ निर्मित होती हैं। अगर पत्थर कह दे कि नहीं, छेनी मुझे बर्दाश्त नहीं, मुझे काटो मत। मैं जैसा हूँ, मुझे वैसा ही रहने दो; तो अनगढ़ ही रह जाएगा। छेनी की चोट सहना उसके लिए ज़रूरी है। लोग काँटों से इसलिए बचते हैं कि उनके छिदने पर जो दुख होता है, उसकी पीड़ा सहने की उनमें शक्ति नहीं है। काँटों से निबाह करना काफ़ी नहीं है, काँटों से उतना ही प्रेम करना होगा, जितना फूलों से। अगर आपने काँटों से प्रेम न किया, तो आप प्लास्टिक के फूल ही खरीद लाएँगे, क्योंकि उनमें काँटे नहीं होते।
ज़िंदगी के दोहरे रूप को भली-भाँति पहचानिए। अगर आपने ज़िद की कि हम तो एक को ही पकड़कर जिएँगे, तो आपको यह भी मानना होगा कि आप एक ही पैर से, एक ही पतवार से अपनी नाव खे लेंगे। जब आप एक ही पतवार से नाव को खेओगे तो वह गोल-गोल चक्कर लगाने लगेगी। ऐसी ही ज़िंदगी है। दोनों पतवारों से खेकर ही इसे किनारे पहुँचाया जा सकता है।
(i) ‘ज्योति अंधेरे में ही जगमगाती है’ का गद्यांश के संदर्भ में आशय है: (A) प्रकाश का भान अंधकार में ही होता है (B) अंधेरे के कारण ही प्रकाश का महत्त्व है (C) कष्टों के बाद ही सुख का अनुभव होता है (D) अंधेरे में रहने वाले ही प्रकाश का मोल समझते हैं
(ii) कॉलम मिलाइए: I. पत्थर, II. छेनी, III. मूर्ति — (i) कष्ट, (ii) मानव-जीवन, (iii) सफलता (A) I(i) II(iii) III(ii) (B) I(ii) II(iii) III(i) (C) I(ii) II(i) III(iii) (D) I(iii) II(ii) III(i)
(iii) पत्थर, छेनी और मूर्ति का उदाहरण किस उद्देश्य से दिया गया है? (A) मूर्ति निर्माण की प्रक्रिया से अवगत कराने हेतु (B) जीवन निखारने के लिए कष्टों का महत्त्व समझाने हेतु (C) पत्थर की अनगढ़ता से परिचित कराने हेतु (D) तीनों की अन्योन्याश्रयिता समझाने हेतु
(iv) ‘जीवन का फूल खिलने’ से क्या अभिप्राय है? (2)
(v) ‘ज़िंदगी की नाव दोनों पतवारों से चलती है’ कथन की सार्थकता सिद्ध कीजिए। (2)
Solution
(i) (C) कष्टों के बाद ही सुख का अनुभव होता है
(ii) (C) I(ii) II(i) III(iii)
(iii) (B) जीवन निखारने के लिए कष्टों का महत्त्व समझाने हेतु
(iv) ‘जीवन का फूल खिलने’ का अभिप्राय है जीवन का पूर्ण विकास, सच्ची सफलता और आनंद प्राप्त होना। लेखक के अनुसार यह तभी संभव है जब हम दुखों और कठिनाइयों (काँटों) से भागने के बजाय उन्हें स्वीकार करें और उनसे प्रेम करें।
(v) जीवन के दो रूप हैं: सुख और दुख, फूल और काँटे। जैसे एक पतवार से खेने पर नाव गोल-गोल घूमती रहती है, वैसे ही केवल सुख को पकड़ने वाला व्यक्ति आगे नहीं बढ़ पाता। दोनों को समान भाव से स्वीकार करने पर ही जीवन संतुलित होकर लक्ष्य (किनारे) तक पहुँचता है।
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
कृत्रिम वर्षा या क्लाउड सीडिंग आधुनिक विज्ञान की एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है जिसके माध्यम से बादलों से इच्छानुसार वर्षा कराई जा सकती है। इस तकनीक में सिल्वर आयोडाइड या ठोस आइस जैसे रसायनों को बादलों के बहाव के साथ फैला दिया जाता है। जहाँ बारिश करानी होती है वहाँ पर हवा की विपरीत दिशा में इसका छिड़काव किया जाता है। ये रसायन बादलों में मौजूद जलवाष्प के कणों को संघनित (और घना) करने में सहायता करते हैं, जिससे बूँदें बनती हैं और वर्षा होती है। यह प्रक्रिया विशेष रूप से सुसज्जित विमानों या ज़मीन से दागे जाने वाले रॉकेटों के माध्यम से संपन्न की जाती है।
कृत्रिम वर्षा की आवश्यकता मुख्यतः उन क्षेत्रों में होती है जहाँ सूखा पड़ता है, जल संकट होता है या कृषि के लिए पर्याप्त वर्षा नहीं होती। संयुक्त अरब अमीरात, चीन, भारत और अमेरिका जैसे देश इस तकनीक का सफलतापूर्वक उपयोग कर रहे हैं। यह तकनीक वायु प्रदूषण को कम करने, जंगल की आग बुझाने और बाँधों में जलस्तर बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध हुई है। कहाँ और किस बादल पर इसे छिड़कने से बारिश की संभावना ज़्यादा होगी, इसका निर्णय मौसम वैज्ञानिक करते हैं। इसके लिए मौसम के आँकड़ों का सहारा लिया जाता है।
कृत्रिम वर्षा के कुछ दुष्प्रभाव भी हैं। अत्यधिक रसायनों के प्रयोग से पर्यावरण प्रदूषित हो सकता है और मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। इसके अतिरिक्त यह तकनीक अत्यंत महँगी और इसकी सफलता की दर 10 से 30 प्रतिशत तक होती है। कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि यह प्राकृतिक जल चक्र को भी बाधित कर सकती है। फिर भी, जलवायु परिवर्तन के इस युग में कृत्रिम वर्षा जल संकट के समाधान का एक महत्त्वपूर्ण विकल्प बनती जा रही है। आवश्यकता इसके समझदारीपूर्ण उपयोग की है।
(i) कृत्रिम वर्षा में प्रयुक्त रसायनों का मुख्य कार्य क्या है? (A) बादलों को एकत्रित करना (B) जलवाष्प के कणों को घना करना (C) हवा की गति को नियंत्रित करना (D) तापमान को नियंत्रित करना
(ii) दुष्प्रभावों के विषय में सही कथन: (1) इससे पर्यावरण प्रदूषित हो सकता है। (2) मिट्टी की गुणवत्ता बढ़ जाती है। (3) जलवायु परिवर्तन को प्रभावित करती है। (A) केवल (1) (B) केवल (3) (C) (2) और (3) (D) (1) और (3)
(iii) कृत्रिम वर्षा का नकारात्मक पहलू क्या है? (A) इसके लिए अधिक ऊर्जा चाहिए (B) इसके लिए संसाधन चाहिए (C) यह प्राकृतिक जल चक्र को प्रभावित कर सकती है (D) इसके लिए तकनीक की आवश्यकता होती है
(iv) कृत्रिम वर्षा की आवश्यकता किन परिस्थितियों में होती है? (2)
(v) जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में कृत्रिम वर्षा का क्या महत्त्व है? (2)
Solution
(i) (B) जलवाष्प के कणों को घना करना
(ii) (A) केवल (1)
(iii) (C) यह प्राकृतिक जल चक्र को प्रभावित कर सकती है
(iv) कृत्रिम वर्षा की आवश्यकता उन क्षेत्रों में होती है जहाँ सूखा पड़ता है, जल संकट होता है या कृषि के लिए पर्याप्त वर्षा नहीं होती। इसके अतिरिक्त वायु प्रदूषण कम करने, जंगल की आग बुझाने और बाँधों का जलस्तर बढ़ाने के लिए भी इसका प्रयोग होता है।
(v) जलवायु परिवर्तन के कारण वर्षा अनियमित हो गई है और सूखा-जल संकट बढ़ रहा है। ऐसे में कृत्रिम वर्षा जल संकट के समाधान का एक महत्त्वपूर्ण विकल्प बनती जा रही है; पर इसके दुष्प्रभावों के कारण इसका समझदारीपूर्ण उपयोग आवश्यक है।
निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
विटामिन-डी एक ऐसा पोषक तत्त्व है, जिसे अक्सर ‘सनशाइन विटामिन’ भी कहा जाता है, क्योंकि यह प्राकृतिक रूप से सूर्य की रोशनी से प्राप्त होता है। हमारे शरीर में यह विटामिन हड्डियों को मज़बूत बनाने, कैल्सियम और फॉस्फोरस के संतुलन को बनाए रखने तथा प्रतिरक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हाल के वर्षों में दुनिया-भर में विटामिन-डी की कमी एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या के रूप में उभर कर सामने आई है। आधुनिक जीवन-शैली, प्रदूषण और दफ़्तर तथा घर के भीतर लगातार रहने के कारण बहुत से लोगों में इस विटामिन की कमी हो रही है। यह कमी न केवल शारीरिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डालती है, बल्कि मानसिक और सामाजिक स्तर पर भी इसके दूरगामी प्रभाव देखने को मिलते हैं। सूर्य की किरणें हमारे स्वास्थ्य के लिए एक अनमोल उपहार हैं, लेकिन आज के समय में लोग कम्प्यूटर, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ इतने व्यस्त हो गए हैं कि वे बाहरी वातावरण में निकलने का समय ही नहीं निकाल पाते। परिणामस्वरूप उन्हें सूर्य की किरणों का लाभ नहीं मिल पाता। हमारे शरीर को आवश्यक मात्रा में यह विटामिन प्राप्त करने के लिए सूर्य की रोशनी के साथ-साथ संतुलित आहार भी उतना ही अहम है।
(i) आधुनिक जीवन-शैली का कौन-सा दुष्प्रभाव स्वास्थ्य पर प्रमुख रूप से दिखाई दे रहा है? (A) शरीर में विटामिन डी की कमी (B) मानसिक तनाव में वृद्धि (C) पाचन तंत्र पर प्रभाव (D) शारीरिक विकास पर दुष्प्रभाव
(ii) कथन: विटामिन-डी को ‘सनशाइन विटामिन’ भी कहा जाता है। कारण: यह प्राकृतिक रूप से सूर्य की रोशनी से प्राप्त होता है। (A) दोनों गलत (B) कथन सही, कारण गलत (C) कथन गलत, कारण सही (D) दोनों सही, कारण सही व्याख्या
(iii) मानव शरीर में विटामिन-डी की कौन-सी भूमिका नहीं होती? (A) हड्डियों को मज़बूत करना (B) प्रदूषक तत्त्वों का अवशोषण (C) कैल्सियम-फॉस्फोरस का संतुलन (D) प्रतिरक्षा प्रणाली की सुदृढ़ता
(iv) विटामिन-डी किन-किन स्रोतों से प्राप्त किया जा सकता है? (2)
(v) विटामिन-डी की कमी के प्रमुख कारण लिखिए। (2)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
भारतीय चिंतन में स्वास्थ्य का अर्थ ‘स्व’ में स्थित होता है। दूसरे शब्दों में एक आत्मस्थ व्यक्ति को स्वस्थ कहा जा सकता है। जीवन का आनंद लेने के लिए स्वस्थ रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य व्यक्ति के व्यक्तिगत एवं सामाजिक जीवन के लिए महत्त्वपूर्ण है। समाज का एक उत्पादक सदस्य होने के नाते हमें जागरूक और शरीर से क्रियाशील होने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य मनोविज्ञान में वे मनोवैज्ञानिक कारक आते हैं जो स्वास्थ्य को बनाए रखने और उन्नत करने में सहायक होते हैं। यह उन कारकों की भी खोज करता है जो रोग की स्थिति पैदा करते हैं। हमारी जीवन शैली और सोचने एवं व्यवहार करने के तरीके लोगों के स्वास्थ्य स्तर में योगदान करते हैं। व्यायाम, पौष्टिक भोजन लेने और धूम्रपान जैसे दुर्व्यसनों में परिवर्तन से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।
स्वास्थ्य शारीरिक और मानसिक कुशलक्षेम की अवस्था को कहते हैं। यह एक सकारात्मक अवस्था है। लोगों के व्यक्तिगत तथा सामाजिक जीवन में स्वास्थ्य का केन्द्रीय स्थान है। आज की दुनिया में लोगों के गुणात्मक जीवन को चारों ओर से चुनौतियों का सामना करना पड़ता है जिसका परिणाम लोगों का गिरता स्वास्थ्य है। एक ओर बाहरी पर्यावरण बड़ी तेज़ी से बदल रहा है। इससे अनेक पर्यावरणीय तनावों से सफलतापूर्वक निपटने की आवश्यकता है। सामाजिक संरचना में आए बदलाव जैसे परिवार और अन्य सामाजिक संस्थाओं का विघटन, प्रतिस्पर्धा और उपभोक्तावादी संस्कृति द्वंद्व और असहयोग को बढ़ावा प्रदान कर स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है।
(i) गद्यांश के अनुसार व्यक्तिगत एवं सामाजिक जीवन के लिए महत्त्वपूर्ण है: (A) धन (B) संघर्ष (C) स्वास्थ्य (D) परिश्रम
(ii) ‘समाज का उत्पादक सदस्य होने से’ क्या अभिप्राय है? (A) समाज के विकास में योगदान देने वाला सक्रिय नागरिक (B) कल-कारखानों में काम करने वाला मेहनती श्रमिक (C) खेत-खलिहानों में काम करने वाला परिश्रमी किसान (D) देश के विकास में योगदान देने वाला चिंतनशील वैज्ञानिक
(iii) कथन: उत्तम स्वास्थ्य व्यक्ति के व्यक्तिगत एवं सामाजिक जीवन के लिए आवश्यक है। कारण: मन की जागरूकता और शरीर की क्रियाशीलता स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य है। (A) कथन सही, कारण कथन की गलत व्याख्या (B) दोनों सही (C) कथन गलत, कारण सही (D) दोनों गलत
(iv) स्वास्थ्य पर प्रभाव डालने वाले नकारात्मक कारकों का उल्लेख कीजिए। (2)
(v) स्वास्थ्य किसे कहते हैं? शरीर को स्वस्थ कैसे रखा जा सकता है? (2)
निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
क्रोध दुःख के चेतन कारण के साक्षात्कार या अनुमान से उत्पन्न होता है। साक्षात्कार के समय दुःख और उसके कारण के संबंध का परिज्ञान आवश्यक है। तीन-चार महीने के बच्चे को कोई हाथ उठाकर मार दे, तो उसने हाथ उठाते तो देखा है पर उसकी पीड़ा और उस हाथ उठाने से क्या संबंध है, यह वह नहीं जानता है। अतः वह केवल रोकर अपना दुःख मात्र प्रकट कर देता है। दुःख के कारण की स्पष्ट धारणा के बिना क्रोध का उदय नहीं होता। दुःख के सज्ञान कारण पर प्रबल प्रभाव डालने में प्रवृत्त करवाने वाला मनोविकार होने के कारण क्रोध का आविर्भाव बहुत पहले देखा जाता है। शिशु अपनी माता की आकृति से परिचित हो जाने पर ज्यों ही यह जान जाता है कि दूध इसी से मिलता है, भूखा होने पर वह उसे देखते ही अपने रोने में कुछ क्रोध का आभास देने लगता है।
सामाजिक जीवन में क्रोध की ज़रूरत बराबर पड़ती है। यदि क्रोध न हो तो मनुष्य दूसरों के द्वारा पहुँचाए जाने वाले बहुत से कष्टों की चिरनिवृत्ति का उपाय ही न कर सकेगा। समाज में निराशा और अत्याचार का बोलबाला बढ़ जाएगा। कोई मनुष्य किसी दुष्ट के नित्य दो-चार प्रहार सहता है। यदि उसमें क्रोध का विकास नहीं हुआ है तो वह केवल आह-ऊह करेगा, जिसका उस दुष्ट पर कोई प्रभाव नहीं। उस दुष्ट के हृदय में विवेक, दया आदि उत्पन्न करने में बहुत समय लगेगा। संसार किसी को इतना समय ऐसे छोटे-छोटे कामों के लिए नहीं दे सकता।
(i) क्रोध की उत्पत्ति का क्या कारण है? (A) सामने वाले के हृदय में दया उत्पन्न करना (B) दुःख के चेतन कारण के साक्षात्कार का अनुमान (C) क्रोध को अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानना (D) अपनी भावनाओं पर नियंत्रण न रख पाना
(ii) माँ की गोद में जाते ही शिशु क्यों शांत हो जाता है? (A) माता शिशु की जननी है (B) सुरक्षा का अनुभव करता है (C) माँ की गोद में ममता का अनुभव करता है (D) माँ की आकृति पहचान भूख शांत हो जाने की आशा है
(iii) कथन: क्रोध की आह-ऊह का दुष्ट पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। कारण: दुष्ट के हृदय में विवेक, दया आदि उत्पन्न करने में बहुत समय लगेगा। (A) कथन सही, कारण कथन की गलत व्याख्या (B) दोनों गलत (C) कथन सही, कारण सही व्याख्या (D) कथन गलत, कारण सही
(iv) गद्यांश का लेखक सामाजिक जीवन में क्रोध का समर्थन करता है, क्यों? (2)
(v) गद्यांश के आधार पर क्रोध की व्याख्या कीजिए। (2)
Get every solution for all chapters
- Every board question of every chapter, each fully solved the way the board gives marks
- 2 complete board papers, each followed by its solutions
- Weightage and most-asked topics for every chapter
- Instant PDF download, colour and black & white print copies
Revising the chapter first? Complete Hindi (Course B) Notes for Class 10 (Sparsh 2 + Sanchayan 2, CBSE 2026-27) →
What you get in the pack
- CBSE Class 10 Hindi Course B board papers 2025 to 2026 (11 board papers (2 given in full))
- All 27 chapters and 2 board papers complete
- Part A: all 27 chapters, questions sorted chapter-wise and by marks
- Year-wise weightage table and most-asked topics for every chapter
- Part B: each full board paper followed by its complete solutions
- Answers in Hindi on the board's marking-scheme points; model writing tasks
- Only the current syllabus in Part A
All chapters in this pack
- PYQ Ch 1 Kabir: Sakhi
- PYQ Ch 2 Meera: Pad
- PYQ Ch 3 Manushyata
- PYQ Ch 4 Parvat Pradesh mein Pavas
- PYQ Ch 5 Top
- PYQ Ch 6 Kar Chale Hum Fida
- PYQ Ch 7 Atmatran
- PYQ Ch 8 Bade Bhai Sahab
- PYQ Ch 9 Diary ka Ek Panna
- PYQ Ch 10 Tatara-Vamiro Katha
- PYQ Ch 11 Teesri Kasam ke Shilpkar Shailendra
- PYQ Ch 12 Ab Kahan Doosre ke Dukh se Dukhi Hone Wale
- PYQ Ch 13 Patjhar mein Tooti Pattiyan
- PYQ Ch 14 Kartoos
- PYQ Ch 15 Harihar Kaka
- PYQ Ch 16 Sapnon ke-se Din
- PYQ Ch 17 Topi Shukla
- PYQ Ch 18 Padbandh
- PYQ Ch 19 Rachna ke Aadhar par Vakya Rupantaran
- PYQ Ch 20 Samas
- PYQ Ch 21 Muhavare
- PYQ Ch 22 Anuchchhed Lekhan
- PYQ Ch 23 Aupcharik Patra Lekhan
- PYQ Ch 24 Suchna Lekhan
- PYQ Ch 25 Vigyapan Lekhan
- PYQ Ch 26 E-mail aur Laghukatha Lekhan
- PYQ Ch 27 Apathit Gadyansh aur Kavyansh
- Board Paper 2026 Set 4-1-1 with Solutions
- Board Paper 2025 Set 4-1-1 with Solutions
