कारतूस (Kartoos) Class 10 PYQs 2025–2026 with Solutions | CBSE Hindi Course B Skip to content
Smart Notes for Every Exam · instant PDF download after payment +91 92520 37565
Class 10 · Hindi · Chapter 14

कारतूस (Kartoos): Class 10 PYQs 2025–2026 with solutions

All 4 CBSE board questions asked from कारतूस (Kartoos) in 4 board papers, with the year, set and marks of each. 3 are solved free below. The Class 10 Hindi Course B PYQ Book: Solved Board Papers 2025-2026 (CBSE) has every solution, all chapters and 2 full board papers.

Cover of Class 10 Hindi Course B PYQ Book: Solved Board Papers 2025-2026 (CBSE)
Class 10 Hindi PYQ book: every chapter + 2 board papers, all solved
US$1.99US$1.9934% off
Free sample

कारतूस (Kartoos): board weightage

Board weightage 2025–2026

Year20252026
Questions13
Marks215

Most asked topics

गद्यांश2
काव्यांश1
कारतूस1

4 questions from 4 papers. Repeated questions are shown once with every year they were asked.

Jump to: 2 अंक 5 अंक

2 अंक : लघु उत्तरीय

Q1 · CBSE 2025 · 4/2/1 · Q8(ग)2 marks

'ये वज़ीर अली आदमी है या भूत' – लेफ़्टिनेंट ने वज़ीर अली के विषय में ऐसा क्यों कहा? 'कारतूस' एकांकी के संदर्भ में लिखिए।

Solution

अंग्रेज़ी फ़ौज हफ़्तों से जंगल में खेमा डालकर वज़ीर अली को पकड़ने की कोशिश कर रही थी, पर वह हाथ नहीं आ रहा था; वह भूत की तरह अचानक प्रकट और गायब हो जाता था; उसकी चतुराई और फुर्ती से परेशान होकर लेफ़्टिनेंट ने ऐसा कहा।

5 अंक : पठित अंश / अनुच्छेद, पत्र, ई-मेल, लघुकथा

Q2 · CBSE 2026 · 4/1/1 · Q75 marks

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
लेफ़्टिनेंट : हफ़्तों हो गए यहाँ खेमा डाले हुए। सिपाही भी तंग आ गए हैं। ये वज़ीर अली आदमी है या भूत, हाथ ही नहीं लगता।
कर्नल : उसके अफ़साने सुन के रॉबिनहुड के कारनामे याद आ जाते हैं। अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ उसके दिल में किस क़दर नफ़रत है। कोई पाँच महीने हुकूमत की होगी। मगर इस पाँच महीने में वो अवध के दरबार को अंग्रेज़ी असर से बिल्कुल पाक कर देने में तक़रीबन कामयाब हो गया था।
लेफ़्टिनेंट : कर्नल कालिंज ये सआदत अली कौन है?
कर्नल : आसिफ़उद्दौला का भाई है। वज़ीर अली का और उसका दुश्मन। असल में नवाब आसिफ़उद्दौला के यहाँ लड़के की कोई उम्मीद नहीं थी। वज़ीर अली की पैदाइश को सआदत अली ने अपनी मौत ख़याल किया।
लेफ़्टिनेंट : मगर सआदत अली को अवध के तख़्त पर बिठाने में क्या मसलेहत थी?
कर्नल : सआदत अली हमारा दोस्त है और बहुत ऐश-पसंद आदमी है इसलिए हमें अपनी आधी मुमलिकत (जायदाद, दौलत) दे दी और दस लाख रुपये नगद। अब वो भी मज़े करता है और हम भी।

(i) 'वज़ीर अली आदमी है या भूत' – वज़ीर अली के लिए लेफ़्टिनेंट ने ऐसा क्यों कहा? (A) उसकी अदृश्यता के कारण (B) उसके पकड़ में न आने के कारण (C) उससे भयभीत होने के कारण (D) उसकी असीमित शक्ति के कारण
(ii) वज़ीर अली और रॉबिनहुड में क्या समानता थी? (I) दोनों ही अंग्रेज़ों के दुश्मन थे। (II) दोनों ही वीर और जाँबाज़ थे। (III) दोनों ही अपना तख़्त पाना चाहते थे। (IV) दोनों ही किसी की पकड़ में नहीं आते थे। (A) (I) और (III) (B) (II) और (IV) (C) (I), (II) और (IV) (D) (I) और (IV)
(iii) कथन : वज़ीर अली की पैदाइश को सआदत अली ने अपनी मौत ख़याल किया। कारण : वज़ीर अली की पैदाइश के कारण अवध का तख़्त पाने का उसका ख़्वाब धूमिल हो रहा था। (A) दोनों गलत (B) कारण सही, कथन गलत (C) कथन सही, कारण गलत व्याख्या (D) दोनों सही, कारण सही व्याख्या
(iv) गद्यांश में प्रयुक्त 'मसलेहत' शब्द का अर्थ है : (A) दुविधा (B) रहस्य (C) दिक्कत (D) लालच
(v) अंग्रेज़ों ने सआदत अली को तख़्त पर क्यों बैठाया? (A) सआदत अली अंग्रेज़ों का घनिष्ठ मित्र था। (B) राज्य-संचालन के कार्य में कुशल था। (C) उसके माध्यम से अवध पर कब्ज़ा जमाना चाहते थे। (D) ऐश-पसंद और अंग्रेज़ों का भरोसेमंद आदमी था।

Solution

(i) (B) उसके पकड़ में न आने के कारण
(ii) (B) (II) और (IV)
(iii) (D) दोनों सही, कारण सही व्याख्या
(iv) (B) रहस्य
(v) (C) उसके माध्यम से अवध पर कब्ज़ा जमाना चाहते थे।

Q3 · CBSE 2026 · 4/2/1 · Q95 marks

निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
सवार – आपने इस मुकाम पर क्यों खेमा डाला है?
कर्नल – कंपनी का हुक्म है कि वज़ीर अली को गिरफ़्तार किया जाए।
सवार – लेकिन इतना लावलश्कर क्या मायने?
कर्नल – गिरफ़्तारी में मदद देने के लिए।
सवार – वज़ीर अली की गिरफ़्तारी बहुत मुश्किल है साहब।
कर्नल – क्यों?
सवार – वो एक जाँबाज़ सिपाही है।
कर्नल – मैंने भी यह सुन रखा है। आप क्या चाहते हैं?
सवार – चंद कारतूस।
कर्नल – किसलिए?
सवार – वज़ीर अली को गिरफ़्तार करने के लिए।
कर्नल – ये लो दस कारतूस
सवार – (मुसकराते हुए) शुक्रिया।
कर्नल – आपका नाम?
सवार – वज़ीर अली। आपने मुझे कारतूस दिए इसलिए आपकी जान बख़्शी करता हूँ। (ये कहकर बाहर चला जाता है, टापों का शोर सुनाई देता है। कर्नल एक सन्नाटे में है। हक्का-बक्का खड़ा है कि लेफ़्टिनेंट अंदर आता है)
लेफ़्टिनेंट – कौन था?
कर्नल – (दबी ज़बान से अपने आप से कहता है) एक जाँबाज़ सिपाही।

(i) कर्नल ने जंगल में खेमा क्यों लगाया था? (A) जंगल में शिकार करने के लिए (B) बड़े अफसरों की आज्ञा-पालन के लिए (C) वज़ीर अली को गिरफ़्तार करने के लिए (D) प्राकृतिक वातावरण का आनंद लेने के लिए
(ii) वज़ीर अली ने अपनी गिरफ़्तारी को मुश्किल क्यों बताया? (A) उसे अपनी वीरता और बहादुरी पर दृढ़ विश्वास था। (B) उसके पास बाहुबल के साथ सैन्य-बल भी था। (C) वह जंगल के चप्पे-चप्पे से वाकिफ़ था। (D) वह अंग्रेज़ों की योजनाओं से भी परिचित था।
(iii) वज़ीर अली के जाने के बाद कर्नल हक्का-बक्का क्यों रह गया? (A) वज़ीर रूपी सवार को न पहचानने के कारण (B) उसे पकड़ न पाने की असफलता के कारण (C) उसकी दिलेरी और बहादुरी के कारण (D) उसके खेमे में अकेले आने के कारण
(iv) वज़ीर अली ने कर्नल से कारतूस कैसे प्राप्त किए? (A) सवार का रूप धारण करके (B) कर्नल की तारीफ़ करके (C) बुद्धि-बल का प्रयोग करके (D) अपनी शक्ति का प्रदर्शन करके
(v) वज़ीर अली द्वारा खेमे से बाहर जाते-जाते अपना परिचय भी दे जाना उसके ____ की पराकाष्ठा है। (A) साहस (B) विश्वास (C) देश प्रेम (D) स्वाभिमान

Solution

(i) (C) वज़ीर अली को गिरफ़्तार करने के लिए
(ii) (A) उसे अपनी वीरता और बहादुरी पर दृढ़ विश्वास था।
(iii) (C) उसकी दिलेरी और बहादुरी के कारण
(iv) (C) बुद्धि-बल का प्रयोग करके
(v) (A) साहस

Q4 · CBSE 2026 · 4/5/1 · Q75 marks

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
किस्सा क्या हुआ था उसको उसके पद से हटाने के बाद हमने वज़ीर अली को बनारस पहुँचा दिया और तीन लाख रुपया सालाना वज़ीफ़ा मुकर्रर कर दिया। कुछ महीने बाद गवर्नर जनरल ने उसे कलकत्ता (कोलकाता) तलब किया। वज़ीर अली कंपनी के वकील के पास गया जो बनारस में रहता था और उससे शिकायत की कि गवर्नर जनरल उसे कलकत्ता में क्यूँ तलब करता है। वकील ने शिकायत की परवाह नहीं की उलटा उसे बुरा-भला सुना दिया। वज़ीर अली के तो दिल में यूँ भी अंग्रेज़ों के खिलाफ़ नफ़रत कूट-कूटकर भरी है उसने खंजर से वकील का काम-तमाम कर दिया।
(i) वकील ने वज़ीर अली की शिकायत की परवाह क्यों नहीं की? (A) उसके लिए कंपनी का हित सर्वोपरि था। (B) उसकी वज़ीर अली से पहले ही आपसी रंजिश थी। (C) वकील को सारी बातें पहले से मालूम थीं। (D) वज़ीर अली द्वारा की गई शिकायत गलत थी।
(ii) गद्यांश में किसे उसके पद से हटाए जाने का उल्लेख है? (A) कंपनी का वकील (B) गवर्नल जनरल (C) सआदत अली (D) वज़ीर अली
(iii) वज़ीर अली को तीन लाख का वज़ीफ़ा क्यों दिया गया? (A) अंग्रेज़ों को सुरक्षा देने के बदले (B) अवध का तख़्त छोड़ने के बदले (C) बनारस में रहने के खर्च के लिए (D) किसी और से संधि न करने के बदले
(iv) वज़ीर अली द्वारा वकील का काम-तमाम कर देना उसकी किस विशेषता को नहीं दर्शाता है? (A) अन्याय का विरोध (B) उसकी आपराधिक प्रवृत्ति (C) उसका निडर अंदाज़ (D) साहस और बहादुरी
(v) कथन : वज़ीर अली को अंग्रेज़ों से दिली घृणा थी। कारण : अंग्रेज़ों ने विदेशी होकर भी धोखे से उसकी सत्ता हथिया ली थी। (A) कथन सही, कारण गलत (B) कथन गलत, कारण सही (C) कथन सही, कारण उसकी गलत व्याख्या (D) दोनों सही, सही व्याख्या

Full step-by-step solution is in the PYQ book (US$1.99).

Get every solution for all chapters

  • Every board question of every chapter, each fully solved the way the board gives marks
  • 2 complete board papers, each followed by its solutions
  • Weightage and most-asked topics for every chapter
  • Instant PDF download, colour and black & white print copies
See real pages (free sample)

Revising the chapter first? Complete Hindi (Course B) Notes for Class 10 (Sparsh 2 + Sanchayan 2, CBSE 2026-27) →

What you get in the pack

All chapters in this pack

  1. PYQ Ch 1 Kabir: Sakhi
  2. PYQ Ch 2 Meera: Pad
  3. PYQ Ch 3 Manushyata
  4. PYQ Ch 4 Parvat Pradesh mein Pavas
  5. PYQ Ch 5 Top
  6. PYQ Ch 6 Kar Chale Hum Fida
  7. PYQ Ch 7 Atmatran
  8. PYQ Ch 8 Bade Bhai Sahab
  9. PYQ Ch 9 Diary ka Ek Panna
  10. PYQ Ch 10 Tatara-Vamiro Katha
  11. PYQ Ch 11 Teesri Kasam ke Shilpkar Shailendra
  12. PYQ Ch 12 Ab Kahan Doosre ke Dukh se Dukhi Hone Wale
  13. PYQ Ch 13 Patjhar mein Tooti Pattiyan
  14. PYQ Ch 14 Kartoos
  15. PYQ Ch 15 Harihar Kaka
  16. PYQ Ch 16 Sapnon ke-se Din
  17. PYQ Ch 17 Topi Shukla
  18. PYQ Ch 18 Padbandh
  19. PYQ Ch 19 Rachna ke Aadhar par Vakya Rupantaran
  20. PYQ Ch 20 Samas
  21. PYQ Ch 21 Muhavare
  22. PYQ Ch 22 Anuchchhed Lekhan
  23. PYQ Ch 23 Aupcharik Patra Lekhan
  24. PYQ Ch 24 Suchna Lekhan
  25. PYQ Ch 25 Vigyapan Lekhan
  26. PYQ Ch 26 E-mail aur Laghukatha Lekhan
  27. PYQ Ch 27 Apathit Gadyansh aur Kavyansh
  28. Board Paper 2026 Set 4-1-1 with Solutions
  29. Board Paper 2025 Set 4-1-1 with Solutions
← PYQ Ch 13 Patjhar mein Tooti Pattiyan PYQ Ch 15 Harihar Kaka →

Prices shown in US dollars. Show prices in: ₹ INR · US$ USD