VDO 2025 (Paper K23L) Rajasthan GK Questions with Answer Key | ग्राम विकास अधिकारी (VDO) 2025 · पेपर K23L Skip to content
🪔 शुभ नवरात्रि! Navratri Mega Sale Up to 34% off every pack + extra 15% off on 2 or more Shop the sale
Smart Notes for Every Exam · instant PDF download after payment +91 88240 98091
Home › Rajasthan Exams › पेपर-वार प्रश्न › ग्राम विकास अधिकारी (VDO) 2025 · पेपर K23L
पेपर-वार · Rajasthan GK · VDO 2025 (Paper K23L)

ग्राम विकास अधिकारी (VDO) 2025 · पेपर K23L: राजस्थान GK प्रश्न उत्तर कुंजी सहित

इस प्रश्न पत्र में पूछे गए राजस्थान सामान्य ज्ञान के 38 प्रश्न, मूल प्रश्न क्रमांक के साथ। हर प्रश्न का उत्तर आयोग की अंतिम उत्तर कुंजी से है; हर दूसरे प्रश्न की व्याख्या यहाँ मुफ्त है। रद्द या संदिग्ध कुंजी वाले प्रश्न छोड़ दिए गए हैं।

राजस्थान GK हल प्रश्न पुस्तक का कवर
राजस्थान GK: हल किए गए पिछले वर्षों के प्रश्न (PDF)872 प्रश्न · 22 मूल पेपर · 22 अध्याय · हर प्रश्न की व्याख्या · झटपट दोहराव
₹99₹14934% off
मुफ्त नमूना

राजस्थान का कौन-सा क्षेत्र पूर्व-पश्चिम गलियारे (कॉरिडोर) का हिस्सा नहीं है?

  1. (A) उदयपुर
  2. (B) चित्तौड़गढ़
  3. (C) कोटा
  4. (D) श्रीगंगानगर

उत्तर कुंजी: (D) श्रीगंगानगर

व्याख्या देखें

पूर्व-पश्चिम गलियारा (राष्ट्रीय राजमार्ग) राजस्थान में दक्षिणी भाग से उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और कोटा होकर गुजरता है। श्रीगंगानगर राज्य के उत्तरी छोर पर है, इसलिए वह इस गलियारे में नहीं आता।

राजस्थान में उपोष्णकटिबंधीय पर्वतीय वन किस क्षेत्र में पाए जाते हैं?

  1. (A) झालावाड़
  2. (B) माउंट आबू
  3. (C) जैसलमेर
  4. (D) बाड़मेर

उत्तर कुंजी: (B) माउंट आबू

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

राजस्थान के शुष्क पश्चिमी मैदानी भाग में मुख्य रूप से किस प्रकार की मिट्टी पाई जाती है?

  1. (A) काली मिट्टी
  2. (B) रेगिस्तानी मिट्टी
  3. (C) जलोढ़ मिट्टी
  4. (D) दलदली मिट्टी

उत्तर कुंजी: (B) रेगिस्तानी मिट्टी

व्याख्या देखें

पश्चिमी शुष्क मैदान में रेतीली (रेगिस्तानी) मिट्टी है, जिसमें नमी और जैविक पदार्थ कम तथा लवणता अधिक होती है। काली मिट्टी हाड़ौती में और जलोढ़ मिट्टी पूर्वी मैदान में मिलती है।

राजस्थान का दक्षिण-पूर्वी पठारी क्षेत्र किस नाम से भी जाना जाता है?

  1. (A) अर्ध-शुष्क पठार
  2. (B) हाड़ौती पठार
  3. (C) शेखावाटी क्षेत्र
  4. (D) शुष्क मरुस्थलीय मैदान

उत्तर कुंजी: (B) हाड़ौती पठार

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

2011 की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित में से किस जिले में साक्षरता दर सर्वाधिक है?

  1. (A) जयपुर
  2. (B) डूंगरपुर
  3. (C) जालोर
  4. (D) सिरोही

उत्तर कुंजी: (A) जयपुर

व्याख्या देखें

दिए गए जिलों में जयपुर की साक्षरता दर (लगभग 75.5%) सबसे अधिक है। पूरे राज्य में कोटा (76.6%) प्रथम और जालोर सबसे नीचे था।

राजस्थान से "साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2024" किसे मिला?

  1. (A) सोनाली सुथार
  2. (B) देवीलाल महिया
  3. (C) आशीष पुरोहित
  4. (D) कीर्ति परिहार

उत्तर कुंजी: (A) सोनाली सुथार

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

राजस्थान का खेजड़ी वृक्ष किस प्रकार के वनों से संबंधित है?

  1. (A) उष्णकटिबंधीय कांटेदार वन
  2. (B) उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन
  3. (C) उपोष्णकटिबंधीय पर्वतीय वन
  4. (D) मैंग्रोव वन

उत्तर कुंजी: (A) उष्णकटिबंधीय कांटेदार वन

व्याख्या देखें

खेजड़ी पश्चिमी राजस्थान के उष्णकटिबंधीय कांटेदार वनों का प्रमुख वृक्ष है। यह राज्य वृक्ष है और "मरुस्थल का कल्पवृक्ष" कहलाता है।

राजस्थान के शुष्क पश्चिमी मैदान कृषि-जलवायु क्षेत्र में कौन-सी प्रमुख रबी फसल है?

  1. (A) चावल
  2. (B) गेहूँ
  3. (C) बाजरा
  4. (D) मोठ

उत्तर कुंजी: (B) गेहूँ

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

राजस्थान के किस कृषि-जलवायु क्षेत्र में कपास एक प्रमुख खरीफ फसल है?

  1. (A) सिंचित उत्तर-पश्चिमी मैदान
  2. (B) आंतरिक जल निकासी शुष्क क्षेत्र
  3. (C) लूणी बेसिन का परिवर्ती मैदान
  4. (D) उप-आर्द्र दक्षिणी मैदान

उत्तर कुंजी: (A) सिंचित उत्तर-पश्चिमी मैदान

व्याख्या देखें

सिंचित उत्तर-पश्चिमी मैदान (श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़) में नहरी सिंचाई के कारण कपास (नरमा) प्रमुख खरीफ फसल है।

राजस्थान के किन क्षेत्रों को टसर (कृत्रिम रेशम) उत्पादन के लिए विकसित किया जा रहा है?

  1. (A) बांसवाड़ा, कोटा और उदयपुर
  2. (B) जैसलमेर, जालोर और बारां
  3. (C) बीकानेर और पाली
  4. (D) बाड़मेर और डूंगरपुर

उत्तर कुंजी: (A) बांसवाड़ा, कोटा और उदयपुर

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

राजस्थान की कौन-सी बड़ी परियोजना राज्य की जीवन रेखा/"मरुगंगा" के रूप में जानी जाती है?

  1. (A) सिद्धमुख नहर परियोजना
  2. (B) नर्मदा नहर परियोजना
  3. (C) जाखम परियोजना
  4. (D) इंदिरा गांधी नहर परियोजना

उत्तर कुंजी: (D) इंदिरा गांधी नहर परियोजना

व्याख्या देखें

इंदिरा गांधी नहर को "मरुगंगा" और पश्चिमी राजस्थान की जीवन रेखा कहा जाता है।

राजस्थान में चंबल परियोजना के तहत कौन-सा बाँध बनाया गया है?

  1. (A) जवाहर सागर बाँध
  2. (B) माही बजाज सागर बाँध
  3. (C) मेजा बाँध
  4. (D) मोरेल बाँध

उत्तर कुंजी: (A) जवाहर सागर बाँध

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

राजस्थान में मरुस्थलीकरण पर नियंत्रण के लिए कौन-सा कदम नहीं उठाया जाना चाहिए?

  1. (A) मरुस्थलीय वनस्पतियों की कटाई पर प्रतिबंध
  2. (B) अतिचारण पर नियंत्रण
  3. (C) उपलब्ध भूजल संसाधनों का समुचित उपयोग
  4. (D) भूमिगत जल का अत्यधिक उपयोग

उत्तर कुंजी: (D) भूमिगत जल का अत्यधिक उपयोग

व्याख्या देखें

भूजल का अत्यधिक दोहन मरुस्थलीकरण को बढ़ाता है, इसलिए यह कदम नहीं उठाना चाहिए। वनस्पति बचाना, अतिचारण रोकना और जल का समुचित उपयोग मरुस्थलीकरण रोकने के उपाय हैं।

राजस्थान का कौन-सा क्षेत्र अपने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध हरे संगमरमर (ग्रीन मार्बल) के लिए जाना जाता है?

  1. (A) मकराना
  2. (B) ऋषभदेव-केसरियाजी
  3. (C) रामपुरा-आगूचा
  4. (D) बसंतगढ़-डेरी

उत्तर कुंजी: (B) ऋषभदेव-केसरियाजी

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

मुकुंदरा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान के किस क्षेत्र में स्थित है?

  1. (A) अलवर
  2. (B) प्रतापगढ़
  3. (C) कोटा
  4. (D) भीलवाड़ा

उत्तर कुंजी: (C) कोटा

व्याख्या देखें

मुकुंदरा हिल्स (पहले दर्रा अभयारण्य) कोटा-झालावाड़ क्षेत्र में है; यह 2013 में टाइगर रिज़र्व बना।

निम्नलिखित में से कौन-सी पशु नस्ल राजस्थान की देशी नस्ल है?

  1. (A) राठी
  2. (B) ओंगोल
  3. (C) देवनी
  4. (D) कृष्णा वैली

उत्तर कुंजी: (A) राठी

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

सूची-I (राजस्थान के जिले) को सूची-II (ODOP उत्पाद) से मिलाइए:
a. चूरू I. संतरा
b. जयपुर II. धनिया
c. झालावाड़ III. मूंगफली उत्पाद
d. कोटा IV. टमाटर

  1. (A) a-I, b-II, c-III, d-IV
  2. (B) a-II, b-IV, c-I, d-III
  3. (C) a-IV, b-III, c-II, d-I
  4. (D) a-III, b-IV, c-I, d-II

उत्तर कुंजी: (D) a-III, b-IV, c-I, d-II

व्याख्या देखें

"एक जिला एक उत्पाद" (ODOP) में चूरू के लिए मूंगफली उत्पाद, जयपुर के लिए टमाटर, झालावाड़ के लिए संतरा और कोटा के लिए धनिया चुने गए हैं। झालावाड़ "राजस्थान का नागपुर" (संतरा उत्पादन) कहलाता है।

माही बजाज सागर परियोजना किन राज्यों के बीच संयुक्त परियोजना है?

  1. (A) राजस्थान और पंजाब
  2. (B) राजस्थान और हरियाणा
  3. (C) राजस्थान और उत्तर प्रदेश
  4. (D) राजस्थान और गुजरात

उत्तर कुंजी: (D) राजस्थान और गुजरात

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

मेवात क्षेत्र विकास कार्यक्रम राजस्थान के किन क्षेत्रों में लागू किया जा रहा है?

  1. (A) जयपुर और सीकर
  2. (B) अलवर और भरतपुर
  3. (C) कोटा और बूंदी
  4. (D) उदयपुर और राजसमंद

उत्तर कुंजी: (B) अलवर और भरतपुर

व्याख्या देखें

मेवात क्षेत्र (मेव बहुल अलवर और भरतपुर/डीग) के विकास के लिए मेवात क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम चलाया जाता है। इसी तरह डांग क्षेत्र और मगरा क्षेत्र के लिए अलग कार्यक्रम हैं।

निम्नलिखित में से कौन-सा प्रभाव इंदिरा गांधी नहर परियोजना से जुड़ा लाभ नहीं है?

  1. (A) नए शहरों का विकास और नए व्यापारिक बाज़ारों की स्थापना
  2. (B) रेगिस्तानीकरण में वृद्धि
  3. (C) चरागाह और वन क्षेत्र का विकास
  4. (D) मत्स्य पालन और पशुपालन का विकास

उत्तर कुंजी: (B) रेगिस्तानीकरण में वृद्धि

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

इंदिरा गांधी नहर परियोजना के तहत जैसलमेर में बनी मुख्य शाखा नहर कौन-सी है?

  1. (A) सागरमल गोपा शाखा
  2. (B) रावतसर शाखा
  3. (C) सूरतगढ़ शाखा
  4. (D) पूगल शाखा

उत्तर कुंजी: (A) सागरमल गोपा शाखा

व्याख्या देखें

सागरमल गोपा शाखा जैसलमेर में है; इसका नाम जैसलमेर के स्वतंत्रता सेनानी सागरमल गोपा के नाम पर रखा गया। रावतसर (हनुमानगढ़), सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर) और पूगल (बीकानेर) अन्य शाखाएँ हैं।

राजस्थान की पहली सूती वस्त्र मिल कौन-सी है?

  1. (A) भारत मिल्स लिमिटेड
  2. (B) कृष्णा मिल्स लिमिटेड
  3. (C) श्री महालक्ष्मी मिल्स लिमिटेड
  4. (D) महाराजा उम्मेद मिल

उत्तर कुंजी: (B) कृष्णा मिल्स लिमिटेड

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

राजस्थान में सीमेंट उद्योग के तीव्र विकास में मुख्य बाधा क्या है?

  1. (A) अद्यतन उत्पादन तकनीक
  2. (B) विद्युत की अनियमित आपूर्ति
  3. (C) सीमेंट की पर्याप्त माँग
  4. (D) कोयले की कमी

उत्तर कुंजी: (D) कोयले की कमी

व्याख्या देखें

राजस्थान में चूना पत्थर प्रचुर है, पर सीमेंट भट्टों के लिए कोयला बाहर से मँगाना पड़ता है; इसलिए कोयले की कमी मुख्य बाधा है। चित्तौड़गढ़ सीमेंट उत्पादन में अग्रणी है।

राजस्थानी भाषा की पुस्तक "गिर ऊंचा ऊंचा गढ़ां" के लेखक कौन हैं?

  1. (A) रानी लक्ष्मी कुमारी चूंडावत
  2. (B) शिवचंद्र भरतिया
  3. (C) यादवेंद्र शर्मा
  4. (D) नथमल जोशी

उत्तर कुंजी: (A) रानी लक्ष्मी कुमारी चूंडावत

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

सूची-I (राजस्थानी बोली) को सूची-II (जिले) से मिलाइए:
a. हाड़ौती I. जयपुर
b. मेवाती II. कोटा
c. ढूंढाड़ी III. उदयपुर
d. मेवाड़ी IV. अलवर/भरतपुर

  1. (A) a-II, b-IV, c-I, d-III
  2. (B) a-IV, b-II, c-I, d-III
  3. (C) a-III, b-II, c-IV, d-I
  4. (D) a-II, b-III, c-IV, d-I

उत्तर कुंजी: (A) a-II, b-IV, c-I, d-III

व्याख्या देखें

हाड़ौती कोटा की, मेवाती अलवर-भरतपुर की, ढूंढाड़ी (जयपुरी) जयपुर की और मेवाड़ी उदयपुर क्षेत्र की बोली है।

निम्न में से कौन-सा लोक नृत्य राजस्थान से संबंधित नहीं है?

  1. (A) खोरिया
  2. (B) गवरी
  3. (C) कालबेलिया
  4. (D) चरी

उत्तर कुंजी: (A) खोरिया

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

सूची-I (राजस्थानी विभूति) को सूची-II (कला/सांस्कृतिक योगदान) से मिलाइए:
a. शाकिर अली I. लोक गायक
b. कृपाल सिंह शेखावत II. लघु (मिनिएचर) चित्रकारी
c. महेश राज सोनी III. ब्लू पॉटरी
d. अल्लाह जिलाई बाई IV. थेवा कला

  1. (A) a-II, b-IV, c-III, d-I
  2. (B) a-II, b-III, c-IV, d-I
  3. (C) a-III, b-II, c-I, d-IV
  4. (D) a-I, b-II, c-III, d-IV

उत्तर कुंजी: (B) a-II, b-III, c-IV, d-I

व्याख्या देखें

शाकिर अली लघु चित्रकारी के, कृपाल सिंह शेखावत ब्लू पॉटरी के, महेश राज सोनी (प्रतापगढ़) थेवा कला के प्रसिद्ध कलाकार हैं और अल्लाह जिलाई बाई मांड गायिका थीं।

सूची-I (लोक नृत्य) को सूची-II (प्रदर्शक/अवसर) से मिलाइए:
a. घूमर I. अधिकतर भील जनजाति द्वारा
b. गैर II. अधिकतर जसनाथियों द्वारा
c. गवरी III. अधिकतर विवाह समारोह पर
d. अग्नि नृत्य IV. अधिकतर होली के अवसर पर

  1. (A) a-I, b-II, c-III, d-IV
  2. (B) a-II, b-I, c-IV, d-III
  3. (C) a-III, b-IV, c-I, d-II
  4. (D) a-IV, b-III, c-II, d-I

उत्तर कुंजी: (C) a-III, b-IV, c-I, d-II

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

चिड़ावा के नानूराम किस ख्याल के सबसे प्रमुख कलाकार हैं?

  1. (A) जयपुरी ख्याल
  2. (B) शेखावाटी ख्याल
  3. (C) कुचामणी ख्याल
  4. (D) हेला ख्याल

उत्तर कुंजी: (B) शेखावाटी ख्याल

व्याख्या देखें

चिड़ावा (झुंझुनूं) के नानूराम शेखावाटी ख्याल के प्रमुख कलाकार थे। कुचामणी ख्याल के प्रवर्तक लच्छीराम और हेला ख्याल दौसा-लालसोट क्षेत्र का है।

सूची-I (राजस्थानी आभूषण) को सूची-II (शरीर के अंग) से मिलाइए:
a. छैलकड़ी I. उँगलियाँ
b. नरमुख II. पाँव
c. खड़वास (पायल) III. हाथ
d. मूंदड़िया IV. कान

  1. (A) a-IV, b-III, c-II, d-I
  2. (B) a-I, b-II, c-IV, d-III
  3. (C) a-II, b-III, c-I, d-IV
  4. (D) a-III, b-I, c-II, d-IV

उत्तर कुंजी: (A) a-IV, b-III, c-II, d-I

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

राजस्थान में श्री मनसापूर्ण करणी माता मंदिर के पास कौन-सी झील स्थित है?

  1. (A) पुष्कर झील
  2. (B) सूरज ताल
  3. (C) दूध तलाई झील
  4. (D) वरुण सागर झील

उत्तर कुंजी: (C) दूध तलाई झील

व्याख्या देखें

उदयपुर में मचला मगरा पहाड़ी पर स्थित श्री मनसापूर्ण करणी माता मंदिर दूध तलाई झील के पास है; यहाँ तक रोपवे से पहुँचा जाता है।

निम्नलिखित में से कौन-सा मेला भारत का दूसरा सबसे बड़ा पशु मेला है?

  1. (A) नागौर मेला
  2. (B) बीकानेर ऊँट मेला
  3. (C) पुष्कर मेला
  4. (D) सोनपुर मेला

उत्तर कुंजी: (C) पुष्कर मेला

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

राजस्थान में तेजाजी के अलावा किस अन्य लोक देवता को "नागराजा" के रूप में पूजा जाता है?

  1. (A) गोगाजी
  2. (B) पाबूजी
  3. (C) मल्लीनाथजी
  4. (D) रामदेवजी

उत्तर कुंजी: (A) गोगाजी

व्याख्या देखें

गोगाजी और तेजाजी दोनों को सर्पों के देवता (नाग देवता) के रूप में पूजा जाता है। सर्पदंश होने पर लोग इनके थान पर जाते हैं।

राजस्थान में किसे "बाणासुर का शहीद" के नाम से जाना जाता है?

  1. (A) सी.एच.एम. पीरू सिंह
  2. (B) नायक जदुनाथ सिंह
  3. (C) करम सिंह
  4. (D) मेजर शैतान सिंह

उत्तर कुंजी: (D) मेजर शैतान सिंह

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

राजस्थान के किस किले को "सुदर्शनगढ़" के नाम से भी जाना जाता है?

  1. (A) नाहरगढ़
  2. (B) जयगढ़
  3. (C) तारागढ़ (बूंदी)
  4. (D) जूनागढ़

उत्तर कुंजी: (A) नाहरगढ़

व्याख्या देखें

नाहरगढ़ (जयपुर) को सवाई जयसिंह ने 1734 में बनवाया था; इसका मूल नाम सुदर्शनगढ़ है। इसे "जयपुर का मुकुट" भी कहा जाता है।

राजस्थान के किस किले में राजा द्वारा अपनी रानियों के लिए बनवाए गए नौ एक जैसे कक्ष मिलते हैं?

  1. (A) रणथंभौर किला
  2. (B) चूरू किला
  3. (C) नाहरगढ़ किला
  4. (D) मेहरानगढ़ किला

उत्तर कुंजी: (C) नाहरगढ़ किला

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

जसवंत थड़ा राजस्थान में कहाँ स्थित है?

  1. (A) उदयपुर
  2. (B) जोधपुर
  3. (C) जैसलमेर
  4. (D) बीकानेर

उत्तर कुंजी: (B) जोधपुर

व्याख्या देखें

जसवंत थड़ा (जोधपुर) महाराजा जसवंत सिंह द्वितीय की स्मृति में 1899 में बनी सफेद संगमरमर की छतरी है, जिसे "मारवाड़ का ताजमहल" कहा जाता है।

उस भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का नाम बताइए, जो प्रथम लोकसभा के सदस्य भी थे।

  1. (A) दौलत मल भंडारी
  2. (B) बलवंत सिंह मेहता
  3. (C) अर्जुन लाल सेठी
  4. (D) जमना लाल बजाज

उत्तर कुंजी: (A) दौलत मल भंडारी

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

राजस्थान GK हल प्रश्न पुस्तक का कवर
राजस्थान GK: हल किए गए पिछले वर्षों के प्रश्न (PDF)872 प्रश्न · 22 मूल पेपर · 22 अध्याय · हर प्रश्न की व्याख्या · झटपट दोहराव
₹99₹14934% off
मुफ्त नमूना

दूसरे पेपर