अब कहाँ दूसरे के दुख से दुखी होने वाले (Ab Kahan Doosre ke Dukh se Dukhi Hone Wale) Class 10 PYQs 2025–2026 with Solutions | CBSE Hindi Course B Skip to content
Smart Notes for Every Exam · instant PDF download after payment +91 92520 37565
Class 10 · Hindi · Chapter 12

अब कहाँ दूसरे के दुख से दुखी होने वाले (Ab Kahan Doosre ke Dukh se Dukhi Hone Wale): Class 10 PYQs 2025–2026 with solutions

All 8 CBSE board questions asked from अब कहाँ दूसरे के दुख से दुखी होने वाले (Ab Kahan Doosre ke Dukh se Dukhi Hone Wale) in 8 board papers, with the year, set and marks of each. 4 are solved free below. The Class 10 Hindi Course B PYQ Book: Solved Board Papers 2025-2026 (CBSE) has every solution, all chapters and 2 full board papers.

Cover of Class 10 Hindi Course B PYQ Book: Solved Board Papers 2025-2026 (CBSE)
Class 10 Hindi PYQ book: every chapter + 2 board papers, all solved
US$1.99US$1.9934% off
Free sample

अब कहाँ दूसरे के दुख से दुखी होने वाले (Ab Kahan Doosre ke Dukh se Dukhi Hone Wale): board weightage

Board weightage 2025–2026

Year20252026
Questions53
Marks199

Most asked topics

अब कहाँ दूसरे के दुख से दुखी होने वाले4
गद्यांश4

8 questions from 8 papers. Repeated questions are shown once with every year they were asked.

Jump to: 2 अंक 5 अंक

2 अंक : लघु उत्तरीय

Q1 · CBSE 2026 · 4/3/1 · Q8(ii)2 marks

'अब कहाँ दूसरे के दुख से दुखी होने वाले' पाठ में लेखक की माँ के कौन-कौन-से विचार आपको आज के संदर्भ में उपयुक्त लगते हैं और क्यों? स्पष्ट कीजिए।

Solution

(1) सूरज ढले पेड़ों से पत्ते न तोड़ना, फूल न तोड़ना: पेड़-पौधों का सम्मान, पर्यावरण संरक्षण; (2) दरिया को सलाम: जल-स्रोतों का आदर, नदियों को प्रदूषण से बचाना; (3) कबूतर, मुर्गे जैसे जीवों को न सताना: जैव-विविधता की रक्षा। आज प्रदूषण, जलवायु-परिवर्तन और जीवों के लुप्त होने के समय ये विचार अत्यंत प्रासंगिक हैं।

Q2 · CBSE 2026 · 4/5/1 · Q8(iii)2 marks

'अब कहाँ दूसरों के दुख से दुखी होने वाले' पाठ में लेखक ने मानवीय क्रियाकलापों और असंवेदनशीलता द्वारा पर्यावरण और प्रकृति को काफ़ी नुकसान पहुँचने की बात की है? क्या वर्तमान में इसे कम एवं नियंत्रित करना संभव है? तर्कसम्मत उत्तर लिखिए।

Solution

हाँ, संभव है, यदि हम सामूहिक प्रयास करें: (1) वृक्षारोपण, जंगलों और समुद्र-तटों पर अतिक्रमण रोकना, कड़े कानून; (2) प्रदूषण-नियंत्रण, प्लास्टिक कम, स्वच्छ ऊर्जा; (3) जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता, उनके आवास की रक्षा; (4) जन-जागरूकता और जनसंख्या-नियंत्रण।

Q3 · CBSE 2025 · 4/1/1 · Q8(घ)2 marks

'अब कहाँ दूसरे के दुख से दुखी होने वाले' पाठ के आधार पर नूह के मुद्दत तक रोते रहने का कारण स्पष्ट कीजिए। इससे उनके चरित्र की किस विशेषता का पता चलता है?

Full step-by-step solution is in the PYQ book (US$1.99).
Q4 · CBSE 2025 · 4/3/1 · Q8(घ)2 marks

जीव-जंतुओं के प्रति व्यवहार में निदा फ़ाज़ली की माँ और पत्नी के व्यवहार के अंतर 'अब कहाँ दूसरों के दुख से दुखी होने वाले' पाठ के आधार पर लिखिए।

Full step-by-step solution is in the PYQ book (US$1.99).

5 अंक : पठित अंश / अनुच्छेद, पत्र, ई-मेल, लघुकथा

Q5 · CBSE 2026 · 4/4/1 · Q75 marks

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
पंछी, मानव, पशु, नदी, पर्वत, समंदर आदि की इसमें बराबर की हिस्सेदारी है। यह और बात है कि इस हिस्सेदारी में मानव जाति ने अपनी बुद्धि से बड़ी-बड़ी दीवारें खड़ी कर दी हैं। पहले पूरा संसार एक परिवार के समान था, अब टुकड़ों में बँटकर एक दूसरे से दूर हो चुका है। पहले बड़े-बड़े दालानों-आँगनों में सब मिलजुलकर रहते थे, अब छोटे-छोटे डिब्बे जैसे घरों में जीवन सिमटने लगा है। बढ़ती हुई आबादियों ने समंदर को पीछे सरकाना शुरू कर दिया है, पेड़ों को रास्तों से हटाना शुरू कर दिया है, फैलते हुए प्रदूषण ने पंछियों को बस्तियों से भगाना शुरू कर दिया है। बारूदों की विनाशलीलाओं ने वातावरण को सताना शुरू कर दिया। अब गरमी में ज़्यादा गरमी, बेवक्त की बरसातें, ज़लज़ले, सैलाब, तूफ़ान और नित नए रोग, मानव और प्रकृति के इसी असंतुलन के परिणाम हैं। नेचर की सहनशक्ति की एक सीमा होती है। नेचर के गुस्से का एक नमूना कुछ साल पहले बंबई में देखने को मिला था और यह नमूना इतना डरावना था कि बंबई निवासी डरकर अपने-अपने पूजा-स्थल में अपने खुदाओं से प्रार्थना करने लगे थे।
(i) अपनी बुद्धि से बड़ी-बड़ी दीवारें खड़ी कर देने का आशय है – (A) धरती पर ऊँची-ऊँची इमारतों का निर्माण (B) धरती को देश की सीमाओं में बाँधना (C) प्रकृति के अन्य जीवों और तत्वों से दूरी (D) बुद्धि-बल से प्रकृति को नियंत्रित करना
(ii) बंबई निवासी ईश्वर से प्रार्थना क्यों करने लगे? (A) ईश्वर की प्रार्थना करना उनका दैनिक कर्म था। (B) प्रार्थना करके वे अपने-अपने पूजा-स्थलों को बचा सकते थे। (C) वे अपने तरीके से अपने प्रार्थना की शक्ति परखना चाहते थे। (D) प्रकृति के कोप को देखकर उन्हें अपना अस्तित्व संकट में लगा।
(iii) कथन : मानव और प्रकृति के बीच बढ़ते असंतुलन का मुख्य कारण मानव की बढ़ती स्वार्थपरता है। कारण : बुद्धि के विकास ने ही मानव को अच्छे-बुरे का ज्ञान करवाया जिससे अंततः पर्यावरण सकारात्मक रूप से प्रभावित हुआ। (A) दोनों गलत (B) कथन गलत, कारण सही (C) कथन सही, कारण गलत व्याख्या (D) दोनों सही, सही व्याख्या
(iv) प्रकृति के असंतुलन का परिणाम नहीं है (A) मौसम चक्र में परिवर्तन (B) विकास-दर में वृद्धि (C) प्राकृतिक आपदाओं में बढ़ोतरी (D) नए-नए रोगों की उत्पत्ति
(v) 'पहले पूरा संसार एक परिवार के समान था' – का भाव है (A) पहले संसार परिवार की सीमाओं में नहीं बँटा था। (B) पहले संसार में अलग-अलग देश ही नहीं थे। (C) पहले लोग मानव और प्रकृति के संबंधों से अनजान थे। (D) पहले के लोग सह-अस्तित्व का सम्मान करते थे।

Solution

(i) (C) प्रकृति के अन्य जीवों और तत्वों से दूरी
(ii) (D) प्रकृति के कोप को देखकर उन्हें अपना अस्तित्व संकट में लगा।
(iii) (C) कथन सही, कारण गलत व्याख्या
(iv) (B) विकास-दर में वृद्धि
(v) (D) पहले के लोग सह-अस्तित्व का सम्मान करते थे।

Q6 · CBSE 2025 · 4/4/1 · Q75 marks

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
दुनिया कैसे वजूद में आई? पहले क्या थी? किस बिंदु से इसकी यात्रा शुरू हुई? इन प्रश्नों के उत्तर विज्ञान अपनी तरह से देता है, धार्मिक ग्रंथ अपनी-अपनी तरह से। संसार की रचना भले ही कैसे हुई हो लेकिन धरती किसी एक की नहीं है। पंछी, मानव, पशु, नदी, पर्वत, समंदर आदि की इसमें बराबर की हिस्सेदारी है। यह और बात है कि इस हिस्सेदारी में मानव जाति ने अपनी बुद्धि से बड़ी-बड़ी दीवारें खड़ी कर दी हैं। पहले पूरा संसार एक परिवार के समान था अब टुकड़ों में बँटकर एक-दूसरे से दूर हो चुका है। पहले बड़े-बड़े दालानों-आँगनों में सब मिल-जुलकर रहते थे अब छोटे-छोटे डिब्बे जैसे घरों में जीवन सिमटने लगा है। बढ़ती हुई आबादियों ने समंदर को पीछे सरकाना शुरू कर दिया है, पेड़ों को रास्तों से हटाना शुरू कर दिया है, फैलते हुए प्रदूषण ने पंछियों को बस्तियों से भगाना शुरू कर दिया है।
(i) धरती के बारे में क्या कहा गया है? (A) धरती मानव की है (B) धरती का अस्तित्व पहले से है (C) धरती सबकी साझी है (D) धरती सहनशीला है
(ii) कथन : पहले धरती पर प्रत्येक जीव-जन्तु अपना अधिकार समझते और मिलजुलकर रहते। कारण : 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना में विश्वास रखते थे। (A) दोनों गलत (B) कथन सही, कारण गलत (C) कथन गलत, कारण सही (D) दोनों सही, सही व्याख्या
(iii) संयुक्त परिवारों की वर्तमान में क्या स्थिति है? (A) एकल परिवारों में सिमटना (B) स्वार्थ का हावी होना (C) परस्पर मिलनसारिता (D) सभी एक-दूसरे के सहायक
(iv) बढ़ती जनसंख्या का प्रभाव हुआ : (A) समुद्र को धकेलना शुरू हुआ (B) सब अपने लिए स्थान खोजने लगे (C) संसाधनों की खोज शुरू हुई (D) लूट-पाट बढ़ने लगी
(v) कॉलम-1 : 1. प्रदूषण ने 2. बढ़ती आबादी ने 3. परिवार की; कॉलम-2 : I. पेड़ साफ़ कर दिए II. परिभाषा बदल गई III. पक्षियों को बेघर किया (A) 1-II, 2-I, 3-III (B) 1-I, 2-III, 3-II (C) 1-II, 2-III, 3-I (D) 1-III, 2-I, 3-II

Solution

(i) (C) धरती सबकी साझी है
(ii) (D) दोनों सही, सही व्याख्या
(iii) (A) एकल परिवारों में सिमटना
(iv) (A) समुद्र को धकेलना शुरू हुआ
(v) (D) 1-III, 2-I, 3-II

Q7 · CBSE 2025 · 4/5/1 · Q75 marks

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
कई सालों से बड़े-बड़े बिल्डर समंदर को पीछे धकेल कर उसकी ज़मीन को हथिया रहे थे। बेचारा समंदर लगातार सिमटता जा रहा था। पहले उसने अपनी फैली हुई टाँगें समेटीं, थोड़ा सिमटकर बैठ गया। फिर जगह कम पड़ी तो उकड़ूँ बैठ गया। फिर खड़ा हो गया... जब खड़े रहने की जगह कम पड़ी तो उसे गुस्सा आ गया। जो जितना बड़ा होता है उसे उतना ही कम गुस्सा आता है। परंतु आता है तो रोकना मुश्किल हो जाता है, और यही हुआ, उसने एक रात अपनी लहरों पर दौड़ते हुए तीन जहाज़ों को उठाकर बच्चों की गेंद की तरह तीन दिशाओं में फेंक दिया। एक वर्ली के समंदर के किनारे पर आकर गिरा, दूसरा बांद्रा में कार्टर रोड के सामने औंधे मुँह और तीसरा गेट-वे-ऑफ़ इंडिया पर टूट-फूटकर सैलानियों का नज़ारा बना। बावजूद कोशिश, वे फिर से चलने-फिरने के काबिल नहीं हो सके।

Full step-by-step solution is in the PYQ book (US$1.99).
Q8 · CBSE 2025 · 4/6/1 · Q75 marks

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
ग्वालियर से बंबई की दूरी ने संसार को काफ़ी कुछ बदल दिया है। वर्सोवा में जहाँ आज मेरा घर है, पहले यहाँ दूर तक जंगल था। पेड़ थे, परिंदे थे और दूसरे जानवर थे। अब यहाँ समंदर के किनारे लंबी-चौड़ी बस्ती बन गई है। इस बस्ती ने न जाने कितने परिंदों-चरिंदों से उनका घर छीन लिया है। इनमें से कुछ शहर छोड़कर चले गए हैं। जो नहीं जा सके हैं उन्होंने यहाँ-वहाँ डेरा डाल लिया है। इनमें से दो कबूतरों ने मेरे फ़्लैट के एक मचान में घोंसला बना लिया है। बच्चे अभी छोटे हैं। उनके खिलाने-पिलाने की ज़िम्मेदारी अभी बड़े कबूतरों की है। वे दिन में कई-कई बार आते-जाते हैं। और क्यों न आएँ-जाएँ आखिर उनका भी घर है। लेकिन उनके आने-जाने से हमें परेशानी भी होती है। वे कभी किसी चीज़ को गिराकर तोड़ देते हैं। कभी मेरी लाइब्रेरी में घुसकर कबीर या मिर्ज़ा गालिब को सताने लगते हैं। इस रोज़-रोज़ की परेशानी से तंग आकर मेरी पत्नी ने उस जगह जहाँ उनका आशियाना था, एक जाली लगा दी है, उनके बच्चों को दूसरी जगह कर दिया है। उनके आने की खिड़की को भी बंद किया जाने लगा है। खिड़की के बाहर अब दोनों कबूतर रात-भर खामोश और उदास बैठे रहते हैं।

Full step-by-step solution is in the PYQ book (US$1.99).

Get every solution for all chapters

  • Every board question of every chapter, each fully solved the way the board gives marks
  • 2 complete board papers, each followed by its solutions
  • Weightage and most-asked topics for every chapter
  • Instant PDF download, colour and black & white print copies
See real pages (free sample)

Revising the chapter first? Complete Hindi (Course B) Notes for Class 10 (Sparsh 2 + Sanchayan 2, CBSE 2026-27) →

What you get in the pack

All chapters in this pack

  1. PYQ Ch 1 Kabir: Sakhi
  2. PYQ Ch 2 Meera: Pad
  3. PYQ Ch 3 Manushyata
  4. PYQ Ch 4 Parvat Pradesh mein Pavas
  5. PYQ Ch 5 Top
  6. PYQ Ch 6 Kar Chale Hum Fida
  7. PYQ Ch 7 Atmatran
  8. PYQ Ch 8 Bade Bhai Sahab
  9. PYQ Ch 9 Diary ka Ek Panna
  10. PYQ Ch 10 Tatara-Vamiro Katha
  11. PYQ Ch 11 Teesri Kasam ke Shilpkar Shailendra
  12. PYQ Ch 12 Ab Kahan Doosre ke Dukh se Dukhi Hone Wale
  13. PYQ Ch 13 Patjhar mein Tooti Pattiyan
  14. PYQ Ch 14 Kartoos
  15. PYQ Ch 15 Harihar Kaka
  16. PYQ Ch 16 Sapnon ke-se Din
  17. PYQ Ch 17 Topi Shukla
  18. PYQ Ch 18 Padbandh
  19. PYQ Ch 19 Rachna ke Aadhar par Vakya Rupantaran
  20. PYQ Ch 20 Samas
  21. PYQ Ch 21 Muhavare
  22. PYQ Ch 22 Anuchchhed Lekhan
  23. PYQ Ch 23 Aupcharik Patra Lekhan
  24. PYQ Ch 24 Suchna Lekhan
  25. PYQ Ch 25 Vigyapan Lekhan
  26. PYQ Ch 26 E-mail aur Laghukatha Lekhan
  27. PYQ Ch 27 Apathit Gadyansh aur Kavyansh
  28. Board Paper 2026 Set 4-1-1 with Solutions
  29. Board Paper 2025 Set 4-1-1 with Solutions
← PYQ Ch 11 Teesri Kasam ke Shilpkar Shailendra PYQ Ch 13 Patjhar mein Tooti Pattiyan →

Prices shown in US dollars. Show prices in: ₹ INR · US$ USD