तताँरा-वामीरो कथा (Tatara-Vamiro Katha) Class 10 PYQs 2025–2026 with Solutions | CBSE Hindi Course B Skip to content
Smart Notes for Every Exam · instant PDF download after payment +91 92520 37565
Class 10 · Hindi · Chapter 10

तताँरा-वामीरो कथा (Tatara-Vamiro Katha): Class 10 PYQs 2025–2026 with solutions

All 11 CBSE board questions asked from तताँरा-वामीरो कथा (Tatara-Vamiro Katha) in 11 board papers, with the year, set and marks of each. 6 are solved free below. The Class 10 Hindi Course B PYQ Book: Solved Board Papers 2025-2026 (CBSE) has every solution, all chapters and 2 full board papers.

Cover of Class 10 Hindi Course B PYQ Book: Solved Board Papers 2025-2026 (CBSE)
Class 10 Hindi PYQ book: every chapter + 2 board papers, all solved
US$1.99US$1.9934% off
Free sample

तताँरा-वामीरो कथा (Tatara-Vamiro Katha): board weightage

Board weightage 2025–2026

Year20252026
Questions65
Marks1213

Most asked topics

तताँरा-वामीरो कथा10
गद्यांश1

11 questions from 11 papers. Repeated questions are shown once with every year they were asked.

Jump to: 2 अंक 5 अंक

2 अंक : लघु उत्तरीय

Q1 · CBSE 2026 · 4/1/1 · Q8(iii)2 marks

'तताँरा-वामीरो कथा' पाठ में अंडमान निकोबार द्वीप के दो भागों में विभक्त होने की जिस कथा का उल्लेख किया गया है, वैज्ञानिक दृष्टि से क्या आप उससे सहमत हैं? तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए।

Solution

वैज्ञानिक दृष्टि से नहीं: लकड़ी की तलवार से धरती फट जाना संभव नहीं; द्वीपों का विभाजन भूकंप, ज्वालामुखी, टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल, समुद्र-जल स्तर जैसे भूगर्भीय कारणों से हज़ारों वर्षों में होता है (अंदमान-निकोबार भूकंप-संवेदनशील क्षेत्र है)। यह लोककथा है, जिसका उद्देश्य संदेश देना है: रूढ़ियाँ और क्रोध विनाशकारी हैं।

Q2 · CBSE 2026 · 4/2/1 · Q10(iii)2 marks

'तताँरा-वामीरो कथा' पाठ में मनोरंजन और शक्ति प्रदर्शन के लिए पशु-पर्व के आयोजन का उल्लेख हुआ है। 'पशु-पर्व' से क्या अभिप्राय है? 'पशु-पर्व' की यह परंपरा आपकी दृष्टि में कितनी उचित है?

Solution

अभिप्राय: वर्ष में एक बार होने वाला उत्सव, जिसमें हृष्ट-पुष्ट पशुओं का प्रदर्शन, पशुओं से युवकों की शक्ति-परीक्षा और बाद में नृत्य-संगीत-भोज होता था। उचित/अनुचित (मत): मेल-मिलाप, मनोरंजन और सामाजिक एकता की दृष्टि से उचित; पर पशुओं को कष्ट पहुँचाने वाली शक्ति-परीक्षा आज की दृष्टि से उचित नहीं; पशुओं के प्रति दया आवश्यक।

Q3 · CBSE 2026 · 4/4/1 · Q8(i)2 marks

सबके प्रति अपने नेक व्यवहार के कारण द्वीपवासियों के बीच अत्यंत लोकप्रिय होने पर भी, जब तताँरा को ज़रूरत पड़ी तो किसी ने भी उसका साथ क्यों नहीं दिया? 'तताँरा-वामीरो कथा' पाठ के आधार पर लिखिए।

Solution

(1) समाज की रूढ़ियाँ और परंपराएँ (एक गाँव में विवाह का नियम) लोगों के मन में तताँरा के गुणों से अधिक गहरी जड़ें जमाए थीं; (2) सामूहिक दबाव और भय: परंपरा तोड़ने वाले का साथ देकर कोई समाज के विरोध का पात्र नहीं बनना चाहता था; गाँववाले स्वार्थी/रूढ़िवादी थे।

Q4 · CBSE 2026 · 4/5/1 · Q8(i)2 marks

तलवार की दैवीय शक्ति से परिचित होते हुए भी अपने क्रोध को शांत करने के लिए तताँरा द्वारा उसका प्रयोग किया गया। उसके प्रयोग को उचित या अनुचित मानते हुए 'तताँरा वामीरो कथा' के आधार पर अपने विचार स्पष्ट कीजिए।

Solution

अनुचित (मत, तर्क सहित): दैवीय शक्ति जानते हुए भी क्रोध में विवेक खोकर प्रयोग करने से द्वीप दो टुकड़ों में बँट गया, तताँरा और वामीरो सदा के लिए बिछुड़ गए; अपार हानि हुई। क्रोध में लिया निर्णय विनाशकारी होता है। (पक्ष में भी तर्क स्वीकार्य: उसने तलवार लोगों पर नहीं चलाई, धरती पर क्रोध उतारा; बाद में रूढ़ि टूटी।)

Q5 · CBSE 2025 · 4/1/1 · Q8(ख)2 marks

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह की भौगोलिक स्थिति स्पष्ट करते हुए, इसमें आए परिवर्तन का उल्लेख 'तताँरा-वामीरो कथा' पाठ के आधार पर कीजिए।

Solution

स्थिति: लिटिल अंदमान, अंदमान का अंतिम दक्षिणी द्वीप, पोर्ट ब्लेयर से लगभग 100 कि.मी.; उसके बाद निकोबार द्वीपसमूह, जिसका पहला प्रमुख द्वीप कार-निकोबार, लिटिल अंदमान से 96 कि.मी. दूर। परिवर्तन: लोककथा के अनुसार पहले दोनों द्वीप एक थे; तताँरा की तलवार से वे दो भागों में बँट गए।

Q6 · CBSE 2025 · 4/2/1 · Q8(ख)2 marks

'क्रोध का परिणाम विनाशकारी होता है।' 'तताँरा-वामीरो कथा' के आधार पर सिद्ध कीजिए।

Full step-by-step solution is in the PYQ book (US$1.99).
Q7 · CBSE 2025 · 4/3/1 · Q8(ख)2 marks

'तताँरा-वामीरो कथा' पाठ में वैवाहिक संबंध के लिए वर-वधू दोनों का एक ही गाँव का होना आवश्यक बताया गया है। इस संबंध में आपके क्या विचार हैं, स्पष्ट कीजिए।

Full step-by-step solution is in the PYQ book (US$1.99).
Q8 · CBSE 2025 · 4/4/1 · Q8(iii)2 marks

'प्रेम सबको जोड़ता है।' 'तताँरा-वामीरो कथा' के आधार पर इस कथन को स्पष्ट कीजिए।

Full step-by-step solution is in the PYQ book (US$1.99).
Q9 · CBSE 2025 · 4/5/1 · Q8(III)2 marks

तताँरा की लोकप्रियता के कारण लिखिए।

Full step-by-step solution is in the PYQ book (US$1.99).
Q10 · CBSE 2025 · 4/6/1 · Q8(III)2 marks

'तताँरा-वामीरो कथा' के आधार पर रूढ़ियों के विषय में अपने विचार स्पष्ट कीजिए।

Full step-by-step solution is in the PYQ book (US$1.99).

5 अंक : पठित अंश / अनुच्छेद, पत्र, ई-मेल, लघुकथा

Q11 · CBSE 2026 · 4/3/1 · Q75 marks

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
कुछ समय बाद पासा गाँव में 'पशु-पर्व' का आयोजन हुआ। पशु-पर्व में हृष्ट-पुष्ट पशुओं के प्रदर्शन के अतिरिक्त पशुओं से युवकों की शक्ति परीक्षा प्रतियोगिता भी होती है। वर्ष में एक बार सभी गाँव के लोग हिस्सा लेते हैं। बाद में नृत्य-संगीत और भोजन का भी आयोजन होता है। शाम से सभी लोग पासा में एकत्रित होने लगे। धीरे-धीरे विभिन्न कार्यक्रम शुरू हुए। तताँरा का मन कार्यक्रमों में तनिक न था। उसकी व्याकुल आँखें वामीरो को ढूँढ़ने में व्यस्त थीं। नारियल के झुंड के एक पेड़ के पीछे से उसे जैसे कोई झाँकता दिखा। उसने थोड़ा और करीब जाकर पहचानने की चेष्टा की। वह वामीरो थी जो भयवश सामने आने में झिझक रही थी। उसकी आँखें तरल थीं। होंठ काँप रहे थे। तताँरा को देखते ही वह फूटकर रोने लगी। तताँरा विह्वल हुआ। उससे कुछ बोलते ही नहीं बन रहा था। रोने की आवाज़ लगातार ऊँची होती जा रही थी। तताँरा किंकर्तव्यविमूढ़ था। वामीरो के रुदन के स्वरों को सुनकर उसकी माँ वहाँ पहुँची और दोनों को देखकर आग-बबूला हो उठी। सारे गाँव वालों की उपस्थिति में यह दृश्य उसे अपमानजनक लगा।
(i) तताँरा किंकर्तव्यविमूढ़ क्यों हो गया? (A) उसे समझ में आ गया था कि उसे क्या करना है। (B) उसे समझ में आ गया था कि उसे क्या नहीं करना है। (C) वह समझ नहीं पा रहा था कि क्या करे, क्या न करे। (D) वामीरो के ऊँचे स्वर में रोने से वह डर गया था।
(ii) वामीरो किस बात से डरी हुई थी? (A) सार्वजनिक रूप से अपमानित होने के भय से (B) तताँरा द्वारा अपमानित किए जाने के भय से (C) शक्ति-प्रदर्शन में असफल होने के भय से (D) शक्ति-प्रदर्शन में तताँरा की असफलता के भय से
(iii) कथन : तत्कालीन समाज में पशु-पर्व जैसे आयोजन आपस में मिलने-जुलने का एक महत्त्वपूर्ण साधन थे। कारण : पशु-पर्व का आयोजन पासा गाँव की सर्वश्रेष्ठता को सिद्ध करने के लिए किया गया था। (A) दोनों गलत (B) कथन गलत, कारण सही (C) दोनों सही, कारण सही व्याख्या (D) कथन सही, कारण गलत व्याख्या
(iv) पशु-पर्व में किस तरह के कार्यक्रम का आयोजन नहीं होता था? (A) युवाओं की शक्ति परीक्षा (B) सामूहिक भोज का आयोजन (C) हृष्ट-पुष्ट पशुओं का प्रदर्शन (D) नृत्य-संगीत की प्रतियोगिता
(v) 'सारे गाँव वालों की उपस्थिति में यह दृश्य उसे अपमानजनक लगा।' वाक्य में 'उसे' किसके लिए प्रयुक्त हुआ है? (A) वामीरो (B) तताँरा (C) वामीरो की माँ (D) तताँरा की माँ

Solution

(i) (C) वह समझ नहीं पा रहा था कि क्या करे, क्या न करे।
(ii) (A) सार्वजनिक रूप से अपमानित होने के भय से
(iii) (D) कथन सही, कारण गलत व्याख्या
(iv) (D) नृत्य-संगीत की प्रतियोगिता
(v) (C) वामीरो की माँ

Get every solution for all chapters

  • Every board question of every chapter, each fully solved the way the board gives marks
  • 2 complete board papers, each followed by its solutions
  • Weightage and most-asked topics for every chapter
  • Instant PDF download, colour and black & white print copies
See real pages (free sample)

Revising the chapter first? Complete Hindi (Course B) Notes for Class 10 (Sparsh 2 + Sanchayan 2, CBSE 2026-27) →

What you get in the pack

All chapters in this pack

  1. PYQ Ch 1 Kabir: Sakhi
  2. PYQ Ch 2 Meera: Pad
  3. PYQ Ch 3 Manushyata
  4. PYQ Ch 4 Parvat Pradesh mein Pavas
  5. PYQ Ch 5 Top
  6. PYQ Ch 6 Kar Chale Hum Fida
  7. PYQ Ch 7 Atmatran
  8. PYQ Ch 8 Bade Bhai Sahab
  9. PYQ Ch 9 Diary ka Ek Panna
  10. PYQ Ch 10 Tatara-Vamiro Katha
  11. PYQ Ch 11 Teesri Kasam ke Shilpkar Shailendra
  12. PYQ Ch 12 Ab Kahan Doosre ke Dukh se Dukhi Hone Wale
  13. PYQ Ch 13 Patjhar mein Tooti Pattiyan
  14. PYQ Ch 14 Kartoos
  15. PYQ Ch 15 Harihar Kaka
  16. PYQ Ch 16 Sapnon ke-se Din
  17. PYQ Ch 17 Topi Shukla
  18. PYQ Ch 18 Padbandh
  19. PYQ Ch 19 Rachna ke Aadhar par Vakya Rupantaran
  20. PYQ Ch 20 Samas
  21. PYQ Ch 21 Muhavare
  22. PYQ Ch 22 Anuchchhed Lekhan
  23. PYQ Ch 23 Aupcharik Patra Lekhan
  24. PYQ Ch 24 Suchna Lekhan
  25. PYQ Ch 25 Vigyapan Lekhan
  26. PYQ Ch 26 E-mail aur Laghukatha Lekhan
  27. PYQ Ch 27 Apathit Gadyansh aur Kavyansh
  28. Board Paper 2026 Set 4-1-1 with Solutions
  29. Board Paper 2025 Set 4-1-1 with Solutions
← PYQ Ch 9 Diary ka Ek Panna PYQ Ch 11 Teesri Kasam ke Shilpkar Shailendra →

Prices shown in US dollars. Show prices in: ₹ INR · US$ USD