रचना के आधार पर वाक्य भेद (Rachna ke Aadhar par Vakya Bhed): Class 10 PYQs 2025–2026 with solutions
All 55 CBSE board questions asked from रचना के आधार पर वाक्य भेद (Rachna ke Aadhar par Vakya Bhed) in 11 board papers, with the year, set and marks of each. 28 are solved free below. The Class 10 Hindi Course A PYQ Book: Solved Board Papers 2025-2026 (CBSE) has every solution, all chapters and 2 full board papers.
रचना के आधार पर वाक्य भेद (Rachna ke Aadhar par Vakya Bhed): board weightage
Board weightage 2025–2026
| Year | 2025 | 2026 |
|---|---|---|
| Questions | 30 | 25 |
| Marks | 30 | 25 |
Most asked topics
55 questions from 11 papers. Repeated questions are shown once with every year they were asked.
Jump to: 1 अंक
1 अंक : व्याकरण
वे जब उनका ज़िक्र करते हैं तब उसी नैसर्गिक आनंद में आँखें चमक उठती हैं । (रचना की दृष्टि से वाक्य का भेद लिखिए)
Solution
मिश्र (मिश्रित) वाक्य – 'जब ... तब' से जुड़े आश्रित और प्रधान उपवाक्य हैं ।
पान वाले के खुद के मुँह में पान ठूँसा हुआ था । (मिश्र वाक्य में बदलकर लिखिए)
Solution
जो पानवाला था, उसके खुद के मुँह में पान ठूँसा हुआ था ।
पान वाले के लिए यह एक मज़ेदार बात थी लेकिन हालदार साहब के लिए चकित करने वाली । (सरल वाक्य में बदलकर लिखिए)
Solution
पानवाले के लिए मज़ेदार बात हालदार साहब के लिए चकित करने वाली थी ।
आषाढ़ की रिमझिम है । समूचा गाँव खेतों में उतर पड़ा । (संयुक्त वाक्य में बदलकर लिखिए)
Solution
आषाढ़ की रिमझिम है और समूचा गाँव खेतों में उतर पड़ा । (अथवा – आषाढ़ की रिमझिम है इसलिए समूचा गाँव खेतों में उतर पड़ा ।)
जब उत्साह कविता लिखी गई तब देश आज़ाद नहीं था । (आश्रित उपवाक्य और उसका भेद पहचान कर लिखिए)
Solution
आश्रित उपवाक्य – जब उत्साह कविता लिखी गई; भेद – क्रियाविशेषण आश्रित उपवाक्य (कालवाचक) ।
उनकी अँगुली धान के एक-एक पौधे को, पंक्तिबद्ध खेत में बिठा रही थी। (रचना की दृष्टि से भेद)
Solution
सरल वाक्य
कभी-कभी लगता है कि वे हमारे बीच मौजूद हैं। (आश्रित उपवाक्य पहचानिए और उसका भेद)
Solution
वे हमारे बीच मौजूद हैं; संज्ञा आश्रित उपवाक्य
उन्होंने एक शर्त रखी कि मैं भारत जाऊँगा। (सरल वाक्य में बदलिए)
Solution
उन्होंने भारत जाने की एक शर्त रखी।
नाटकों में स्त्रियों का प्राकृत बोलना उनके ग्रामीण होने का प्रमाण नहीं। (संयुक्त वाक्य में बदलिए)
Solution
नाटकों में स्त्रियाँ प्राकृत बोलती थीं और/परंतु यह उनके ग्रामीण होने का प्रमाण नहीं।
एक बच्चा रेलवे प्लेटफ़ॉर्म पर सहमा हुआ बैठा था। (मिश्र वाक्य में बदलिए)
Solution
एक बच्चा रेलवे प्लेटफार्म पर बैठा हुआ था जो सहमा हुआ था। / जो बच्चा रेलवे प्लेटफॉर्म पर बैठा था वह सहमा हुआ था। / जब एक बच्चा रेलवे प्लेटफार्म पर बैठा था तब सहमा हुआ था।
कहानी यह कहती है कि बड़े ही नहीं बच्चे भी इसमें शामिल हैं। (रचना-भेद)
Solution
मिश्र/मिश्रित वाक्य
एक चश्मेवाला है जिसका नाम कैप्टन है। (आश्रित उपवाक्य और भेद)
Solution
जिसका नाम कै प्टन है; विशेषण आश्रित उपवाक्य
झूरी के दोनों बैलों को गया के घर मजबूरन जाना पड़ा। (संयुक्त वाक्य)
Solution
झूरी के दो बैल थे और उन्हें मजबूरन गया के घर जाना पड़ा।/ झूरी के दोनों बैल मजबूर थे इसलिए उन्हें गया के घर जाना पड़ा ।
शिक्षक के आते ही पूरी कक्षा कविता का सस्वर पाठ करने लगी। (मिश्र वाक्य)
Solution
जैसे ही शिक्षक आए, वैसे ही पूरी कक्षा कविता का सस्वरपाठ करने लगी।/ ज्यों ही शिक्षक आए, त्यों ही पूरी कक्षा कविता का सस्वर पाठ करने लगी।
जब बच्चे समय पर घर नहीं पहुँचे तब अभिभावक चिंतित हो उठे। (सरल वाक्य)
Solution
बच्चों के समय पर घर नहीं पहुँचने से अभिभावक चिंतित हो उठे ।
वसंत आया और वृक्ष हरे-भरे होने लगे। (सरल वाक्य में बदलिए)
Solution
वसंत आने पर वृक्ष हरे -भरे होने लगे।/वसंत आते ही वृक्ष हरे -भरे होने लगे।
शाम होते ही तारे चमकने लगे। (संयुक्त वाक्य में बदलिए)
Solution
शाम हुई और तारे चमकने लगे।
सबसे कुशल कारीगर से ही काम करवाना। (मिश्र वाक्य में बदलिए)
Solution
उस कारीगर से ही काम करवाना, जो सबसे कुशल हो।/ जो सबसे कुशल कारीगर हो, उससे ही काम करवाना।
जो गुणी होते हैं, उन्हें सभी चाहते हैं। (वाक्य-भेद लिखिए)
Solution
मिश्र/ मिश्रित वाक्य
यदि मैंने पूर्ण प्रयास किया होता तो अवश्य सफलता मिल जाती। (रेखांकित उपवाक्य का भेद लिखिए)
Solution
क्रियाविशेषण आश्रित उपवाक्य
जब असफल हो गए, तो शोक करना व्यर्थ है। (सरल वाक्य)
Solution
असफ़ल होने पर शोक करना व्यर्थ है।
सूर्योदय होने पर कुहासा जाता रहा। (संयुक्त वाक्य)
Solution
सूर्योदय हुआ और कुहासा जाता रहा।/ सूर्योदय हुआ इसलिए कुहासा जाता रहा।
गार्ड ने हरी झंडी दिखाई और ट्रेन चल पड़ी। (मिश्र वाक्य)
Solution
जब गार्ड ने हरी झंडी दिखाई, तब ट्रेन चल पड़ी।/ जैसे ही गार्ड ने हरी झंडी दिखाई, वैसे ही ट्रेन चल पड़ी।/ ज्यों ही गार्ड ने हरी झंडी दिखाई, त्यों ही ट्रेन चल पड़ी।
माताजी ने मुझे एक और पुस्तक दी। (वाक्य-भेद)
Solution
सरल वाक्य
जैसा आपने बताया था, वैसा मैंने किया। (रेखांकित उपवाक्य का भेद)
Solution
क्रियाविशेषण आश्रित उपवाक्य
मुक्तेश्वर की यात्रा में हमने हिमालय की अभिराम छवि को देखा । (मिश्र वाक्य में बदलिए)
Solution
जब हमने मुक्तेश्वर की यात्रा की, तब हिमालय की अभिराम छवि को देखा ।
जब अधिक बारिश होती है तब सड़कों पर पानी भर जाता है । (सरल वाक्य में बदलिए)
Solution
अधिक बारिश होने पर सड़कों पर पानी भर जाता है ।
कल सोते समय मैंने एक सुंदर सपना देखा । (संयुक्त वाक्य में बदलिए)
Solution
कल मैं सोया/सोई और मैंने एक सुंदर सपना देखा ।
रेखा दीदी ने कहा कि शोर मत मचाओ । (आश्रित उपवाक्य पहचानिए और उसका भेद भी लिखिए)
श्री लाल बहादुर शास्त्री ने 'जय जवान, जय किसान' का नारा दिया था । (रचना की दृष्टि से वाक्य का भेद पहचानकर लिखिए)
वे भारत में बस जाने के बाद दो या तीन बार अपने परिवार से मिलने भारत से बेल्जियम गए थे। (रचना-भेद)
जो शांति बरसती थी वह चेहरे पर थिर थी। (आश्रित उपवाक्य और भेद)
वे रिश्ता बनाते थे तो तोड़ते नहीं थे। (सरल वाक्य)
अपने अभिन्न मित्र डॉ. रघुवंश को वे उन चिट्ठियों को दिखाते थे। (संयुक्त वाक्य)
उनकी बहन सख़्त और ज़िद्दी थी। (मिश्र वाक्य)
बालगोबिन भगत एक-एक पद गाते और उनकी मंडली उसे दुहराती-तिहराती थी। (सरल वाक्य)
हमने सुना कि बालगोबिन भगत का बेटा नहीं रहा। (आश्रित उपवाक्य और भेद)
कुतूहलवश जब मैं उनके घर गया तो देखकर दंग रह गया। (संयुक्त वाक्य)
उनकी अंगुलियाँ खँजड़ी पर लगातार चल रही थीं, उनके मुँह से शब्दों का ताँता लगा था। (मिश्र वाक्य)
नवाब साहब खीरे की तैयारी और इस्तेमाल से थककर लेट गए थे। (रचना-भेद)
एक बड़ी बात यह थी कि काशी के पास बिस्मिल्ला खाँ जैसा नायाब हीरा था। (संयुक्त वाक्य)
परंपरा को ज्यों का त्यों स्वीकार नहीं करना इस लेख की विशेषता है। (मिश्र वाक्य)
आज से ढाई हज़ार वर्ष पूर्व सिद्धार्थ ने गृह त्याग दिया था। (रचना-भेद)
जहाँ तुम्हारा घर है वहीं पास में मेरा भी घर है। (आश्रित उपवाक्य और भेद)
वह असहयोग आंदोलन से प्रभावित हुए और उन्होंने सरकारी नौकरी से त्यागपत्र दे दिया। (सरल वाक्य)
भदंत कौसल्यायन जी के देश-विदेश के भ्रमण ने उन्हें अनुभव और व्यापकता प्रदान की। (मिश्र वाक्य)
एक बड़ी बात यह थी कि काशी के पास बिस्मिल्ला खाँ जैसा नायाब हीरा था। (सरल वाक्य)
जो शब्द सबसे कम समझ आते हैं वे हैं सभ्यता और संस्कृति। (रचना-भेद)
पिताजी चाहते थे कि वह एक सफल चिकित्सक बने। (आश्रित उपवाक्य और भेद)
क्रांतिकारी आंदोलन में भाग लेने के कारण अज्ञेय जी को जेल जाना पड़ा। (संयुक्त वाक्य)
काशी में कलाधर-हनुमान हैं और नृत्य-विश्वनाथ हैं। (सरल वाक्य)
शहनाई की जादुई आवाज़ का असर हमारे सिर चढ़कर बोलने लगता है। (मिश्र वाक्य)
यदि कल्याण की भावना से नाता टूट जाए तो वह संस्कृति नहीं रह जाएगी। (रचना-भेद)
जो ये बातें बता रहे हैं, वे पिताजी के मित्र हैं। (आश्रित उपवाक्य और भेद)
खतरनाक रास्ते होने के कारण हम मौन हो गए। (संयुक्त वाक्य)
Get every solution for all chapters
- Every board question of every chapter, each fully solved the way the board gives marks
- 2 complete board papers, each followed by its solutions
- Weightage and most-asked topics for every chapter
- Instant PDF download, colour and black & white print copies
Revising the chapter first? Complete Hindi (Course A) Notes for Class 10 (Kshitij 2 + Kritika 2, CBSE 2026-27) →
What you get in the pack
- CBSE Class 10 Hindi Course A board papers 2025 to 2026 (2 full board papers)
- All 24 chapters and 2 board papers complete
- Part A: all 24 chapters, questions sorted chapter-wise and by marks
- Year-wise weightage table and most-asked topics for every chapter
- Part B: each full board paper followed by its complete solutions
- Answers in Hindi on the board's marking-scheme points; model writing tasks
- Only the current syllabus in Part A
All chapters in this pack
- PYQ Ch 1 Surdas: Pad
- PYQ Ch 2 Tulsidas: Ram-Lakshman-Parshuram Samvad
- PYQ Ch 3 Jaishankar Prasad: Aatmkathya
- PYQ Ch 4 Nirala: Utsah, Att Nahi Rahi Hai
- PYQ Ch 5 Nagarjun: Yah Danturit Muskan, Fasal
- PYQ Ch 6 Manglesh Dabral: Sangatkar
- PYQ Ch 7 Netaji ka Chashma
- PYQ Ch 8 Balgobin Bhagat
- PYQ Ch 9 Lakhnavi Andaz
- PYQ Ch 10 Ek Kahani Yah Bhi
- PYQ Ch 11 Naubatkhane mein Ibadat
- PYQ Ch 12 Sanskriti
- PYQ Ch 13 Mata ka Anchal
- PYQ Ch 14 Sana-Sana Hath Jodi
- PYQ Ch 15 Main Kyon Likhta Hoon
- PYQ Ch 16 Rachna ke Aadhar par Vakya Bhed
- PYQ Ch 17 Vachya
- PYQ Ch 18 Pad Parichay
- PYQ Ch 19 Alankar
- PYQ Ch 20 Anuchchhed Lekhan
- PYQ Ch 21 Patra Lekhan
- PYQ Ch 22 E-mail aur Svavritt Lekhan
- PYQ Ch 23 Vigyapan aur Sandesh Lekhan
- PYQ Ch 24 Apathit Gadyansh aur Kavyansh
- Board Paper 2026 Set 3-1-1 with Solutions
- Board Paper 2025 Set 3-1-1 with Solutions
