बड़े भाई साहब (Bade Bhai Sahab): Class 10 PYQs 2025–2026 with solutions
All 9 CBSE board questions asked from बड़े भाई साहब (Bade Bhai Sahab) in 9 board papers, with the year, set and marks of each. 5 are solved free below. The Class 10 Hindi Course B PYQ Book: Solved Board Papers 2025-2026 (CBSE) has every solution, all chapters and 2 full board papers.
बड़े भाई साहब (Bade Bhai Sahab): board weightage
Board weightage 2025–2026
| Year | 2025 | 2026 |
|---|---|---|
| Questions | 6 | 3 |
| Marks | 21 | 6 |
Most asked topics
9 questions from 9 papers. Repeated questions are shown once with every year they were asked.
2 अंक : लघु उत्तरीय
'बड़े भाई साहब' पाठ में भाई साहब की दृष्टि में अंग्रेज़ी पढ़ना कोई हँसी-खेल नहीं था। आपको कौन-सा विषय पढ़ना हँसी-खेल नहीं लगता और क्यों? किन्हीं दो कारणों का उल्लेख कीजिए।
Solution
(स्वतंत्र उत्तर; नमूना) मुझे गणित पढ़ना हँसी-खेल नहीं लगता: (1) इसमें सूत्रों और अवधारणाओं की गहरी समझ चाहिए, रटने से काम नहीं चलता; (2) नियमित अभ्यास के बिना प्रश्न हल नहीं होते; एक छोटी गलती से पूरा उत्तर गलत हो जाता है।
'बड़े भाई साहब' पाठ में मोह और माया के बंधन में जकड़े व्यक्ति का दृष्टांत किस उद्देश्य से दिया गया है? स्पष्ट कीजिए।
Solution
यह दिखाने के लिए कि जैसे मौत और विपत्ति सामने देखकर भी मनुष्य मोह-माया नहीं छोड़ पाता, वैसे ही लेखक भाई साहब की फटकार और घुड़कियाँ खाकर भी खेलकूद का आकर्षण नहीं छोड़ पाता था; खेल के प्रति उसका अटूट लगाव स्पष्ट करने के लिए।
'बड़े भाई साहब' पाठ के आधार पर सिद्ध कीजिए कि समय से पूर्व जिम्मेदारियाँ मिलने से बच्चों का बचपना कहीं खो जाता है।
Solution
बड़े भाई साहब केवल चौदह साल के थे, पर छोटे भाई की देखभाल और निगरानी की ज़िम्मेदारी के कारण उन्हें हर समय आदर्श बने रहना पड़ा। वे स्वयं भी कनकौए उड़ाना चाहते थे (“मेरा भी जी ललचाता है”), पर इच्छाएँ दबाते रहे; खेलकूद छोड़कर गंभीर, उपदेशक बन गए। इस प्रकार आदर्श स्थिति बनाए रखने के फेर में उनका बचपना तिरोहित हो गया।
पढ़ाई के प्रति बड़े भाई साहब और छोटे भाई की सोच में क्या अंतर था? 'बड़े भाई साहब' पाठ के आधार पर लिखिए।
अंग्रेज़ी भाषा पढ़ने के विषय में बड़े भाई साहब के क्या विचार थे? इस विषय में आपका क्या दृष्टिकोण है?
'बुनियाद ही पुख्ता न हो, तो मकान कैसे पायेदार बने?' 'बड़े भाई साहब' कहानी के इस कथन के माध्यम से क्या सीख मिलती है?
5 अंक : पठित अंश / अनुच्छेद, पत्र, ई-मेल, लघुकथा
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
इतिहास में रावण का हाल तो पढ़ा ही होगा। उसके चरित्र से तुमने कौन-सा उपदेश लिया? या यों ही पढ़ गए? महज इम्तिहान पास कर लेना कोई चीज़ नहीं, असल चीज़ है बुद्धि का विकास। जो कुछ पढ़ो, उसका अभिप्राय समझो। रावण भूमंडल का स्वामी था। ऐसे राजाओं को चक्रवर्ती कहते हैं। आजकल अंग्रेज़ों के राज्य का विस्तार बहुत बढ़ा हुआ है, पर इन्हें चक्रवर्ती नहीं कह सकते। संसार में अनेक राष्ट्र अंग्रेज़ों का आधिपत्य स्वीकार नहीं करते, बिलकुल स्वाधीन हैं। रावण चक्रवर्ती राजा था, संसार के सभी महीप उसे कर देते थे। बड़े-बड़े देवता उसकी गुलामी करते थे। आग और पानी के देवता भी उसके दास थे, मगर उसका अंत क्या हुआ? घमंड ने उसका नाम-निशान तक मिटा दिया, कोई उसे एक चुल्लू भर पानी देने वाला भी न बचा। आदमी और जो कुकर्म चाहे करे, पर अभिमान न करे, इतराए नहीं। अभिमान किया और दीन-दुनिया दोनों से गया।
(i) गद्यांश में रावण का उदाहरण किस उद्देश्य से दिया गया है? (A) छोटे भाई को अभिमान के दुष्परिणामों से अवगत कराने के लिए (B) रावण के दुखदायी और एकाकी अंत से परिचित कराने के लिए (C) रावण को अंग्रेज़ों से भी अधिक शक्तिशाली बताने के लिए (D) रावण के शक्तिशाली साम्राज्य से परिचित कराने के लिए
(ii) रावण को चक्रवर्ती सम्राट कहे जाने का प्रमुख कारण है : (A) बड़े-बड़े देवताओं को अपने नियंत्रण में रखना (B) संपूर्ण संसार पर अपना आधिपत्य स्थापित करना (C) राजा-महाराजाओं से मनमाना कर वसूल करना (D) अपने राज्य का विस्तार दूर तक करना
(iii) कथन : इम्तिहान पास कर लेना कोई चीज़ नहीं, असल चीज़ है बुद्धि का विकास। कारण : वास्तविक ज्ञान बौद्धिक ज्ञान है जो जीवन को सार्थक बनाता है। (A) दोनों गलत (B) दोनों सही, सही व्याख्या (C) कथन गलत, कारण सही (D) कथन सही, कारण गलत व्याख्या
(iv) कॉलम-I : 1. नाम-निशान मिटा देना 2. एक चुल्लू भर पानी न देना 3. दीन-दुनिया से जाना; कॉलम-II : I. कहीं का नहीं रहना II. अस्तित्व समाप्त करना III. थोड़ी भी सहायता न करना (A) 1-III, 2-II, 3-I (B) 1-I, 2-II, 3-III (C) 1-II, 2-III, 3-I (D) 1-II, 2-I, 3-III
(v) गद्यांश के मूल भाव को व्यक्त करने वाला/वाले कथन : I. व्यक्ति को घमंड नहीं करना चाहिए। II. शिक्षा प्राप्ति का उद्देश्य ज्ञान के साथ बौद्धिक विकास है। III. देवताओं का अनादर नहीं करना चाहिए। IV. किताबें पढ़कर ही शिक्षा प्राप्त की जा सकती है। (A) केवल IV (B) केवल II (C) I और II दोनों (D) I और IV दोनों
Solution
(i) (A) छोटे भाई को अभिमान के दुष्परिणामों से अवगत कराने के लिए
(ii) (B) संपूर्ण संसार पर अपना आधिपत्य स्थापित करना
(iii) (B) दोनों सही, सही व्याख्या
(iv) (C) 1-II, 2-III, 3-I
(v) (C) I और II दोनों
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
मेरे और उनके बीच में केवल दो साल का अंतर रह गया। जी में आया, भाई साहब को आड़े हाथों लूँ – 'आपकी वह घोर तपस्या कहाँ गई? मुझे देखिए, मज़े से खेलता भी रहा और दरजे में अव्वल भी हूँ।' लेकिन वह इतने दुखी और उदास थे कि मुझे उनसे दिली हमदर्दी हुई और उनके घाव पर नमक छिड़कने का विचार ही लज्जास्पद जान पड़ा। हाँ, अब मुझे अपने ऊपर कुछ अभिमान हुआ और आत्मसम्मान भी बढ़ा। भाई साहब का वह रौब मुझ पर न रहा। आज़ादी से खेलकूद में शरीक होने लगा। दिल मज़बूत था। अगर उन्होंने फिर मेरी फ़ज़ीहत की, तो साफ़ कह दूँगा – 'आपने अपना खून जलाकर कौन-सा तीर मार लिया। मैं तो खेलते-कूदते दरजे में अव्वल आ गया।' ज़बान से यह हेकड़ी जताने का साहस न होने पर भी मेरे रंग-ढंग से साफ़ ज़ाहिर होता था कि भाई साहब का वह आतंक मुझ पर नहीं था।
(i) 'मेरे और उनके बीच में केवल दो साल का अंतर रह गया।' – किस 'अंतर' की बात कही जा रही है? (A) आयु (B) कक्षा (C) अनुभव (D) कद-काठी
(ii) बड़े भाई को आड़े हाथों लेने का विचार छोटे भाई के मन में क्यों आया? (A) बड़े भाई साहब के लगातार दो बार कक्षा में फ़ेल होने के कारण (B) बड़े भाई साहब के फ़ेल होने और स्वयं के कक्षा में प्रथम आने के कारण (C) खेलते-कूदते हुए भी कक्षा में अव्वल आने के कारण (D) अपने भीतर बढ़ते अभिमान और आत्मसम्मान के कारण
(iii) प्रस्तुत गद्यांश की भाषा है : (A) तत्सम शब्दावली से युक्त (B) लोकोक्तियों से युक्त (C) देशज शब्दावली से युक्त (D) मुहावरों से युक्त
(iv) वार्षिक परीक्षा परिणाम का छोटे भाई पर क्या प्रभाव पड़ा? I. अपनी ही दृष्टि में अभिमान और सम्मान बढ़ने लगा। II. बड़े भाई को अपमानित करने की योजना बनाने लगा। III. बड़े भाई के साथ ज़्यादा समय व्यतीत करने लगा। IV. खेल-कूद में ज़्यादा समय व्यतीत करने लगा। (A) केवल I (B) I और II दोनों (C) I और IV दोनों (D) II और III दोनों
(v) कथन : बड़े भाई की फ़ज़ीहत करने का विचार लेखक को लज्जास्पद लगा। कारण : वार्षिक परीक्षा में फ़ेल होने के कारण वे दुखी और उदास थे। (A) कथन गलत, कारण सही (B) दोनों गलत (C) कथन सही और कारण सही व्याख्या (D) कथन सही, कारण सही व्याख्या नहीं
Solution
(i) (B) कक्षा
(ii) (B) बड़े भाई साहब के फ़ेल होने और स्वयं के कक्षा में प्रथम आने के कारण
(iii) (D) मुहावरों से युक्त
(iv) (C) I और IV दोनों
(v) (C) कथन सही और कारण सही व्याख्या
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
अपने हेडमास्टर साहब को ही देखो। एम.ए. हैं कि नहीं और यहाँ के एम.ए. नहीं, ऑक्सफ़ोर्ड के। एक हज़ार रुपए पाते हैं; लेकिन उनके घर का इंतज़ाम कौन करता है? उनकी बूढ़ी माँ। हेडमास्टर साहब की डिग्री यहाँ बेकार हो गई। पहले ख़ुद घर का इंतज़ाम करते थे। खर्च पूरा न पड़ता था। कर्ज़दार रहते थे। जब से उनकी माताजी ने प्रबंध अपने हाथों में लिया है, जैसे घर में लक्ष्मी आ गई है। तो भाईजान, यह गरूर दिल से निकाल डालो कि तुम मेरे समीप आ गए हो और अब स्वतंत्र हो। मेरे देखते तुम बेराह न चलने पाओगे। अगर तुम यों न मानोगे तो मैं (थप्पड़ दिखाकर) इसका प्रयोग भी कर सकता हूँ। मैं जानता हूँ, तुम्हें मेरी बातें ज़हर लग रही हैं।
(i) हेडमास्टर साहब और उनकी माताजी का उदाहरण यहाँ किस उद्देश्य से दिया गया है? (A) हेडमास्टर साहब और उनकी माताजी का संबंध बताने के लिए (B) छोटे भाई को जीवन में अनुभव का महत्त्व बताने के लिए (C) छोटे भाई के जीवन में अपना प्रभुत्व जमाने के लिए (D) हेडमास्टर साहब का खर्चीला स्वभाव दर्शाने के लिए
(ii) 'हेडमास्टर साहब की डिग्री यहाँ बेकार हो गई' – कथन में 'यहाँ' से क्या अभिप्राय है? (A) स्कूल के प्रबंधन में (B) घर के प्रबंधन में (C) समय के प्रबंधन में (D) कर्ज़दारों के प्रबंधन में
(iii) 'एम.ए. हैं कि नहीं, और यहाँ के नहीं, ऑक्सफ़ोर्ड के' – इस कथन में किस बात पर कटाक्ष किया गया है? (A) हेडमास्टर साहब के विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करने पर (B) हेडमास्टर साहब के बहुत अधिक शिक्षित होने पर (C) भारतीय शिक्षण संस्थानों से अधिक विदेशी संस्थानों को महत्त्व देने पर (D) शिक्षित भारतीयों से अधिक शिक्षित विदेशी लोगों को महत्त्व देने पर
(iv) गद्यांश से बड़े भाई साहब के चरित्र के विषय में क्या पता चलता है? (A) वे उपदेश देने की कला में निपुण थे (B) वे छोटे भाई पर बल का प्रयोग करते थे (C) वे छोटे भाई पर अपना नियंत्रण नहीं खोना चाहते थे (D) वे अपने अधिकार और कर्तव्य दोनों के प्रति सचेत थे
(v) कथन : मेरे देखते तुम बेराह न चलने पाओगे। कारण : छोटे भाई की देखभाल करना, बड़े भाई की ज़िम्मेदारी है। (A) दोनों गलत (B) कथन गलत, कारण सही (C) दोनों सही, सही व्याख्या (D) कथन सही, कारण सही व्याख्या नहीं
Get every solution for all chapters
- Every board question of every chapter, each fully solved the way the board gives marks
- 2 complete board papers, each followed by its solutions
- Weightage and most-asked topics for every chapter
- Instant PDF download, colour and black & white print copies
Revising the chapter first? Complete Hindi (Course B) Notes for Class 10 (Sparsh 2 + Sanchayan 2, CBSE 2026-27) →
What you get in the pack
- CBSE Class 10 Hindi Course B board papers 2025 to 2026 (11 board papers (2 given in full))
- All 27 chapters and 2 board papers complete
- Part A: all 27 chapters, questions sorted chapter-wise and by marks
- Year-wise weightage table and most-asked topics for every chapter
- Part B: each full board paper followed by its complete solutions
- Answers in Hindi on the board's marking-scheme points; model writing tasks
- Only the current syllabus in Part A
All chapters in this pack
- PYQ Ch 1 Kabir: Sakhi
- PYQ Ch 2 Meera: Pad
- PYQ Ch 3 Manushyata
- PYQ Ch 4 Parvat Pradesh mein Pavas
- PYQ Ch 5 Top
- PYQ Ch 6 Kar Chale Hum Fida
- PYQ Ch 7 Atmatran
- PYQ Ch 8 Bade Bhai Sahab
- PYQ Ch 9 Diary ka Ek Panna
- PYQ Ch 10 Tatara-Vamiro Katha
- PYQ Ch 11 Teesri Kasam ke Shilpkar Shailendra
- PYQ Ch 12 Ab Kahan Doosre ke Dukh se Dukhi Hone Wale
- PYQ Ch 13 Patjhar mein Tooti Pattiyan
- PYQ Ch 14 Kartoos
- PYQ Ch 15 Harihar Kaka
- PYQ Ch 16 Sapnon ke-se Din
- PYQ Ch 17 Topi Shukla
- PYQ Ch 18 Padbandh
- PYQ Ch 19 Rachna ke Aadhar par Vakya Rupantaran
- PYQ Ch 20 Samas
- PYQ Ch 21 Muhavare
- PYQ Ch 22 Anuchchhed Lekhan
- PYQ Ch 23 Aupcharik Patra Lekhan
- PYQ Ch 24 Suchna Lekhan
- PYQ Ch 25 Vigyapan Lekhan
- PYQ Ch 26 E-mail aur Laghukatha Lekhan
- PYQ Ch 27 Apathit Gadyansh aur Kavyansh
- Board Paper 2026 Set 4-1-1 with Solutions
- Board Paper 2025 Set 4-1-1 with Solutions
