RAS Prelims 2018 Rajasthan GK Questions with Answer Key | RAS प्रारंभिक 2018 Skip to content
🪔 शुभ नवरात्रि! Navratri Mega Sale Up to 34% off every pack + extra 15% off on 2 or more Shop the sale
Smart Notes for Every Exam · instant PDF download after payment +91 88240 98091
Home › Rajasthan Exams › पेपर-वार प्रश्न › RAS प्रारंभिक 2018
पेपर-वार · Rajasthan GK · RAS Prelims 2018

RAS प्रारंभिक 2018: राजस्थान GK प्रश्न उत्तर कुंजी सहित

इस प्रश्न पत्र में पूछे गए राजस्थान सामान्य ज्ञान के 49 प्रश्न, मूल प्रश्न क्रमांक के साथ। हर प्रश्न का उत्तर आयोग की अंतिम उत्तर कुंजी से है; हर दूसरे प्रश्न की व्याख्या यहाँ मुफ्त है। रद्द या संदिग्ध कुंजी वाले प्रश्न छोड़ दिए गए हैं।

राजस्थान GK हल प्रश्न पुस्तक का कवर
राजस्थान GK: हल किए गए पिछले वर्षों के प्रश्न (PDF)1109 प्रश्न · 28 मूल पेपर · 22 अध्याय · हर प्रश्न की व्याख्या · झटपट दोहराव
₹99₹14934% off
मुफ्त नमूना

निम्नलिखित में से किस स्थल से शासक मिनेण्डर के सोलह सिक्के प्राप्त हुए हैं ?

  1. (A) बैराठ
  2. (B) नगरी
  3. (C) रैढ़
  4. (D) नगर

उत्तर कुंजी: (A) बैराठ

व्याख्या देखें

बैराठ (विराटनगर) से इंडो-ग्रीक (यवन) शासक मिनेण्डर (मिलिन्द) के 16 सिक्के मिले हैं। रैढ़ (टोंक) से सबसे अधिक आहत (पंचमार्क) सिक्के मिले, जिससे इसे "प्राचीन राजस्थान का टाटानगर" कहा जाता है।

निम्नलिखित में से कौन सा शासक गुर्जर-प्रतिहार राजवंश से संबंधित नहीं है ?

  1. (A) नागभट्ट-II
  2. (B) महेन्द्रपाल-I
  3. (C) देवपाल
  4. (D) भरत्रभट्ट-I

उत्तर कुंजी: (D) भरत्रभट्ट-I

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

राजस्थान के पूर्व मध्यकालीन राज्यों में "नैमित्तिक" पदनाम का प्रयोग किया जाता था

  1. (A) राजकीय कवि के लिए।
  2. (B) लोक स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख के लिए।
  3. (C) राजकीय ज्योतिष के लिए।
  4. (D) मुख्य न्यायिक अधिकारी के लिए।

उत्तर कुंजी: (C) राजकीय ज्योतिष के लिए।

व्याख्या देखें

पूर्व मध्यकालीन राजपूत राज्यों में "नैमित्तिक" राजकीय ज्योतिषी होता था, जो शुभ-अशुभ मुहूर्त और शकुन बताता था।

क्रांतिकारी, जिसे महन्त प्यारेलाल हत्याकांड में सजा मिली थी

  1. (A) जोरावरसिंह
  2. (B) श्यामजी कृष्ण वर्मा
  3. (C) केसरीसिंह बारहठ
  4. (D) विजयसिंह पथिक

उत्तर कुंजी: (C) केसरीसिंह बारहठ

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

निम्नलिखित में से किसने राजपूताना की देशी रियासतों के साथ 1817-18 की अधीनस्थ संधि की बातचीत की थी ?

  1. (A) डेविड ऑक्टरलोनी
  2. (B) चार्ल्स मैटकॉफ
  3. (C) आर्थर वेलेजली
  4. (D) जॉन जॉर्ज

उत्तर कुंजी: (B) चार्ल्स मैटकॉफ

व्याख्या देखें

लॉर्ड हेस्टिंग्स के समय दिल्ली के रेजीडेंट चार्ल्स मेटकाफ ने 1817-18 में राजपूत रियासतों से अधीनस्थ संधियाँ कीं। सबसे पहले करौली (नवम्बर 1817) ने संधि की।

देशी रियासत, जो 25 मार्च, 1948 को गठित संयुक्त राजस्थान का हिस्सा नहीं थी

  1. (A) बूँदी
  2. (B) प्रतापगढ़
  3. (C) उदयपुर
  4. (D) शाहपुरा

उत्तर कुंजी: (C) उदयपुर

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

'त्याग भूमि' के संपादक कौन थे ?

  1. (A) हरिभाऊ उपाध्याय
  2. (B) जयनारायण व्यास
  3. (C) देवी दत्त त्रिपाठी
  4. (D) ऋषि दत्त मेहता

उत्तर कुंजी: (A) हरिभाऊ उपाध्याय

व्याख्या देखें

"त्याग भूमि" पत्रिका अजमेर से हरिभाऊ उपाध्याय ने निकाली (1927)। जयनारायण व्यास ने "आगीबाण" और "अखंड भारत" निकाले।

सुमेलित कीजिए :
मंदिर – i. कामेश्वर महादेव ii. शीतलेश्वर iii. पीपला माता iv. नीलकंठ
जिला – a. अलवर b. जोधपुर c. झालावाड़ d. पाली
सही कूट (i ii iii iv) :

  1. (A) a c d b
  2. (B) d c b a
  3. (C) d b c a
  4. (D) a b c d

उत्तर कुंजी: (B) d c b a

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

चितौड़गढ़ किले के निम्नलिखित मंदिरों में से कौन सा एक जैन मंदिर है ?

  1. (A) कुंभश्याम मंदिर
  2. (B) सातवीश देवरी
  3. (C) समिद्धेश्वर मंदिर
  4. (D) तुलजा भवानी मंदिर

उत्तर कुंजी: (B) सातवीश देवरी

व्याख्या देखें

चित्तौड़गढ़ दुर्ग में सतबीस (सातवीस) देवरी 27 जैन मंदिरों का समूह है। कुम्भश्याम (विष्णु), समिद्धेश्वर (शिव) और तुलजा भवानी हिन्दू मंदिर हैं।

निम्नलिखित में से कौन सा चित्रकार अलवर शैली की चित्रकला से संबंधित नहीं है ?

  1. (A) जमनादास
  2. (B) बकसाराम
  3. (C) नानकराम
  4. (D) नंदराम

उत्तर कुंजी: (C) नानकराम

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

निम्नलिखित में से कौन सा सुमेलित नहीं है ? (रचना – लेखक)

  1. (A) बोल भारमली – यादवेन्द्र शर्मा
  2. (B) पागी – चंद्रप्रकाश देवल
  3. (C) कोडमदे – मेघराज मुकुल
  4. (D) पगफेरो – मणि मधुकर

उत्तर कुंजी: (A) बोल भारमली – यादवेन्द्र शर्मा

व्याख्या देखें

"बोल भारमली" सत्यप्रकाश जोशी की रचना है, यादवेन्द्र शर्मा "चन्द्र" की नहीं। पागी चन्द्रप्रकाश देवल, कोडमदे मेघराज मुकुल और पगफेरो मणि मधुकर की रचनाएँ हैं।

नारी संत दयाबाई शिष्या थी

  1. (A) संत चरणदास की
  2. (B) संत निम्बार्काचार्य की
  3. (C) संत रैदास की
  4. (D) संत रामचरण की

उत्तर कुंजी: (A) संत चरणदास की

व्याख्या देखें

दयाबाई और सहजोबाई चरणदासी सम्प्रदाय के संस्थापक संत चरणदास (डेहरा, अलवर) की शिष्याएँ थीं। दयाबाई ने "दयाबोध" और "विनय मालिका" लिखी।

विजयदान देथा के बारे में अधोलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. (A) और
  2. (B) सत्य हैं।
  3. (C) न तो
  4. (D) दोनों

उत्तर कुंजी: (D) दोनों

व्याख्या देखें

दोनों कथन सत्य हैं। विजयदान देथा ("बिज्जी", बोरुंदा, जोधपुर) की कहानी पर हबीब तनवीर ने "चरणदास चोर" नाटक बनाया, और उन्होंने कोमल कोठारी के साथ रूपायन संस्थान (बोरुंदा) की स्थापना की।

सूची-I व सूची-II को सुमेलित कीजिए :
सूची-I (जिले): A. जालौर B. जयपुर C. अलवर D. सीकर
सूची-II (पर्वत): (i) बरवाड़ा (ii) झारोला (iii) रघुनाथगढ़ (iv) भानगढ़

  1. (A) A-(ii), B-(i), C-(iv), D-(iii)
  2. (B) A-(i), B-(ii), C-(iii), D-(iv)
  3. (C) A-(iv), B-(iii), C-(ii), D-(i)
  4. (D) A-(iii), B-(ii), C-(i), D-(iv)

उत्तर कुंजी: (A) A-(ii), B-(i), C-(iv), D-(iii)

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

निम्नलिखित में से कौन सी पहाड़ियाँ राजस्थान में विंध्यन पर्वत श्रेणियों का विस्तार हैं ?

  1. (A) मुकन्दरा पहाड़ियाँ
  2. (B) डोरा पर्वत
  3. (C) अलवर पर्वत
  4. (D) गिरवा पर्वत

उत्तर कुंजी: (A) मुकन्दरा पहाड़ियाँ

व्याख्या देखें

हाड़ौती पठार की मुकन्दरा पहाड़ियाँ विंध्याचल श्रेणी का विस्तार हैं। डोरा पर्वत (जसवंतपुरा, जालौर), अलवर की पहाड़ियाँ और गिरवा (उदयपुर) अरावली के भाग हैं।

निम्न को सुमेलित कीजिए :
सूची-I (मुख्य सिंचाई परियोजना): A. सिद्धमुख परियोजना B. नर्मदा परियोजना C. जवाई परियोजना D. जाखम परियोजना
सूची-II (लाभान्वित जिले): (i) जालौर एवं बाड़मेर (ii) जालौर, पाली एवं जोधपुर (iii) उदयपुर एवं प्रतापगढ़ (iv) हनुमानगढ़ एवं चूरू

  1. (A) A-(iv), B-(i), C-(ii), D-(iii)
  2. (B) A-(i), B-(iv), C-(ii), D-(iii)
  3. (C) A-(iv), B-(i), C-(iii), D-(ii)
  4. (D) A-(i), B-(ii), C-(iii), D-(iv)

उत्तर कुंजी: (A) A-(iv), B-(i), C-(ii), D-(iii)

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

राजस्थान में मई-जून महीनों में उत्पन्न होने वाली धूलभरी आँधियों के लिए उत्तरदायी है :
(अ) कुछ स्थानों पर संवहनीय धाराओं की उत्पत्ति (ब) अरावली पहाड़ियाँ दक्षिण-पश्चिम हवाओं के समांतर है। (स) अति तीव्रगामी पूर्वी हवाओं की उत्पत्ति

  1. (A) (अ) एवं (स)
  2. (B) (अ), (ब) एवं (स)
  3. (C) (अ) एवं (ब)
  4. (D) केवल (अ)

उत्तर कुंजी: (D) केवल (अ)

व्याख्या देखें

आयोग की उत्तर कुंजी के अनुसार केवल कथन (अ) सही है। गर्मियों में अत्यधिक तापमान से कुछ स्थानों पर संवहनीय (ऊपर उठती) धाराएँ बनती हैं, जिनसे धूल भरी आँधियाँ उठती हैं। पश्चिमी राजस्थान में ये आँधियाँ (भभूल्या) मई-जून में सबसे अधिक आती हैं।

निम्नलिखित में से कौन से खनिजों का राजस्थान लगभग अकेला उत्पादक राज्य है ?
(अ) सीसा एवं जस्ता अयस्क (ब) ताम्र अयस्क (स) वोलेस्टोनाइट (द) सेलेनाइट

  1. (A) (अ) एवं (स)
  2. (B) (अ), (ब) एवं (द)
  3. (C) (अ), (ब) एवं (स)
  4. (D) (अ), (स) एवं (द)

उत्तर कुंजी: (D) (अ), (स) एवं (द)

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

वर्ष 2017-18 (दिसम्बर 2017 तक) में राजस्थान के कौन से क्षेत्र से सर्वाधिक कच्चे तेल (Crude oil) का उत्पादन प्राप्त हुआ है ?

  1. (A) बीकानेर-नागौर बेसिन
  2. (B) जैसलमेर बेसिन
  3. (C) बाड़मेर-सांचोर बेसिन
  4. (D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर कुंजी: (C) बाड़मेर-सांचोर बेसिन

व्याख्या देखें

राजस्थान का लगभग सारा कच्चा तेल बाड़मेर-सांचोर बेसिन (मंगला, भाग्यम, ऐश्वर्या आदि क्षेत्र) से निकलता है। यहाँ 2009 से उत्पादन हो रहा है।

जनगणना 2011 के अनुसार क्रमशः भारत एवं राजस्थान की नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत क्या है ?

  1. (A) 24.87% एवं 31.15%
  2. (B) 34.15% एवं 24.87%
  3. (C) 21.87% एवं 34.15%
  4. (D) 31.15% एवं 24.87%

उत्तर कुंजी: (D) 31.15% एवं 24.87%

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

निम्नलिखित में से राजस्थान में कौन-कौन से महत्त्वपूर्ण खनिज आधारित उद्योग हैं ?
(अ) जस्ता गलन उद्योग (ब) सीमेन्ट उद्योग (स) इलेक्ट्रॉनिक उद्योग (द) संगमरमर उद्योग

  1. (A) (अ) एवं (ब)
  2. (B) (अ), (स) एवं (द)
  3. (C) (अ), (ब) एवं (द)
  4. (D) (अ), (ब), (स) एवं (द)

उत्तर कुंजी: (C) (अ), (ब) एवं (द)

व्याख्या देखें

जस्ता गलन (देबारी, चंदेरिया), सीमेंट (चित्तौड़गढ़, नागौर, सिरोही आदि) और संगमरमर (मकराना, राजसमंद) उद्योग खनिज आधारित हैं। इलेक्ट्रॉनिक उद्योग खनिज आधारित नहीं है।

2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान के किन जिलों में अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या का प्रतिशत उनकी कुल जनसंख्या में न्यूनतम है ?

  1. (A) सीकर और धौलपुर
  2. (B) झुन्झुनु और चूरू
  3. (C) बीकानेर और नागौर
  4. (D) गंगानगर और हनुमानगढ़

उत्तर कुंजी: (C) बीकानेर और नागौर

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

पचपदरा, बाड़मेर में प्रस्तावित ऑयल रिफाइनरी किसका संयुक्त उपक्रम (Joint Venture) है ?

  1. (A) ONGCL एवं भारत सरकार
  2. (B) OIL एवं राजस्थान सरकार
  3. (C) HPCL एवं भारत सरकार
  4. (D) HPCL एवं राजस्थान सरकार

उत्तर कुंजी: (D) HPCL एवं राजस्थान सरकार

व्याख्या देखें

पचपदरा (बालोतरा, पहले बाड़मेर) की रिफाइनरी HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) है, जो HPCL (74%) और राजस्थान सरकार (26%) का संयुक्त उपक्रम है।

कौन सा सुमेलित नहीं है ? (जिला – शुभंकर)

  1. (A) भीलवाड़ा – मोर
  2. (B) चूरू – कृष्ण मृग
  3. (C) सवाई माधोपुर – शेर
  4. (D) जैसलमेर – गोडावण

उत्तर कुंजी: (C) सवाई माधोपुर – शेर

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

निम्नांकित में से कौन सा अधिनियम/नियम राजस्थान में ग्राम सभा की संयुक्त बैठकों का प्रावधान करता है ?

  1. (A) राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994
  2. (B) राजस्थान पंचायती राज नियम, 1996
  3. (C) राजस्थान पंचायती राज (उपबन्धों का अनुसूचित क्षेत्रों में लागू होने के सम्बन्ध में उपान्तरण) अधिनियम, 1999
  4. (D) राजस्थान पंचायती राज (उपबन्धों का अनुसूचित क्षेत्रों में लागू होने के सम्बन्ध में उपान्तरण) नियम, 2011

उत्तर कुंजी: (D) राजस्थान पंचायती राज (उपबन्धों का अनुसूचित क्षेत्रों में लागू होने के सम्बन्ध में उपान्तरण) नियम, 2011

व्याख्या देखें

आयोग की उत्तर कुंजी के अनुसार ग्राम सभा की संयुक्त बैठकों का प्रावधान राजस्थान पंचायती राज (अनुसूचित क्षेत्रों में लागू होने के सम्बन्ध में उपान्तरण) नियम, 2011 में है। ये नियम PESA (1996) के तहत अनुसूचित क्षेत्रों की ग्राम सभाओं के लिए बने।

निम्नांकित में से कौन से मुख्यमंत्री राजस्थान विधानसभा में नेता-प्रतिपक्ष के पद पर नहीं रहे हैं ?

  1. (A) और
  2. (B) और
  3. (C) और
  4. (D)

उत्तर कुंजी: (B) और

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

निम्न में से किन पदाधिकारी/पदाधिकारियों के खिलाफ शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त, राजस्थान द्वारा जाँच नहीं की जा सकती है ?

  1. (A) पंचायत समितियों के प्रधान एवं उप-प्रधान
  2. (B) पंचायत समितियों की स्थायी समितियों के अध्यक्ष
  3. (C) सरपंच एवं पंच
  4. (D) जिला परिषद का उप-प्रमुख

उत्तर कुंजी: (C) सरपंच एवं पंच

व्याख्या देखें

राजस्थान लोकायुक्त जिला प्रमुख, उप-प्रमुख, प्रधान, उप-प्रधान और स्थायी समितियों के अध्यक्षों की जाँच कर सकता है, लेकिन सरपंच और पंच उसके क्षेत्राधिकार में नहीं आते।

निम्नांकित में से कौन से कथन राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के सम्बन्ध में सही हैं ?

  1. (A) ,
  2. (B) और
  3. (C)
  4. (D)

उत्तर कुंजी: (B) और

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

उच्चतम न्यायालय के निम्नांकित न्यायाधीशों में से कौन राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नहीं रहे हैं ?

  1. (A) न्यायमूर्ति एन.एम. कासलीवाल
  2. (B) न्यायमूर्ति बी.एस. चौहान
  3. (C) न्यायमूर्ति ए.के. माथुर
  4. (D) न्यायमूर्ति आर.सी. लाहोटी

उत्तर कुंजी: (D) न्यायमूर्ति आर.सी. लाहोटी

व्याख्या देखें

न्यायमूर्ति आर.सी. लाहोटी (भारत के मुख्य न्यायाधीश) मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय से थे। एन.एम. कासलीवाल, बी.एस. चौहान और ए.के. माथुर राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायाधीश रहे।

निम्न में से कौन राजस्थान विधानसभा के प्रोटेम अध्यक्ष, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष रहे हैं ?

  1. (A) पूनम चंद विश्नोई
  2. (B) निरंजन नाथ आचार्य
  3. (C) शांतिलाल चपलोत
  4. (D) परसराम मदेरणा

उत्तर कुंजी: (A) पूनम चंद विश्नोई

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

राजस्थान विधानसभा में 'लोक महत्त्व के किसी विषय पर स्थगन प्रस्ताव' की प्रक्रिया के नियम के सम्बन्ध में निम्न में से कौन से कथन सही हैं ?

  1. (A) और
  2. (B) और
  3. (C) और
  4. (D)

उत्तर कुंजी: (C) और

व्याख्या देखें

स्थगन प्रस्ताव के लिए अध्यक्ष की सहमति जरूरी है, यह हाल की किसी विशिष्ट घटना तक सीमित होता है और एक बैठक में एक से अधिक स्थगन प्रस्ताव नहीं हो सकते। स्थगन प्रस्ताव से विशेषाधिकार का प्रश्न नहीं उठाया जा सकता, इसलिए कथन B गलत है।

हाल ही के वर्षों में राजस्थान के बजट की राजस्व प्राप्तियों में निम्न में से कौन सा मद सर्वाधिक राजस्व प्रदान कर रहा है ?

  1. (A) केन्द्रीय करों में हिस्सा
  2. (B) राज्य का कर राजस्व
  3. (C) गैर-कर राजस्व
  4. (D) केन्द्रीय अनुदान

उत्तर कुंजी: (B) राज्य का कर राजस्व

व्याख्या देखें

राजस्थान की राजस्व प्राप्तियों में सबसे बड़ा हिस्सा राज्य के अपने कर राजस्व (GST/बिक्री कर, उत्पाद शुल्क, स्टाम्प-पंजीयन, वाहन कर आदि) का है। दूसरे स्थान पर केन्द्रीय करों में हिस्सा आता है।

निम्न में से किस ताप विद्युत परियोजना की प्रतिस्थापित विद्युत क्षमता सर्वाधिक है ?

  1. (A) सूरतगढ़
  2. (B) छबड़ा
  3. (C) कालीसिंध
  4. (D) कोटा

उत्तर कुंजी: (A) सूरतगढ़

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

राजस्थान सरकार ने राज्य में प्रथम कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना की है। यह कहाँ स्थापित किया गया है ?

  1. (A) अजमेर
  2. (B) सीकर
  3. (C) कोटा
  4. (D) जयपुर

उत्तर कुंजी: (D) जयपुर

व्याख्या देखें

राजस्थान का पहला कौशल विश्वविद्यालय, राजस्थान ILD स्किल्स यूनिवर्सिटी (RISU), 2017 में जयपुर में स्थापित हुआ।

राजस्थान के पर्यटन क्षेत्र में निम्न में से कौन सा अनुपम बिक्री प्रस्ताव (USP) नहीं है ?

  1. (A) पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन (शाही रेल)
  2. (B) किले, महल एवं हवेलियाँ
  3. (C) मेले एवं त्योहार
  4. (D) चिकित्सकीय पर्यटन

उत्तर कुंजी: (D) चिकित्सकीय पर्यटन

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

निम्न में से कौन सा राजस्थान का तेल-क्षेत्र नहीं है ?

  1. (A) ऐश्वर्या
  2. (B) मंगला
  3. (C) गंगा
  4. (D) सरस्वती

उत्तर कुंजी: (C) गंगा

व्याख्या देखें

मंगला, ऐश्वर्या, भाग्यम, सरस्वती, राजेश्वरी आदि बाड़मेर बेसिन के तेल क्षेत्र हैं। "गंगा" नाम का कोई तेल क्षेत्र राजस्थान में नहीं है।

राजस्थान की निम्न झीलों में से कौन सी झील 'राष्ट्रीय झील संरक्षण कार्यक्रम' (NLCP) के अन्तर्गत नहीं आती है ?

  1. (A) फतेह सागर झील
  2. (B) नक्की झील
  3. (C) स्वरूप सागर झील
  4. (D) अन्ना सागर झील

उत्तर कुंजी: (C) स्वरूप सागर झील

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

राजस्थान में स्वावलम्बन योजना का मुख्य उद्देश्य है

  1. (A) निर्धन महिलाओं, विधवाओं, परित्यक्ताओं और ग्रामीण महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार करना।
  2. (B) बेरोजगार व्यक्तियों को प्रशिक्षण प्रदान करना।
  3. (C) अनुसूचित जाति/जनजाति और पिछड़ा वर्ग की बेरोजगार बालिकाओं को प्रशिक्षण देना।
  4. (D) असंगठित क्षेत्र में रोजगार प्रदान करना।

उत्तर कुंजी: (A) निर्धन महिलाओं, विधवाओं, परित्यक्ताओं और ग्रामीण महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार करना।

व्याख्या देखें

स्वावलम्बन योजना निर्धन महिलाओं, विधवाओं, परित्यक्ताओं और ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण और स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाकर उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए है।

पश्चिमी राजस्थान में गरीबी कम करने के लिए चलाये जाने वाला कार्यक्रम (MPoWR) किसके द्वारा समर्थित है ?

  1. (A) एशियाई विकास बैंक (ए.डी.बी.) द्वारा
  2. (B) जापान अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग एजेन्सी (JICA) द्वारा
  3. (C) कृषि विकास के लिए अन्तर्राष्ट्रीय कोष (आई.एफ.ए.डी.) तथा रतन टाटा ट्रस्ट द्वारा
  4. (D) केनेडियन अन्तर्राष्ट्रीय विकास एजेन्सी (सी.आई.डी.ए.) द्वारा

उत्तर कुंजी: (C) कृषि विकास के लिए अन्तर्राष्ट्रीय कोष (आई.एफ.ए.डी.) तथा रतन टाटा ट्रस्ट द्वारा

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

राजस्थान में पहली बार निम्न में से किस परियोजना में फव्वारा सिंचाई व्यवस्था को अनिवार्य किया गया है ?

  1. (A) परवन परियोजना
  2. (B) धौलपुर लिफ्ट परियोजना
  3. (C) नर्मदा केनाल परियोजना
  4. (D) तकली परियोजना

उत्तर कुंजी: (C) नर्मदा केनाल परियोजना

व्याख्या देखें

नर्मदा नहर परियोजना (जालौर-बाड़मेर) राजस्थान की पहली परियोजना है, जिसमें फव्वारा (स्प्रिंकलर) सिंचाई अनिवार्य की गई। नर्मदा का पानी राजस्थान में सीलू (जालौर) के पास प्रवेश करता है।

राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र स्थित है

  1. (A) डूमाड़ा, अजमेर में
  2. (B) मण्डोर, जोधपुर में
  3. (C) बीछवाल, बीकानेर में
  4. (D) दुर्गापुरा, जयपुर में

उत्तर कुंजी: (A) डूमाड़ा, अजमेर में

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

राजस्थान में सौर वेधशाला स्थित है

  1. (A) जयपुर में
  2. (B) उदयपुर में
  3. (C) कोटा में
  4. (D) अजमेर में

उत्तर कुंजी: (B) उदयपुर में

व्याख्या देखें

उदयपुर सौर वेधशाला फतेहसागर झील के बीच एक टापू पर स्थित है (1975), और इसका संचालन भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (PRL), अहमदाबाद करती है।

राजस्थान सरकार ने मौसमी और गैर-संक्रमणीय बीमारियों के साथ-साथ विशिष्ट क्षेत्रों में पाए जाने वाली बीमारियों के रुझानों पर निगरानी रखने के लिए एक नया सॉफ्टवेयर जारी किया है। इस सॉफ्टवेयर का क्या नाम है ?

  1. (A) उपचार
  2. (B) क्योर
  3. (C) निदान
  4. (D) सेहत

उत्तर कुंजी: (C) निदान

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

मार्च, 2018 में राजस्थान में स्थापित प्रथम मेगा फूड पार्क के बारे में निम्न कथनों पर विचार करें :
(अ) इसका उद्घाटन संघीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योगमंत्री हरसिमरत कौर बादल द्वारा किया गया। (ब) यह स्मार्ट मेगा फूड पार्क के नाम से जाना जाता है। (स) यह अजमेर के रूपनगढ़ में स्थित है।
उपर्युक्त में से कौन सा/कौन से कथन सही है/हैं ?

  1. (A) (अ) और (ब)
  2. (B) केवल (ब)
  3. (C) (अ) और (स)
  4. (D) केवल (स)

उत्तर कुंजी: (C) (अ) और (स)

व्याख्या देखें

राजस्थान का पहला मेगा फूड पार्क रूपनगढ़ (अजमेर) में है, जिसका उद्घाटन मार्च 2018 में केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने किया। इसका नाम "ग्रीनटेक मेगा फूड पार्क" है, "स्मार्ट मेगा फूड पार्क" नहीं।

राजस्थान की डॉ. कृष्णा जाखड़ को साहित्य अकादमी का राजस्थानी अनुवाद पुरस्कार 2017 दिया गया है। उन्हें यह पुरस्कार उनकी कौन सी अनुवाद-कृति के लिए दिया गया है ?

  1. (A) गाथा तिस्ता पार री
  2. (B) भींत
  3. (C) अडाणै धर्योडी आँख्याँ
  4. (D) टोबा टेक सिंह

उत्तर कुंजी: (A) गाथा तिस्ता पार री

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार 2018 के लिए 23 लेखकों का चयन किया गया है। उनमें से राजस्थानी भाषा के लिए किसको चुना गया है ?

  1. (A) डॉ. चेतन स्वामी
  2. (B) डॉ. ज्योति पुंज
  3. (C) मोहन आलोक
  4. (D) सी.एल. सांखला

उत्तर कुंजी: (D) सी.एल. सांखला

व्याख्या देखें

आयोग की उत्तर कुंजी के अनुसार साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार 2018 (राजस्थानी भाषा) सी.एल. सांखला को मिला।

⏱️ मुफ्त मॉक टेस्ट: RAS और CET6 टेस्ट · हर टेस्ट में 50 असली प्रश्न · 50 मिनट · तुरंत स्कोर और व्याख्या →
राजस्थान GK हल प्रश्न पुस्तक का कवर
राजस्थान GK: हल किए गए पिछले वर्षों के प्रश्न (PDF)1109 प्रश्न · 28 मूल पेपर · 22 अध्याय · हर प्रश्न की व्याख्या · झटपट दोहराव
₹99₹14934% off
मुफ्त नमूना

दूसरे पेपर