CBSE Class 12 Hindi Question Paper 2026 (2/1/1) with Solutions Skip to content
Smart Notes for Every Exam · instant PDF download after payment +91 92520 37565
Home › Previous year papers › Class 12 Hindi › Board Paper 2026
Class 12 · Hindi · Board Paper 2026

CBSE Class 12 Hindi Question Paper 2026 (2/1/1) with Solutions

The complete CBSE Class 12 Hindi board paper of 2026, Q.P. code 2/1/1: all 12 questions exactly as set, with marks. 14 solutions are free below. The Class 12 Hindi Core PYQ Book: Solved Board Papers 2016-2026 (CBSE) solves all 17 papers in full and sorts every question chapter-wise.

Cover of Class 12 Hindi Core PYQ Book: Solved Board Papers 2016-2026 (CBSE)
Class 12 Hindi PYQ book: every chapter + 17 board papers, all solved
₹99₹14934% off
Free sample

Question paper

Jump to: Question paperSolutions

CBSE Board Paper

2026 · Q.P. Code 2/1/1

Time: 3 hours
Maximum marks: 80

खंड – क : अपठित बोध

1.

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
संस्कृति और सभ्यता – ये दोनों दो शब्द हैं और उनके अर्थ भी अलग-अलग हैं । सभ्यता मनुष्य का वह गुण है जिससे वह अपनी बाहरी उन्नति करता है । संस्कृति मनुष्य का वह गुण है जिससे वह अपनी भीतरी उन्नति करता है, दया, ममता और परोपकार आदि सीखता है, गीत-नाद, कविता, चित्र और मूर्ति से आनन्द लेने की योग्यता हासिल करता है । एक वह भी समय था जब आदमी को घर बनाना नहीं आता था, जब वह पेड़ की छाया या पहाड़ की खोह में वास करता था; जब खेती करना भी नहीं आता था और वह कन्द-मूल खाकर गुजारा करता था; जब उसे कपड़ा बुनना भी नहीं आता था और वह या तो निर्वस्त्र रहता था या पेड़ों की छाल या जानवरों की खाल पहनकर रहता था । इस हालत को मनुष्य की असभ्यता की हालत कहते हैं । लेकिन, इस हालत से निकलकर आदमी ज्यों-ज्यों आगे बढ़ा, त्यों-त्यों वह सभ्य होता गया । यानी जब आदमी खेती करके अनाज उपजाने लगा, अनाज को आग से पकाकर खाने लगा, घर बनाकर रहने और कपड़े बुनकर उन्हें पहनने लगा, तब वह असभ्यता से निकलकर सभ्यता की ओर आने लगा । आज भी रेलगाड़ी, मोटर और हवाई जहाज, लंबी-चौड़ी सड़कें और बड़े-बड़े मकान, अच्छा भोजन और अच्छी पोशाक, ये सभ्यता की पहचान हैं और जिस देश में इनकी जितनी ही अधिकता है उस देश को हम उतना ही सभ्य मानते हैं । मगर, संस्कृति इन सबसे भिन्न है । वह मोटर नहीं, मोटर बनाने की कला है; मकान नहीं, मकान बनाने की रुचि है । भोजन की सामग्री हम सभ्यता के ज़रिये पैदा करते हैं, लेकिन जिस ढंग से हम भोजन तैयार करते हैं और जिस कला से हम उसे खाते हैं वह हमारी संस्कृति कहलाती है ।
(i) संस्कृति सभ्यता से भिन्न है क्योंकि संस्कृति – (A) सभ्यता की अपेक्षा स्थूल और विशद होती है (B) सभ्यता की अपेक्षा अत्यंत सूक्ष्म होती है (C) समन्वयमूलक है और सभ्यता सूक्ष्म होती है (D) आदर्शमूलक है और सभ्यता यथार्थ होती है (1)
(ii) गद्यांश के अनुसार 'सभ्यता' का अभिप्राय क्या है ? (A) मानव को कलाकार बना देने की विशेषता (B) मानव के स्वाधीन चिंतन की गाथा (C) मनुष्य की ऐश्वर्यपूर्ण कहानी (D) मनुष्य के भौतिक विकास का क्रम (1)
(iii) कथन : संस्कृति से मनुष्य दया, ममता, परोपकार आदि गुण और कला का रसास्वादन करना सीखता है । कारण : संस्कृति मनुष्य के मानवीय मूल्यों और कौशल का विकास करती है । (A) कथन सही है, कारण गलत है । (B) कथन गलत है, कारण सही है । (C) कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है । (D) कथन और कारण दोनों गलत हैं । (1)
(iv) 'सभ्यता' और 'संस्कृति' के अंतर को उचित उदाहरण द्वारा स्पष्ट कीजिए । (1)
(v) 'सभ्यता और संस्कृति दोनों साथ-साथ चलते हैं' – कैसे ? उदाहरण देकर इस कथन की पुष्टि कीजिए । (2)
(vi) "संस्कृति असल में शरीर का नहीं आत्मा का गुण है ।" इस कथन को गद्यांश के आधार पर स्पष्ट कीजिए । (2)
(vii) सभ्यता के विकास से पूर्व मनुष्य की क्या स्थिति थी ? सभ्यता के विकास के क्या परिणाम हुए ? (2)

10
2.

निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
धूप चमकती है चाँदी की साड़ी पहने
मैके में आई बेटी की तरह मगन है
फूली सरसों से आके लिपट गई है
जैसे दो हमजोली सखियाँ गले मिली हैं
सारंगी बजती है खेतों की गोदी में
दल-के-दल पक्षी उड़ते हैं मीठे स्वर के
अनावरण यह प्राकृत छवि की अमर भारती
रंग-बिरंगी पंखुरियों की खोल चेतना
सौरभ से मह-मह महकाता है दिगंत को
मानव-मन को भर देता है दिव्य दीप्ति से
शिव के नंदी-सा पानी पीता नदिका में
निर्मल नभ अवनी के ऊपर बिसुध खड़ा है
काल काग की तरह ठूँठ पर गुमसुम बैठा
सोई आँखों देख रहा है दिवावसान को ।

(i) काव्यांश में धूप को किस रूप में चित्रित किया गया है ? (A) चाँदी की साड़ी के रूप में (B) फूली सरसों के रूप में (C) मैके में आई बेटी के रूप में (D) हमजोली सखी के रूप में (1)
(ii) फूली हुई सरसों से आकर कौन लिपट गई ? (A) धूप (B) हवा (C) बेटी (D) चाँदनी (1)
(iii) खेतों की गोदी में सारंगी बजती है – (A) खेतों के बीच से गुजरती हवा की ध्वनि की (B) खेतों के ऊपर उड़ते पक्षियों के मीठे स्वरों की (C) पक्षियों को उड़ाने के लिए किसान की बाँसुरी की (D) पक्षियों को बुलाने के लिए छोटे बच्चों की (1)
(iv) ठूँठ पर बैठे काल की तुलना किससे और किस आधार पर की गई है ? (1)
(v) नदी में पड़ते आकाश के प्रतिबिंब के बारे में कवि ने क्या कल्पना की है ? स्पष्ट कीजिए । (2)
(vi) काव्यांश के आधार पर ग्रामीण प्रकृति के सौंदर्य का वर्णन कीजिए । (2)

8

खंड – ख : अभिव्यक्ति और माध्यम

3.

निम्नलिखित दिए गए तीन विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए : (i) जंक फूड का बढ़ता चलन (ii) महानगरों का बढ़ता आकर्षण (iii) बाज़ारों का बदलता स्वरूप

6
4.

(i) 'रेडियो मूलत: एकरेखीय (लीनियर) माध्यम है ।' – कैसे ? (लगभग 40 शब्द)

2
OR

(ii) एंकर-बाइट से क्या तात्पर्य है ? (लगभग 40 शब्द)

2
OR

(iii) विशेष लेखन की भाषा-शैली सामान्य लेखन से किस प्रकार भिन्न है ? स्पष्ट कीजिए । (लगभग 40 शब्द)

2
OR

(iv) समाचार और फ़ीचर में क्या अंतर है ? उल्लेख कीजिए । (लगभग 40 शब्द)

2
OR

(v) विश्लेषणात्मक रिपोर्ट किसे कहते हैं ? (लगभग 40 शब्द)

2
5.

(i) 'अप्रत्याशित विषयों पर लिखने से लेखन पर पकड़ मज़बूत होती है ।' – कैसे ? स्पष्ट कीजिए । (लगभग 80 शब्द)

4
OR

(ii) कहानी के पात्रों के नाट्य रूपांतरण में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ? स्पष्ट कीजिए । (लगभग 80 शब्द)

4
OR

(iii) रेडियो नाटक के लिए कहानी का चयन करते समय किन महत्त्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना आवश्यक है और क्यों ? (लगभग 80 शब्द)

4

खंड – ग : आरोह तथा वितान

6.

पठित काव्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प चुनिए :
भोर का नभ
राख से लीपा हुआ चौका
(अभी गीला पड़ा है)
बहुत काली सिल ज़रा से लाल केसर से
कि जैसे धुल गई हो
स्लेट पर या लाल खड़िया चाक
मल दी हो किसी ने
नील जल में या किसी की
गौर झिलमिल देह
जैसे हिल रही हो ।

(i) काव्यांश में 'काली सिल' उपमान किसके लिए प्रयुक्त किया गया है ? (A) अंधकार से युक्त प्रकृति (B) अँधेरे से युक्त आसमान (C) अंधकार से युक्त पृथ्वी (D) रात्रि का अंधकार
(ii) 'बहुत काली सिल ज़रा से लाल केसर से' – पंक्ति का सही अर्थ है : (A) भोर का आकाश लालिमा से युक्त है । (B) भोर का आकाश काला है । (C) भोर में केसर को धोया गया है । (D) भोर में काली सिल को धोया गया है ।
(iii) इस काव्यांश में कवि ने उषा का कौन-सा चित्र प्रस्तुत किया है ? (A) छायाचित्र (B) रेखाचित्र (C) शब्दचित्र (D) भित्तिचित्र
(iv) कवि द्वारा भोर को 'राख से लीपा हुआ चौका' कहना प्रतिपादित करता है कि भोर का नभ : (A) अपनी आभा से चमत्कृत कर रहा है । (B) प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ा रहा है । (C) सफ़ेद व नीले वर्णों का अद्भुत मिश्रण है । (D) नए परिवर्तनों व आयामों का प्रतीक है ।
(v) 'नील जल में या किसी की गौर झिलमिल देह' – का वर्णन किस अनुभूति से संबंधित है ? (A) निर्मलता और उज्ज्वलता (B) कृत्रिमता और पवित्रता (C) कोमलता और सुंदरता (D) विस्मय और रहस्य

5
7.

(i) "सब घर एक कर देना" – पंक्ति का बच्चों और कविता के संदर्भ में क्या औचित्य है ? 'कविता के बहाने' कविता के आधार पर लिखिए । (लगभग 60 शब्द)

3
OR

(ii) 'कैमरे में बंद अपाहिज' कविता को आप करुणा की कविता मानते हैं या क्रूरता की ? तर्क सहित उत्तर लिखिए । (लगभग 60 शब्द)

3
OR

(iii) 'तुलसीदास का युग बेरोज़गारी से त्रस्त था' – 'कवितावली' के संदर्भ में इस कथन को सिद्ध कीजिए । (लगभग 60 शब्द)

3
8.

(i) 'पतंग' कविता में कवि ने भादो के समाप्त होने के बाद प्रकृति में आए परिवर्तनों को कैसे अभिव्यक्त किया है ? स्पष्ट कीजिए । (लगभग 40 शब्द)

2
OR

(ii) 'बादल राग' कविता में 'जीवन का पारावार' किसे कहा गया है और क्यों ? (लगभग 40 शब्द)

2
OR

(iii) 'बात सीधी थी पर' कविता के संदर्भ में 'भाषा में पेंच कसना' के आशय को स्पष्ट कीजिए । (लगभग 40 शब्द)

2
9.

पठित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प चुनिए :
अँधेरी रात चुपचाप आँसू बहा रही थी । निस्तब्धता करुण सिसकियों और आहों को बलपूर्वक अपने हृदय में ही दबाने की चेष्टा कर रही थी । आकाश में तारे चमक रहे थे । पृथ्वी पर कहीं प्रकाश का नाम नहीं । आकाश से टूटकर यदि कोई भावुक तारा पृथ्वी पर जाना भी चाहता तो उसकी ज्योति और शक्ति रास्ते में ही शेष हो जाती थी । अन्य तारे उसकी भावुकता अथवा असफलता पर खिलखिलाकर हँस पड़ते थे ।
सियारों का क्रंदन और पेचक की डरावनी आवाज़ कभी-कभी निस्तब्धता को अवश्य भंग कर देती थी । गाँव की झोंपड़ियों से कराहने और कै करने की आवाज़, 'हरे राम ! हे भगवान !' की टेर अवश्य सुनाई पड़ती थी । बच्चे भी कभी-कभी निर्बल कंठों से 'माँ-माँ' पुकारकर रो पड़ते थे । पर इससे रात्रि की निस्तब्धता में विशेष बाधा नहीं पड़ती थी ।
कुत्तों में परिस्थिति को ताड़ने की एक विशेष बुद्धि होती है । वे दिन-भर राख के घूरों पर गठरी की तरह सिकुड़कर, मन मारकर पड़े रहते थे । संध्या या गंभीर रात्रि को सब मिलकर रोते थे ।

(i) अँधेरी रात चुपचाप आँसू क्यों बहा रही थी ? (A) जंगली पशुओं की डरावनी आवाज़ के कारण (B) प्रकृति की असमर्थता व विवशता के कारण (C) महामारी के कारण गाँव वालों की असहाय स्थिति से दुखी होने के कारण (D) रात में व्याप्त अंधकार और सन्नाटे के डर के कारण
(ii) स्तंभ मिलान : क. प्रकाश का नाम नहीं, ख. तारे की ज्योति और शक्ति का शेष होना, ग. चित न होना — (i) हार न मानना (ii) आशा और जिजीविषा का अभाव (iii) पीड़ित गाँव वालों की मदद न कर पाना । (A) क-(iii), ख-(i), ग-(ii) (B) क-(ii), ख-(iii), ग-(i) (C) क-(i), ख-(ii), ग-(iii) (D) क-(i), ख-(iii), ग-(ii)
(iii) रात्रि के भयावहपन का उल्लेख किस प्रभाव को दर्शाने के लिए किया गया है ? (A) महामारी की भयानकता और दुष्प्रभाव का उल्लेख करने हेतु (B) निस्तब्धता में मानवीय पीड़ा की झलक दिखाने हेतु (C) रात्रि में भी गाँव में हलकी चहल-पहल बताने हेतु (D) रात में बच्चों के उत्साह व निडरता का प्रदर्शन करने हेतु
(iv) गद्यांश में इनमें से किसका उल्लेख नहीं मिलता है ? (A) रात्रि की निस्तब्धता (B) तारों की भावुकता (C) उत्तेजना युक्त उत्साह (D) आहों का हृदय में दबना
(v) 'पेचक की डरावनी आवाज़' का प्रतीकार्थ है : (A) जीव-जंतुओं की सक्रियता (B) मृत्यु या अनिष्ट की आहट (C) पक्षियों की स्वाभाविक ध्वनि (D) ग्रामीण परिवेश की सजीवता

5
10.

(i) महादेवी वर्मा ने भक्तिन के साथ अपने संबंध को किस रूप में महसूस किया ? 'भक्तिन' पाठ के आधार पर लिखिए । (लगभग 60 शब्द)

3
OR

(ii) 'काले मेघा पानी दे' पाठ में लोक-प्रचलित विश्वास और विज्ञान के द्वंद्व का चित्रण किस प्रकार किया गया है ? (लगभग 60 शब्द)

3
OR

(iii) श्रम विभाजन किसे कहते हैं ? सभ्य समाज के लिए इसकी क्या आवश्यकता है ? (लगभग 60 शब्द)

3
11.

(i) 'बाज़ार दर्शन' पाठ के आधार पर भगत जी के चरित्र की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए । (लगभग 40 शब्द)

2
OR

(ii) 'शिरीष के फूल' निबंध के आधार पर लिखिए कि पाठ में शिरीष के फूल की तुलना किससे और क्यों की गई है ? (लगभग 40 शब्द)

2
OR

(iii) "'दासता' केवल कानूनी पराधीनता को ही नहीं कहा जा सकता ।" इस कथन के आधार पर स्पष्ट कीजिए कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने 'मेरी कल्पना का आदर्श समाज' में 'दासता' को किन व्यापक अर्थों में परिभाषित किया है ? (लगभग 40 शब्द)

2
12.

(i) "'सिल्वर वैडिंग' कहानी वर्तमान युग में बदलते हुए जीवन मूल्यों की कहानी है ।" स्पष्ट कीजिए कि ये जीवन मूल्य कौन-से हैं और क्यों बदल रहे हैं । (लगभग 100 शब्द)

5
OR

(ii) "यह खेती हमें गड्ढे में धकेल रही है । पढ़ जाऊँगा तो नौकरी लग जाएगी, चार पैसे हाथ में रहेंगे ।" – 'जूझ' पाठ से उद्धृत इस कथन के संदर्भ में ग्रामीण युवाओं की मानसिक स्थिति का वर्णन कीजिए । (लगभग 100 शब्द)

5
OR

(iii) लेखक ने सिंधु घाटी सभ्यता के सबसे बड़े नगर मुअनजो-दड़ो की नगर-योजना की तुलना आज के नगरों से किस प्रकार की है ? 'अतीत में दबे पाँव' पाठ के आधार पर विवेचना कीजिए । (लगभग 100 शब्द)

5

Solutions: CBSE 2026 · 2/1/1

Q1

(i) (B) सभ्यता की अपेक्षा अत्यंत सूक्ष्म होती है ।
(ii) (D) मनुष्य के भौतिक विकास का क्रम ।
(iii) (C) कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है ।
(iv) सभ्यता मनुष्य की बाहरी उन्नति है और संस्कृति भीतरी उन्नति । जैसे – मोटर और मकान सभ्यता हैं, जबकि मोटर बनाने की कला और मकान बनाने की रुचि संस्कृति है ।
(v) सभ्यता और संस्कृति एक-दूसरे के पूरक हैं । आवश्यक वस्तुओं और सुविधाओं का निर्माण सभ्यता है और उनके उपयोग का ढंग संस्कृति । उदाहरण – भोजन की सामग्री पैदा करना सभ्यता है, किंतु भोजन तैयार करने और खाने की कला संस्कृति है ।
(vi) संस्कृति मनुष्य की भीतरी उन्नति का गुण है । इसी से मनुष्य दया, ममता और परोपकार सीखता है तथा गीत-नाद, कविता, चित्र और मूर्ति से आनंद लेने की योग्यता प्राप्त करता है । ये गुण शरीर के नहीं, मन और आत्मा के हैं; इसलिए संस्कृति आत्मा का गुण है ।
(vii) पूर्व की स्थिति – मनुष्य असभ्य अवस्था में था; वह पेड़ की छाया या पहाड़ की खोह में रहता था, कंद-मूल खाकर गुज़ारा करता था और निर्वस्त्र रहता था या पेड़ों की छाल, जानवरों की खाल पहनता था ।
परिणाम – वह खेती करके अनाज उपजाने लगा, अनाज पकाकर खाने लगा, घर बनाकर रहने और कपड़े बुनकर पहनने लगा; आगे चलकर रेल, मोटर, हवाई जहाज़ जैसे साधन बने ।

Q2
Solution in the PYQ book (₹99).
Q3

जंक फूड का बढ़ता चलन

आज बच्चे हों या युवा, सबकी पसंद पिज़्ज़ा, बर्गर, चाउमीन और कोल्ड ड्रिंक बन गई है । व्यस्त जीवन-शैली, दोनों माता-पिता का कामकाजी होना, आकर्षक विज्ञापन और ऑनलाइन डिलीवरी ने जंक फूड को घर-घर पहुँचा दिया है । यह झटपट तैयार होता है और स्वाद में चटपटा लगता है, इसलिए इसका चलन तेज़ी से बढ़ रहा है ।

परंतु इसका दुष्प्रभाव गंभीर है । अधिक नमक, चीनी और वसा वाला यह भोजन मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और पेट के रोगों को जन्म देता है । इसमें पोषक तत्व नहीं होते, इसलिए बच्चे कमज़ोर और आलसी हो जाते हैं ।

आवश्यक है कि हम घर के ताज़े, संतुलित भोजन, फल और मोटे अनाज को अपनाएँ । विद्यालयों में जंक फूड पर रोक लगे और माता-पिता स्वयं उदाहरण बनें । स्वाद से अधिक स्वास्थ्य को महत्त्व देना ही समझदारी है ।

(विषय-वस्तु 4 · भाषा 1 · प्रस्तुति 1)
अन्य विषयों के बिंदु – (ii) महानगरों का आकर्षण: रोज़गार, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएँ, आधुनिक जीवन; दुष्परिणाम: भीड़, प्रदूषण, झुग्गियाँ, गाँवों का खाली होना; उपाय: गाँवों-कस्बों का विकास । (iii) बाज़ारों का बदलता स्वरूप: हाट और दुकानों से मॉल और ऑनलाइन बाज़ार तक; सुविधा और विविधता, परंतु उपभोक्तावाद, दिखावा और छोटे दुकानदारों पर संकट ।
Q4(i)
Solution in the PYQ book (₹99).
Q4(ii)

एंकर-बाइट टी.वी. पर ख़बर प्रसारित करने का एक चरण है । इसमें एंकर ख़बर पढ़ता है और साथ में घटना के प्रत्यक्षदर्शियों या संबंधित व्यक्तियों के कथन (बाइट) दिखाए जाते हैं । इससे ख़बर की पुष्टि होती है और उसे प्रामाणिकता मिलती है ।

Q4(iii)
Solution in the PYQ book (₹99).
Q4(iv)

(1) समाचार तात्कालिक घटनाओं से संबंधित तथ्यात्मक लेखन है, फ़ीचर सृजनात्मक और आत्मनिष्ठ लेखन है । (2) समाचार का उद्देश्य सूचना देना है, फ़ीचर सूचना के साथ शिक्षित और मनोरंजन भी करता है । (3) समाचार उलटा पिरामिड शैली में लिखा जाता है और उसमें पत्रकार की राय नहीं होती; फ़ीचर की शैली निश्चित नहीं होती और उसमें लेखक की राय हो सकती है; समाचार की शब्द-सीमा निश्चित होती है, फ़ीचर की नहीं ।

Q4(v)
Solution in the PYQ book (₹99).
Q5(i)

अप्रत्याशित (नए) विषयों पर लिखने से – (1) हमारी सृजनात्मक शक्ति विकसित होती है, क्योंकि रटी-रटाई सामग्री काम नहीं आती । (2) मौलिक अभिव्यक्ति का अवसर मिलता है; हम अपने विचार अपने ढंग से रखना सीखते हैं । (3) तर्क, विचार और उदाहरणों से अपनी बात को पुष्ट करने की क्षमता बढ़ती है । (4) कम समय में विचारों को संकलित कर सुसंगत ढंग से प्रस्तुत करने का अभ्यास होता है, जिससे भाषा पर अच्छी पकड़ बनती है और लिखित अभिव्यक्ति की क्षमता बढ़ती है ।

Q5(ii)
Solution in the PYQ book (₹99).
Q5(iii)

ध्यान रखने योग्य बातें – (1) कहानी केवल घटना-प्रधान न हो, उसमें संवाद और ध्वनि के लिए अवसर हों; (2) उसकी अवधि बहुत लंबी न हो (प्रायः 15–30 मिनट); (3) पात्रों की संख्या सीमित हो (5–6 से अधिक नहीं) ।
क्यों – रेडियो में दृश्य नहीं होते, केवल ध्वनि होती है; इसलिए श्रोताओं की रुचि बनाए रखना ज़रूरी है । लंबी अवधि तक श्रोता जुड़े नहीं रह पाते और अधिक पात्र होने पर केवल आवाज़ से उन्हें पहचानना कठिन हो जाता है ।

Q6
Solution in the PYQ book (₹99).
Q7(i)

बच्चे खेलते समय अपने-पराए, घर-बाहर का भेद भूलकर सब घरों को एक कर देते हैं; कविता भी शब्दों का ऐसा खेल है जो सबको एकता के सूत्र में बाँध देती है । (1) बच्चे भेदभाव नहीं समझते, कविता भी समाज को जोड़ती है । (2) बच्चे सरल हृदय होते हैं, कविता भी अनुभूति से जन्मती है और कोमल भावों की अभिव्यक्ति है । (3) बच्चों के खेल की कोई समय-सीमा नहीं होती; कविता भी देश, काल और जड़-चेतन की सीमाओं से परे होती है ।

Q7(ii)
Solution in the PYQ book (₹99).
Q7(iii)

'कवितावली' में तुलसीदास बताते हैं कि उस समय किसान के पास खेती नहीं, भिखारी को भीख नहीं, बनिए को व्यापार नहीं और नौकर को नौकरी (चाकरी) नहीं थी । जीविका के साधनों के अभाव में लोग चिंतित होकर पूछते थे – "कहाँ जाई, का करी ?" भूख से बेहाल लोग ऊँचे-नीचे, नैतिक-अनैतिक कर्म करते थे और पेट की आग बुझाने के लिए अपनी संतान तक बेचने को विवश थे । शासक वर्ग प्रजा के प्रति उदासीन था ।

Q8(i)
Solution in the PYQ book (₹99).
Q8(ii)

'जीवन का पारावार' बादल को कहा गया है, क्योंकि बादल गरमी से तपती धरती पर वर्षा करके फसलों और पेड़-पौधों को नया जीवन देता है; उसमें जीवन का अपार सागर भरा है । वह भूख-प्यास से त्रस्त लोगों और सर्वहारा वर्ग में नवजीवन और क्रांति की आशा का संचार करता है ।

Q8(iii)
Solution in the PYQ book (₹99).
Q9

(i) (C) महामारी के कारण गाँव वालों की असहाय स्थिति से दुखी होने के कारण ।
(ii) (B) क-(ii), ख-(iii), ग-(i) ।
(iii) (A) महामारी की भयानकता और दुष्प्रभाव का उल्लेख करने हेतु ।
(iv) (C) उत्तेजना युक्त उत्साह ।
(v) (B) मृत्यु या अनिष्ट की आहट ।
(पाठ : 'पहलवान की ढोलक', फणीश्वरनाथ रेणु)

Q10(i)
Solution in the PYQ book (₹99).
Q10(ii)

सूखे के समय गाँव के लड़कों की 'इंदर सेना' इंद्र देवता को प्रसन्न करने के लिए घर-घर जाकर पानी माँगती थी और लोग अपने कठिनाई से बचाए हुए पानी को त्याग और दान समझकर उन पर डालते थे । लेखक का वैज्ञानिक मन इसे पानी की निर्मम बर्बादी और अंधविश्वास मानता था । परंतु जीजी का तर्क था कि त्याग और दान से ही फल मिलता है । वैज्ञानिक दृष्टिकोण होते हुए भी सामाजिक-सांस्कृतिक दबाव और जीजी के प्रति स्नेह के कारण लेखक को परंपरागत मान्यता स्वीकार करनी पड़ी – यही द्वंद्व है ।

Q10(iii)
Solution in the PYQ book (₹99).
Q11(i)

भगत जी (चूरन वाले) संयमी और संतोषी व्यक्ति हैं । वे संग्रह, तृष्णा, लोभ और धन-संचय से दूर रहते हैं; छह आने से अधिक की कमाई नहीं करते । बाज़ार का आकर्षण उन्हें नहीं लुभाता; वे केवल ज़रूरत का सामान (जीरा, काला नमक) खरीदते हैं । ऐसे लोग बाज़ार को सार्थकता देते हैं ।

Q11(ii)
Solution in the PYQ book (₹99).
Q11(iii)

आंबेडकर के अनुसार दासता केवल कानूनी गुलामी नहीं है । जब कुछ लोगों को दूसरों द्वारा निर्धारित व्यवहार और कर्तव्यों का पालन करने के लिए विवश होना पड़ता है, अपनी शक्ति का सक्षम और प्रभावशाली प्रयोग करने की स्वतंत्रता नहीं होती और इच्छानुसार व्यवसाय चुनने की स्वतंत्रता नहीं मिलती, तो वह भी दासता है ।

Q12(i)
Solution in the PYQ book (₹99).
Q12(ii)

यह कथन आनंद (लेखक) का है, जो पढ़ना चाहता है जबकि उसका पिता उसे खेती में लगाए रखना चाहता है । इसमें ग्रामीण युवाओं की मानसिक स्थिति झलकती है – (1) उनकी कृषि-कार्य में रुचि कम या समाप्त हो रही है, क्योंकि खेती कठिन श्रम-साध्य है और उससे अपेक्षित आय नहीं होती । (2) उन्हें लगता है कि खेती से आर्थिक संपन्नता के सपने पूरे नहीं हो सकते । (3) वे अपना जीवन-स्तर बेहतर करना चाहते हैं; शिक्षित होकर नौकरी के माध्यम से अच्छा जीवन जीने की लालसा रखते हैं । (4) शहरी जीवन का आकर्षण और कठोर शारीरिक परिश्रम के स्थान पर मानसिक श्रम से आगे बढ़ने की इच्छा उन्हें गाँव और खेती से पलायन की ओर ले जाती है । आनंद का संघर्ष दिखाता है कि शिक्षा ही उन्हें इस 'गड्ढे' से निकालने का रास्ता है ।

Q12(iii)
Solution in the PYQ book (₹99).

Get every solution for all 17 papers

  • Every board question of every chapter, each fully solved the way the board gives marks
  • 17 complete board papers, each followed by its solutions
  • Weightage and most-asked topics for every chapter
  • Instant PDF download, colour and black & white print copies
See real pages (free sample)

Revising the chapter first? Complete Hindi Elective Notes for Class 12 (Antra 2 + Antral 2 + Abhivyakti aur Madhyam, CBSE 002, 2026-27) →

What you get in the pack

All chapters in this pack

  1. PYQ Ch 1 Apathit Gadyansh and Kavyansh
  2. PYQ Ch 2 Rachnatmak Lekh
  3. PYQ Ch 3 Apratyashit Vishayon par Lekhan
  4. PYQ Ch 4 Kahani ka Natya Roopantaran
  5. PYQ Ch 5 Radio Natak
  6. PYQ Ch 6 Vibhinn Madhyamon ke liye Lekhan
  7. PYQ Ch 7 Patrakariya Lekhan ke Vibhinn Roop
  8. PYQ Ch 8 Vishesh Lekhan
  9. PYQ Ch 9 Aatm-Parichay, Ek Geet
  10. PYQ Ch 10 Patang
  11. PYQ Ch 11 Kavita ke Bahane, Baat Seedhi Thi Par
  12. PYQ Ch 12 Camere mein Band Apahij
  13. PYQ Ch 13 Usha
  14. PYQ Ch 14 Badal Raag
  15. PYQ Ch 15 Kavitavali, Lakshman-Moorchha
  16. PYQ Ch 16 Rubaiyan, Ghazal
  17. PYQ Ch 17 Chhota Mera Khet, Bagulon ke Pankh
  18. PYQ Ch 18 Bhaktin
  19. PYQ Ch 19 Bazar Darshan
  20. PYQ Ch 20 Kale Megha Pani De
  21. PYQ Ch 21 Pahalwan ki Dholak
  22. PYQ Ch 22 Shirish ke Phool
  23. PYQ Ch 23 Shram-Vibhajan aur Jati-Pratha
  24. PYQ Ch 24 Silver Wedding
  25. PYQ Ch 25 Joojh
  26. PYQ Ch 26 Ateet mein Dabe Paon
  27. Board Paper 2026 Set 2-1-1 with Solutions
  28. Board Paper 2026 Set 2-1-2 with Solutions
  29. Board Paper 2026 Set 2-1-3 with Solutions
  30. Board Paper 2026 Compartment Set 2-7-1 with Solutions
  31. Board Paper 2025 Set 2-1-1 with Solutions
  32. Board Paper 2025 Set 2-4-1 with Solutions
  33. Board Paper 2025 Compartment Set 2-S-1 with Solutions
  34. Board Paper 2024 Set 2-1-1 with Solutions
  35. Board Paper 2024 Compartment Set 2-S-1 with Solutions
  36. Board Paper 2023 Set 2-1-1 with Solutions
  37. Board Paper 2023 Compartment Set 2-C-1 with Solutions
  38. Board Paper 2022 Term 2 Set 2-1-1 with Solutions
  39. Board Paper 2022 Term 2 Compartment Set 2-6-1 with Solutions
  40. Board Paper 2019 Set 2-1-1 with Solutions
  41. Board Paper 2018 Set 2-1 with Solutions
  42. Board Paper 2017 Delhi Set 2-1-1 with Solutions
  43. Board Paper 2016 Delhi Set 2-1-1 with Solutions
← PYQ Ch 26 Ateet mein Dabe Paon Board Paper 2026 Set 2-1-2 with Solutions →

Prices shown in Indian rupees. Show prices in: ₹ INR · US$ USD