RAS प्रारंभिक 2016: राजस्थान GK प्रश्न उत्तर कुंजी सहित
इस प्रश्न पत्र में पूछे गए राजस्थान सामान्य ज्ञान के 55 प्रश्न, मूल प्रश्न क्रमांक के साथ। हर प्रश्न का उत्तर आयोग की अंतिम उत्तर कुंजी से है; हर दूसरे प्रश्न की व्याख्या यहाँ मुफ्त है। रद्द या संदिग्ध कुंजी वाले प्रश्न छोड़ दिए गए हैं।
राजस्थान GK: हल किए गए पिछले वर्षों के प्रश्न (PDF)1189 प्रश्न · 30 मूल पेपर · 22 अध्याय · हर प्रश्न की व्याख्या · झटपट दोहराव
राजस्थान के निम्नलिखित मंदिरों में से गुर्जर-प्रतिहार काल में निर्मित मंदिरों को चुनिए : (i) आहड़ का आदिवराह मंदिर (ii) आभानेरी का हर्षतमाता का मंदिर (iii) राजोरगढ़ का नीलकंठ मंदिर (iv) ओसियाँ का हरिहर मंदिर
(A) (i) और (iv)
(B) (i), (ii) और (iv)
(C) (ii) और (iv)
(D) (i), (ii), (iii) और (iv)
उत्तर कुंजी: (D) (i), (ii), (iii) और (iv)
व्याख्या देखें
आयोग की उत्तर कुंजी के अनुसार चारों मंदिर गुर्जर-प्रतिहार काल (8वीं-10वीं सदी) के हैं। इस काल की मंदिर शैली को "महामारू" शैली कहते हैं।
स्वतंत्रतापूर्व राजस्थान का निम्नलिखित में से कौन सा समाचार-पत्र आर्य समाजी विचारधारा का संवर्धक नहीं था ?
(A) देश हितेषी
(B) जनहितकारक
(C) परोपकारक
(D) राजपूताना गज़ट
उत्तर कुंजी: (D) राजपूताना गज़ट
व्याख्या देखें
आयोग की उत्तर कुंजी के अनुसार राजपूताना गज़ट आर्य समाजी विचारधारा का पत्र नहीं था। देश हितैषी, जनहितकारक और परोपकारक आर्य समाज से जुड़े पत्र थे (आर्य समाज का वैदिक यंत्रालय अजमेर में था)।
सुमेलित कीजिये : (संस्था – स्थापना वर्ष) A. राजस्थान सेवा संघ B. देश हितेषी सभा C. अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद् D. चैम्बर ऑफ प्रिन्सेज 1. 1921 2. 1927 3. 1877 4. 1919
(A) A-4, B-3, C-2, D-1
(B) A-2, B-4, C-1, D-3
(C) A-1, B-2, C-4, D-3
(D) A-4, B-2, C-3, D-1
उत्तर कुंजी: (A) A-4, B-3, C-2, D-1
व्याख्या देखें
राजस्थान सेवा संघ 1919 (वर्धा), देश हितैषिणी सभा 1877 (उदयपुर), अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद् 1927 और नरेन्द्र मंडल (चैम्बर ऑफ प्रिन्सेज) 1921 में बना।
पलाना (बीकानेर) लिग्नाइट कोयले के लिए प्रसिद्ध है, जिप्सम के लिए नहीं। बाबरमल (उदयपुर) गुलाबी संगमरमर, राजमहल (टोंक) तामड़ा (गार्नेट) के लिए प्रसिद्ध है।
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए : (वन्यजीव संरक्षित क्षेत्र – जिला) A. जोड़बीड़ गढ़वाल B. गुढ़ा विश्नोई C. गोगेलाव D. बीड़ 1. झुंझुनूं 2. नागौर 3. जोधपुर 4. बीकानेर
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये : A. अरावली मरुस्थल के पूर्ववर्ती विस्तार को रोकता है। B. राजस्थान की सभी नदियों का उद्गम अरावली से है। C. राजस्थान में वर्षा का वितरण प्रारूप अरावली से प्रभावित नहीं होता है। D. अरावली प्रदेश धात्विक खनिजों में समृद्ध है।
(A) A, B और C सही हैं।
(B) B, C और D सही हैं।
(C) केवल C और D सही हैं।
(D) केवल A और D सही हैं।
उत्तर कुंजी: (D) केवल A और D सही हैं।
व्याख्या देखें
अरावली थार मरुस्थल को पूर्व की ओर फैलने से रोकती है और धात्विक खनिजों (ताँबा, जस्ता-सीसा) से समृद्ध है। सभी नदियाँ अरावली से नहीं निकलतीं (चम्बल, माही मध्य प्रदेश से), और अरावली वर्षा के वितरण को प्रभावित करती है।
जिला दण्डनायक के रूप में जिला कलेक्टर की शक्तियाँ हैं A. कानून व व्यवस्था बनाए रखना। B. पुलिस पर नियन्त्रण रखना। C. विदेशियों के पारपत्रों की जाँच करना। D. भू-राजस्व एकत्र करना।
राज्य स्तर पर लोक आयुक्त की नियुक्ति की सर्वप्रथम अनुशंसा किसने की थी ?
(A) राजस्थान प्रशासनिक सुधार समिति
(B) भारत का प्रशासनिक सुधार आयोग (1966-70)
(C) द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग
(D) सन्थानम समिति
उत्तर कुंजी: (B) भारत का प्रशासनिक सुधार आयोग (1966-70)
व्याख्या देखें
प्रथम प्रशासनिक सुधार आयोग (1966-70, अध्यक्ष मोरारजी देसाई) ने केन्द्र में लोकपाल और राज्यों में लोकायुक्त की सिफारिश की। राजस्थान में लोकायुक्त 1973 में बना।
भामाशाह योजना के संबंध में निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए : (i) परिवार की सहमति से, 21 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी परिवार की कोई भी महिला परिवार की मुखिया घोषित की जा सकती है। (ii) भामाशाह नामांकन का पहला सत्यापन संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा किया जाता है।
(A) केवल (i) सही है।
(B) केवल (ii) सही है।
(C) (i) एवं (ii) दोनों सही हैं।
(D) (i) एवं (ii) दोनों गलत हैं।
उत्तर कुंजी: (A) केवल (i) सही है।
व्याख्या देखें
आयोग की उत्तर कुंजी के अनुसार केवल कथन (i) सही है: परिवार की सहमति से 21 वर्ष से अधिक आयु की कोई भी महिला परिवार की मुखिया बन सकती है। नामांकन का सत्यापन सरपंच नहीं करते।
वर्ष 2015 तक राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के लिए कितनी बार चुनाव आयोजित किए गए हैं ?
(A) 5 बार
(B) 8 बार
(C) 9 बार
(D) 10 बार
उत्तर कुंजी: (D) 10 बार
व्याख्या देखें
आयोग की उत्तर कुंजी के अनुसार 2015 तक राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 10 बार हुए। (राजस्थान में पंचायती राज 2 अक्टूबर 1959 को नागौर से शुरू हुआ।)
2011 की जनगणना के अनुसार निम्न में से कौन से कथन राजस्थान में लिंगानुपात (1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या) के बारे में सही हैं ? (i) 2011 में राजस्थान में लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से कम था। (ii) 2011 में राजस्थान के सभी जिलों में लिंगानुपात 1000 से कम था। (iii) 2011 में राजस्थान के सभी जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में (पाली जिले के अलावा) लिंगानुपात 1000 से कम था। (iv) 2011 में राजस्थान के सभी जिलों के शहरी क्षेत्रों में (धौलपुर जिले के अलावा) लिंगानुपात 1000 से कम था।
(A) केवल (i) सही है।
(B) (i) तथा (ii) सही हैं।
(C) (i), (ii) तथा (iii) सही हैं।
(D) (i), (ii), (iii) तथा (iv) सही हैं।
उत्तर कुंजी: (C) (i), (ii) तथा (iii) सही हैं।
व्याख्या देखें
आयोग की उत्तर कुंजी के अनुसार कथन (i), (ii) और (iii) सही हैं: राज्य का लिंगानुपात 928 (देश 943) था, किसी ज़िले का कुल लिंगानुपात 1000 नहीं था, और ग्रामीण क्षेत्रों में केवल पाली 1000 से ऊपर था। कथन (iv) गलत है।
राजस्थान की जालीपा-कपूरडी तापीय विद्युत परियोजना के बारे में निम्न वाक्यों पर ध्यान दीजिये : I. यह विद्युत परियोजना लिग्नाइट आधारित है। II. यह निजी विकासक द्वारा स्थापित की जा रही है।
भामाशाह योजना की मुख्य विशेषताएँ हैं (i) प्रत्येक परिवार को परिवार की महिला मुखिया के नाम भामाशाह कार्ड जारी किया जाता है। (ii) भामाशाह कार्ड महिला के बैंक खाते से जोड़ा जाता है। (iii) विभिन्न नकद लाभों को लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित किया जायेगा। (iv) सभी गैर-नकद लाभों को भी लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित किया जायेगा।
राजस्थान में क्रियान्वित उस स्कीम का नाम बताइये जिसके अन्तर्गत अनुसूचित जाति / जनजाति / विशेष पिछड़ा वर्ग / अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य जाति के बी.पी.एल. अभ्यर्थी को अखिल भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा, राज्य की सिविल सेवा परीक्षा में चयनित होने तथा आई.आई.टी., आई.आई.एम. एवं राष्ट्रीय स्तर के मेडिकल कॉलेज में अभ्यर्थी के प्रवेश होने पर नकद प्रोत्साहन दिया जाता है।
(A) अनुप्रति योजना
(B) छात्रवृत्ति स्कीम
(C) मेरिट कम मीन्स स्कीम
(D) उच्च मेरिट छात्रवृत्ति
उत्तर कुंजी: (A) अनुप्रति योजना
व्याख्या देखें
अनुप्रति योजना में इन वर्गों के अभ्यर्थियों को सिविल सेवा में चयन या IIT, IIM, राष्ट्रीय मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश पर नकद प्रोत्साहन मिलता है। अब यह "मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना" के रूप में कोचिंग भी देती है।
राजस्थान में कौन सा, मुख्य मंत्री शुभलक्ष्मी योजना का उद्देश्य नहीं है ?
(A) बालिका जन्म को प्रोत्साहन देना।
(B) बाल विवाह को रोकना।
(C) बालिका जन्म के पंजीकरण को प्रोत्साहन देना।
(D) गर्भवती बालिकाओं की सहायता करना।
उत्तर कुंजी: (D) गर्भवती बालिकाओं की सहायता करना।
व्याख्या देखें
मुख्यमंत्री शुभलक्ष्मी योजना (2013) बालिका जन्म और उसके पंजीकरण को प्रोत्साहन देने और बाल विवाह रोकने के लिए थी। "गर्भवती बालिकाओं की सहायता" इसका उद्देश्य नहीं था।
उस स्थान का नाम पहचानिए, जहाँ 31 अक्टूबर, 2015 को राजस्थान की मुख्यमंत्री ने पहले "अन्नपूर्णा भंडार" का उद्घाटन किया था ?
(A) चौमू
(B) भंभोरी
(C) फागी
(D) कोटपूतली
उत्तर कुंजी: (B) भंभोरी
व्याख्या देखें
आयोग की उत्तर कुंजी के अनुसार पहले अन्नपूर्णा भंडार का उद्घाटन 31 अक्टूबर 2015 को भंभोरी (जयपुर) में हुआ। ये राशन दुकानों पर बहु-उत्पाद खुदरा केन्द्र थे।
नार्वे सरकार के सहयोग से राजस्थान सरकार ने जीवनधारा बैंक निम्न की उपलब्धता के लिए स्थापित किया –
(A) कैंसर मरीजों को रक्त हेतु
(B) मरुक्षेत्रों में पानी हेतु
(C) बुजुर्गों को बीमा हेतु
(D) शिशुओं के लिए माँ के दूध हेतु
उत्तर कुंजी: (D) शिशुओं के लिए माँ के दूध हेतु
व्याख्या देखें
जीवनधारा मानव दुग्ध बैंक (मदर मिल्क बैंक) नवजात शिशुओं को माँ का दूध उपलब्ध कराने के लिए नॉर्वे सरकार के सहयोग से बनाए गए। राज्य का पहला मदर मिल्क बैंक "दिव्य मदर मिल्क बैंक" उदयपुर में था।