अपठित गद्यांश और काव्यांश (Apathit Gadyansh aur Kavyansh) Class 10 PYQs 2025–2026 with Solutions | CBSE Hindi Course A Skip to content
Smart Notes for Every Exam · instant PDF download after payment +91 92520 37565
Class 10 · Hindi · Chapter 24

अपठित गद्यांश और काव्यांश (Apathit Gadyansh aur Kavyansh): Class 10 PYQs 2025–2026 with solutions

All 4 CBSE board questions asked from अपठित गद्यांश और काव्यांश (Apathit Gadyansh aur Kavyansh) in 2 board papers, with the year, set and marks of each. 2 are solved free below. The Class 10 Hindi Course A PYQ Book: Solved Board Papers 2025-2026 (CBSE) has every solution, all chapters and 2 full board papers.

Cover of Class 10 Hindi Course A PYQ Book: Solved Board Papers 2025-2026 (CBSE)
Class 10 Hindi PYQ book: every chapter + 2 board papers, all solved
US$1.99US$1.9934% off
Free sample

अपठित गद्यांश और काव्यांश (Apathit Gadyansh aur Kavyansh): board weightage

Board weightage 2025–2026

Year20252026
Questions22
Marks1414

Most asked topics

अपठित गद्यांश2
अपठित काव्यांश2

4 questions from 2 papers. Repeated questions are shown once with every year they were asked.

Jump to: 7 अंक

7 अंक : अपठित बोध

Q1 · CBSE 2026 · 3/1/1 · Q17 marks

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
जब हम छोटे थे, हमें सिखाया गया कि होशियार बनो । अच्छे नंबर लाओ । जीत कर दिखाओ । धीरे-धीरे ये आदत तमाम सीखें आदत में बदल गईं और पता भी नहीं चला कि कब ये आदत हमारे मन की एक दौड़ में बदल गईं । दूसरों से आगे निकलने की दौड़ । कभी कक्षा में प्रथम आने की, कभी ऑफिस में पदोन्नति की, कभी समाज में इज़्ज़त कमाने की और कभी अपने ही भाई-बहनों, दोस्तों, रिश्तेदारों से बेहतर दिखने की । परंतु इस लगातार चलने वाली दौड़ में हम भूल गए कि जिस आत्मा को लेकर निकले थे, वह कहाँ है ? हर सुबह उठते हैं और सोचते हैं कि किसे पछाड़ना है । हर शाम थककर सोते हैं और गिनते हैं कि कितने पीछे रह गए । यह थकान सिर्फ शरीर की नहीं है, आत्मा की थकान भी है क्योंकि हमने अपनी गति किसी और की रफ़्तार से बाँध दी है । हम अपने फैसले किसी और की कामयाबी देखकर लेने लगे हैं ।
वो किताब क्यों पढ़ रहे हो ? क्योंकि सब पढ़ रहे हैं । वो कोर्स क्यों कर रहे हो ? क्योंकि उससे नौकरी मिलती है । शहर क्यों जा रहे हो ? क्योंकि वहाँ ज़्यादा अवसर हैं । और धीरे-धीरे हमारी ज़िंदगी, हमारी नहीं रह जाती । वह एक नक़ल बन जाती है, दूसरों के रास्तों की, दूसरों के सपनों की । ऐसा नहीं है कि प्रतिस्पर्धा बुरी चीज़ है । आपको अगर किसी से आगे ही निकलना है, तो उस 'आप' से निकलिए, जो डरता है, जो टालता है, जो रोज़ कहता है 'कल से' । आपका अपना असली प्रतिद्वंद्वी कोई और नहीं, हमारा ही कल का, हमारा ही पुराना संस्करण है ।
आज के इस प्रतिस्पर्धात्मक युग में, जहाँ सोशल मीडिया हर दिन दूसरों की उपलब्धियों को चमका कर पेश करता है, वहाँ अपने ही भीतर स्थिर रहना एक साधना है । खुशी और संतोष हमेशा भीतर से आते हैं और उनका रास्ता आत्म-साक्षात्कार से होकर जाता है, ना कि तुलना और प्रतियोगिता से ।

(i) गद्यांश के आधार पर लगातार दूसरों से की जा रही प्रतिस्पर्धा की हानि/हानियाँ है/हैं । उचित विकल्प का चयन कर लिखिए : I. शारीरिक थकान II. आत्मा की थकान III. सामाजिक प्रतिष्ठा की हानि IV. आर्थिक नुकसान — (A) I और II दोनों (B) I, II और III तीनों (C) I, II और IV तीनों (D) II और IV दोनों (1)
(ii) सोशल मीडिया के युग में अपने भीतर स्थिर रहना एक साधना क्यों है ? (A) यह दूसरों की उपलब्धियों को नज़र-अंदाज़ करना सिखाता है । (B) इससे हम अधिक सफल और प्रसिद्ध हो सकते हैं । (C) हर दिन दूसरों की उपलब्धियों को दिखा ललचाता रहता है । (D) प्रतिस्पर्धात्मक युग में इंद्रियों पर नियंत्रण कठिन है । (1)
(iii) कथन : हमें अपनी ज़िंदगी में दूसरों के सपनों का अनुकरण बंद कर देना चाहिए । कारण : दूसरों की नक़ल से सच्ची खुशी मिल सकती है । (A) कथन और कारण दोनों गलत हैं । (B) कथन सही है किंतु कारण गलत है । (C) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की उचित व्याख्या है । (D) कथन और कारण दोनों सही हैं किंतु कारण कथन की उचित व्याख्या नहीं है । (1)
(iv) हम सभी को बचपन में कौन-सी सीख दी जाती है और उसका क्या प्रभाव हमारे स्वभाव पर पड़ता है ? (2)
(v) खुशी और संतुष्टि किस प्रकार मिल सकती है ? आप उसे पाने के लिए क्या करेंगे ? (2)

Solution

(i) (A) I और II दोनों ।
(ii) (D) प्रतिस्पर्धात्मक युग में इंद्रियों पर नियंत्रण कठिन है ।
(iii) (B) कथन सही है किंतु कारण गलत है ।
(iv) सीख – होशियार बनो, अच्छे अंक लाओ, जीतकर दिखाओ । प्रभाव – ये सीखें आदत बनकर दूसरों से आगे निकलने की दौड़ में बदल जाती हैं; हमेशा सबसे बेहतर बने रहने की इच्छा, प्रतिद्वंद्विता, शरीर और मन की थकान, और दूसरों को देखकर अपने निर्णय लेने की आदत पैदा होती है ।
(v) खुशी और संतुष्टि भीतर से आती है – आत्म-साक्षात्कार से, अपनी क्षमता और योग्यता पर विश्वास रखने से, तथा तुलना और प्रतियोगिता से मुक्त रहने से । मैं इसे पाने के लिए अपने ही 'कल' से बेहतर बनने का प्रयास करूँगा, सोशल मीडिया की चकाचौंध और दूसरों से तुलना से दूर रहूँगा, और अपनी रुचि के काम पूरे मन से करूँगा ।

Q2 · CBSE 2026 · 3/1/1 · Q27 marks

निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
गाँव में वो दिन था इतवार ।
मैं नन्हीं पीढ़ी का हाथ थाम
निकल गई बाज़ार ।
सूखे दरख़्तों के बीच देख
एक पतली पगडंडी
मैंने नन्हीं पीढ़ी से कहा
देखो, यही थी कभी गाँव की नदी ।
आगे देख ज़मीन पर बड़ी सी दरार
मैंने कहा, इसी में समा गए सारे पहाड़ ।
नन्हीं पीढ़ी दौड़ी : हम आ गए बाज़ार !
क्या-क्या लेना है ? पूछने लगा दुकानदार ।
भैया ! थोड़ी बारिश, थोड़ी गीली मिट्टी,
एक बोतल नदी, वो डिब्बाबंद पहाड़
उधर दीवार पर टँगी एक प्रकृति भी दे दो,
और ये बारिश इतनी महँगी क्यों ?
दुकानदार बोला : यह नमी यहाँ की नहीं !
दूसरे ग्रह से आई है,
मंदी है, छटाँक भर मँगाई है ।
पैसे निकालने को साड़ी की कोर टटोली
चौंकी ! देखा आँचल की गाँठ में
रुपयों की जगह
पूरा वजूद मुड़ा पड़ा था...

(i) नदी के बोतल में और पहाड़ के डिब्बाबंद होने का क्या अर्थ है ? (A) भविष्य की आशंकाओं के चित्र खींचना (B) पर्यावरण के प्रति मनुष्य की उपेक्षा दिखाना (C) बाज़ारीकरण की भयावहता स्पष्ट करना (D) जीवन से प्रकृति और उसका साहचर्य गायब होना (1)
(ii) कथन : कवयित्री अपने वजूद को मुड़ा हुआ पाती हैं । कारण : वह प्रकृति के बिना अपने अस्तित्व को खतरे में पाती हैं । (A) कथन सही है किंतु कारण गलत है । (B) कथन और कारण दोनों गलत हैं । (C) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की उचित व्याख्या है । (D) कथन और कारण दोनों सही हैं किंतु कारण कथन की उचित व्याख्या नहीं है । (1)
(iii) कविता के मुख्य भाव को प्रस्तुत करने वाले विकल्प हैं : I. बाज़ारीकरण का बढ़ता प्रभाव II. प्रकृति की उपेक्षा III. भावी पीढ़ी का भय — (A) केवल III सही है । (B) केवल II सही है । (C) I और III सही हैं । (D) I और II सही हैं । (1)
(iv) 'नन्हीं पीढ़ी' का अर्थ स्पष्ट करते हुए लिखिए कि उसे साथ लेकर जाने का क्या कारण था ? (2)
(v) कविता जिन खतरों की ओर इशारा कर रही है उनसे बचने के दो प्रभावी उपाय लिखिए । (2)

Solution

(i) (D) जीवन से प्रकृति और उसका साहचर्य गायब होना ।
(ii) (C) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की उचित व्याख्या है ।
(iii) (D) I और II सही हैं ।
(iv) 'नन्हीं पीढ़ी' का अर्थ है भावी पीढ़ी अर्थात बच्चे । कवयित्री उन्हें साथ ले गईं ताकि उन्हें प्रकृति के विनाश (सूखी नदी, समाप्त होते पहाड़) और बाज़ारीकरण के खतरों से अवगत करा सकें तथा उनमें प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और संरक्षण की भावना जगा सकें ।
(v) (1) वृक्षारोपण, जल-संरक्षण और नदियों-पहाड़ों की रक्षा के लिए कार्यक्रम चलाना और उनमें भाग लेना । (2) पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना; प्लास्टिक और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध उपभोग को कम करना ।

Q3 · CBSE 2025 · 3/1/1 · Q17 marks

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर लिखिए :
दिनकर जी ने माना है कि उन पर प्रारम्भ से ही जितना प्रभाव रवीन्द्रनाथ ठाकुर का रहा उतना ही मोहम्मद इकबाल का । बाद में इलियट की काव्य-शैली और विचार-दृष्टि ने उनके कवि मानस को छूकर दूर भीतर तक उन्मथित कर दिया । परिणामत: उनकी कविताओं ने एक नई भंगिमा को ग्रहण किया ।
दिनकर जी अपने युग के एक प्रमुख कवि ही नहीं, सफल और प्रभावपूर्ण गद्य लेखक भी थे । सीधी-सरल भाषा और अत्यन्त प्रांजल शैली में उन्होंने विभिन्न साहित्यिक विषयों पर निबन्ध भी दिए हैं, तो बोधकथा, डायरी-संस्मरण भी, और दर्शन-इतिहासगत तथ्यों के विवेचन भी ।
'दिनकर' जी जीवन भर संघर्षरत रहे । साहित्य और राजनीति दोनों के बीच उनका मन रमता था और इन दोनों ही क्षेत्रों में उनको सफलता मिली । साहित्य जगत द्वारा प्रदत्त ज्ञानपीठ पुरस्कार ने दिनकर जी को प्रफुल्लित कर दिया । उनके अन्तरंग मित्रों को यह ज्ञात है कि ज्ञानपीठ पुरस्कार उनके जीवन के अन्तिम अध्याय का स्वर्णिम क्षण सिद्ध हुआ । पुरस्कार प्राप्त कर 'दिनकर' जी अभिभूत थे क्योंकि कवि का मन अपनी रचनाओं की स्वीकृति, विशेष रूप से सुधीजनों द्वारा उनका प्रशंसित और समादृत होना, अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि मानता है । ज्ञानपीठ पुरस्कार के मिलने के बाद उन्होंने अप्रैल, 1974 में तिरुपति की यात्रा की । जब 'दिनकर' जी मद्रास पहुँचे तो यह एक सुखद संयोग था कि उनके सर्वाधिक स्नेही मित्र थे गंगाशरण सिंह और जयप्रकाश बाबू भी वहीं थे । उसी शाम उन्होंने मद्रास के समुद्र तट पर अपने कुछ मित्रों को अपनी सुन्दर-सुन्दर रचनाएँ सुनाईं । तब कोई नहीं जानता था कि आज 23 – 24 अप्रैल की शाम गंगा की गोद में उत्पन्न दिनकर जी के अस्ताचल जाने की शाम थी । उसी रात मद्रास में ही 'दिनकर' जी की जीवन लीला समाप्त हो गई और फिर उनका पार्थिव शरीर मद्रास से दिल्ली होकर पटना लाया गया ।

(i) दिनकर जी के लेखन पर किन-किन कवियों का प्रभाव रहा है ? I. इलियट II. रवीन्द्रनाथ ठाकुर III. मोहम्मद इकबाल IV. गंगाशरण सिंह — (A) I, III और IV (B) I, II और III (C) II, III और IV (D) I, II और IV (1)
(ii) दिनकर जी के बारे में कौन-सा तथ्य असत्य है ? (A) वे एक प्रमुख कवि थे परंतु असफल गद्य लेखक भी थे । (B) उनकी शैली प्रांजल थी तथा वे साहित्यिक निबंध लिखते थे । (C) ज्ञानपीठ पुरस्कार उनके जीवन के अंतिम अध्याय का स्वर्णिम पन्ना है । (D) बोधकथा, डायरी, संस्मरण के अतिरिक्त दिनकर जी ने इतिहास के विषय में भी लिखा है । (1)
(iii) कथन : पुरस्कार प्राप्त कर मन अभिभूत हो जाता है । कारण : पुरस्कार विद्वज्जनों द्वारा दी जाने वाली सराहना और सम्मान का प्रतीक है । (A) कथन ग़लत है और कारण भी पूरी तरह ग़लत ही है । (B) कथन सही है परंतु कारण आंशिक रूप से ही सही है । (C) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की उचित व्याख्या भी है । (D) कथन और कारण दोनों सही हैं, परंतु कारण, कथन की उचित व्याख्या नहीं है । (1)
(iv) दिनकर जी की रचनाशीलता की दो विशेषताएँ उदाहरण सहित लिखिए । (2)
(v) ज्ञानपीठ पुरस्कार का दिनकर जी के जीवन में क्या महत्त्व रहा ? (2)

Full step-by-step solution is in the PYQ book (US$1.99).
Q4 · CBSE 2025 · 3/1/1 · Q27 marks

निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर लिखिए :
संध्या ने मेघों के कितने चित्र बनाये —
हाथी, घोड़े, पेड़, आदमी, जंगल, क्या-क्या
नहीं रच दिया और कभी रंगों से क्रीड़ा
की, आकृतियाँ नहीं बनायीं । कभी चलाए
झीने से बादल जिनमें चटकीली लाली
उभर उठी थी, जिनकी आभा हरियाली पर
थिरक उठी थी । जाते-जाते क्षितिज-पटी पर
सूरज ने सोना बरसाया । छाया काली
बढ़ने लगी, रंग धीरे-धीरे फिर बदले,
पेंसिल के रेखा-चित्रों से बादल छाए ।
विविध रूप आकार बदलते से, ज्यों न्हाए
हुए प्रकाश और छाया में, अपना पद ले ।
रात उतर आयी, दिखलायी दिये सितारे,
पेड़, गाँव अस्पष्ट दिखे, मानव-दृग हारे ।

(i) संध्या के आसमान के बारे में कवि का क्या कहना है ? (A) आसमान को काले मेघों ने आच्छादित कर लिया है । (B) चारों तरफ़ रंगों और आकृतियों की भीड़ है । (C) आसमान में मेघों ने विभिन्न आकृतियाँ बनाईं । (D) पशुओं की आकृतियों को बना उनमें रंग भरा । (1)
(ii) क्षितिज-पटी का रूप बार-बार क्यों बदलता रहा ? I. प्रकाश और छाया के बदलते स्वरूप के कारण II. संध्या के सूर्य की बदलती रोशनी और रंगों के कारण III. आसमान में बादलों से बनी हाथी, घोड़े, पेड़ आदि आकृतियों के कारण — (A) केवल I और II (B) I, II और III सभी (C) केवल II और III (D) केवल I और III (1)
(iii) कथन : आसमान में छाए बादलों को कवि ने पेंसिल से बनाए रेखा-चित्र कहा है । कारण : उनमें डूबते सूर्य की लाली भर गई है । (A) कथन ग़लत है, किंतु कारण सही है । (B) कथन और कारण दोनों ग़लत हैं । (C) कथन सही है और कारण ग़लत है । (D) कथन सही है और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है । (1)
(iv) काव्यांश के आधार पर संध्या के सौंदर्य का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए । (2)
(v) काव्यांश के लिए एक उपयुक्त शीर्षक दीजिए और उस शीर्षक को चुनने का तर्क भी लिखिए । (2)

Full step-by-step solution is in the PYQ book (US$1.99).

Get every solution for all chapters

  • Every board question of every chapter, each fully solved the way the board gives marks
  • 2 complete board papers, each followed by its solutions
  • Weightage and most-asked topics for every chapter
  • Instant PDF download, colour and black & white print copies
See real pages (free sample)

Revising the chapter first? Complete Hindi (Course A) Notes for Class 10 (Kshitij 2 + Kritika 2, CBSE 2026-27) →

What you get in the pack

All chapters in this pack

  1. PYQ Ch 1 Surdas: Pad
  2. PYQ Ch 2 Tulsidas: Ram-Lakshman-Parshuram Samvad
  3. PYQ Ch 3 Jaishankar Prasad: Aatmkathya
  4. PYQ Ch 4 Nirala: Utsah, Att Nahi Rahi Hai
  5. PYQ Ch 5 Nagarjun: Yah Danturit Muskan, Fasal
  6. PYQ Ch 6 Manglesh Dabral: Sangatkar
  7. PYQ Ch 7 Netaji ka Chashma
  8. PYQ Ch 8 Balgobin Bhagat
  9. PYQ Ch 9 Lakhnavi Andaz
  10. PYQ Ch 10 Ek Kahani Yah Bhi
  11. PYQ Ch 11 Naubatkhane mein Ibadat
  12. PYQ Ch 12 Sanskriti
  13. PYQ Ch 13 Mata ka Anchal
  14. PYQ Ch 14 Sana-Sana Hath Jodi
  15. PYQ Ch 15 Main Kyon Likhta Hoon
  16. PYQ Ch 16 Rachna ke Aadhar par Vakya Bhed
  17. PYQ Ch 17 Vachya
  18. PYQ Ch 18 Pad Parichay
  19. PYQ Ch 19 Alankar
  20. PYQ Ch 20 Anuchchhed Lekhan
  21. PYQ Ch 21 Patra Lekhan
  22. PYQ Ch 22 E-mail aur Svavritt Lekhan
  23. PYQ Ch 23 Vigyapan aur Sandesh Lekhan
  24. PYQ Ch 24 Apathit Gadyansh aur Kavyansh
  25. Board Paper 2026 Set 3-1-1 with Solutions
  26. Board Paper 2025 Set 3-1-1 with Solutions
← PYQ Ch 23 Vigyapan aur Sandesh Lekhan Board Paper 2026 Set 3-1-1 with Solutions →

Prices shown in US dollars. Show prices in: ₹ INR · US$ USD