महारानी विक्टोरिया के स्वर्ण जुबली उत्सव में भाग लेने के लिए 1887 में, मारवाड़ के प्रतिनिधि के रूप में किसे इंग्लैण्ड भेजा गया?
(A) विजय सिंह(B) कल्याण सिंह(C) जसवंत सिंह(D) प्रताप सिंह
उत्तर कुंजी: (D) प्रताप सिंह
व्याख्या देखें 1887 में महारानी विक्टोरिया की स्वर्ण जयंती में मारवाड़ के प्रतिनिधि के रूप में सर प्रताप सिंह इंग्लैण्ड गए थे। वे जोधपुर के महाराजा जसवंत सिंह द्वितीय के भाई और बाद में ईडर के शासक बने।
किस वर्ष 'राजस्थान सेवा संघ' का स्थानांतरण अजमेर हुआ?
(A) 1918(B) 1919(C) 1920(D) 1921
उत्तर कुंजी: (C) 1920
व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)
अलवर के किस शासक के समय नीमूचाणा कांड हुआ?
(A) महाराजा फतेह सिंह(B) महाराजा बन्ने सिंह(C) महाराजा विजय सिंह(D) महाराजा जय सिंह
उत्तर कुंजी: (D) महाराजा जय सिंह
व्याख्या देखें 14 मई 1925 को अलवर के नीमूचाणा गाँव में लगान वृद्धि का विरोध कर रहे किसानों पर गोलियाँ चलाई गईं। उस समय अलवर के शासक महाराजा जय सिंह थे। गांधीजी ने इसे "जलियाँवाला बाग से भी वीभत्स" कहा था।
जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में 'अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद' का सातवां अधिवेशन कहाँ आयोजित हुआ था?
(A) उदयपुर(B) जयपुर(C) जोधपुर(D) अजमेर
उत्तर कुंजी: (A) उदयपुर
व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)
किसके नेतृत्व में, शेखावाटी किसान आंदोलन में 10,000 से अधिक जाट महिलाओं ने भाग लिया?
(A) उत्तमा देवी(B) किशोरी देवी(C) रामदेवी(D) दुर्गा देवी शर्मा
उत्तर कुंजी: (B) किशोरी देवी
व्याख्या देखें शेखावाटी किसान आंदोलन में 25 अप्रैल 1934 को कटराथल (सीकर) में किशोरी देवी के नेतृत्व में 10,000 से अधिक जाट महिलाओं का सम्मेलन हुआ।
'मेवाड़ की पुकार' 21 सूत्रीय मांगपत्र का सम्बन्ध किससे था?
(A) साधु सीताराम दास(B) विजय सिंह पथिक(C) मोतीलाल तेजावत(D) माणिक्य लाल वर्मा
उत्तर कुंजी: (C) मोतीलाल तेजावत
व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)
राजस्थान की किस रियासत और विशेष रूप से कौन-से शासक ने ब्लू पॉटरी को संरक्षण दिया?
(A) जयपुर, सवाई प्रताप सिंह(B) जयपुर, सवाई रामसिंह द्वितीय(C) मेवाड़, महाराणा फतेह सिंह(D) मेवाड़, महाराणा सज्जन सिंह
उत्तर कुंजी: (B) जयपुर, सवाई रामसिंह द्वितीय
व्याख्या देखें जयपुर की ब्लू पॉटरी को सवाई रामसिंह द्वितीय के समय विशेष संरक्षण मिला। आधुनिक काल में कृपाल सिंह शेखावत ने इसे फिर से जीवित किया।
पृथ्वीराज की "12 खम्बों की छतरी" निम्नलिखित में से किस किले में स्थित है?
(A) मेहरानगढ़ किला(B) गोगुन्दा किला(C) चित्तौड़गढ़ किला(D) कुम्भलगढ़ किला
उत्तर कुंजी: (D) कुम्भलगढ़ किला
व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)
'कथोड़ी' जनजाति मुख्यतः किस जिले में पायी जाती है?
(A) डूंगरपुर में(B) बांसवाड़ा में(C) उदयपुर में(D) कोटा में
उत्तर कुंजी: (C) उदयपुर में
व्याख्या देखें कथौड़ी जनजाति मुख्य रूप से उदयपुर जिले (कोटड़ा, झाड़ोल) में रहती है। खैर के पेड़ से कत्था बनाने के कारण इसे कथौड़ी कहते हैं।
राजस्थान मूल के प्रख्यात शास्त्रीय वादक रामनारायण तथा सुल्तान खां का सम्बन्ध किस वाद्य यन्त्र से है?
(A) कमायचा(B) सितार(C) सारंगी(D) तबला
उत्तर कुंजी: (C) सारंगी
व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)
सभी 15 पेपरों के प्रश्न, अध्याय-वार, हर व्याख्या के साथ, एक PDF में ₹99 ₹149 34% off
जयसिंह द्वितीय ने निम्न में से किस जगह वैधशाला नहीं बनवाई?
(A) दिल्ली(B) आगरा(C) मथुरा(D) उज्जैन
उत्तर कुंजी: (B) आगरा
व्याख्या देखें सवाई जयसिंह द्वितीय ने जयपुर, दिल्ली, उज्जैन, वाराणसी और मथुरा में वैधशालाएँ (जंतर-मंतर) बनवाईं। आगरा में उन्होंने वैधशाला नहीं बनवाई।
'रूपायन संस्थान' कहाँ स्थित है?
(A) बोरुन्दा(B) बगरू(C) बदनोर(D) बून्दी
उत्तर कुंजी: (A) बोरुन्दा
व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)
ऐतिहासिक स्थल 'जाबालिपुर' की आधुनिक पहचान है -
(A) जालौर(B) सिरोही(C) नागौर(D) जैसलमेर
उत्तर कुंजी: (A) जालौर
व्याख्या देखें जालौर का प्राचीन नाम जाबालिपुर था। इसे महर्षि जाबालि की तपोभूमि माना जाता है।
अधोलिखित (लोक देवता - मुख्य तीर्थस्थल) में से कौनसा युग्म असंगत है?
(A) तेजाजी - परबतसर (नागौर)(B) देवनारायण जी - आसींद (भीलवाड़ा)(C) पाबूजी - कोलू गाँव (फलोदी)(D) तल्लीनाथ जी - कतरियासर (बीकानेर)
उत्तर कुंजी: (D) तल्लीनाथ जी - कतरियासर (बीकानेर)
व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)
निम्नलिखित में किस एक जिले में 'गोड़वाड़ी बोली' बोली जाती है?
(A) जालौर(B) जैसलमेर(C) डूंगरपुर(D) अजमेर
उत्तर कुंजी: (A) जालौर
व्याख्या देखें गोड़वाड़ी (मारवाड़ी की उपबोली) जालौर-पाली के गोडवाड़ क्षेत्र में बोली जाती है।
कलाओं के प्रोत्साहन के लिए, 1857 ई. में, 'महाराजा स्कूल ऑफ आर्ट्स एण्ड क्राफ्ट्स' की स्थापना की थी -
(A) सवाई जय सिंह ने(B) सवाई राम सिंह द्वितीय ने(C) सवाई माधो सिंह प्रथम ने(D) सवाई प्रताप सिंह ने
उत्तर कुंजी: (B) सवाई राम सिंह द्वितीय ने
व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)
राजस्थान की किस चित्र शैली में नारियों को शिकार करते हुए दर्शाया गया है?
(A) बीकानेर(B) जयपुर(C) कोटा(D) अलवर
उत्तर कुंजी: (C) कोटा
व्याख्या देखें कोटा शैली शिकार के दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें स्त्रियों को भी शिकार करते दिखाया गया है।
निम्न में से किसे, भू-दान और कूप-दान कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी के कारण भारत सरकार ने 1956 में, पद्म विभूषण से सम्मानित किया?
(A) रतन शास्त्री(B) अंजना देवी चौधरी(C) जानकी देवी बजाज(D) नारायणी देवी वर्मा
उत्तर कुंजी: (C) जानकी देवी बजाज
व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)
बूँदी स्थित रंगमहल, जो सुन्दर भित्तिचित्रों से सुसज्जित है, किसने बनवाया?
(A) राव रतन सिंह(B) राव सुरजन सिंह(C) राव छत्रसाल(D) महाराव बुद्धसिंह
उत्तर कुंजी: (C) राव छत्रसाल
व्याख्या देखें बूँदी का रंगमहल राव छत्रसाल ने बनवाया, जो बूँदी शैली के भित्तिचित्रों के लिए प्रसिद्ध है।
साहित्य एवं साहित्यकार के युग्म में से असंगत छांटिए -
(A) राजप्रकाश - किशोरदास(B) पाबू प्रकाश - मोडजी आशिया(C) अमरसार - पं. जीवाधर(D) राजवल्लभ - महाराणा कुम्भा
उत्तर कुंजी: (D) राजवल्लभ - महाराणा कुम्भा
व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)
अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त जानकीलाल भांड का सम्बन्ध किस लोक नाट्य से है?
(A) रम्मत(B) स्वांग(C) नौटंकी(D) ख्याल
उत्तर कुंजी: (B) स्वांग
व्याख्या देखें भीलवाड़ा के जानकीलाल भांड बहुरूपिया (स्वांग) कला के अंतरराष्ट्रीय कलाकार थे। स्वांग में कलाकार किसी पात्र का रूप धरकर अभिनय करता है।
गरासिया जनजाति में 'मोर बन्धिया' रीति रिवाज, किस अवसर से जुड़ा हुआ है?
(A) जन्म(B) विवाह(C) सगाई(D) तलाक
उत्तर कुंजी: (B) विवाह
व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)
मुगल सम्राट शाहजहाँ के समय से ही प्रसिद्ध 'नाहर नृत्य' के आयोजन की परम्परा, कहाँ प्रचलित है?
(A) चोमू(B) चाकसू(C) माण्डल(D) किशनगढ़
उत्तर कुंजी: (C) माण्डल
व्याख्या देखें भीलवाड़ा जिले के माण्डल में होली के बाद (रंग तेरस पर) नाहर नृत्य होता है, जिसमें पुरुष शरीर पर रुई लपेटकर शेर का रूप धरते हैं।
मेहरानगढ़ दुर्ग में स्थित चामुण्डा माता मन्दिर की स्थापना किसने की थी?
(A) राव कल्याणमल(B) राव जोधा(C) महाराज अजीत सिंह(D) दुर्गादास
उत्तर कुंजी: (B) राव जोधा
व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)
मेवाड़ राज्य में 'महकमा खास' की स्थापना की थी -
(A) महाराणा शम्भू सिंह ने(B) महाराणा अजीत सिंह ने(C) महाराणा गंगा सिंह ने(D) महाराणा सज्जन सिंह ने
उत्तर कुंजी: (A) महाराणा शम्भू सिंह ने
व्याख्या देखें मेवाड़ में प्रशासन चलाने के लिए "महकमा खास" की स्थापना महाराणा शम्भू सिंह ने की थी। उनके उत्तराधिकारी सज्जन सिंह ने "इजलास खास" बनाया।
शिवरात्रि पशु मेले का आयोजन होता है -
(A) झालावाड़ में(B) करौली में(C) भरतपुर में(D) अलवर में
उत्तर कुंजी: (B) करौली में
व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)
निम्नलिखित में से कौनसा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
(A) ऊबछठ-भाद्रपद कृष्ण पक्ष षष्ठी(B) गणगौर-चैत्र शुक्ल तृतीया(C) घुड़ला-श्रावण शुक्ल तृतीया(D) फूलडोल-चैत्र कृष्ण प्रतिपदा
उत्तर कुंजी: (C) घुड़ला-श्रावण शुक्ल तृतीया
व्याख्या देखें घुड़ला का त्योहार चैत्र कृष्ण अष्टमी से गणगौर (चैत्र शुक्ल तृतीया) तक मनाया जाता है, श्रावण शुक्ल तृतीया को नहीं; श्रावण शुक्ल तृतीया को हरियाली तीज होती है।
'भारतीय प्राचीन लिपिमाला' के प्रसिद्ध लेखक हैं -
(A) रामकर्ण आसोपा(B) विश्वेश्वरनाथ रेऊ(C) मुनि जिन विजय(D) गौरीशंकर हीराचन्द ओझा
उत्तर कुंजी: (D) गौरीशंकर हीराचन्द ओझा
व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)
सहजो बाई का संबंध किस संप्रदाय से है?
(A) रामस्नेही(B) लालदासी(C) अलखदासी(D) चरणदासी
उत्तर कुंजी: (D) चरणदासी
व्याख्या देखें सहजो बाई और दया बाई संत चरणदास की शिष्याएँ थीं और चरणदासी सम्प्रदाय से जुड़ी थीं।
अधोलिखित में से कौनसा युग्म (प्राचीन अंचल - आधुनिक जिला/जिले) सही सुमेलित नहीं है?
(A) अर्बुद देश-सिरोही(B) शिवि-चित्तौड़गढ़, उदयपुर(C) सपादलक्ष-अजमेर, नागौर(D) वागड़-सीकर, झुंझुनूं
उत्तर कुंजी: (D) वागड़-सीकर, झुंझुनूं
व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)
श्रीलाल जोशी का सम्बन्ध था -
(A) फड़ चित्रण से(B) मूर्ति कला से(C) थेवा कला से(D) मृण शिल्प से
उत्तर कुंजी: (A) फड़ चित्रण से
व्याख्या देखें भीलवाड़ा (शाहपुरा) के श्रीलाल जोशी प्रसिद्ध फड़ चित्रकार थे, जिन्हें पद्मश्री मिला।
कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार, राजस्थान के किन जिलों में 'स्टेपी जलवायु' पायी जाती है?
(A) जैसलमेर और बीकानेर(B) गंगानगर और हनुमानगढ़(C) बाड़मेर, जालौर और जोधपुर(D) जयपुर, दौसा और टोंक
उत्तर कुंजी: (C) बाड़मेर, जालौर और जोधपुर
व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)
श्यामपुरा और भाट नहरें सम्बन्धित हैं -
(A) जयसमन्द झील से(B) माही नदी से(C) कोटा बैराज से(D) नर्मदा नहर से
उत्तर कुंजी: (A) जयसमन्द झील से
व्याख्या देखें जयसमन्द झील (उदयपुर) से सिंचाई के लिए श्यामपुरा और भाट नहरें निकाली गई हैं।
राजस्थान के किस जिले में, जिप्सीफेरस मृदा मिलती है?
(A) अलवर(B) जोधपुर(C) बीकानेर(D) पाली
उत्तर कुंजी: (C) बीकानेर
व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)
टोंक जिले की जनकपुरा और कुशालपुरा खानें जिस खनिज के उत्पादन हेतु जानी जाती हैं, वह है -
(A) गार्नेट(B) वोलास्टोनाइट(C) यूरेनियम(D) फेल्सपार
उत्तर कुंजी: (A) गार्नेट
व्याख्या देखें टोंक जिला गार्नेट (तामड़ा) के लिए प्रसिद्ध है; राजमहल के साथ जनकपुरा और कुशालपुरा इसकी खानें हैं।
पूर्व - पश्चिम गलियारा राजस्थान के निम्नलिखित में से किस जिले से नहीं गुजरता है?
(A) कोटा(B) बूँदी(C) बारां(D) झालावाड़
उत्तर कुंजी: (D) झालावाड़
व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)
राजस्थान का कौनसा जिला औसत वार्षिक वर्षा की मात्रा सर्वाधिक प्राप्त करता है?
(A) उदयपुर(B) सिरोही(C) झालावाड़(D) बारां
उत्तर कुंजी: (C) झालावाड़
व्याख्या देखें झालावाड़ राज्य में सबसे अधिक औसत वार्षिक वर्षा वाला जिला है। स्थान के रूप में सर्वाधिक वर्षा माउंट आबू में होती है।
मक्का राजस्थान की किस जनजाति का मुख्य भोजन है?
(A) सहरिया(B) सांसी(C) मीणा(D) भील
उत्तर कुंजी: (D) भील
व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)
राजस्थान के निम्नलिखित जिलों को उत्तर से दक्षिण की ओर सही क्रम में व्यवस्थित करें - (i) श्रीगंगानगर (ii) जालौर (iii) जोधपुर (iv) बीकानेर कूट -
(A) (ii), (i), (iii), (iv)(B) (i), (ii), (iii), (iv)(C) (i), (iv), (iii), (ii)(D) (ii), (iv), (iii), (i)
उत्तर कुंजी: (C) (i), (iv), (iii), (ii)
व्याख्या देखें उत्तर से दक्षिण क्रम: श्रीगंगानगर (सबसे उत्तर) → बीकानेर → जोधपुर → जालौर।
निम्नलिखित में से कौनसा संरक्षित क्षेत्र झुंझुनूं जिले में विस्तृत नहीं है?
(A) शाकम्भरी(B) मनसा माता(C) बीड(D) गोगेलाव
उत्तर कुंजी: (D) गोगेलाव
व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)
राजस्थान की बांका – पट्टी किस समस्या से ग्रसित है?
(A) चूना-पत्थर की(B) सूखा और अकाल की(C) फ्लोराइड की(D) वायु प्रदूषण की
उत्तर कुंजी: (C) फ्लोराइड की
व्याख्या देखें आयोग की उत्तर कुंजी के अनुसार बांका-पट्टी क्षेत्र भूजल में फ्लोराइड की अधिकता की समस्या से ग्रसित है, जिससे फ्लोरोसिस (हड्डियाँ और दाँत टेढ़े होना) होता है।
निम्नलिखित में से कौन सी फसल, राजस्थान में ज़ायद के मौसम में उत्पादित नहीं की जाती है?
(A) तरबूज(B) खरबूजा(C) ककड़ी(D) सोयाबीन
उत्तर कुंजी: (D) सोयाबीन
व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)
कौन सा असत्य है?
(A) शुष्क खेती पश्चिमी राजस्थान में प्रचलित है।(B) राजस्थान में झूमिंग खेती को वालरा कहते हैं।(C) राजस्थान में आर्द्र खेती दक्षिण-पूर्वी भाग में की जाती है।(D) राजस्थान को 14 कृषि जलवायु प्रदेशों में बांटा गया है।
उत्तर कुंजी: (D) राजस्थान को 14 कृषि जलवायु प्रदेशों में बांटा गया है।
व्याख्या देखें राजस्थान को 10 कृषि-जलवायु प्रदेशों में बाँटा गया है, 14 में नहीं। झूमिंग (स्थानान्तरित) खेती को राजस्थान में वालरा कहते हैं।
भारत में, कौन सी प्रथम सिंचाई परियोजना है जिसमें छिड़काव सिंचाई/फव्वारा सिंचाई को अनिवार्य कर दिया गया है?
(A) इंदिरा गाँधी नहर परियोजना(B) माही बजाज सागर परियोजना(C) चम्बल नहर परियोजना(D) नर्मदा नहर परियोजना
उत्तर कुंजी: (D) नर्मदा नहर परियोजना
व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)
जनगणना 2011 के अनुसार, राजस्थान में शिशु लिंगानुपात कितना था?
(A) 788(B) 887(C) 878(D) 888
उत्तर कुंजी: (D) 888
व्याख्या देखें जनगणना 2011 में राजस्थान का शिशु लिंगानुपात (0-6 वर्ष) 888 था, जबकि कुल लिंगानुपात 928 था।
अरावली पर्वतमाला के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौनसे तथ्य सत्य हैं? (i) इसका निर्माण कैम्ब्रियन युग में हुआ था। (ii) वर्तमान में यह अवशिष्ट पर्वत के रूप में है। (iii) यह मुख्यतः आग्नेय चट्टानों से निर्मित है। (iv) यह दक्षिण - पश्चिम से उत्तर - पूर्व दिशा में विस्तृत है। कूट -
(A) iii और iv(B) i, ii, iii और iv(C) ii और iv(D) i और ii
उत्तर कुंजी: (C) ii और iv
व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)
भारत के संविधान का कौनसा संविधान संशोधन अधिनियम, राजस्थान मंत्री परिषद के आकार को सीमित करता है?
(A) संविधान (95वां संशोधन) अधिनियम, 2009(B) संविधान (75वां संशोधन) अधिनियम, 1993(C) संविधान (89वां संशोधन) अधिनियम, 2003(D) संविधान (91वां संशोधन) अधिनियम, 2003
उत्तर कुंजी: (D) संविधान (91वां संशोधन) अधिनियम, 2003
व्याख्या देखें 91वें संविधान संशोधन (2003) से अनुच्छेद 164(1A) जोड़ा गया, जिसके अनुसार मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 15% (राजस्थान में 30) और कम से कम 12 सदस्य हो सकते हैं।
राजस्थान के उपमुख्यमंत्रियों के बारे में कौन सी जोड़ी सुमेलित है?
(A) शिवचरण माथुर, टीकाराम पालीवाल(B) कमला बेनीवाल, सचिन पायलट(C) हीरालाल देवपुरा, सचिन पायलट(D) घनश्याम तिवारी, सचिन पायलट
उत्तर कुंजी: (B) कमला बेनीवाल, सचिन पायलट
व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)
राजस्थान राज्य सूचना आयोग, सूचना नहीं देने पर अधिकतम कितनी राशि का जुर्माना आरोपित कर सकता है?
(A) ₹15000(B) ₹20000(C) ₹25000(D) ₹30000
उत्तर कुंजी: (C) ₹25000
व्याख्या देखें सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 20 के अनुसार प्रतिदिन 250 रुपये, अधिकतम 25,000 रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है।
निम्न में से कौन राजस्थान की प्रथम महिला राज्यसभा सदस्य थी?
(A) गायत्री देवी(B) शारदा भार्गव(C) प्रियंका चतुर्वेदी(D) सोनल मानसिंह
उत्तर कुंजी: (B) शारदा भार्गव
व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)
निम्न में से कौनसा एक युग्म (राजस्थान के राज्यपाल - पूर्व पद) सही नहीं है?
(A) मदनलाल खुराना - दिल्ली के मुख्यमंत्री(B) कल्याण सिंह - उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री(C) राम नाईक - उत्तरप्रदेश के राज्यपाल(D) कलराज मिश्रा - उत्तरप्रदेश के राज्यपाल
उत्तर कुंजी: (D) कलराज मिश्रा - उत्तरप्रदेश के राज्यपाल
व्याख्या देखें कलराज मिश्र राजस्थान से पहले हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे, उत्तर प्रदेश के नहीं। मदनलाल खुराना दिल्ली के और कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे; राम नाईक उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रहे।
राजस्थान में राज्य पर्यटन सलाहकार समिति के अध्यक्ष कौन हैं?
(A) मुख्यमंत्री(B) पर्यटन मंत्री(C) आयुक्त, पर्यटन विभाग(D) राज्यपाल
उत्तर कुंजी: (A) मुख्यमंत्री
व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)
राजस्थान में सब्जी उत्कृष्टता केन्द्र स्थापित किया गया है -
(A) उदयपुर में(B) कोटा में(C) जयपुर में(D) बूंदी में
उत्तर कुंजी: (D) बूंदी में
व्याख्या देखें भारत-इज़रायल सहयोग से सब्जियों का उत्कृष्टता केन्द्र बूंदी में स्थापित किया गया।
राजस्थान में 'अंत्योदय योजना' (1977) का उद्देश्य था -
(A) बंजर भूमि का विकास(B) भिखारियों का पुनर्वास(C) सबसे गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना(D) फसल बीमा उपलब्ध कराना
उत्तर कुंजी: (C) सबसे गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना
व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)
निम्नलिखित में से कौन (सिंचाई परियोजना-स्थान (जिला)) सुमेलित नहीं है?
(A) बांकली - जालौर(B) बैंथली - बारां(C) इंदिरा लिफ्ट - गंगानगर(D) भीमलत - बूंदी
उत्तर कुंजी: (C) इंदिरा लिफ्ट - गंगानगर
व्याख्या देखें आयोग की उत्तर कुंजी के अनुसार इंदिरा लिफ्ट - गंगानगर का जोड़ा सही नहीं है। बांकली (जालौर), बैंथली (बारां) और भीमलत (बूंदी) सही हैं।
राजस्थान में 'टंगस्टन' का उत्पादन कहाँ होता है?
(A) ब्यावर(B) डेगाना(C) देबारी(D) खेतड़ी
उत्तर कुंजी: (B) डेगाना
व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)
इंदिरा गाँधी नहर परियोजना में लिफ्ट नहरों की संख्या ........ है।
(A) 5(B) 7(C) 8(D) 9
उत्तर कुंजी: (B) 7
व्याख्या देखें इंदिरा गाँधी नहर परियोजना में 7 लिफ्ट नहरें हैं, जैसे कुम्भाराम आर्य, कंवरसेन, जयनारायण व्यास, गुरु जम्भेश्वर, डॉ. करणी सिंह आदि।