CBSE Class 10 Hindi Question Paper 2025 (4/1/1) with Solutions
The complete CBSE Class 10 Hindi board paper of 2025, Q.P. code 4/1/1: all 16 questions exactly as set, with marks. 23 solutions are free below. The Class 10 Hindi Course B PYQ Book: Solved Board Papers 2025-2026 (CBSE) solves all 2 papers in full and sorts every question chapter-wise.
Question paper
Jump to: Question paperSolutions
2025 · Q.P. Code 4/1/1
Maximum marks: 80
खंड 'क' : अपठित बोध
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
भारतीय चिंतन में स्वास्थ्य का अर्थ ‘स्व’ में स्थित होता है। दूसरे शब्दों में एक आत्मस्थ व्यक्ति को स्वस्थ कहा जा सकता है। जीवन का आनंद लेने के लिए स्वस्थ रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य व्यक्ति के व्यक्तिगत एवं सामाजिक जीवन के लिए महत्त्वपूर्ण है। समाज का एक उत्पादक सदस्य होने के नाते हमें जागरूक और शरीर से क्रियाशील होने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य मनोविज्ञान में वे मनोवैज्ञानिक कारक आते हैं जो स्वास्थ्य को बनाए रखने और उन्नत करने में सहायक होते हैं। यह उन कारकों की भी खोज करता है जो रोग की स्थिति पैदा करते हैं। हमारी जीवन शैली और सोचने एवं व्यवहार करने के तरीके लोगों के स्वास्थ्य स्तर में योगदान करते हैं। व्यायाम, पौष्टिक भोजन लेने और धूम्रपान जैसे दुर्व्यसनों में परिवर्तन से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।
स्वास्थ्य शारीरिक और मानसिक कुशलक्षेम की अवस्था को कहते हैं। यह एक सकारात्मक अवस्था है। लोगों के व्यक्तिगत तथा सामाजिक जीवन में स्वास्थ्य का केन्द्रीय स्थान है। आज की दुनिया में लोगों के गुणात्मक जीवन को चारों ओर से चुनौतियों का सामना करना पड़ता है जिसका परिणाम लोगों का गिरता स्वास्थ्य है। एक ओर बाहरी पर्यावरण बड़ी तेज़ी से बदल रहा है। इससे अनेक पर्यावरणीय तनावों से सफलतापूर्वक निपटने की आवश्यकता है। सामाजिक संरचना में आए बदलाव जैसे परिवार और अन्य सामाजिक संस्थाओं का विघटन, प्रतिस्पर्धा और उपभोक्तावादी संस्कृति द्वंद्व और असहयोग को बढ़ावा प्रदान कर स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है।
(i) गद्यांश के अनुसार व्यक्तिगत एवं सामाजिक जीवन के लिए महत्त्वपूर्ण है: (A) धन (B) संघर्ष (C) स्वास्थ्य (D) परिश्रम
(ii) ‘समाज का उत्पादक सदस्य होने से’ क्या अभिप्राय है? (A) समाज के विकास में योगदान देने वाला सक्रिय नागरिक (B) कल-कारखानों में काम करने वाला मेहनती श्रमिक (C) खेत-खलिहानों में काम करने वाला परिश्रमी किसान (D) देश के विकास में योगदान देने वाला चिंतनशील वैज्ञानिक
(iii) कथन: उत्तम स्वास्थ्य व्यक्ति के व्यक्तिगत एवं सामाजिक जीवन के लिए आवश्यक है। कारण: मन की जागरूकता और शरीर की क्रियाशीलता स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य है। (A) कथन सही, कारण कथन की गलत व्याख्या (B) दोनों सही (C) कथन गलत, कारण सही (D) दोनों गलत
(iv) स्वास्थ्य पर प्रभाव डालने वाले नकारात्मक कारकों का उल्लेख कीजिए। (2)
(v) स्वास्थ्य किसे कहते हैं? शरीर को स्वस्थ कैसे रखा जा सकता है? (2)
निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
क्रोध दुःख के चेतन कारण के साक्षात्कार या अनुमान से उत्पन्न होता है। साक्षात्कार के समय दुःख और उसके कारण के संबंध का परिज्ञान आवश्यक है। तीन-चार महीने के बच्चे को कोई हाथ उठाकर मार दे, तो उसने हाथ उठाते तो देखा है पर उसकी पीड़ा और उस हाथ उठाने से क्या संबंध है, यह वह नहीं जानता है। अतः वह केवल रोकर अपना दुःख मात्र प्रकट कर देता है। दुःख के कारण की स्पष्ट धारणा के बिना क्रोध का उदय नहीं होता। दुःख के सज्ञान कारण पर प्रबल प्रभाव डालने में प्रवृत्त करवाने वाला मनोविकार होने के कारण क्रोध का आविर्भाव बहुत पहले देखा जाता है। शिशु अपनी माता की आकृति से परिचित हो जाने पर ज्यों ही यह जान जाता है कि दूध इसी से मिलता है, भूखा होने पर वह उसे देखते ही अपने रोने में कुछ क्रोध का आभास देने लगता है।
सामाजिक जीवन में क्रोध की ज़रूरत बराबर पड़ती है। यदि क्रोध न हो तो मनुष्य दूसरों के द्वारा पहुँचाए जाने वाले बहुत से कष्टों की चिरनिवृत्ति का उपाय ही न कर सकेगा। समाज में निराशा और अत्याचार का बोलबाला बढ़ जाएगा। कोई मनुष्य किसी दुष्ट के नित्य दो-चार प्रहार सहता है। यदि उसमें क्रोध का विकास नहीं हुआ है तो वह केवल आह-ऊह करेगा, जिसका उस दुष्ट पर कोई प्रभाव नहीं। उस दुष्ट के हृदय में विवेक, दया आदि उत्पन्न करने में बहुत समय लगेगा। संसार किसी को इतना समय ऐसे छोटे-छोटे कामों के लिए नहीं दे सकता।
(i) क्रोध की उत्पत्ति का क्या कारण है? (A) सामने वाले के हृदय में दया उत्पन्न करना (B) दुःख के चेतन कारण के साक्षात्कार का अनुमान (C) क्रोध को अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानना (D) अपनी भावनाओं पर नियंत्रण न रख पाना
(ii) माँ की गोद में जाते ही शिशु क्यों शांत हो जाता है? (A) माता शिशु की जननी है (B) सुरक्षा का अनुभव करता है (C) माँ की गोद में ममता का अनुभव करता है (D) माँ की आकृति पहचान भूख शांत हो जाने की आशा है
(iii) कथन: क्रोध की आह-ऊह का दुष्ट पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। कारण: दुष्ट के हृदय में विवेक, दया आदि उत्पन्न करने में बहुत समय लगेगा। (A) कथन सही, कारण कथन की गलत व्याख्या (B) दोनों गलत (C) कथन सही, कारण सही व्याख्या (D) कथन गलत, कारण सही
(iv) गद्यांश का लेखक सामाजिक जीवन में क्रोध का समर्थन करता है, क्यों? (2)
(v) गद्यांश के आधार पर क्रोध की व्याख्या कीजिए। (2)
खंड 'ख' : व्यावहारिक व्याकरण
(क) ‘बचपन में हरिहर काका मुझे सुबह से शाम तक घुमाया करते थे।’ (क्रियाविशेषण पदबंध)
(ख) विशेषण पदबंध की पहचान?
(ग) ‘गाँव के मध्य बरगद का पुराना वृक्ष स्थित है।’ किस पदबंध का उदाहरण और क्यों?
(घ) ‘बाहर से आए छात्रों में से कुछ देशाटन के लिए गए हैं।’
(ङ) ‘अवकाश के दिनों में एक-डेढ़ महीना खूब खेला-कूदा करते थे।’
(क) मिश्र वाक्य को संयुक्त वाक्य में कैसे रूपांतरित किया जाता है? उदाहरण सहित लिखिए।
(ख) 'सआदत अली हमारा दोस्त है और बहुत ऐश पसंद आदमी है।' (सरल वाक्य में)
(ग) 'नेचर की सहनशक्ति की भी एक सीमा होती है।' (मिश्र वाक्य में)
(घ) 'नूह उनकी बात सुनकर दुखी हो मुद्दत तक रोते रहे।' (संयुक्त वाक्य में)
(ङ) 'बाइबिल और दूसरे पावन ग्रंथों में नूह नाम के एक पैगंबर का ज़िक्र मिलता है।' (रचना की दृष्टि से भेद)
(क) द्वंद्व समास की विशेषता बताते हुए एक उदाहरण दीजिए।
(ख) तुलसी द्वारा कृत (रचित) रामचरितमानस प्रसिद्ध ग्रंथ है। (रेखांकित पदों की जगह समस्तपद और समास का नाम)
(ग) 'कृष्णमृग' समस्तपद का विग्रह करते हुए समास का नाम।
(घ) 'दशानन' समस्तपद समास के किस भेद का उदाहरण है?
(ङ) 'पीतांबर' समस्तपद का विग्रह कर्मधारय और बहुव्रीहि समास दोनों रूपों में कीजिए।
(क) 'जिस व्यक्ति को विरह रूपी सर्प डस लेता है उस पर कोई मंत्र नहीं लगता।' – पंक्ति से मुहावरा चुनकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।
(ख) 'ज़रा भी अच्छा न लगना' (न सुहाना) अर्थ को व्यक्त करने वाला मुहावरा।
(ग) 'जिगर के टुकड़े-टुकड़े होना' – वाक्य में प्रयोग।
(घ) 'जब से प्रतियोगी परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, अक्षय के ____ पड़ रहे।' (उपयुक्त मुहावरा)
(ङ) 'तिल का ताड़ बनाना' मुहावरे के अर्थ को व्यक्त करने वाला कोई अन्य मुहावरा।
खंड 'ग' : पाठ्यपुस्तक
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
इतिहास में रावण का हाल तो पढ़ा ही होगा। उसके चरित्र से तुमने कौन-सा उपदेश लिया? या यों ही पढ़ गए? महज इम्तिहान पास कर लेना कोई चीज़ नहीं, असल चीज़ है बुद्धि का विकास। जो कुछ पढ़ो, उसका अभिप्राय समझो। रावण भूमंडल का स्वामी था। ऐसे राजाओं को चक्रवर्ती कहते हैं। आजकल अंग्रेज़ों के राज्य का विस्तार बहुत बढ़ा हुआ है, पर इन्हें चक्रवर्ती नहीं कह सकते। संसार में अनेक राष्ट्र अंग्रेज़ों का आधिपत्य स्वीकार नहीं करते, बिलकुल स्वाधीन हैं। रावण चक्रवर्ती राजा था, संसार के सभी महीप उसे कर देते थे। बड़े-बड़े देवता उसकी गुलामी करते थे। आग और पानी के देवता भी उसके दास थे, मगर उसका अंत क्या हुआ? घमंड ने उसका नाम-निशान तक मिटा दिया, कोई उसे एक चुल्लू भर पानी देने वाला भी न बचा। आदमी और जो कुकर्म चाहे करे, पर अभिमान न करे, इतराए नहीं। अभिमान किया और दीन-दुनिया दोनों से गया।
(i) गद्यांश में रावण का उदाहरण किस उद्देश्य से दिया गया है? (A) छोटे भाई को अभिमान के दुष्परिणामों से अवगत कराने के लिए (B) रावण के दुखदायी और एकाकी अंत से परिचित कराने के लिए (C) रावण को अंग्रेज़ों से भी अधिक शक्तिशाली बताने के लिए (D) रावण के शक्तिशाली साम्राज्य से परिचित कराने के लिए
(ii) रावण को चक्रवर्ती सम्राट कहे जाने का प्रमुख कारण है : (A) बड़े-बड़े देवताओं को अपने नियंत्रण में रखना (B) संपूर्ण संसार पर अपना आधिपत्य स्थापित करना (C) राजा-महाराजाओं से मनमाना कर वसूल करना (D) अपने राज्य का विस्तार दूर तक करना
(iii) कथन : इम्तिहान पास कर लेना कोई चीज़ नहीं, असल चीज़ है बुद्धि का विकास। कारण : वास्तविक ज्ञान बौद्धिक ज्ञान है जो जीवन को सार्थक बनाता है। (A) दोनों गलत (B) दोनों सही, सही व्याख्या (C) कथन गलत, कारण सही (D) कथन सही, कारण गलत व्याख्या
(iv) कॉलम-I : 1. नाम-निशान मिटा देना 2. एक चुल्लू भर पानी न देना 3. दीन-दुनिया से जाना; कॉलम-II : I. कहीं का नहीं रहना II. अस्तित्व समाप्त करना III. थोड़ी भी सहायता न करना (A) 1-III, 2-II, 3-I (B) 1-I, 2-II, 3-III (C) 1-II, 2-III, 3-I (D) 1-II, 2-I, 3-III
(v) गद्यांश के मूल भाव को व्यक्त करने वाला/वाले कथन : I. व्यक्ति को घमंड नहीं करना चाहिए। II. शिक्षा प्राप्ति का उद्देश्य ज्ञान के साथ बौद्धिक विकास है। III. देवताओं का अनादर नहीं करना चाहिए। IV. किताबें पढ़कर ही शिक्षा प्राप्त की जा सकती है। (A) केवल IV (B) केवल II (C) I और II दोनों (D) I और IV दोनों
(क) 'एक संगठित समाज कृत-संकल्प हो तो कुछ भी कर सकता है।' 'डायरी का एक पन्ना' पाठ के आधार पर इस कथन को सिद्ध कीजिए।
(ख) अंडमान निकोबार द्वीपसमूह की भौगोलिक स्थिति स्पष्ट करते हुए, इसमें आए परिवर्तन का उल्लेख 'तताँरा-वामीरो कथा' पाठ के आधार पर कीजिए।
(ग) तीसरी क़सम फ़िल्म में राजकपूर अभिनय नहीं करता। वह हीरामन के साथ एकाकार हो गया है। 'तीसरी क़सम के शिल्पकार शैलेंद्र' – पाठ के संदर्भ में कथन का आशय स्पष्ट कीजिए।
(घ) 'अब कहाँ दूसरे के दुख से दुखी होने वाले' पाठ के आधार पर नूह के मुद्दत तक रोते रहने का कारण स्पष्ट कीजिए। इससे उनके चरित्र की किस विशेषता का पता चलता है?
निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
पावस ऋतु थी, पर्वत प्रदेश, पल-पल परिवर्तित प्रकृति-वेश। मेखलाकार पर्वत अपार अपने सहस्र दृग-सुमन फाड़, अवलोक रहा है बार-बार नीचे जल में निज महाकार, – जिसके चरणों में पला ताल दर्पण-सा फैला है विशाल!
(i) 'पल-पल परिवर्तित प्रकृति-वेश' पंक्ति का अभिप्राय है : (A) प्रकृति अपनी वेशभूषा बार-बार बदल रही है (B) पर्वतों पर बादल बार-बार रूप बदल रहे हैं (C) प्रकृति का रूप सौंदर्य पल-पल नए रूप धारण कर रहा है (D) बादल बार-बार प्रकृति को नया रूप प्रदान कर रहे हैं
(ii) पर्वतों की आँखें किसे कहा गया है? (A) दर्पण को (B) ताल को (C) पुष्पों को (D) मेखला को
(iii) तालाब की समानता दर्पण से किस आधार पर की गई है? (A) रूपाकार (B) चमक (C) पारदर्शिता (D) स्वच्छता
(iv) पर्वत ताल में क्या देख रहा है? (A) आकाश का प्रतिबिंब (B) रंग-बिरंगे पुष्प (C) अपना विशाल आकार (D) बादलों का सौंदर्य
(v) प्रस्तुत काव्यांश में कवि ने किसका वर्णन किया है? (A) वर्षा ऋतु में पर्वतीय प्रदेश की अलौकिक सुषमा (B) वर्षा ऋतु में रंग-बिरंगे पुष्पों की सुंदरता (C) पर्वतीय प्रदेशों में पाई जाने वाली वनस्पति (D) पर्वतों की तलहटी में पलने वाले तालाब
(क) साधारणतः निंदक किसी को पसंद नहीं होते फिर भी कबीरदासजी ने निंदकों को अपने पास रखने की सलाह क्यों दी है?
(ख) कृष्ण की लीलाओं एवं महिमा वर्णन के पीछे मीराबाई का क्या उद्देश्य था?
(ग) तोप और चिड़िया की प्रतीकात्मकता स्पष्ट करते हुए 'तोप' कविता का संदेश स्पष्ट कीजिए।
(घ) 'ख़ूँ से ज़मीं पर लकीर खींचने' का आशय क्या है – 'कर चले हम फ़िदा' कविता के संदर्भ में स्पष्ट कीजिए।
(क) 'हरिहर काका' पाठ में हरिहर काका की तुलना मझधार में फँसी नाव पर सवार लोगों से किस आधार पर की गई है? स्पष्ट कीजिए।
(ख) 'सपनों के-से दिन' पाठ में अंग्रेज़ों द्वारा गाँव के नवयुवकों को फ़ौज में भर्ती करने के लिए नौटंकी द्वारा उन्हें आकर्षित करने का उल्लेख किया गया है। वर्तमान समय में प्रचार-प्रसार के तरीकों में क्या परिवर्तन आया है?
(ग) 'टोपी शुक्ला' पाठ में टोपी के लगातार दो बार फ़ेल हो जाने के जो कारण दिए गए हैं, क्या आप उनसे सहमत हैं? सहमति या असहमति दोनों स्थितियों में अपने विचार व्यक्त कीजिए।
खंड 'घ' : रचनात्मक लेखन
(क) अनुच्छेद (120 शब्द): पर सेवा का सुख — पर सेवा से अभिप्राय • पर सेवा से प्राप्त अनुभव • मानव जीवन की कृतार्थता
(ख) धरती का बढ़ता तापमान — तापमान बढ़ोतरी का कारण • बढ़ोतरी से उत्पन्न समस्याएँ • बढ़ते तापमान का समाधान
(ग) अनुच्छेद (120 शब्द): टी-20 विश्व कप (2024) का सबसे रोमांचक मैच — मैच का परिचय • मैच के रोमांचक पल • विजेता टीम के साथ उल्लास
(क) विद्यालय में आयोजित होने वाले खेल-दिवस समारोह में किसी विशिष्ट खेल में सम्मानित व्यक्ति को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करते हुए प्रधानाचार्य की ओर से पत्र।
(ख) पत्र (100 शब्द): आप शोभित/शोभना हैं। भीषण गर्मी के कारण वैश्विक स्तर पर जंगलों में लगने वाली आग पर चिंता और उसके समाधानों पर विचार व्यक्त करते हुए किसी दैनिक हिंदी समाचार-पत्र के संपादक को पत्र।
(क) आप दिव्य/दिव्या, आवासीय समिति के कल्याण सचिव : सोसायटी में आयोजित होने वाले सात दिवसीय योग शिविर की सूचना।
(ख) सूचना (60 शब्द): विद्यार्थी परिषद् के सचिव : आर्थिक दृष्टि से कमज़ोर विद्यार्थियों की सहायता हेतु विद्यालय के पुस्तकालय में बुक-बैंक की स्थापना की सूचना।
(क) सोलर पैनल वाली कंपनी 'ऊर्जा' की ओर से अपने उत्पाद का विज्ञापन।
(ख) विज्ञापन (40 शब्द): प्रदेश सरकार की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किए जाने की जानकारी देते हुए विज्ञापन।
(क) आप भैरव/भैरवी हैं। अपने क्षेत्र में सरकारी दवाखाना खुलवाने का निवेदन करते हुए नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी को ई-मेल।
(ख) "रविवार का दिन था। माँ रसोई में खाना बना रही थी तभी दरवाज़े पर दस्तक हुई।" – पंक्ति को आधार बनाकर लघुकथा।
Solutions: CBSE 2025 · 4/1/1
(i) (C) स्वास्थ्य
(ii) (A) समाज के विकास में योगदान देने वाला सक्रिय नागरिक
(iii) (A) कथन सही, कारण कथन की गलत व्याख्या
(iv) तेज़ी से बदलता बाहरी पर्यावरण और उससे उत्पन्न तनाव; परिवार व सामाजिक संस्थाओं का विघटन; प्रतिस्पर्धा और उपभोक्तावादी संस्कृति, जो द्वंद्व और असहयोग बढ़ाती है; तथा धूम्रपान जैसे दुर्व्यसन और गलत जीवन-शैली।
(v) शारीरिक और मानसिक कुशलक्षेम की सकारात्मक अवस्था को स्वास्थ्य कहते हैं; भारतीय चिंतन में ‘स्व’ में स्थित (आत्मस्थ) व्यक्ति स्वस्थ है। नियमित व्यायाम, पौष्टिक भोजन और धूम्रपान जैसे दुर्व्यसनों को छोड़कर शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।
‘सुबह से शाम तक’
संज्ञा पदबंध; शीर्ष पद ‘वृक्ष’ (संज्ञा) है, सभी पद मिलकर संज्ञा का काम कर रहे हैं।
क्रिया पदबंध
हमारा दोस्त सआदत अली बहुत ऐश-पसंद आदमी है।
नूह ने उनकी बात सुनी और दुखी होकर मुद्दत तक रोते रहे।
दोनों पद प्रधान, ‘और/या’ लुप्त, योजक-चिह्न; माता-पिता।
काला है जो मृग: कर्मधारय
कर्मधारय: पीला है जो अंबर; बहुव्रीहि: पीत हैं अंबर जिसके अर्थात् श्रीकृष्ण
फूटी आँख न सुहाना
पाँव ज़मीन पर नहीं
(i) (A) छोटे भाई को अभिमान के दुष्परिणामों से अवगत कराने के लिए
(ii) (B) संपूर्ण संसार पर अपना आधिपत्य स्थापित करना
(iii) (B) दोनों सही, सही व्याख्या
(iv) (C) 1-II, 2-III, 3-I
(v) (C) I और II दोनों
स्थिति: लिटिल अंदमान, अंदमान का अंतिम दक्षिणी द्वीप, पोर्ट ब्लेयर से लगभग 100 कि.मी.; उसके बाद निकोबार द्वीपसमूह, जिसका पहला प्रमुख द्वीप कार-निकोबार, लिटिल अंदमान से 96 कि.मी. दूर। परिवर्तन: लोककथा के अनुसार पहले दोनों द्वीप एक थे; तताँरा की तलवार से वे दो भागों में बँट गए।
कारण: उन्होंने एक घायल कुत्ते को ‘गंदा’ कहकर दुत्कारा; कुत्ते ने कहा: “न मैं अपनी मर्ज़ी से कुत्ता हूँ, न तुम अपनी पसंद से इनसान; बनाने वाला सबका एक है।” अपनी भूल का एहसास होने पर वे दुखी होकर रोते रहे। विशेषता: संवेदनशीलता, करुणा, अपनी गलती स्वीकारने वाली विनम्रता और पश्चात्ताप की भावना।
निंदक हमारी कमियों और दोषों को बार-बार बताता है। उन्हें जानकर हम उन्हें सुधार सकते हैं, जिससे हमारा स्वभाव बिना साबुन-पानी के निर्मल हो जाता है। प्रशंसक केवल अच्छाइयाँ बताते हैं, जिससे अहंकार बढ़ता है; निंदक आत्म-सुधार का अवसर देता है और निंदा सहने से विनम्रता आती है।
तोप = अत्याचारी, दमनकारी शक्ति (अंग्रेज़ी शासन); चिड़िया = आम जनता, निर्भयता, स्वतंत्रता। संदेश: दमन की शक्ति कितनी भी बड़ी हो, उसका अंत होता है; जनता अंततः निर्भय होकर उस पर विजय पाती है। हमें सजग रहना चाहिए कि फिर ऐसी शक्ति पाँव न जमाए।
जैसे मझधार में फँसी नाव के लोग चिल्लाकर भी अपनी रक्षा नहीं कर पाते, उनकी आवाज़ लहरों में खो जाती है और मौन जल-समाधि के सिवा विकल्प नहीं रहता, वैसे ही हरिहर काका परिवार और महंत के बीच फँसे थे; कोई सच्चा सहारा नहीं; वे असहाय, मौन हो गए, फिर भी जीने की लालसा से छटपटा रहे थे।
सहमति: टोपी तेज़ था, पर घर में पढ़ने नहीं दिया जाता था (मुन्नी बाबू के काम, माँ की फ़रमाइशें, भैरव की शरारत), फिर टाइफ़ाइड हुआ; ऐसे वातावरण में कोई भी असफल हो सकता है। असहमति (आंशिक): इन बाधाओं के बावजूद टोपी स्वयं भी अधिक समय-प्रबंधन और दृढ़ता दिखा सकता था। (दोनों में से कोई एक पक्ष तर्क सहित स्वीकार्य।)
पिछले कुछ दशकों में पृथ्वी का औसत तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिसे ग्लोबल वार्मिंग कहते हैं। तापमान बढ़ोतरी के कारण हैं: कोयला-पेट्रोल जैसे ईंधनों का अंधाधुंध प्रयोग, कारखानों और वाहनों का धुआँ, वनों की कटाई और ग्रीनहाउस गैसों का बढ़ना। इससे अनेक समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं: भीषण गर्मी और लू, ग्लेशियरों का पिघलना, समुद्र-तल का बढ़ना, बेमौसम वर्षा, बाढ़-सूखा, जंगलों की आग और फसलों की हानि। समाधान हमारे हाथ में है: अधिक से अधिक पेड़ लगाएँ, सौर और पवन ऊर्जा अपनाएँ, सार्वजनिक वाहन या साइकिल का प्रयोग करें, बिजली-पानी बचाएँ और प्लास्टिक कम करें। यदि हम आज नहीं चेते तो आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती रहने योग्य नहीं रहेगी।
टी-20 विश्व कप (2024) का सबसे रोमांचक मैचटी-20 विश्व कप 2024 का फ़ाइनल मैच 29 जून 2024 को बारबाडोस में भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच खेला गया। भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए विराट कोहली के 76 रनों की मदद से 176 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ़्रीका की टीम तेज़ी से रन बनाने लगी और एक समय उसे 30 गेंदों पर केवल 30 रन चाहिए थे; सबकी साँसें थम गई थीं। तभी जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने कसी हुई गेंदबाज़ी की, हार्दिक पंड्या ने हेनरिक क्लासेन को आउट किया और अंतिम ओवर में सूर्यकुमार यादव ने सीमा-रेखा पर अद्भुत कैच पकड़कर डेविड मिलर को आउट कर दिया। भारत ने 7 रन से मैच जीतकर 17 वर्ष बाद टी-20 विश्व कप अपने नाम किया। खिलाड़ियों की आँखों में खुशी के आँसू थे, कप्तान रोहित शर्मा ने मैदान की मिट्टी चखी और पूरे देश में रात भर आतिशबाज़ी, ढोल-नगाड़े और तिरंगे के साथ उल्लास मनाया गया।
परीक्षा भवन, क.ख.ग. नगर · दिनांक: 15 मार्च 2025
सेवा में, संपादक महोदय, दैनिक जागरण, नई दिल्ली
विषय: जंगलों में बढ़ती आग पर चिंता और उसके समाधान हेतु।
महोदय,
मैं आपके लोकप्रिय समाचार-पत्र के माध्यम से जंगलों में लगने वाली आग की ओर सबका ध्यान दिलाना चाहती हूँ। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया से लेकर उत्तराखंड तक के जंगल हर वर्ष जल रहे हैं। इससे लाखों पेड़, वन्य जीव और आसपास के गाँव नष्ट हो जाते हैं तथा धुएँ से प्रदूषण बढ़ता है।
इसके समाधान के लिए वनों में अग्नि-रेखाएँ बनाई जाएँ, उपग्रह और ड्रोन से निगरानी हो, सूखी पत्तियों को समय पर हटाया जाए, स्थानीय लोगों को अग्निशमन का प्रशिक्षण दिया जाए और जंगल में आग जलाने वालों पर कड़ी सज़ा हो। अधिक वृक्षारोपण से तापमान भी घटेगा।
आशा है, आप इस पत्र को प्रकाशित कर जनजागरण में सहयोग देंगे।
भवदीया,
शोभना
सूचना
सचिव, विद्यार्थी परिषद्
दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 90% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को
₹ 25,000 की छात्रवृत्ति, प्रमाण-पत्र और टैबलेट
आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2025 · आवेदन: शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर
प्रदेश सरकार, शिक्षा विभाग · हेल्पलाइन: 1800-XXX-XXXX
अनमोल मेहमानरविवार का दिन था। माँ रसोई में खाना बना रही थी तभी दरवाज़े पर दस्तक हुई। मैंने दरवाज़ा खोला तो फटे कपड़ों में एक बूढ़े बाबा खड़े थे। उन्होंने काँपती आवाज़ में कहा, "बेटा, दो दिन से कुछ नहीं खाया।" मैं झिझका, पर माँ ने आकर उन्हें आदर से भीतर बिठाया और गरम-गरम खाना परोसा। खाना खाकर बाबा की आँखें भर आईं। जाते समय उन्होंने अपनी झोली से एक पुरानी किताब निकालकर मुझे दी और बोले, "मैं कभी अध्यापक था; यह मेरी सबसे प्यारी किताब है।" उनके जाने के बाद माँ ने कहा, "बेटा, किसी के कपड़ों से उसका मूल्य मत आँकना।" उस दिन मैंने सीखा कि भूखे को भोजन देना सबसे बड़ा धर्म है और हर मेहमान सम्मान का अधिकारी है।
सीख: दया और आदर से किया गया छोटा-सा काम भी जीवन भर याद रहता है।
Get every solution for all 2 papers
- Every board question of every chapter, each fully solved the way the board gives marks
- 2 complete board papers, each followed by its solutions
- Weightage and most-asked topics for every chapter
- Instant PDF download, colour and black & white print copies
Revising the chapter first? Complete Hindi (Course B) Notes for Class 10 (Sparsh 2 + Sanchayan 2, CBSE 2026-27) →
What you get in the pack
- CBSE Class 10 Hindi Course B board papers 2025 to 2026 (11 board papers (2 given in full))
- All 27 chapters and 2 board papers complete
- Part A: all 27 chapters, questions sorted chapter-wise and by marks
- Year-wise weightage table and most-asked topics for every chapter
- Part B: each full board paper followed by its complete solutions
- Answers in Hindi on the board's marking-scheme points; model writing tasks
- Only the current syllabus in Part A
All chapters in this pack
- PYQ Ch 1 Kabir: Sakhi
- PYQ Ch 2 Meera: Pad
- PYQ Ch 3 Manushyata
- PYQ Ch 4 Parvat Pradesh mein Pavas
- PYQ Ch 5 Top
- PYQ Ch 6 Kar Chale Hum Fida
- PYQ Ch 7 Atmatran
- PYQ Ch 8 Bade Bhai Sahab
- PYQ Ch 9 Diary ka Ek Panna
- PYQ Ch 10 Tatara-Vamiro Katha
- PYQ Ch 11 Teesri Kasam ke Shilpkar Shailendra
- PYQ Ch 12 Ab Kahan Doosre ke Dukh se Dukhi Hone Wale
- PYQ Ch 13 Patjhar mein Tooti Pattiyan
- PYQ Ch 14 Kartoos
- PYQ Ch 15 Harihar Kaka
- PYQ Ch 16 Sapnon ke-se Din
- PYQ Ch 17 Topi Shukla
- PYQ Ch 18 Padbandh
- PYQ Ch 19 Rachna ke Aadhar par Vakya Rupantaran
- PYQ Ch 20 Samas
- PYQ Ch 21 Muhavare
- PYQ Ch 22 Anuchchhed Lekhan
- PYQ Ch 23 Aupcharik Patra Lekhan
- PYQ Ch 24 Suchna Lekhan
- PYQ Ch 25 Vigyapan Lekhan
- PYQ Ch 26 E-mail aur Laghukatha Lekhan
- PYQ Ch 27 Apathit Gadyansh aur Kavyansh
- Board Paper 2026 Set 4-1-1 with Solutions
- Board Paper 2025 Set 4-1-1 with Solutions
