CBSE Class 10 Hindi Question Paper 2026 (4/1/1) with Solutions
The complete CBSE Class 10 Hindi board paper of 2026, Q.P. code 4/1/1: all 16 questions exactly as set, with marks. 23 solutions are free below. The Class 10 Hindi Course B PYQ Book: Solved Board Papers 2025-2026 (CBSE) solves all 2 papers in full and sorts every question chapter-wise.
Question paper
Jump to: Question paperSolutions
2026 · Q.P. Code 4/1/1
Maximum marks: 80
खंड 'क' : अपठित बोध
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
गहराते जलवायु संकट के कारण धरती का तापमान न केवल बढ़ रहा है बल्कि गर्म दिनों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। तापमान बढ़ने से मानव के स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है क्योंकि गरमी शरीर व दिमाग को बहुत पीड़ा देती है। शरीर में पानी की कमी से रक्त-वाहिकाओं पर गरमी का दबाव बढ़ जाता है, जिससे थक्के जमने की प्रवृत्ति बढ़ जाती है और मस्तिष्क आघात व दिल का दौरा पड़ता है। गुरदे (किडनी) में रक्त का प्रवाह कम होने से गुरदा (किडनी) शिथिल या खराब हो सकता है। मौजूदा मानसिक स्वास्थ्य विकार बढ़ सकते हैं।
शिशु और छोटे बच्चे वयस्कों की तुलना में ज़्यादा असुरक्षित होते हैं क्योंकि उनके शरीर में पानी की मात्रा अधिक होती है और शारीरिक प्रणालियाँ प्रभावी ताप अनुकूलन के लिए तीव्र प्रतिक्रिया को सक्षम करने को पर्याप्त परिपक्व नहीं होती हैं। अत्यधिक गरमी में बुज़ुर्ग भी काफ़ी असुरक्षित रहते हैं।
हाल के वर्षों में जलवायु संकट से निपटने की ओर वैश्विक स्तर पर ध्यान जाने लगा है और लोग सावधान होने लगे हैं। वर्ष 2015 से लेकर वर्ष 2023 तक के कॉप सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए राष्ट्रीय क्षमताओं को मज़बूत करने की ज़रूरत को रेखांकित किया गया। गरमी में लू से बचाव के लिए व्यक्तिगत, घरेलू, स्थानीय व राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास होने चाहिए। सीधे सूरज के नीचे या संपर्क में आने से बचना चाहिए। ढीले-ढाले, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने चाहिए। सिर को टोपी और आँखों को धूप के चश्मे से बचाना समझदारी है। इन सामान्य सावधानियों के प्रति उदासीन रहने से स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडराने लगता है। तरल पदार्थों विशेषकर पानी का सेवन बढ़ाना चाहिए। घर में और उसके आसपास हरे-भरे क्षेत्रों को बढ़ावा देना चाहिए। बढ़ती गरमी से बचना एक सामूहिक नागरिक ज़िम्मेदारी है। गाँव हो या शहर, बचाव के तमाम उपाय मिलकर करने चाहिए।
(i) गरमियों में लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडराने लगता है, जब वे: (A) शारीरिक परिश्रम से बचने लगते हैं (B) खान-पान के प्रति लापरवाही बरतने लगते हैं (C) स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति उदासीनता दिखाने लगते हैं (D) स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कठोर परिश्रम करने लगते हैं
(ii) सही कथन चुनिए: (I) पानी की कमी से शरीर में रक्त-प्रवाह कम होने से शारीरिक अंगों की कार्य-संचालन क्षमता प्रभावित होती है। (II) बढ़ता तापमान मानसिक विकारों को जन्म देता है। (III) गरमी के प्रभाव से बचने के लिए तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। (A) (I) और (III) (B) (I) और (II) (C) (II) और (III) (D) तीनों
(iii) कथन: शिशु और छोटे बच्चे गरमी में वयस्कों की तुलना में ज़्यादा असुरक्षित रहते हैं। कारण: उनकी शारीरिक प्रणालियाँ ताप अनुकूलन प्रक्रिया के लिए परिपक्व नहीं हो पातीं। (A) दोनों गलत (B) कारण सही, कथन गलत (C) कथन सही, कारण गलत व्याख्या (D) दोनों सही, कारण सही व्याख्या
(iv) ‘लू’ से आप क्या समझते हैं? इससे बचने की सलाह क्यों दी जाती है? (2)
(v) बढ़ते तापमान को नियंत्रित रखने के लिए किन्हीं दो उपायों को लिखिए। (2)
निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
मन कल्पनाशील है, इसलिए सुंदर सतरंगी कल्पनाएँ बनाकर लुभाता है, मगर सच का अनुभव करना हो तो कल्पना के आसमान से उतरकर सच के धरातल पर आना पड़ता है। काँटे, यानी जो भी दुखद है, जो भी नकारात्मक है, उसका स्वीकार। लेकिन उन्हें तो हम अपने भीतर कहीं गहरे दबा देते हैं, उनसे बचना चाहते हैं। जीवन को अच्छे और बुरे में बाँटकर हमने खुद के साथ बड़ा अन्याय किया है। ज़िन्दगी आदमी की सतरंगी कल्पनाओं के सहारे नहीं चलती, उसके अपने नियम हैं, जो बिल्कुल वैज्ञानिक हैं। हमारा पूरा अस्तित्व बना तरंगों से; यह ऊर्जा का महासागर है और ऊर्जाएँ स्वभावतः एक दूसरे के विपरीत और परिपूरक होती हैं। जो विपरीत दिखाई देता है, वह दूसरे को सहारा देता है। दो विपरीत एक दूसरे को सँभालते हैं।
अगर आप चाहते हैं कि सच में आपके जीवन का फूल खिले, तो काँटों से दूर रहने की आदत छोड़ दें। ज्योति अंधेरे में ही जगमगाती है। पत्थर पर जब छेनी चलती है, तभी तो मूर्तियाँ निर्मित होती हैं। अगर पत्थर कह दे कि नहीं, छेनी मुझे बर्दाश्त नहीं, मुझे काटो मत। मैं जैसा हूँ, मुझे वैसा ही रहने दो; तो अनगढ़ ही रह जाएगा। छेनी की चोट सहना उसके लिए ज़रूरी है। लोग काँटों से इसलिए बचते हैं कि उनके छिदने पर जो दुख होता है, उसकी पीड़ा सहने की उनमें शक्ति नहीं है। काँटों से निबाह करना काफ़ी नहीं है, काँटों से उतना ही प्रेम करना होगा, जितना फूलों से। अगर आपने काँटों से प्रेम न किया, तो आप प्लास्टिक के फूल ही खरीद लाएँगे, क्योंकि उनमें काँटे नहीं होते।
ज़िंदगी के दोहरे रूप को भली-भाँति पहचानिए। अगर आपने ज़िद की कि हम तो एक को ही पकड़कर जिएँगे, तो आपको यह भी मानना होगा कि आप एक ही पैर से, एक ही पतवार से अपनी नाव खे लेंगे। जब आप एक ही पतवार से नाव को खेओगे तो वह गोल-गोल चक्कर लगाने लगेगी। ऐसी ही ज़िंदगी है। दोनों पतवारों से खेकर ही इसे किनारे पहुँचाया जा सकता है।
(i) ‘ज्योति अंधेरे में ही जगमगाती है’ का गद्यांश के संदर्भ में आशय है: (A) प्रकाश का भान अंधकार में ही होता है (B) अंधेरे के कारण ही प्रकाश का महत्त्व है (C) कष्टों के बाद ही सुख का अनुभव होता है (D) अंधेरे में रहने वाले ही प्रकाश का मोल समझते हैं
(ii) कॉलम मिलाइए: I. पत्थर, II. छेनी, III. मूर्ति — (i) कष्ट, (ii) मानव-जीवन, (iii) सफलता (A) I(i) II(iii) III(ii) (B) I(ii) II(iii) III(i) (C) I(ii) II(i) III(iii) (D) I(iii) II(ii) III(i)
(iii) पत्थर, छेनी और मूर्ति का उदाहरण किस उद्देश्य से दिया गया है? (A) मूर्ति निर्माण की प्रक्रिया से अवगत कराने हेतु (B) जीवन निखारने के लिए कष्टों का महत्त्व समझाने हेतु (C) पत्थर की अनगढ़ता से परिचित कराने हेतु (D) तीनों की अन्योन्याश्रयिता समझाने हेतु
(iv) ‘जीवन का फूल खिलने’ से क्या अभिप्राय है? (2)
(v) ‘ज़िंदगी की नाव दोनों पतवारों से चलती है’ कथन की सार्थकता सिद्ध कीजिए। (2)
खंड 'ख' : व्यावहारिक व्याकरण
(i) बहादुर मेहनती और हँसमुख लड़का है। (वाक्य में से पदबंध छाँटिए और उसका भेद भी लिखिए)
(ii) वह अपना काम पूरी ईमानदारी और लगन से करता है। (रेखांकित पदबंध का भेद लिखिए)
(iii) अमरकांतजी ने बहुत-सा बाल और प्रौढ़-साहित्य भी लिखा। (वाक्य में से विशेषण पदबंध चुनकर लिखिए)
(iv) सर्वनाम पदबंध का एक उदाहरण लिखिए।
(v) किसी भी वाक्य में क्रिया पदबंध की पहचान कैसे की जा सकती है, उदाहरण सहित लिखिए।
(i) गौरैया ऊँचे महल के समीप से गुजरी और उसने संगीत की आवाज़ सुनी। (रचना की दृष्टि से वाक्य भेद लिखिए)
(ii) नगर के एक ऊँचे स्तंभ पर राजकुमार की प्रतिमा थी। (मिश्र वाक्य में रूपांतरित कीजिए)
(iii) जो नदियाँ स्वच्छ पानी को लेकर बहा करती थीं आज सूख रही हैं। (सरल वाक्य में)
(iv) दिनभर उड़ने के बाद गौरैया रात को नगर के समीप पहुँची। (संयुक्त वाक्य में)
(v) सरल वाक्य की क्या पहचान है? उदाहरण सहित लिखिए।
(i) समास विग्रह से आप क्या समझते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
(ii) 'यथास्थिति' सामासिक पद का विग्रह करके इसका भेद भी लिखिए।
(iii) 'गंगातट' पद तत्पुरुष समास का उदाहरण है, कैसे?
(iv) 'महात्मा' शब्द का बहुव्रीहि समास में विग्रह कीजिए।
(v) सात ऋषियों का समूह हिमालय पर ध्यान कर रहा था। (रेखांकित पदों से एक समस्तपद बनाकर लिखिए)
(i) नीट की परीक्षा में अच्छी रैंक के साथ उत्तीर्ण होने के कारण राम के ____ पड़ रहे। (उपयुक्त मुहावरे द्वारा रिक्त स्थान)
(ii) एक बात ____ लो कि किसी को भी अपना ओ.टी.पी. नहीं बताना चाहिए।
(iii) अंडमान निकोबार द्वीप समूह का प्राकृतिक सौंदर्य देखकर पर्यटक अपनी सुधबुध खो बैठे। (वाक्य से मुहावरा चुनकर किसी अन्य वाक्य में प्रयोग कीजिए)
(iv) 'पानी-पानी होना' मुहावरे के अर्थ को व्यंजित करने वाला अन्य कोई मुहावरा लिखिए।
(v) 'ज़मीन आसमान का अंतर' और 'उन्नीस-बीस का अंतर' मुहावरों में अंतर स्पष्ट कीजिए।
खंड 'ग' : पाठ्यपुस्तक
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
लेफ़्टिनेंट : हफ़्तों हो गए यहाँ खेमा डाले हुए। सिपाही भी तंग आ गए हैं। ये वज़ीर अली आदमी है या भूत, हाथ ही नहीं लगता।
कर्नल : उसके अफ़साने सुन के रॉबिनहुड के कारनामे याद आ जाते हैं। अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ उसके दिल में किस क़दर नफ़रत है। कोई पाँच महीने हुकूमत की होगी। मगर इस पाँच महीने में वो अवध के दरबार को अंग्रेज़ी असर से बिल्कुल पाक कर देने में तक़रीबन कामयाब हो गया था।
लेफ़्टिनेंट : कर्नल कालिंज ये सआदत अली कौन है?
कर्नल : आसिफ़उद्दौला का भाई है। वज़ीर अली का और उसका दुश्मन। असल में नवाब आसिफ़उद्दौला के यहाँ लड़के की कोई उम्मीद नहीं थी। वज़ीर अली की पैदाइश को सआदत अली ने अपनी मौत ख़याल किया।
लेफ़्टिनेंट : मगर सआदत अली को अवध के तख़्त पर बिठाने में क्या मसलेहत थी?
कर्नल : सआदत अली हमारा दोस्त है और बहुत ऐश-पसंद आदमी है इसलिए हमें अपनी आधी मुमलिकत (जायदाद, दौलत) दे दी और दस लाख रुपये नगद। अब वो भी मज़े करता है और हम भी।
(i) 'वज़ीर अली आदमी है या भूत' – वज़ीर अली के लिए लेफ़्टिनेंट ने ऐसा क्यों कहा? (A) उसकी अदृश्यता के कारण (B) उसके पकड़ में न आने के कारण (C) उससे भयभीत होने के कारण (D) उसकी असीमित शक्ति के कारण
(ii) वज़ीर अली और रॉबिनहुड में क्या समानता थी? (I) दोनों ही अंग्रेज़ों के दुश्मन थे। (II) दोनों ही वीर और जाँबाज़ थे। (III) दोनों ही अपना तख़्त पाना चाहते थे। (IV) दोनों ही किसी की पकड़ में नहीं आते थे। (A) (I) और (III) (B) (II) और (IV) (C) (I), (II) और (IV) (D) (I) और (IV)
(iii) कथन : वज़ीर अली की पैदाइश को सआदत अली ने अपनी मौत ख़याल किया। कारण : वज़ीर अली की पैदाइश के कारण अवध का तख़्त पाने का उसका ख़्वाब धूमिल हो रहा था। (A) दोनों गलत (B) कारण सही, कथन गलत (C) कथन सही, कारण गलत व्याख्या (D) दोनों सही, कारण सही व्याख्या
(iv) गद्यांश में प्रयुक्त 'मसलेहत' शब्द का अर्थ है : (A) दुविधा (B) रहस्य (C) दिक्कत (D) लालच
(v) अंग्रेज़ों ने सआदत अली को तख़्त पर क्यों बैठाया? (A) सआदत अली अंग्रेज़ों का घनिष्ठ मित्र था। (B) राज्य-संचालन के कार्य में कुशल था। (C) उसके माध्यम से अवध पर कब्ज़ा जमाना चाहते थे। (D) ऐश-पसंद और अंग्रेज़ों का भरोसेमंद आदमी था।
(i) 'बड़े भाई साहब' पाठ में भाई साहब की दृष्टि में अंग्रेज़ी पढ़ना कोई हँसी-खेल नहीं था। आपको कौन-सा विषय पढ़ना हँसी-खेल नहीं लगता और क्यों? किन्हीं दो कारणों का उल्लेख कीजिए।
(ii) 'डायरी का एक पन्ना' पाठ में पुलिस कमिश्नर ने क्या नोटिस निकाला था और उसका क्या उद्देश्य था?
(iii) 'तताँरा-वामीरो कथा' पाठ में अंडमान निकोबार द्वीप के दो भागों में विभक्त होने की जिस कथा का उल्लेख किया गया है, वैज्ञानिक दृष्टि से क्या आप उससे सहमत हैं? तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए।
(iv) तीसरी कसम फ़िल्म की कहानी सुनकर राजकपूर ने शैलेंद्र को क्या समझाया? इससे उनके व्यक्तित्व की किस विशेषता का पता चलता है?
निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
स्याम म्हाने चाकर राखो जी, गिरधारी लाला म्हाने चाकर राखो जी। चाकर रहस्यूँ बाग लगास्यूँ नित उठ दरसण पास्यूँ। बिन्दरावन री कुंज गली में, गोविन्द लीला गास्यूँ। चाकरी में दरसण पास्यूँ, सुमरण पास्यूँ खरची। भाव भगती जागीरी पास्यूँ, तीनूं बाताँ सरसी। मोर मुगट पीताम्बर सौहे, गल वैजन्ती माला। बिन्दरावन में धेनु चरावे, मोहन मुरली वाला। ऊँचा ऊँचा महल बणावं बिच बिच राखूँ बारी। साँवरिया रा दरसण पास्यूँ, पहर कुसुम्बी साड़ी।
(i) 'मीरा श्रीकृष्ण की चाकरी करना चाहती है' – इस कथन के पक्ष में उचित कारण है : (A) उनका नाम-स्मरण करना चाहती है। (B) उनके दैनिक कार्यों में हाथ बँटाना चाहती है। (C) उनके दर्शनों का लाभ उठाना चाहती है। (D) उनके लिए बाग-बगीचे लगाना चाहती है।
(ii) काव्यांश के आधार पर प्रभु सेवा में समर्पित मीरा सामंजस्य स्थापित करती हैं : (A) त्याग, भक्ति और विनय का (B) दर्शन, स्मरण और भक्ति का (C) प्रेम, उपालंभ और दर्शन का (D) सम्मान, प्रेम और भक्ति का
(iii) श्रीकृष्ण का सामीप्य पाने के लिए मीरा द्वारा कौन-सा कार्य नहीं किए जाने की बात कही गई? (A) कृष्ण का गुणगान करते हुए धेनु चराना (B) कृष्ण की चाकरी करने को तैयार रहना (C) उनके लिए ऊँचे-ऊँचे महल बनवाना (D) उनके पसंदीदा वस्त्र धारण करना
(iv) श्रीकृष्ण की चाकरी में मीरा को जेब खर्च के रूप में क्या प्राप्त होगा? (A) कृष्ण के दर्शन (B) नाम-स्मरण (C) भाव रूपी भक्ति (D) वृंदावन में रहना
(v) दिए गए काव्यांश के मूल भाव को व्यक्त करने वाला/वाले कथन है/हैं : (I) श्रीकृष्ण के भक्तवत्सल रूप का वर्णन किया गया है। (II) मीरा ने श्रीकृष्ण से अपनी सहायता करने का आग्रह किया है। (III) श्रीकृष्ण के सान्निध्य के लिए मीरा उनकी सेविका बनने के लिए भी तैयार है। (IV) श्रीकृष्ण के रूप सौंदर्य का वर्णन किया गया है। (A) (I) और (III) (B) केवल (III) (C) (I) और (II) (D) (III) और (IV)
(i) सुख-दुख के विषय में कबीर और सांसारिक मनुष्यों के दृष्टिकोण में क्या अंतर है? 'साखी' कविता के आधार पर लिखिए।
(ii) 'मनुष्यता' कविता में कवि मनुष्य को मृत्यु से भयभीत न होने की सलाह क्यों दे रहा है?
(iii) आपकी पाठ्यपुस्तक की किस कविता में प्रकृति-सौंदर्य का वर्णन किया गया है? उस कविता में वर्णित प्रकृति के कोमल रूप का वर्णन कीजिए।
(iv) 'तोप' कविता के माध्यम से कवि ने हमें देशभक्ति का कौन-सा पाठ पढ़ाया है? स्पष्ट कीजिए।
(i) 'हरिहर काका' कहानी के माध्यम से लेखक ने पारिवारिक जीवन में बढ़ती स्वार्थपरता को उजागर किया है। सिद्ध कीजिए।
(ii) क्या 'टोपी शुक्ला' कहानी बाल-मनोविज्ञान पर आधारित है? तर्कपूर्ण उत्तर लिखिए।
(iii) 'परचूनिये, आढ़तीये भी अपने बच्चों को स्कूल भेजना ज़रूरी न समझते।' – 'सपनों के से दिन' पाठ से उद्धृत पंक्ति के संदर्भ में लिखिए कि तत्कालीन समय में शिक्षा के प्रति लोगों का क्या दृष्टिकोण था और इसका क्या कारण हो सकता है?
खंड 'घ' : रचनात्मक लेखन
(i) अनुच्छेद (120 शब्द): ई-रिक्शा : पारंपरिक रिक्शा का आधुनिक रूप — आवागमन का सस्ता साधन • लाभ-हानि • ट्रैफ़िक नियमों की बाध्यता अनिवार्य
(ii) अनुच्छेद (120 शब्द): आत्मविश्वास — आत्मविश्वास क्या है? • आत्मविश्वास से लाभ • आत्मविश्वास का महत्त्व
(iii) अनुच्छेद (120 शब्द): बिस्तर पर बीमारी का एक दिन — बीमार अवस्था में लेटे रहने का अनुभव • घरवालों द्वारा की जाने वाली देखभाल • शीघ्र ठीक होने की इच्छा
(i) पत्र (100 शब्द): आपका नाम बिमल/बिमला है। अपने क्षेत्र में प्राथमिक उपचार केंद्र खुलवाने का निवेदन करते हुए नगर निगम अधिकारी को पत्र लिखिए।
(ii) पत्र (100 शब्द): आपके पिताजी का स्थानांतरण दूसरे शहर में हो गया है, अतः वह अपना वर्तमान बैंक खाता वहाँ स्थानांतरित करवाना चाहते हैं। इस संदर्भ में जानकारी प्राप्त करने हेतु बैंक प्रबंधक को पत्र लिखिए।
(i) सूचना (60 शब्द): आप विद्यालय के 'पर्यावरण (इको) क्लब' के अध्यक्ष/अध्यक्षा रोशन/रोशनी हैं। 'पर्यावरण दिवस' के अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहते हैं। क्लब के सभी सदस्यों को एकत्रित होने के लिए सूचना।
(ii) सूचना (60 शब्द): आप विद्यालय के सांस्कृतिक सचिव हैं। भूकंप (प्राकृतिक आपदा) से बचाव हेतु विद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। छात्रों को जानकारी देने हेतु सूचना।
(i) विज्ञापन (40 शब्द): बढ़ते साइबर अपराधों से सावधान रहने के लिए साइबर अपराध विभाग की ओर से जनहित में विज्ञापन।
(ii) विज्ञापन (40 शब्द): 'अ ब स क्लब' द्वारा दसवीं कक्षा में 80% से अधिक अंक लाने वाले क्षेत्रीय विद्यालयों के छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी — अधिक छात्रों तक पहुँचाने हेतु विज्ञापन।
(i) 'सबसे बड़ा कौन' विषय पर लगभग 100 शब्दों में लघुकथा।
(ii) पुस्तकालय अध्यक्षा/अध्यक्ष तनुजा/तनुज की ओर से विद्यालय के पुस्तकालय के लिए कुछ पुस्तकें मँगवाने हेतु 'अ ब स पुस्तक भंडार', दिल्ली को लगभग 80 शब्दों में ई-मेल।
Solutions: CBSE 2026 · 4/1/1
(i) (C) स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति उदासीनता दिखाने लगते हैं
(ii) (A) (I) और (III)
(iii) (D) दोनों सही, कारण सही व्याख्या
(iv) गर्मियों में चलने वाली अत्यधिक गर्म और शुष्क हवा को ‘लू’ कहते हैं। इससे बचने की सलाह इसलिए दी जाती है क्योंकि यह शरीर में पानी की कमी कर देती है, जिससे रक्त-वाहिकाओं पर दबाव, थक्के, मस्तिष्क आघात, दिल का दौरा और गुरदे खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।
(v) (1) घर में और आसपास हरे-भरे क्षेत्रों (पेड़-पौधों) को बढ़ावा देना। (2) व्यक्तिगत, घरेलू, स्थानीय व राष्ट्रीय स्तर पर मिलकर सामूहिक प्रयास करना और जलवायु संकट से निपटने की राष्ट्रीय क्षमताएँ मज़बूत करना।
‘मेहनती और हँसमुख’: विशेषण पदबंध (‘मेहनती और हँसमुख लड़का’ लें तो संज्ञा पदबंध)
‘बहुत-सा बाल और प्रौढ़’
जब मुख्य क्रिया के साथ सहायक क्रियाएँ मिलकर एक क्रिया का काम करें; जैसे ‘वह घर पहुँच चुका होगा।’
नगर में एक ऊँचा स्तंभ था जिस पर राजकुमार की प्रतिमा थी।
गौरैया दिनभर उड़ी और रात को नगर के समीप पहुँची।
समस्तपद के खंडों को अलग करके उनके बीच का संबंध (कारक-चिह्न/योजक) स्पष्ट करना; ‘राजपुत्र’ → ‘राजा का पुत्र’।
‘गंगा का तट’: उत्तरपद ‘तट’ प्रधान और संबंधकारक-चिह्न ‘का’ लुप्त है।
सप्तर्षि (द्विगु)
गाँठ बाँध (अच्छी तरह याद रखना)
शर्म से गड़ जाना / सिर झुकना / आँखें नीची होना
(i) (B) उसके पकड़ में न आने के कारण
(ii) (B) (II) और (IV)
(iii) (D) दोनों सही, कारण सही व्याख्या
(iv) (B) रहस्य
(v) (C) उसके माध्यम से अवध पर कब्ज़ा जमाना चाहते थे।
नोटिस: कानूनी धाराओं (अमुक-अमुक धारा) के अंतर्गत कोई सभा नहीं हो सकती; जो भाग लेंगे वे दोषी समझे जाएँगे। उद्देश्य: लोगों को डराकर स्वतंत्रता दिवस मनाने, सभा करने और झंडा फहराने से रोकना; आंदोलन को दबाना।
समझाया: फ़िल्म की असफलता के खतरों से आगाह किया (व्यावसायिक जोखिम)। विशेषता: वे सच्चे और हितैषी मित्र थे; अनुभवी और व्यावसायिक सूझबूझ से पूर्ण थे; साथ ही ‘एक रुपया’ पारिश्रमिक लेने से उनकी याराना मस्ती और उदारता झलकती है।
सांसारिक मनुष्य: खाने-पीने, सोने और भौतिक सुख-सुविधाओं को ही सुख मानते हैं; वे अज्ञान की नींद में मग्न हैं, इसलिए ‘सुखिया’ हैं। कबीर: ईश्वर-प्राप्ति को सच्चा सुख मानते हैं; वे ज्ञान के कारण ‘जागते’ हैं, संसार की नश्वरता और प्रभु-वियोग से दुखी होकर ‘रोते’ हैं। अतः सांसारिक व्यक्ति का सुख भौतिक, कबीर का दुख-सुख आध्यात्मिक है।
कविता: सुमित्रानंदन पंत की ‘पर्वत प्रदेश में पावस’। कोमल रूप: पर्वत पर खिले फूल मानो पर्वत की आँखें; तलहटी में दर्पण-सा स्वच्छ ताल; मोतियों की लड़ियों जैसे झाग भरे झरने; शांत आकाश की ओर एकटक देखते ऊँचे पेड़।
(1) काका के हिस्से की उपज घर में आती, फिर भी उन्हें बचा-खुचा, रूखा-सूखा भोजन मिलता; बीमारी में कोई पानी तक नहीं देता। (2) ज़मीन ठाकुरबारी को जाने का डर हुआ तो भाई पैरों पर गिरे, खूब सेवा करने लगे। (3) ज़मीन न लिखने पर उन्हीं भाइयों ने मारपीट की, मार डालने की धमकी दी। अतः रिश्तों में प्रेम नहीं, स्वार्थ था।
दृष्टिकोण: शिक्षा को अनावश्यक माना जाता था; केवल हिसाब-किताब (लंडे, बहियाँ लिखना) सीखना पर्याप्त: “हमने इसे क्या तहसीलदार लगवाना है।” कारण: (1) बच्चों को जल्दी पैतृक व्यवसाय में लगाना; (2) गरीबी और महँगी पढ़ाई; (3) शिक्षा से नौकरी/विकास के अवसरों की जानकारी का अभाव; (4) अंग्रेज़ी शासन में आम लोगों के लिए अवसर सीमित।
‘मन के हारे हार है, मन के जीते जीत।’ अपनी योग्यता और क्षमता पर अटूट भरोसे को आत्मविश्वास कहते हैं। यह वह आंतरिक शक्ति है जो कठिन परिस्थितियों में भी हमें डगमगाने नहीं देती। आत्मविश्वासी व्यक्ति नए काम से डरता नहीं, असफलता से सीखता है और लक्ष्य की ओर दृढ़ता से बढ़ता है। विद्यार्थी परीक्षा में, खिलाड़ी मैदान में और वक्ता मंच पर आत्मविश्वास के बल पर ही चमकते हैं; इससे निर्णय लेने की क्षमता, नेतृत्व और लोगों का भरोसा भी बढ़ता है। जीवन में आत्मविश्वास का महत्त्व इतना है कि साधन कम होने पर भी व्यक्ति सफल हो जाता है, जबकि इसके बिना प्रतिभा भी व्यर्थ रह जाती है। पर ध्यान रहे, आत्मविश्वास घमंड न बने। निरंतर अभ्यास, तैयारी और सकारात्मक सोच से हम अपना आत्मविश्वास बढ़ा सकते हैं।
परीक्षा भवन, क.ख.ग. नगर · दिनांक: 15 मार्च 2027
सेवा में, शाखा प्रबंधक महोदय, भारतीय स्टेट बैंक, क.ख.ग. शाखा, जयपुर।
विषय: बचत खाता दूसरी शाखा में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया की जानकारी हेतु।
महोदय,
मैं (पिताजी की ओर से) निवेदन करना चाहती हूँ कि मेरे पिताजी श्री रमेश वर्मा आपकी शाखा में बचत खाता संख्या 1234xxxx के धारक हैं। उनका स्थानांतरण भोपाल हो गया है और हमारा परिवार अगले माह वहाँ जा रहा है।
कृपया बताएँ कि खाते को भोपाल की अरेरा कॉलोनी शाखा में स्थानांतरित करवाने के लिए कौन-सा आवेदन-पत्र भरना होगा, कौन-से दस्तावेज़ (नया पता-प्रमाण, आधार, पासबुक) चाहिए, क्या यह कार्य ऑनलाइन हो सकता है और इसमें कितना समय लगेगा। साथ ही, क्या खाता संख्या वही रहेगी?
शीघ्र जानकारी देने की कृपा करें।
भवदीया,
बिमला वर्मा
सूचना
अमन
सांस्कृतिक सचिव
‘अ ब स क्लब’ देगा क्षेत्रीय विद्यालयों के
दसवीं में 80% से अधिक अंक पाने वाले छात्रों को
₹ 10,000 वार्षिक छात्रवृत्ति
आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई
संपर्क: क्लब कार्यालय, मुख्य बाज़ार · 98xxxxxx10
प्रेषक: tanuja.lib@kkgschool.in · प्रति: absbooks@gmail.com
विषय: विद्यालय पुस्तकालय हेतु पुस्तकें भेजने के संबंध में
महोदय,
हमें अपने विद्यालय पुस्तकालय के लिए निम्नलिखित पुस्तकें चाहिए: प्रेमचंद की ‘मानसरोवर’ (भाग 1–8) 2 सेट, ‘अग्नि की उड़ान’ 5 प्रतियाँ, ‘हिंदी-अंग्रेज़ी शब्दकोश’ 3 प्रतियाँ और कक्षा 10 की ‘संदर्भ विज्ञान’ 5 प्रतियाँ। कृपया विद्यालय को मिलने वाली छूट सहित बिल बनाएँ और पुस्तकें 15 दिनों के भीतर भेज दें। भुगतान डिलीवरी पर चेक/ऑनलाइन किया जाएगा।
धन्यवाद।
भवदीया,
तनुजा, पुस्तकालय अध्यक्षा, क.ख.ग. विद्यालय, दिल्ली
Get every solution for all 2 papers
- Every board question of every chapter, each fully solved the way the board gives marks
- 2 complete board papers, each followed by its solutions
- Weightage and most-asked topics for every chapter
- Instant PDF download, colour and black & white print copies
Revising the chapter first? Complete Hindi (Course B) Notes for Class 10 (Sparsh 2 + Sanchayan 2, CBSE 2026-27) →
What you get in the pack
- CBSE Class 10 Hindi Course B board papers 2025 to 2026 (11 board papers (2 given in full))
- All 27 chapters and 2 board papers complete
- Part A: all 27 chapters, questions sorted chapter-wise and by marks
- Year-wise weightage table and most-asked topics for every chapter
- Part B: each full board paper followed by its complete solutions
- Answers in Hindi on the board's marking-scheme points; model writing tasks
- Only the current syllabus in Part A
All chapters in this pack
- PYQ Ch 1 Kabir: Sakhi
- PYQ Ch 2 Meera: Pad
- PYQ Ch 3 Manushyata
- PYQ Ch 4 Parvat Pradesh mein Pavas
- PYQ Ch 5 Top
- PYQ Ch 6 Kar Chale Hum Fida
- PYQ Ch 7 Atmatran
- PYQ Ch 8 Bade Bhai Sahab
- PYQ Ch 9 Diary ka Ek Panna
- PYQ Ch 10 Tatara-Vamiro Katha
- PYQ Ch 11 Teesri Kasam ke Shilpkar Shailendra
- PYQ Ch 12 Ab Kahan Doosre ke Dukh se Dukhi Hone Wale
- PYQ Ch 13 Patjhar mein Tooti Pattiyan
- PYQ Ch 14 Kartoos
- PYQ Ch 15 Harihar Kaka
- PYQ Ch 16 Sapnon ke-se Din
- PYQ Ch 17 Topi Shukla
- PYQ Ch 18 Padbandh
- PYQ Ch 19 Rachna ke Aadhar par Vakya Rupantaran
- PYQ Ch 20 Samas
- PYQ Ch 21 Muhavare
- PYQ Ch 22 Anuchchhed Lekhan
- PYQ Ch 23 Aupcharik Patra Lekhan
- PYQ Ch 24 Suchna Lekhan
- PYQ Ch 25 Vigyapan Lekhan
- PYQ Ch 26 E-mail aur Laghukatha Lekhan
- PYQ Ch 27 Apathit Gadyansh aur Kavyansh
- Board Paper 2026 Set 4-1-1 with Solutions
- Board Paper 2025 Set 4-1-1 with Solutions
