CBSE Class 10 Hindi Question Paper 2026 (3/1/1) with Solutions Skip to content
Smart Notes for Every Exam · instant PDF download after payment +91 92520 37565
Home › Previous year papers › Class 10 Hindi › Board Paper 2026
Class 10 · Hindi · Board Paper 2026

CBSE Class 10 Hindi Question Paper 2026 (3/1/1) with Solutions

The complete CBSE Class 10 Hindi board paper of 2026, Q.P. code 3/1/1: all 15 questions exactly as set, with marks. 21 solutions are free below. The Class 10 Hindi Course A PYQ Book: Solved Board Papers 2025-2026 (CBSE) solves all 2 papers in full and sorts every question chapter-wise.

Cover of Class 10 Hindi Course A PYQ Book: Solved Board Papers 2025-2026 (CBSE)
Class 10 Hindi PYQ book: every chapter + 2 board papers, all solved
US$1.99US$1.9934% off
Free sample

Question paper

Jump to: Question paperSolutions

CBSE Board Paper

2026 · Q.P. Code 3/1/1

Time: 3 hours
Maximum marks: 80

खंड 'क' : अपठित बोध

1.

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
जब हम छोटे थे, हमें सिखाया गया कि होशियार बनो । अच्छे नंबर लाओ । जीत कर दिखाओ । धीरे-धीरे ये आदत तमाम सीखें आदत में बदल गईं और पता भी नहीं चला कि कब ये आदत हमारे मन की एक दौड़ में बदल गईं । दूसरों से आगे निकलने की दौड़ । कभी कक्षा में प्रथम आने की, कभी ऑफिस में पदोन्नति की, कभी समाज में इज़्ज़त कमाने की और कभी अपने ही भाई-बहनों, दोस्तों, रिश्तेदारों से बेहतर दिखने की । परंतु इस लगातार चलने वाली दौड़ में हम भूल गए कि जिस आत्मा को लेकर निकले थे, वह कहाँ है ? हर सुबह उठते हैं और सोचते हैं कि किसे पछाड़ना है । हर शाम थककर सोते हैं और गिनते हैं कि कितने पीछे रह गए । यह थकान सिर्फ शरीर की नहीं है, आत्मा की थकान भी है क्योंकि हमने अपनी गति किसी और की रफ़्तार से बाँध दी है । हम अपने फैसले किसी और की कामयाबी देखकर लेने लगे हैं ।
वो किताब क्यों पढ़ रहे हो ? क्योंकि सब पढ़ रहे हैं । वो कोर्स क्यों कर रहे हो ? क्योंकि उससे नौकरी मिलती है । शहर क्यों जा रहे हो ? क्योंकि वहाँ ज़्यादा अवसर हैं । और धीरे-धीरे हमारी ज़िंदगी, हमारी नहीं रह जाती । वह एक नक़ल बन जाती है, दूसरों के रास्तों की, दूसरों के सपनों की । ऐसा नहीं है कि प्रतिस्पर्धा बुरी चीज़ है । आपको अगर किसी से आगे ही निकलना है, तो उस 'आप' से निकलिए, जो डरता है, जो टालता है, जो रोज़ कहता है 'कल से' । आपका अपना असली प्रतिद्वंद्वी कोई और नहीं, हमारा ही कल का, हमारा ही पुराना संस्करण है ।
आज के इस प्रतिस्पर्धात्मक युग में, जहाँ सोशल मीडिया हर दिन दूसरों की उपलब्धियों को चमका कर पेश करता है, वहाँ अपने ही भीतर स्थिर रहना एक साधना है । खुशी और संतोष हमेशा भीतर से आते हैं और उनका रास्ता आत्म-साक्षात्कार से होकर जाता है, ना कि तुलना और प्रतियोगिता से ।

(i) गद्यांश के आधार पर लगातार दूसरों से की जा रही प्रतिस्पर्धा की हानि/हानियाँ है/हैं । उचित विकल्प का चयन कर लिखिए : I. शारीरिक थकान II. आत्मा की थकान III. सामाजिक प्रतिष्ठा की हानि IV. आर्थिक नुकसान — (A) I और II दोनों (B) I, II और III तीनों (C) I, II और IV तीनों (D) II और IV दोनों (1)
(ii) सोशल मीडिया के युग में अपने भीतर स्थिर रहना एक साधना क्यों है ? (A) यह दूसरों की उपलब्धियों को नज़र-अंदाज़ करना सिखाता है । (B) इससे हम अधिक सफल और प्रसिद्ध हो सकते हैं । (C) हर दिन दूसरों की उपलब्धियों को दिखा ललचाता रहता है । (D) प्रतिस्पर्धात्मक युग में इंद्रियों पर नियंत्रण कठिन है । (1)
(iii) कथन : हमें अपनी ज़िंदगी में दूसरों के सपनों का अनुकरण बंद कर देना चाहिए । कारण : दूसरों की नक़ल से सच्ची खुशी मिल सकती है । (A) कथन और कारण दोनों गलत हैं । (B) कथन सही है किंतु कारण गलत है । (C) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की उचित व्याख्या है । (D) कथन और कारण दोनों सही हैं किंतु कारण कथन की उचित व्याख्या नहीं है । (1)
(iv) हम सभी को बचपन में कौन-सी सीख दी जाती है और उसका क्या प्रभाव हमारे स्वभाव पर पड़ता है ? (2)
(v) खुशी और संतुष्टि किस प्रकार मिल सकती है ? आप उसे पाने के लिए क्या करेंगे ? (2)

7
2.

निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
गाँव में वो दिन था इतवार ।
मैं नन्हीं पीढ़ी का हाथ थाम
निकल गई बाज़ार ।
सूखे दरख़्तों के बीच देख
एक पतली पगडंडी
मैंने नन्हीं पीढ़ी से कहा
देखो, यही थी कभी गाँव की नदी ।
आगे देख ज़मीन पर बड़ी सी दरार
मैंने कहा, इसी में समा गए सारे पहाड़ ।
नन्हीं पीढ़ी दौड़ी : हम आ गए बाज़ार !
क्या-क्या लेना है ? पूछने लगा दुकानदार ।
भैया ! थोड़ी बारिश, थोड़ी गीली मिट्टी,
एक बोतल नदी, वो डिब्बाबंद पहाड़
उधर दीवार पर टँगी एक प्रकृति भी दे दो,
और ये बारिश इतनी महँगी क्यों ?
दुकानदार बोला : यह नमी यहाँ की नहीं !
दूसरे ग्रह से आई है,
मंदी है, छटाँक भर मँगाई है ।
पैसे निकालने को साड़ी की कोर टटोली
चौंकी ! देखा आँचल की गाँठ में
रुपयों की जगह
पूरा वजूद मुड़ा पड़ा था...

(i) नदी के बोतल में और पहाड़ के डिब्बाबंद होने का क्या अर्थ है ? (A) भविष्य की आशंकाओं के चित्र खींचना (B) पर्यावरण के प्रति मनुष्य की उपेक्षा दिखाना (C) बाज़ारीकरण की भयावहता स्पष्ट करना (D) जीवन से प्रकृति और उसका साहचर्य गायब होना (1)
(ii) कथन : कवयित्री अपने वजूद को मुड़ा हुआ पाती हैं । कारण : वह प्रकृति के बिना अपने अस्तित्व को खतरे में पाती हैं । (A) कथन सही है किंतु कारण गलत है । (B) कथन और कारण दोनों गलत हैं । (C) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की उचित व्याख्या है । (D) कथन और कारण दोनों सही हैं किंतु कारण कथन की उचित व्याख्या नहीं है । (1)
(iii) कविता के मुख्य भाव को प्रस्तुत करने वाले विकल्प हैं : I. बाज़ारीकरण का बढ़ता प्रभाव II. प्रकृति की उपेक्षा III. भावी पीढ़ी का भय — (A) केवल III सही है । (B) केवल II सही है । (C) I और III सही हैं । (D) I और II सही हैं । (1)
(iv) 'नन्हीं पीढ़ी' का अर्थ स्पष्ट करते हुए लिखिए कि उसे साथ लेकर जाने का क्या कारण था ? (2)
(v) कविता जिन खतरों की ओर इशारा कर रही है उनसे बचने के दो प्रभावी उपाय लिखिए । (2)

7

खंड 'ख' : व्यावहारिक व्याकरण

3.

(i) वे जब उनका ज़िक्र करते हैं तब उसी नैसर्गिक आनंद में आँखें चमक उठती हैं । (रचना की दृष्टि से वाक्य का भेद लिखिए)

1
OR

(ii) पान वाले के खुद के मुँह में पान ठूँसा हुआ था । (मिश्र वाक्य में बदलकर लिखिए)

1
OR

(iii) पान वाले के लिए यह एक मज़ेदार बात थी लेकिन हालदार साहब के लिए चकित करने वाली । (सरल वाक्य में बदलकर लिखिए)

1
OR

(iv) आषाढ़ की रिमझिम है । समूचा गाँव खेतों में उतर पड़ा । (संयुक्त वाक्य में बदलकर लिखिए)

1
OR

(v) जब उत्साह कविता लिखी गई तब देश आज़ाद नहीं था । (आश्रित उपवाक्य और उसका भेद पहचान कर लिखिए)

1
4.

(i) सभी बच्चों ने पाठ पढ़ा । (कर्मवाच्य में बदलकर लिखिए)

1
OR

(ii) नागार्जुन ने बच्चे की मुस्कान पर कविता लिखी । (वाच्य का भेद पहचान कर लिखिए)

1
OR

(iii) वृद्धा से चला नहीं जा रहा था । (कर्तृवाच्य में बदलकर लिखिए)

1
OR

(iv) तुम जा नहीं सकते । (भाववाच्य में बदलकर लिखिए)

1
OR

(v) आपके द्वारा अपनी सफलता का उल्लेख नहीं किया गया । (वाच्य का भेद पहचान कर लिखिए)

1
5.

(i) निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित पद का पद-परिचय लिखिए : बालगोबिन भगत समूचा शरीर कीचड़ में लिथड़े, अपने खेत में धान रोप रहे थे ।

1
OR

(ii) मेरी गणित की किताब उधर रखी है । (रेखांकित पद का पद-परिचय लिखिए)

1
OR

(iii) वह आँखों-ही-आँखों में हँसा । (रेखांकित पद का पद-परिचय लिखिए)

1
OR

(iv) उत्तराखंड में आए दिन भूस्खलन की घटनाएँ हो रही हैं । (रेखांकित पद का पद-परिचय लिखिए)

1
OR

(v) हे भगवान ! यह कैसी खबर आई ? (रेखांकित पद का पद-परिचय लिखिए)

1
6.

(i) गोपी पद-पंकज पावन कि रज जामे सिर भीजे (रेखांकित अंश में प्रयुक्त अलंकार लिखिए)

1
OR

(ii) आँधी चली, धूल भागी घाघरा उठाए (कौन-सा अलंकार है ?)

1
OR

(iii) तुम्हारी यह दंतुरित मुस्कान / मृतक में भी डाल देगी जान (कौन-सा अलंकार है ?)

1
OR

(iv) 'उपमा अलंकार' का एक उपयुक्त उदाहरण काव्य-पंक्ति द्वारा लिखिए ।

1
OR

(v) 'उत्प्रेक्षा अलंकार' का एक उपयुक्त उदाहरण काव्य-पंक्ति द्वारा लिखिए ।

1

खंड 'ग' : पाठ्यपुस्तक और पूरक पाठ्यपुस्तक

7.

पठित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प चुनिए :
किसी दिन एक शिष्या ने डरते-डरते खाँ साहब को टोका, "बाबा ! आप यह क्या करते हैं, इतनी प्रतिष्ठा है आपकी । अब तो आपको भारतरत्न भी मिल चुका है, यह फटी तहमद न पहना करें । अच्छा नहीं लगता, जब भी कोई आता है आप इसी फटी तहमद में सबसे मिलते हैं ।" खाँ साहब मुस्कराए । लाड़ से भरकर बोले, "धत् ! पगली ई भारतरत्न हमको शहनईया पे मिला है, लुंगिया पे नाहीं । तुम लोगों की तरह बनाव सिंगार देखते रहते, तो उमर ही बीत जाती, हो चुकती शहनाई । तब क्या खाक रियाज़ हो पाता । ठीक है बिटिया, आगे से नहीं पहनेंगे, मगर इतना बताई देते हैं कि मालिक से यही दुआ है फटा सुर न बख्शें । लुंगिया का क्या है, आज फटी है, तो कल सी जाएगी ।"
(i) शिष्या द्वारा बिस्मिल्ला खाँ को टोकने के पीछे कौन-से कारण थे ? I. शिष्या को फटी तहमद के कारण शर्म आ रही थी । II. शिष्या खाँ साहब की प्रतिष्ठा के लिए चिंतित थी । III. खाँ साहब बनाव-शृंगार को विशेष महत्त्व नहीं देते थे । IV. शिष्या खाँ साहब के प्रति आत्मीयता का भाव रखती थी । (A) कथन I और III सही हैं । (B) कथन I और IV सही हैं । (C) कथन II और IV सही हैं । (D) कथन II और III सही हैं ।
(ii) बिस्मिल्ला खाँ द्वारा अपनी शिष्या को 'धत् ! पगली' कहकर संबोधित करने में कौन-सा भाव प्रकट होता है ? (A) हास का (B) स्नेह का (C) क्रोध का (D) उपहास का
(iii) कथन : बिस्मिल्ला खाँ ईश्वर से सच्चे सुरों की प्रार्थना करते थे । कारण : भारतरत्न पुरस्कार से सम्मानित होने के कारण वे अधिक विनम्र हो गए थे । (A) कथन सही है परंतु कारण गलत है । (B) कथन और कारण दोनों गलत हैं । (C) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की उचित व्याख्या है । (D) कथन और कारण दोनों सही हैं परंतु कारण कथन की उचित व्याख्या नहीं है ।
(iv) इस गद्यांश के आधार पर खाँ साहब की विशेषताएँ हैं : I. परिश्रमी II. प्रतिभावान III. सरल — (A) I, II और III तीनों (B) I और II दोनों (C) II और III दोनों (D) I और III दोनों
(v) 'मालिक फटा सुर न बख्शें' का क्या आशय है ? (A) ईश्वर उनके वादन में सुरीलापन सदैव बनाए रखे । (B) ईश्वर उनके गायन में सुरीलापन सदैव बनाए रखे । (C) ईश्वर की अनुकंपा सदैव बनी रही । (D) ईश्वर किसी को बेसुरा न बनाए ।

5
8.

(i) 'नेताजी का चश्मा' पाठ में नेताजी की मूर्ति पर पत्थर का चश्मा न होना बड़ी बात नहीं थी, बड़ी बात तो असली चश्मे की मौजूदगी थी । क्यों ? उपयुक्त तर्कों के आधार पर उत्तर लिखिए । (लगभग 25-30 शब्द)

2
OR

(ii) बालगोबिन भगत का बेटा सामान्य बच्चों से अलग कैसे था ? वे उसके साथ किस प्रकार का बर्ताव करते थे ? (लगभग 25-30 शब्द)

2
OR

(iii) किस आधार पर यह कहा जा सकता है कि 'लखनवी अंदाज़' पाठ में नवाब साहब खीरे के साथ देखे जाने पर ही असहज हो गए थे ? (लगभग 25-30 शब्द)

2
OR

(iv) 'एक कहानी यह भी' पाठ में मन्नू भंडारी ने स्वयं पर अपने पिता के प्रभाव को स्वीकारा है । उनके व्यक्तित्व के किन्हीं दो पहलुओं का उल्लेख कीजिए जो पिता के प्रभाव को दर्शाते हों । (लगभग 25-30 शब्द)

2
9.

पठित काव्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प चुनिए :
ऊधौ ! तुम हौ अति बड़भागी ।
अपरस रहत सनेह तगा तैं, नाहिन मन अनुरागी ।
पुरइनि पात रहत जल भीतर, ता रस देह न दागी ।
ज्यौं जल माहँ तेल की गागरि, बूँद न ताकौं लागी ।
प्रीति-नदी मैं पाउँ न बोर्‌यौ, दृष्टि न रूप परागी ।
'सूरदास' अबला हम भोरी, गुर चाँटी ज्यौं पागी ।।

(i) 'ज्यौं जल माहँ तेल की गागरि, बूँद न ताकौं लागी ।' पंक्ति के द्वारा क्या स्पष्ट होता है ? (A) श्रीकृष्ण का मन प्रेम से अछूता रहा । (B) उद्धव का मन प्रेम से अछूता रहा । (C) गोपियाँ प्रेम रूपी रस से अछूती रहीं । (D) तेल से युक्त मटकी पर जल का प्रभाव नहीं होता ।
(ii) कृष्ण-प्रेम में डूबी गोपियों की तुलना किससे की गई है ? I. कमल के पत्ते से II. जल में पड़े तेल चुपड़े घड़े से III. गुड़ से चिपटी चींटियों से — (A) केवल III सही है । (B) केवल I सही है । (C) I और III दोनों सही हैं । (D) II और III दोनों सही हैं ।
(iii) प्रस्तुत पद के आधार पर सूरदास के काव्य के बारे में कहा जा सकता है : I. सहज उपमाओं द्वारा गूढ़ भाव व्यक्त किए गए हैं । II. उनके काव्य में केवल दार्शनिक चिंतन है । III. उनका काव्य बहुत अधिक अलंकृत और सजावटी है । IV. योग साधना से अधिक कृष्ण-प्रेम को महत्त्व दिया गया है । (A) I और II सही हैं । (B) III और IV सही हैं । (C) II और III सही हैं । (D) I और IV सही हैं ।
(iv) कथन : गोपियाँ उद्धव को 'बड़भागी' कहते हुए वास्तव में 'भाग्यहीन' बता रही हैं । कारण : वे योग का संदेश लेकर आए हैं । (A) कथन सही है परंतु कारण गलत है । (B) कथन और कारण दोनों गलत हैं । (C) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की उचित व्याख्या है । (D) कारण और कथन दोनों सही हैं परंतु कारण कथन की उचित व्याख्या नहीं है ।
(v) गोपियों के अनुसार 'कृष्ण' किसके समान हैं ? (A) प्रेम-भाव से भरी नदी के समान (B) स्नेह के स्पर्श से भी दूर (C) कमल के पत्तों सरीखे (D) अनुरागी मन वाले 'बड़भागी'

5
10.

(i) परशुराम के आगमन के पश्चात् राजा जनक की सभा का दृश्य 'राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद' के आधार पर अपने शब्दों में वर्णित कीजिए । (लगभग 25-30 शब्द)

2
OR

(ii) 'संगतकार' कविता में कवि जिसे संगतकार की मनुष्यता बता रहा है वह वास्तव में उसका कर्त्तव्य ही है । इस कथन के पक्ष में उचित तर्कों को प्रस्तुत कीजिए । (लगभग 25-30 शब्द)

2
OR

(iii) 'यह दंतुरित मुस्कान' कविता में बाँस या बबूल की संज्ञा से किसे संबोधित किया गया है और क्यों ? (लगभग 25-30 शब्द)

2
OR

(iv) 'उत्साह' कविता का केन्द्रीय भाव स्पष्ट करते हुए लिखिए कि उसकी अभिव्यक्ति 'बादल' के सहारे क्यों की गई है ? (लगभग 25-30 शब्द)

2
11.

(i) 'प्रयास करने पर पुरुष भी बच्चों का पालन-पोषण भली-भाँति कर सकते हैं ।' 'माता का अँचल' पाठ में वर्णित भोलानाथ और उसके पिता के जीवन-प्रसंगों से दो उदाहरण लेते हुए इस कथन के पक्ष में उचित तर्क प्रस्तुत कीजिए । (लगभग 50-60 शब्द)

4
OR

(ii) 'साना-साना हाथ जोड़ि' पाठ की लेखिका को 'लायुंग' किन कारणों से अधिक पसंद आया ? आपके विचार से किसी पर्यटन स्थल को प्रसिद्ध और दर्शनीय बनाने वाले बिंदु कौन-से होते हैं ? (लगभग 50-60 शब्द)

4
OR

(iii) क्या किसी एक लेखक के लिए जो बातें प्रेरणास्रोत हैं वे अन्य लेखक को भी प्रेरित कर सकती हैं ? सहमति या असहमति को उचित तर्कों एवं उदाहरणों द्वारा 'मैं क्यों लिखता हूँ' पाठ के संदर्भ में लिखिए । (लगभग 50-60 शब्द)

4

खंड 'घ' : रचनात्मक लेखन

12.

निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए : (i) यात्राएँ हमें बेहतर मनुष्य बनाती हैं [सांस्कृतिक, भौगोलिक जानकारी; भिन्न परिवेश और मान्यताएँ; अनुभव की व्यापकता] (ii) उत्तम स्वास्थ्य : सबसे बड़ा धन [स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन/विचार; स्वस्थ तन-मन से ही सभी कार्य संभव; स्वास्थ्य-रक्षा के लिए आवश्यक कदम] (iii) जब मैंने बैंक में बचत खाता खुलवाया [खाता खुलवाने की प्रक्रिया की जानकारी; आवश्यक दस्तावेज़ों सहित बैंक जाना; खाता खुलवाना और प्रसन्नता का अनुभव]

6
13.

(i) आप कवीश/काव्या हैं । आपने अपने मुहल्ले में 'कचरा पृथक्करण' (वेस्ट सेग्रीगेशन) के अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया है । इसकी जानकारी देते हुए किसी दैनिक समाचार-पत्र के संपादक को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए ।

5
OR

(ii) अथवा – एक सप्ताह के लिए माता-पिता को अचानक दूसरे शहर जाना पड़ा । उनके पीछे से आपने घर का प्रबंधन कैसे सँभाला, यह अनुभव बताते हुए प्रिय मित्र को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए ।

5
14.

(i) आप जयपुर शहर के निवासी अमन/रोमा हैं । शहर में आए दिन होने वाली बारिश की वजह से उत्पन्न समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए नगर निगम अध्यक्ष को लगभग 80 शब्दों में ई-मेल लिखिए और शीघ्रातिशीघ्र समाधान का आग्रह कीजिए ।

5
OR

(ii) अथवा – आपका नाम हुमा/फ़रहान है । आप अंग्रेज़ी में एम.ए. कर रहे हैं । एक प्रमुख प्रकाशन संस्थान में इंटर्नशिप हेतु लगभग 80 शब्दों में अपना स्ववृत्त (बायोडाटा) लिखिए ।

5
15.

(i) आपने अपने पिता के साथ मिलकर दुग्ध उत्पादों (डेयरी प्रोडक्ट्स) की कंपनी 'एकम' शुरू की है । इसके प्रचार हेतु लगभग 40 शब्दों में एक विज्ञापन तैयार कीजिए ।

4
OR

(ii) अथवा – आपकी बड़ी बहन का लिखा गीत 'मेरे देश की मिट्टी' प्रसिद्ध हो गया है । उन्हें बधाई देते हुए लगभग 40 शब्दों में संदेश लिखिए ।

4

Solutions: CBSE 2026 · 3/1/1

Q1

(i) (A) I और II दोनों ।
(ii) (D) प्रतिस्पर्धात्मक युग में इंद्रियों पर नियंत्रण कठिन है ।
(iii) (B) कथन सही है किंतु कारण गलत है ।
(iv) सीख – होशियार बनो, अच्छे अंक लाओ, जीतकर दिखाओ । प्रभाव – ये सीखें आदत बनकर दूसरों से आगे निकलने की दौड़ में बदल जाती हैं; हमेशा सबसे बेहतर बने रहने की इच्छा, प्रतिद्वंद्विता, शरीर और मन की थकान, और दूसरों को देखकर अपने निर्णय लेने की आदत पैदा होती है ।
(v) खुशी और संतुष्टि भीतर से आती है – आत्म-साक्षात्कार से, अपनी क्षमता और योग्यता पर विश्वास रखने से, तथा तुलना और प्रतियोगिता से मुक्त रहने से । मैं इसे पाने के लिए अपने ही 'कल' से बेहतर बनने का प्रयास करूँगा, सोशल मीडिया की चकाचौंध और दूसरों से तुलना से दूर रहूँगा, और अपनी रुचि के काम पूरे मन से करूँगा ।

Q2
Solution in the PYQ book (US$1.99).
Q3(i)

मिश्र (मिश्रित) वाक्य – 'जब ... तब' से जुड़े आश्रित और प्रधान उपवाक्य हैं ।

Q3(ii)
Solution in the PYQ book (US$1.99).
Q3(iii)

पानवाले के लिए मज़ेदार बात हालदार साहब के लिए चकित करने वाली थी ।

Q3(iv)
Solution in the PYQ book (US$1.99).
Q3(v)

आश्रित उपवाक्य – जब उत्साह कविता लिखी गई; भेद – क्रियाविशेषण आश्रित उपवाक्य (कालवाचक) ।

Q4(i)
Solution in the PYQ book (US$1.99).
Q4(ii)

कर्तृवाच्य – कर्ता (नागार्जुन) प्रधान है ।

Q4(iii)
Solution in the PYQ book (US$1.99).
Q4(iv)

तुमसे जाया नहीं जा सकता ।

Q4(v)
Solution in the PYQ book (US$1.99).
Q5(i)

अपने – विशेषण, सार्वनामिक (संकेतवाचक) विशेषण, 'खेत' विशेष्य, पुल्लिंग, एकवचन ।

Q5(ii)
Solution in the PYQ book (US$1.99).
Q5(iii)

वह – सर्वनाम, पुरुषवाचक (अन्य पुरुष), पुल्लिंग, एकवचन, कर्ता कारक, 'हँसा' क्रिया का कर्ता ।

Q5(iv)
Solution in the PYQ book (US$1.99).
Q5(v)

हे भगवान! – अव्यय, विस्मयादिबोधक, शोकसूचक (विस्मयसूचक) ।

Q6(i)
Solution in the PYQ book (US$1.99).
Q6(ii)

मानवीकरण अलंकार – धूल को घाघरा उठाकर भागती स्त्री के रूप में दिखाया गया है ।

Q6(iii)
Solution in the PYQ book (US$1.99).
Q6(iv)

पीपर पात सरिस मन डोला । (मन की तुलना पीपल के पत्ते से, 'सरिस' वाचक शब्द) – अथवा – 'हरिपद कोमल कमल से' ।

Q6(v)
Solution in the PYQ book (US$1.99).
Q7

(i) (C) कथन II और IV सही हैं ।
(ii) (B) स्नेह का ।
(iii) (A) कथन सही है परंतु कारण गलत है । (वे सदा से विनम्र थे; सुर के प्रति उनकी प्रार्थना पुरस्कार के कारण नहीं थी ।)
(iv) (A) I, II और III तीनों ।
(v) (A) ईश्वर उनके वादन में सुरीलापन सदैव बनाए रखे ।
(पाठ : 'नौबतखाने में इबादत', यतींद्र मिश्र)

Q8(i)
Solution in the PYQ book (US$1.99).
Q8(ii)

कैसे – उनका इकलौता बेटा कुछ सुस्त और बोदा (मंदबुद्धि) था । बर्ताव – भगत जी का मानना था कि ऐसे लोगों को अधिक प्रेम और निगरानी की ज़रूरत होती है, इसलिए वे उससे और भी अधिक स्नेह करते थे और उसकी देखभाल करते थे ।

Q8(iii)
Solution in the PYQ book (US$1.99).
Q8(iv)

(1) शक्की स्वभाव और हीन-भावना – पिता के शक्की स्वभाव और काले रंग के कारण उपेक्षा से लेखिका में हीन-भावना घर कर गई; यश और सम्मान पाने के बाद भी वे संकोच करती रहीं और सहज विश्वास नहीं कर पातीं । (2) देश और समाज के प्रति जागरूकता – पिता ने उन्हें रसोई से दूर रखकर राजनीतिक बहसों में बैठने दिया, जिससे उनमें आज़ादी के प्रति सजगता और अध्ययनशीलता आई ।

Q9
Solution in the PYQ book (US$1.99).
Q10(i)

शिव-धनुष टूटने के बाद सभा में उल्लास था, पर क्रोधित परशुराम के आते ही वातावरण भय से भर गया; उपस्थित राजा डर गए । राम ने संयम और विनम्रता से उन्हें समझाने का प्रयास किया, पर परशुराम दंभपूर्ण चेतावनियाँ देते रहे और उनका क्रोध बढ़ता गया । लक्ष्मण की निर्भीक, व्यंग्यपूर्ण बातों से सभी अनिष्ट की आशंका से भर उठे ।

Q10(ii)
Solution in the PYQ book (US$1.99).
Q10(iii)

किसे – कवि ने स्वयं को (पिता को) बाँस या बबूल कहा है । क्यों – लंबे समय तक घर से दूर रहने के कारण उसका जीवन कठोर, नीरस और रूखा हो गया था; पर बच्चे की दंतुरित मुस्कान के स्पर्श से उस बाँस-बबूल से भी शेफालिका के फूल झरने लगे ।

Q10(iv)
Solution in the PYQ book (US$1.99).
Q11(i)

उदाहरण – (1) भोलानाथ की पूरी दिनचर्या में पिता उसके साथ रहते थे – उसे सुबह उठाते, नहलाते, पूजा पर बिठाते, माथे पर तिलक लगाते और कंधे पर बिठाकर गंगा ले जाते थे । (2) वे उसके साथ खेलते थे – कुश्ती में जान-बूझकर हारकर उसे प्रसन्न करते थे, आटे की गोलियाँ मछलियों को खिलाने में उसे साथ रखते थे और बच्चों के खेल में दर्शक बनकर शामिल होते थे ।
तर्क – बच्चों का लालन-पालन कोई लिंग-आधारित कर्तव्य नहीं है; माता या पिता में से जो भी धैर्यपूर्वक पर्याप्त समय और स्नेह देगा, वह यह दायित्व अच्छी तरह निभा सकता है । भोलानाथ के पिता इसका सुंदर उदाहरण हैं ।

Q11(ii)
Solution in the PYQ book (US$1.99).
Q11(iii)

सहमति – हाँ, किसी रचनाकार के अनुभव, विचार और संघर्ष अन्य लेखकों को भी प्रेरित कर सकते हैं । अज्ञेय ने हिरोशिमा की त्रासदी (पत्थर पर पड़ी मनुष्य की छाया) को देखकर अनुभूति पाई और कविता लिखी; उनकी रचना पढ़कर नए लेखकों के मन में भी अपने विचार, प्रेरणा और आंतरिक विवशता जाग सकती है । भीतरी विवशता केवल अज्ञेय के लिए नहीं, किसी भी लेखक के लिए लिखने का कारण बन सकती है ।
(असहमति का तर्क भी स्वीकार्य – अज्ञेय के अनुसार सच्ची रचना लेखक की अपनी आंतरिक अनुभूति और विवशता से ही उत्पन्न होती है; दूसरों की प्रेरणा बाहरी दबाव जैसी हो सकती है ।)

Q12
Solution in the PYQ book (US$1.99).
Q13(i)

परीक्षा भवन
नई दिल्ली
दिनांक : 10 मार्च 20XX

सेवा में
संपादक महोदय
दैनिक जागरण
नई दिल्ली

विषय : मुहल्ले में 'कचरा पृथक्करण' अभियान की सफलता के संबंध में

महोदय,

आपके लोकप्रिय समाचार-पत्र के माध्यम से मैं अपने मुहल्ले में चलाए गए 'कचरा पृथक्करण' अभियान की जानकारी देना चाहता/चाहती हूँ । हमारी युवा टोली ने घर-घर जाकर लोगों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने का महत्त्व समझाया और हर घर को हरे-नीले डिब्बे दिलवाए । नगर निगम के सहयोग से अलग-अलग गाड़ियाँ कचरा उठाने लगीं और गीले कचरे से खाद बनाने का कार्य भी शुरू हुआ ।

आज मुहल्ला स्वच्छ है, दुर्गंध और मच्छर कम हुए हैं । आपसे निवेदन है कि इस अभियान को प्रकाशित करें, ताकि अन्य मुहल्ले भी प्रेरित हों ।

भवदीय
कवीश/काव्या

(प्रारूप 1 · विषयवस्तु 3 · भाषा 1)
Q13(ii)
Solution in the PYQ book (US$1.99).
Q14(i)

From: aman.jaipur@gmail.com
To: adhyaksh.nagarnigam@jaipur.gov.in
Subject: बारिश से उत्पन्न समस्याओं के समाधान हेतु

आदरणीय महोदय,

मैं जयपुर के मालवीय नगर का निवासी हूँ । पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों पर जल-भराव हो गया है, नालियाँ जाम हैं और गड्ढों के कारण दुर्घटनाएँ हो रही हैं । जगह-जगह कीचड़ और रुके पानी से मच्छर पनप रहे हैं, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है ।

आपसे निवेदन है कि नालियों की सफ़ाई, पानी की निकासी और सड़कों की मरम्मत की व्यवस्था शीघ्रातिशीघ्र करवाएँ ।

सधन्यवाद
अमन/रोमा
मालवीय नगर, जयपुर

(प्रारूप 1 · विषयवस्तु 3 · भाषा 1)
Q14(ii)
Solution in the PYQ book (US$1.99).
Q15(i)

'एकम' डेयरी – शुद्धता का दूसरा नाम

ताज़ा दूध • दही • पनीर • घी • मक्खन

✔ गाँव के फ़ार्म से सीधे आपके घर
✔ बिना मिलावट, स्वच्छ पैकिंग
✔ घर पहुँच सेवा – सुबह 6 बजे तक

उद्घाटन ऑफ़र : पहले माह 10% छूट !

संपर्क : एकम डेयरी, रिंग रोड, जयपुर · फ़ोन : 98XXXXXX00

(रचनात्मकता 1 · विषयवस्तु 2 · समग्र प्रभाव 1)
Q15(ii)
Solution in the PYQ book (US$1.99).

Get every solution for all 2 papers

  • Every board question of every chapter, each fully solved the way the board gives marks
  • 2 complete board papers, each followed by its solutions
  • Weightage and most-asked topics for every chapter
  • Instant PDF download, colour and black & white print copies
See real pages (free sample)

Revising the chapter first? Complete Hindi (Course A) Notes for Class 10 (Kshitij 2 + Kritika 2, CBSE 2026-27) →

What you get in the pack

All chapters in this pack

  1. PYQ Ch 1 Surdas: Pad
  2. PYQ Ch 2 Tulsidas: Ram-Lakshman-Parshuram Samvad
  3. PYQ Ch 3 Jaishankar Prasad: Aatmkathya
  4. PYQ Ch 4 Nirala: Utsah, Att Nahi Rahi Hai
  5. PYQ Ch 5 Nagarjun: Yah Danturit Muskan, Fasal
  6. PYQ Ch 6 Manglesh Dabral: Sangatkar
  7. PYQ Ch 7 Netaji ka Chashma
  8. PYQ Ch 8 Balgobin Bhagat
  9. PYQ Ch 9 Lakhnavi Andaz
  10. PYQ Ch 10 Ek Kahani Yah Bhi
  11. PYQ Ch 11 Naubatkhane mein Ibadat
  12. PYQ Ch 12 Sanskriti
  13. PYQ Ch 13 Mata ka Anchal
  14. PYQ Ch 14 Sana-Sana Hath Jodi
  15. PYQ Ch 15 Main Kyon Likhta Hoon
  16. PYQ Ch 16 Rachna ke Aadhar par Vakya Bhed
  17. PYQ Ch 17 Vachya
  18. PYQ Ch 18 Pad Parichay
  19. PYQ Ch 19 Alankar
  20. PYQ Ch 20 Anuchchhed Lekhan
  21. PYQ Ch 21 Patra Lekhan
  22. PYQ Ch 22 E-mail aur Svavritt Lekhan
  23. PYQ Ch 23 Vigyapan aur Sandesh Lekhan
  24. PYQ Ch 24 Apathit Gadyansh aur Kavyansh
  25. Board Paper 2026 Set 3-1-1 with Solutions
  26. Board Paper 2025 Set 3-1-1 with Solutions
← PYQ Ch 24 Apathit Gadyansh aur Kavyansh Board Paper 2025 Set 3-1-1 with Solutions →

Prices shown in US dollars. Show prices in: ₹ INR · US$ USD