पर्वत प्रदेश में पावस (Parvat Pradesh mein Pavas): Class 10 PYQs 2025–2026 with solutions
All 11 CBSE board questions asked from पर्वत प्रदेश में पावस (Parvat Pradesh mein Pavas) in 11 board papers, with the year, set and marks of each. 6 are solved free below. The Class 10 Hindi Course B PYQ Book: Solved Board Papers 2025-2026 (CBSE) has every solution, all chapters and 2 full board papers.
पर्वत प्रदेश में पावस (Parvat Pradesh mein Pavas): board weightage
Board weightage 2025–2026
| Year | 2025 | 2026 |
|---|---|---|
| Questions | 6 | 5 |
| Marks | 21 | 13 |
Most asked topics
11 questions from 11 papers. Repeated questions are shown once with every year they were asked.
2 अंक : लघु उत्तरीय
आपकी पाठ्यपुस्तक की किस कविता में प्रकृति-सौंदर्य का वर्णन किया गया है? उस कविता में वर्णित प्रकृति के कोमल रूप का वर्णन कीजिए।
Solution
कविता: सुमित्रानंदन पंत की ‘पर्वत प्रदेश में पावस’। कोमल रूप: पर्वत पर खिले फूल मानो पर्वत की आँखें; तलहटी में दर्पण-सा स्वच्छ ताल; मोतियों की लड़ियों जैसे झाग भरे झरने; शांत आकाश की ओर एकटक देखते ऊँचे पेड़।
'पर्वत प्रदेश में पावस' कविता में कवि ने प्रकृति को मानवीय क्रियाकलाप करते हुए दिखाया है, प्रकृति के किन्हीं दो क्रियाकलापों का उल्लेख कीजिए।
Solution
(1) पर्वत आँखें फाड़कर ताल-दर्पण में अपना रूप निहारता है। (2) झरने पर्वत का गौरव-गान करते हैं। (3) तरुवर चिंतित होकर आकाश की ओर झाँकते हैं। (4) शाल के पेड़ डरकर धरती में धँस जाते हैं। (5) इंद्र जादू का खेल खेलता है। (कोई दो)
'पर्वत प्रदेश में पावस' कविता के आधार पर 'अवलोक रहा है बार-बार' पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए।
Solution
करधनी के आकार का विशाल पर्वत अपने ऊपर खिले हज़ारों फूल रूपी आँखों से नीचे फैले दर्पण-से ताल में अपना विशाल प्रतिबिंब बार-बार देख रहा है, मानो अपने सौंदर्य पर मुग्ध हो (मानवीकरण)।
'पर्वत प्रदेश में पावस' कविता के आधार पर 'था इंद्र खेलता इंद्रजाल' पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए।
Solution
वर्षा ऋतु में पर्वतीय प्रदेश में प्रकृति पल-पल रूप बदलती है: घने बादलों से पर्वत अदृश्य, झरनों का केवल स्वर, मूसलाधार वर्षा, ताल से धुआँ। कवि को लगता है मानो वर्षा का देवता इंद्र बादल रूपी विमान में घूमते हुए जादू के खेल दिखा रहा है।
'पर्वत प्रदेश में पावस' कविता में कवि ने पर्वत की विशालता को किस प्रकार चित्रित किया है? स्पष्ट कीजिए।
'पर्वत प्रदेश में पावस' कविता में – 'पल-पल परिवर्तित प्रकृति वेश' से कवि का क्या तात्पर्य है?
बादलों से पर्वत के छिप जाने पर कवि की कल्पना, 'पर्वत प्रदेश में पावस' कविता के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
5 अंक : पठित अंश / अनुच्छेद, पत्र, ई-मेल, लघुकथा
निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
गिरि का गौरव गाकर झर-झर मद में नस-नस उत्तेजित कर मोती की लड़ियों-से सुंदर झरते हैं झाग भरे निर्झर! गिरिवर के उर से उठ-उठकर उच्चाकांक्षाओं से तरुवर हैं झाँक रहे नीरव-नभ पर अनिमेष, अटल, कुछ चिंतापर।
(i) 'अनिमेष' का अर्थ नहीं है (A) एकटक (B) लगातार (C) निर्निमेष (D) झाँकना
(ii) पद्यांश में किसकी तुलना मोती की लड़ियों से की गई है? (A) महाकार पर्वत की (B) झाग भरे झरने की (C) निर्मल ताल की (D) विशाल वृक्ष की
(iii) 'नीरव-नभ' का आशय है (A) बिना बादल का आकाश (B) बादलों से भरा आकाश (C) बादल रहित शांत आकाश (D) तेज़ हवा से युक्त आकाश
(iv) पेड़ 'चिंतापर' क्यों दिखाई दे रहे हैं? (A) वे आकाश जैसी ऊँचाई पाने के लिए विचारमग्न हैं। (B) पर्वतों की आकांक्षाओं को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। (C) पर्वतों से झरने वाले झरनों की गति से भयभीत हैं। (D) नीरव-नभ का रूप उन्हें आश्चर्यचकित कर रहा है।
(v) कथन : एकाग्रता, अटल विश्वास और लक्ष्य पर दृष्टि सफल होने के सहायक तत्त्व हैं। कारण : जीवन में सफलता बिना प्रयास के भाग्य से स्वयं ही प्राप्त हो जाती है। (A) दोनों गलत (B) दोनों सही (C) कथन गलत, कारण सही (D) कथन सही, कारण गलत
Solution
(i) (D) झाँकना
(ii) (B) झाग भरे झरने की
(iii) (C) बादल रहित शांत आकाश
(iv) (A) वे आकाश जैसी ऊँचाई पाने के लिए विचारमग्न हैं।
(v) (D) कथन सही, कारण गलत
निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
पावस ऋतु थी, पर्वत प्रदेश, पल-पल परिवर्तित प्रकृति-वेश। मेखलाकार पर्वत अपार अपने सहस्र दृग-सुमन फाड़, अवलोक रहा है बार-बार नीचे जल में निज महाकार, – जिसके चरणों में पला ताल दर्पण-सा फैला है विशाल!
(i) 'पल-पल परिवर्तित प्रकृति-वेश' पंक्ति का अभिप्राय है : (A) प्रकृति अपनी वेशभूषा बार-बार बदल रही है (B) पर्वतों पर बादल बार-बार रूप बदल रहे हैं (C) प्रकृति का रूप सौंदर्य पल-पल नए रूप धारण कर रहा है (D) बादल बार-बार प्रकृति को नया रूप प्रदान कर रहे हैं
(ii) पर्वतों की आँखें किसे कहा गया है? (A) दर्पण को (B) ताल को (C) पुष्पों को (D) मेखला को
(iii) तालाब की समानता दर्पण से किस आधार पर की गई है? (A) रूपाकार (B) चमक (C) पारदर्शिता (D) स्वच्छता
(iv) पर्वत ताल में क्या देख रहा है? (A) आकाश का प्रतिबिंब (B) रंग-बिरंगे पुष्प (C) अपना विशाल आकार (D) बादलों का सौंदर्य
(v) प्रस्तुत काव्यांश में कवि ने किसका वर्णन किया है? (A) वर्षा ऋतु में पर्वतीय प्रदेश की अलौकिक सुषमा (B) वर्षा ऋतु में रंग-बिरंगे पुष्पों की सुंदरता (C) पर्वतीय प्रदेशों में पाई जाने वाली वनस्पति (D) पर्वतों की तलहटी में पलने वाले तालाब
Solution
(i) (C) प्रकृति का रूप सौंदर्य पल-पल नए रूप धारण कर रहा है
(ii) (C) पुष्पों को
(iii) (C) पारदर्शिता
(iv) (C) अपना विशाल आकार
(v) (A) वर्षा ऋतु में पर्वतीय प्रदेश की अलौकिक सुषमा
निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
गिरि का गौरव गाकर झर-झर मद में नस-नस उत्तेजित कर मोती की लड़ियों-से सुन्दर झरते हैं झाग भरे निर्झर! गिरिवर के उर से उठ-उठ कर उच्चाकांक्षाओं से तरुवर हैं झाँक रहे नीरव नभ पर अनिमेष, अटल, कुछ चिंता पर।
(i) झरने पर्वतों के यश का गुणगान क्यों कर रहे हैं? (A) प्रसन्नता अभिव्यक्त करने के लिए (B) उनका आभार प्रकट करने के लिए (C) पर्वतों की महानता दर्शाने के लिए (D) जोश, उमंग, उत्साह प्रकट करने के लिए
(ii) 'मद में नस-नस उत्तेजित कर' – किसकी नस-नस मद में उत्तेजित होने की बात कही जा रही है? (A) कवि की (B) पर्वतों की (C) झरनों की (D) वृक्षों की
(iii) पर्वतों पर लगे वृक्ष किसे छूना चाहते हैं? (A) आकाश की ऊँचाई को (B) पर्वतों की ऊँची चोटी को (C) पर्वतों की गहराई को (D) झरनों के सौंदर्य को
(iv) पर्वत शिखरों पर लगे वृक्षों के विषय में कौन-सा/से कथन सही है/हैं? I. वृक्ष पर्वतों के हृदय में उठने वाली उच्चाकांक्षाओं के मूर्त रूप हैं। II. वृक्ष साधकों की भाँति गंभीर चिंतन में लीन हैं। III. वृक्ष अनहोनी की आशंका से आकाश की ओर झाँक रहे हैं। IV. वृक्ष वर्षा की आशा से आकाश की ओर ताक रहे हैं। (A) केवल I (B) केवल III (C) I और II दोनों (D) III और IV दोनों
(v) 'अनिमेष' शब्द का अर्थ निम्नलिखित में से नहीं है : (A) एकटक (B) निरंतर (C) स्थिर दृष्टि (D) निर्लिप्त
निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
उड़ गया अचानक लो, भूधर फड़का अपार पारद के पर! रव-शेष रह गए हैं निर्झर! है टूट पड़ा भू पर अंबर! धँस गए धरा में सभय शाल! उठ रहा धुआँ, जल गया ताल! – यों जलद-यान में विचर-विचर था इंद्र खेलता इंद्रजाल।
(i) 'भूधर' के उड़ने से क्या अभिप्राय है? (A) पर्वतों के पंख लगना (B) पर्वतों का अदृश्य होना (C) पर्वतों का बादलों के पार जाना (D) पर्वतों का आकाश की ऊँचाई को छूना
(ii) 'भूधर' किसके पंख लगाकर उड़ गए? (A) बादलों के (B) कल्पना के (C) बारिश के (D) कोहरे के
(iii) 'रव-शेष रह गए हैं निर्झर' – का आशय है : (A) केवल झरने दिखाई दे रहे हैं (B) केवल झरनों की ध्वनि शेष रह गई है (C) वृक्षों का अस्तित्व नष्ट हो गया है (D) पर्वतों का अस्तित्व नष्ट हो गया है
(iv) 'है टूट पड़ा भू पर अंबर' – अंबर के टूटने से क्या अभिप्राय है? (A) आकाश का धरती पर आक्रमण करना (B) आकाश द्वारा धरती पर मूसलाधार वर्षा करना (C) आकाश द्वारा धरती पर बिजली गिराना (D) आकाश का टूट कर धरती पर आ गिरना
(v) काव्यांश में इंद्रजाल किसे कहा गया है? (A) पावस ऋतु में प्रकृति के पल-पल परिवर्तित रूप को (B) इंद्र के बादलों रूपी यान पर विचरण करने को (C) शाल के वृक्षों के गहरी खाई में छिप जाने को (D) तालाबों के चारों तरफ़ उड़ते घने धुएँ को
Get every solution for all chapters
- Every board question of every chapter, each fully solved the way the board gives marks
- 2 complete board papers, each followed by its solutions
- Weightage and most-asked topics for every chapter
- Instant PDF download, colour and black & white print copies
Revising the chapter first? Complete Hindi (Course B) Notes for Class 10 (Sparsh 2 + Sanchayan 2, CBSE 2026-27) →
What you get in the pack
- CBSE Class 10 Hindi Course B board papers 2025 to 2026 (11 board papers (2 given in full))
- All 27 chapters and 2 board papers complete
- Part A: all 27 chapters, questions sorted chapter-wise and by marks
- Year-wise weightage table and most-asked topics for every chapter
- Part B: each full board paper followed by its complete solutions
- Answers in Hindi on the board's marking-scheme points; model writing tasks
- Only the current syllabus in Part A
All chapters in this pack
- PYQ Ch 1 Kabir: Sakhi
- PYQ Ch 2 Meera: Pad
- PYQ Ch 3 Manushyata
- PYQ Ch 4 Parvat Pradesh mein Pavas
- PYQ Ch 5 Top
- PYQ Ch 6 Kar Chale Hum Fida
- PYQ Ch 7 Atmatran
- PYQ Ch 8 Bade Bhai Sahab
- PYQ Ch 9 Diary ka Ek Panna
- PYQ Ch 10 Tatara-Vamiro Katha
- PYQ Ch 11 Teesri Kasam ke Shilpkar Shailendra
- PYQ Ch 12 Ab Kahan Doosre ke Dukh se Dukhi Hone Wale
- PYQ Ch 13 Patjhar mein Tooti Pattiyan
- PYQ Ch 14 Kartoos
- PYQ Ch 15 Harihar Kaka
- PYQ Ch 16 Sapnon ke-se Din
- PYQ Ch 17 Topi Shukla
- PYQ Ch 18 Padbandh
- PYQ Ch 19 Rachna ke Aadhar par Vakya Rupantaran
- PYQ Ch 20 Samas
- PYQ Ch 21 Muhavare
- PYQ Ch 22 Anuchchhed Lekhan
- PYQ Ch 23 Aupcharik Patra Lekhan
- PYQ Ch 24 Suchna Lekhan
- PYQ Ch 25 Vigyapan Lekhan
- PYQ Ch 26 E-mail aur Laghukatha Lekhan
- PYQ Ch 27 Apathit Gadyansh aur Kavyansh
- Board Paper 2026 Set 4-1-1 with Solutions
- Board Paper 2025 Set 4-1-1 with Solutions
