RAS Prelims 2021 Rajasthan GK Questions with Answer Key | RAS प्रारंभिक 2021 Skip to content
🪔 शुभ नवरात्रि! Navratri Mega Sale Up to 34% off every pack + extra 15% off on 2 or more Shop the sale
Smart Notes for Every Exam · instant PDF download after payment +91 88240 98091
Home › Rajasthan Exams › पेपर-वार प्रश्न › RAS प्रारंभिक 2021
पेपर-वार · Rajasthan GK · RAS Prelims 2021

RAS प्रारंभिक 2021: राजस्थान GK प्रश्न उत्तर कुंजी सहित

इस प्रश्न पत्र में पूछे गए राजस्थान सामान्य ज्ञान के 53 प्रश्न, मूल प्रश्न क्रमांक के साथ। हर प्रश्न का उत्तर आयोग की अंतिम उत्तर कुंजी से है; हर दूसरे प्रश्न की व्याख्या यहाँ मुफ्त है। रद्द या संदिग्ध कुंजी वाले प्रश्न छोड़ दिए गए हैं।

राजस्थान GK हल प्रश्न पुस्तक का कवर
राजस्थान GK: हल किए गए पिछले वर्षों के प्रश्न (PDF)1109 प्रश्न · 28 मूल पेपर · 22 अध्याय · हर प्रश्न की व्याख्या · झटपट दोहराव
₹99₹14934% off
मुफ्त नमूना

रूमा देवी के बारे में निम्न में से कौनसा कथन सही नहीं है?

  1. (A) उन्हें हस्तशिल्प के क्षेत्र में जाना जाता है।
  2. (B) वे जसरापुर (खेतड़ी) गाँव में पली – बढ़ी।
  3. (C) उन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा 2018 में 'नारी शक्ति पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।
  4. (D) उन्होंने हजारों महिलाओं को रोजगार बढ़ावा देने में अहम भागीदारी निभाई।

उत्तर कुंजी: (B) वे जसरापुर (खेतड़ी) गाँव में पली – बढ़ी।

व्याख्या देखें

रूमा देवी बाड़मेर के रावतसर गाँव की हैं, खेतड़ी (झुंझुनूं) के जसरापुर की नहीं। वे बाड़मेर की कशीदाकारी (हस्तशिल्प) से हजारों ग्रामीण महिलाओं को रोजगार दिलाने के लिए जानी जाती हैं, और उन्हें 2018 का नारी शक्ति पुरस्कार मिला।

बखनाजी, संतदास जी, जगन्नाथ दास और माधोदास नामक संतों का संबंध निम्नलिखित में से किस सम्प्रदाय के साथ था?

  1. (A) दादू पंथ
  2. (B) लालदासी सम्प्रदाय
  3. (C) जसनाथी सम्प्रदाय
  4. (D) रामस्नेही सम्प्रदाय

उत्तर कुंजी: (A) दादू पंथ

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

सूची-I एवं सूची-II को सुमेलित कीजिए :
सूची-I (त्योहार): (A) बूंदी की कजली तीज (B) होली (C) पर्युषण पर्व (D) गणगौर
सूची-II (उत्सव की तिथि/माह): (i) भाद्रपद कृष्ण तृतीया (ii) फाल्गुन पूर्णिमा (iii) भाद्रपद माह (iv) चैत्र माह

  1. (A) A-(i), B-(ii), C-(iv), D-(iii)
  2. (B) A-(i), B-(ii), C-(iii), D-(iv)
  3. (C) A-(iii), B-(iv), C-(i), D-(ii)
  4. (D) A-(iv), B-(iii), C-(ii), D-(i)

उत्तर कुंजी: (B) A-(i), B-(ii), C-(iii), D-(iv)

व्याख्या देखें

बूंदी की कजली (बड़ी) तीज भाद्रपद कृष्ण तृतीया, होली फाल्गुन पूर्णिमा, जैन पर्व पर्युषण भाद्रपद माह में और गणगौर चैत्र माह (चैत्र शुक्ल तृतीया) में मनाई जाती है।

राजस्थान के रीति – रिवाजों में 'आंणौ' क्या है?

  1. (A) कुँआ पूजन
  2. (B) दुल्हन के परिवार द्वारा वर की बारात का डेरा देखने जाना
  3. (C) विवाह के पश्चात् दुल्हन को दूसरी बार ससुराल भेजना
  4. (D) जलझूलनी की एकादशी पूजा

उत्तर कुंजी: (C) विवाह के पश्चात् दुल्हन को दूसरी बार ससुराल भेजना

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

उस क्रांतिकारी महिला का नाम बताइये जिसने बिजौलिया किसान आन्दोलन में भाग लिया और उसे गिरफ्तार किया गया तथा 1930 के सत्याग्रह और 1932 के सविनय अवज्ञा आन्दोलन में भाग लिया और जेल गई –

  1. (A) रमा देवी
  2. (B) रतन शास्त्री
  3. (C) अंजना देवी चौधरी
  4. (D) किशोरी देवी

उत्तर कुंजी: (A) रमा देवी

व्याख्या देखें

आयोग की उत्तर कुंजी के अनुसार रमा देवी बिजौलिया आंदोलन में गिरफ्तार हुईं और 1930 के सत्याग्रह तथा 1932 के सविनय अवज्ञा आंदोलन में जेल गईं।

जोधपुर नरेश मानसिंह की रानी भटियाणी प्रतापकुँवरी ने अपने द्वारा बनाये गये मंदिर को पुनः अन्यत्र बनवाया, क्योंकि पहले वाला मंदिर जमीन में धंस गया था, और उसने उसकी प्राण प्रतिष्ठा 1857 में कराई। उस मंदिर का नाम है –

  1. (A) कुंज बिहारी मंदिर
  2. (B) महामंदिर
  3. (C) घनश्यामजी का मंदिर
  4. (D) तीजा मांजी का मंदिर

उत्तर कुंजी: (D) तीजा मांजी का मंदिर

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

निम्नलिखित में कौन सा एक युग्म सही सुमेलित नहीं है? (पुस्तकें – लेखक)

  1. (A) नेह तरंग – सवाई प्रतापसिंह
  2. (B) नागदमण – सांयाजी झूला
  3. (C) रणमल छन्द – श्रीधर व्यास
  4. (D) भाषा भूषण – महाराजा जसवंत सिंह

उत्तर कुंजी: (A) नेह तरंग – सवाई प्रतापसिंह

व्याख्या देखें

"नेह तरंग" बूंदी के राव बुधसिंह हाड़ा की रचना है, जयपुर के सवाई प्रतापसिंह की नहीं। नागदमण सांयाजी झूला, रणमल छंद श्रीधर व्यास और भाषा भूषण जोधपुर के महाराजा जसवंत सिंह की रचनाएँ हैं।

बयाना दुर्ग स्थित वरिक विष्णुवर्धन विजय स्तम्भ किस काल का माना जाता है?

  1. (A) सल्तनत काल
  2. (B) मुगल काल
  3. (C) मौर्य काल
  4. (D) गुप्त काल

उत्तर कुंजी: (D) गुप्त काल

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

आहड़ सभ्यता के बारे में निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. (A) A, C एवं D सही हैं
  2. (B) A एवं B सही हैं
  3. (C) A, B एवं C सही हैं
  4. (D) C एवं D सही हैं

उत्तर कुंजी: (A) A, C एवं D सही हैं

व्याख्या देखें

आहड़ (उदयपुर) ताम्रयुगीन सभ्यता थी: लोग तांबा गलाना जानते थे, धातु-कार्य अर्थव्यवस्था का आधार था और यहाँ सफेद ज्यामितीय चित्रण वाले काले-लाल मृदभाण्ड मिले हैं। यहाँ से चावल के साक्ष्य भी मिले हैं, इसलिए कथन B गलत है।

सूची-I एवं सूची-II को सुमेलित कीजिए :
सूची-I: (A) गागरोण का युद्ध (B) सारंगपुर का युद्ध (C) सुमेल का युद्ध (D) साहेबा का युद्ध
सूची-II: (i) 1519 ई. (ii) 1544 ई. (iii) 1437 ई. (iv) 1541-42 ई.

  1. (A) A-(i), B-(ii), C-(iii), D-(iv)
  2. (B) A-(i), B-(iii), C-(ii), D-(iv)
  3. (C) A-(ii), B-(iii), C-(iv), D-(i)
  4. (D) A-(iv), B-(iii), C-(ii), D-(i)

उत्तर कुंजी: (B) A-(i), B-(iii), C-(ii), D-(iv)

व्याख्या देखें

गागरोण का युद्ध 1519 ई. (राणा सांगा और महमूद खिलजी द्वितीय), सारंगपुर का युद्ध 1437 ई. (राणा कुम्भा और महमूद खिलजी प्रथम), सुमेल (गिरि-सुमेल) 1544 ई. (मालदेव और शेरशाह) और साहेबा 1541-42 ई. (मालदेव और बीकानेर के राव जैतसी) में हुआ।

सूची-I एवं सूची-II को सुमेलित कीजिए :
सूची-I (लोक वाद्य यंत्र): (A) भपंग (B) नड़ (C) अलगोज़ा (D) खड़ताल
सूची-II (प्रख्यात कलाकार): (i) सदीक खाँ (ii) ज़हूर खाँ (iii) कर्णा भील (iv) रामनाथ चौधरी

  1. (A) A-(ii), B-(iii), C-(iv), D-(i)
  2. (B) A-(iv), B-(iii), C-(ii), D-(i)
  3. (C) A-(i), B-(ii), C-(iii), D-(iv)
  4. (D) A-(ii), B-(i), C-(iii), D-(iv)

उत्तर कुंजी: (A) A-(ii), B-(iii), C-(iv), D-(i)

व्याख्या देखें

भपंग – ज़हूर खाँ मेवाती (अलवर), नड़ – कर्णा भील (जैसलमेर), अलगोज़ा – रामनाथ चौधरी (जयपुर) और खड़ताल – सदीक खाँ मांगणियार।

समाचार पत्र 'मज़हरूल सरूर' कहाँ से और कब प्रकाशित हुआ?

  1. (A) भरतपुर, 1849
  2. (B) जयपुर, 1856
  3. (C) अजमेर, 1840
  4. (D) उदयपुर, 1879

उत्तर कुंजी: (A) भरतपुर, 1849

व्याख्या देखें

"मज़हरूल सरूर" 1849 में भरतपुर से प्रकाशित हुआ, जिसे राजस्थान का पहला समाचार पत्र माना जाता है (उर्दू-हिन्दी)।

'राजस्थान विधानसभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन संबंधी नियमों' के अनुसार निम्नांकित में से कौन से विभाग के प्राक्कलन, प्राक्कलन समिति 'क' के नियंत्रणाधीन नहीं है?

  1. (A) सार्वजनिक निर्माण विभाग
  2. (B) गृह विभाग
  3. (C) शिक्षा विभाग
  4. (D) वित्त विभाग

उत्तर कुंजी: (B) गृह विभाग

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

राजस्थान लोक सेवा आयोग अपने कार्यों का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करता है –

  1. (A) विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष
  2. (B) राष्ट्रपति के समक्ष
  3. (C) राज्यपाल के समक्ष
  4. (D) मुख्य सचिव के समक्ष

उत्तर कुंजी: (C) राज्यपाल के समक्ष

व्याख्या देखें

अनुच्छेद 323 के अनुसार राज्य लोक सेवा आयोग अपना वार्षिक प्रतिवेदन राज्यपाल को देता है, जो उसे विधानमंडल के सामने रखवाते हैं।

राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 के प्रावधानों के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा नगर परिषद् में अधिकतम कितने व्यक्ति नाम निर्दिष्ट किये जा सकते हैं?

  1. (A) 10
  2. (B) 12
  3. (C) 8
  4. (D) 6

उत्तर कुंजी: (C) 8

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को पहली बार जिला कलेक्टर के रूप में पदस्थापना निम्नांकित में से किस वर्ष की गई थी?

  1. (A) 2021
  2. (B) 2013
  3. (C) 2009
  4. (D) 2018

उत्तर कुंजी: (C) 2009

व्याख्या देखें

आयोग की उत्तर कुंजी के अनुसार RAS अधिकारियों को पहली बार 2009 में जिला कलेक्टर के पद पर लगाया गया। सामान्यतः जिला कलेक्टर IAS अधिकारी होते हैं।

राजस्थान के निम्नांकित मुख्यमंत्रियों में से कौन लोक सभा के सदस्य नहीं रहे हैं?

  1. (A) ,
  2. (B) और
  3. (C) और
  4. (D)

उत्तर कुंजी: (D)

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

निम्नांकित में से कौन राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति हेतु अधिकृत है?

  1. (A) मुख्य सचिव स्तर का अधिकारी
  2. (B) उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
  3. (C) प्रमुख समाज सेवी व्यक्ति
  4. (D) पुलिस महानिदेशक स्तर का अधिकारी

उत्तर कुंजी: (B) उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश

व्याख्या देखें

मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम के अनुसार राज्य मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष वह व्यक्ति होता है जो किसी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश (2019 संशोधन के बाद न्यायाधीश भी) रहा हो।

राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 की किस धारा को संशोधित कर 'ग्राम सेवक' के स्थान पर 'ग्राम विकास अधिकारी' अभिव्यक्ति को प्रतिस्थापित किया गया है?

  1. (A) 88
  2. (B) 89
  3. (C) 91
  4. (D) 90

उत्तर कुंजी: (B) 89

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की कौनसी विशेषता गलत है?

  1. (A) योजना के अंतर्गत विभिन्न बीमारियों के 1576 प्रकार के पैकेजेस एवं प्रोसीजर्स उपलब्ध हैं।
  2. (B) मरीज़ जिस बीमारी के लिए अस्पताल में भर्ती होता है, उसके 5 दिन पहले एवं डिस्चार्ज के 10 दिन बाद तक अस्पताल में की गई जाँचों, दवाईयों एवं परामर्श शुल्क का व्यय पैकेज की राशि में सम्मिलित है।
  3. (C) इसकी शुरुआत 1 मई, 2021 से की गई।
  4. (D) इस योजना के अंतर्गत गंभीर बीमारियों हेतु 4.50 लाख ₹ की राशि का बीमा कवर प्रतिवर्ष प्रति परिवार देय है।

उत्तर कुंजी: (B) मरीज़ जिस बीमारी के लिए अस्पताल में भर्ती होता है, उसके 5 दिन पहले एवं डिस्चार्ज के 10 दिन बाद तक अस्पताल में की गई जाँचों, दवाईयों एवं परामर्श शुल्क का व्यय पैकेज की राशि में सम्मिलित है।

व्याख्या देखें

चिरंजीवी योजना 1 मई 2021 से शुरू हुई; इसमें 1576 पैकेज थे और गंभीर बीमारी के लिए ₹4.5 लाख का कवर था। भर्ती से 5 दिन पहले और डिस्चार्ज के 15 दिन बाद तक का खर्च पैकेज में शामिल था, 10 दिन नहीं; इसलिए कथन B गलत है।

राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान से संबंधित निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए –
(i) राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान का गठन दिसम्बर, 1994 में हुआ। (ii) इसका एक सचिव होता है जो राज्य का मुख्य निर्वाचन अधिकारी भी होता है।

  1. (A) केवल (i) सही है
  2. (B) केवल (ii) सही है
  3. (C) (i) और (ii) दोनों सही हैं
  4. (D) न तो (i) और न ही (ii) सही है

उत्तर कुंजी: (B) केवल (ii) सही है

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

विशाखा व अन्य बनाम राजस्थान राज्य व अन्य मुकदमा संबंधित है –

  1. (A) महिलाओं की तबादला नीति से
  2. (B) कामकाजी महिलाओं के मातृत्व अवकाश से
  3. (C) समाज में व्याप्त दहेज प्रथा के प्रचलन की रोकथाम से
  4. (D) कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम से

उत्तर कुंजी: (D) कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम से

व्याख्या देखें

विशाखा बनाम राजस्थान राज्य (1997) में सर्वोच्च न्यायालय ने कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न को रोकने के लिए "विशाखा दिशानिर्देश" दिए। यह मामला भटेरी (जयपुर) की साथिन भंवरी देवी के साथ हुई घटना से जुड़ा था। बाद में 2013 में इस पर कानून बना।

गुरुमुख निहाल सिंह को राजस्थान का प्रथम राज्यपाल नियुक्त किया गया था –

  1. (A) 2 नवम्बर, 1956 को
  2. (B) 25 अक्टूबर, 1956 को
  3. (C) 1 नवम्बर, 1956 को
  4. (D) 26 अक्टूबर, 1956 को

उत्तर कुंजी: (B) 25 अक्टूबर, 1956 को

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

राजस्थान उच्च न्यायालय के निम्नांकित न्यायाधीशों में से कौन राजस्थान सरकार में राज्यमंत्री के पद पर आसीन रहे हैं?

  1. (A) जस्टिस मोहम्मद यामीन
  2. (B) जस्टिस सूरज नारायण डीडवानिया
  3. (C) जस्टिस फारूख हसन
  4. (D) जस्टिस यादराम मीणा

उत्तर कुंजी: (C) जस्टिस फारूख हसन

व्याख्या देखें

आयोग की उत्तर कुंजी के अनुसार जस्टिस फारूख हसन राजस्थान सरकार में राज्यमंत्री रहे थे।

कौन से वर्ष में राजस्थान सौर ऊर्जा नीति घोषित की गई थी?

  1. (A) 2015
  2. (B) 2017
  3. (C) 2019
  4. (D) 2018

उत्तर कुंजी: (C) 2019

व्याख्या देखें

आयोग की उत्तर कुंजी के अनुसार राजस्थान सौर ऊर्जा नीति 2019 में घोषित हुई (दिसम्बर 2019)। इससे पहले 2011 और 2014 में भी सौर ऊर्जा नीतियाँ आई थीं।

सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :
सूची-I (पर्यटक स्थल): (A) लालगढ़ (B) त्रिपुर सुन्दरी (C) गागरोन किला (D) नाकोड़ा
सूची-II (स्थिति): (i) झालावाड़ (ii) बाड़मेर (iii) बीकानेर (iv) बांसवाड़ा

  1. (A) A-(ii), B-(i), C-(iv), D-(iii)
  2. (B) A-(iv), B-(iii), C-(ii), D-(i)
  3. (C) A-(iii), B-(iv), C-(i), D-(ii)
  4. (D) A-(iii), B-(ii), C-(i), D-(iv)

उत्तर कुंजी: (C) A-(iii), B-(iv), C-(i), D-(ii)

व्याख्या देखें

लालगढ़ महल बीकानेर में, त्रिपुर सुन्दरी (तुरताई माता) मंदिर बांसवाड़ा में, गागरोन किला झालावाड़ में और नाकोड़ा जैन तीर्थ (मेवानगर) बाड़मेर (अब बालोतरा) क्षेत्र में है।

निम्नलिखित विशेषताएं किस नदी की हैं?
– इसका उद्गम कुम्भलगढ़ किले के निकट अरावली पहाड़ियों से है। – यह नदी मेवाड़ के मैदान के मध्य से गुजरती है। – बेडच, कोठारी व मोरेल इसकी सहायक नदियाँ हैं।

  1. (A) बनास
  2. (B) लूनी
  3. (C) चम्बल
  4. (D) माही

उत्तर कुंजी: (A) बनास

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार निम्न में से कौन से सही सुमेलित हैं?

  1. (A) एवं
  2. (B) एवं
  3. (C)
  4. (D)

उत्तर कुंजी: (D)

व्याख्या देखें

आयोग की उत्तर कुंजी के अनुसार Cwg – भरतपुर और Aw – डूंगरपुर सही सुमेलित हैं। कोपेन के अनुसार Aw उष्ण कटिबंधीय आर्द्र जलवायु (दक्षिणी राजस्थान), Cwg उप-आर्द्र (पूर्वी राजस्थान), BShw अर्द्ध-शुष्क और BWhw शुष्क मरुस्थलीय जलवायु है।

राजस्थान में अनुसूचित जनजाति जनसंख्या का द्वितीय स्थान पर सर्वाधिक प्रतिशत है (2011) -

  1. (A) बांसवाड़ा जिले में
  2. (B) प्रतापगढ़ जिले में
  3. (C) डूंगरपुर जिले में
  4. (D) दौसा जिले में

उत्तर कुंजी: (C) डूंगरपुर जिले में

व्याख्या देखें

जनगणना 2011 में अनुसूचित जनजाति का प्रतिशत सबसे अधिक बांसवाड़ा (लगभग 76%) में, दूसरे स्थान पर डूंगरपुर (लगभग 71%) और तीसरे पर प्रतापगढ़ (लगभग 63%) में था।

सूची-I एवं सूची-II को सुमेलित कीजिए :
सूची-I (जिला): (A) उदयपुर (B) नागौर (C) भीलवाड़ा (D) कोटा
सूची-II (प्रमुख उद्योग): (i) सफेद सीमेन्ट (ii) रसायन (iii) वस्त्र उद्योग (iv) सीसा एवं जस्ता

  1. (A) A-(iii), B-(i), C-(ii), D-(iv)
  2. (B) A-(iv), B-(ii), C-(i), D-(iii)
  3. (C) A-(i), B-(ii), C-(iv), D-(iii)
  4. (D) A-(iv), B-(i), C-(iii), D-(ii)

उत्तर कुंजी: (D) A-(iv), B-(i), C-(iii), D-(ii)

व्याख्या देखें

उदयपुर – सीसा-जस्ता (हिन्दुस्तान जिंक, देबारी), नागौर – सफेद सीमेंट (गोटन), भीलवाड़ा – वस्त्र उद्योग ("राजस्थान का मैनचेस्टर") और कोटा – रसायन उद्योग।

'ग्रीन एनर्जी कॉरीडोर' राजस्थान के निम्नलिखित में से किन जिलों से गुजरेगा?

  1. (A) अजमेर, चित्तौड़गढ़, बीकानेर
  2. (B) जोधपुर, जयपुर, अलवर
  3. (C) उदयपुर, भीलवाड़ा, जयपुर
  4. (D) कोटा, अजमेर, जोधपुर

उत्तर कुंजी: (A) अजमेर, चित्तौड़गढ़, बीकानेर

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

राजस्थान में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?

  1. (A) इस योजना का नारा है 'आपणी योजना आपणो विकास' है।
  2. (B) इस योजना में वित्त पोषण के लिये केन्द्र व राज्य सरकार के बीच 60:40 के अनुपात में हिस्सेदारी होती है।
  3. (C) इस योजना में विशेष ध्यान जनप्रतिनिधियों एवं कार्मिकों के क्षमता संवर्धन पर है।
  4. (D) पंचायत सशक्तिकरण अभियान का ही नाम बदलकर राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान किया गया है।

उत्तर कुंजी: (A) इस योजना का नारा है 'आपणी योजना आपणो विकास' है।

व्याख्या देखें

आयोग की उत्तर कुंजी के अनुसार कथन A गलत है। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (पंचायत सशक्तिकरण अभियान का नया नाम) पंचायत प्रतिनिधियों और कार्मिकों के क्षमता संवर्धन पर केन्द्रित है, और इसमें केन्द्र-राज्य हिस्सा 60:40 है। "आपणी योजना आपणो विकास" ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) अभियान का नारा है।

राष्ट्रीय कृषि विस्तार एवं तकनीकी मिशन में वित्त पोषण में राजस्थान सरकार का हिस्सा क्या है?

  1. (A) 20 प्रतिशत
  2. (B) 40 प्रतिशत
  3. (C) 30 प्रतिशत
  4. (D) 50 प्रतिशत

उत्तर कुंजी: (B) 40 प्रतिशत

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

राजस्थान में सतत् विकास लक्ष्यों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निम्न में से किस विभाग को नोडल विभाग घोषित किया गया है?

  1. (A) मुख्यमंत्री कार्यालय
  2. (B) उद्योग निदेशालय
  3. (C) आयोजना विभाग
  4. (D) मानव संसाधन विकास विभाग

उत्तर कुंजी: (C) आयोजना विभाग

व्याख्या देखें

राजस्थान में सतत विकास लक्ष्यों (SDG) के क्रियान्वयन और निगरानी के लिए आयोजना विभाग (अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय में SDG समन्वय केन्द्र) नोडल विभाग है।

राजस्थान बजट 2021 – 22 के अनुसार, फिनटेक डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना किस जिले में होगी?

  1. (A) जयपुर
  2. (B) सीकर
  3. (C) जोधपुर
  4. (D) अजमेर

उत्तर कुंजी: (C) जोधपुर

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

निम्नलिखित में से कौन-सा जिला राजस्थान में 'मरु त्रिकोण' का भाग नहीं है?

  1. (A) जोधपुर
  2. (B) बीकानेर
  3. (C) बाड़मेर
  4. (D) जैसलमेर

उत्तर कुंजी: (C) बाड़मेर

व्याख्या देखें

राजस्थान पर्यटन का "मरु त्रिकोण" (डेजर्ट ट्रायंगल) जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर से बनता है। बाड़मेर इसमें शामिल नहीं है।

जनगणना – 2011 के अनुसार, भारत एवं राजस्थान में कार्य सहभागिता दर, क्रमशः कितनी रही?

  1. (A) 43.6% एवं 41.8%
  2. (B) 39.8% एवं 43.6%
  3. (C) 42.4% एवं 41.8%
  4. (D) 39.8% एवं 36.4%

उत्तर कुंजी: (B) 39.8% एवं 43.6%

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु इंदिरा महिला शक्ति निधि की शुरुआत हुई थी –

  1. (A) 18 दिसम्बर, 2019
  2. (B) 18 दिसम्बर, 2018
  3. (C) 18 दिसम्बर, 2016
  4. (D) 18 दिसम्बर, 2017

उत्तर कुंजी: (A) 18 दिसम्बर, 2019

व्याख्या देखें

इंदिरा महिला शक्ति निधि 18 दिसम्बर 2019 को ₹1000 करोड़ के कोष के साथ महिलाओं के सशक्तिकरण (स्वरोजगार, कौशल, सुरक्षा) के लिए शुरू की गई।

आयुष्मान भारत महात्मा गाँधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत नाजुक बीमारी स्वास्थ्य बीमा के स्थिति में प्रति परिवार प्रति वर्ष दी जाने वाली राशि है –

  1. (A) 3.50 लाख ₹
  2. (B) 4.00 लाख ₹
  3. (C) 4.50 लाख ₹
  4. (D) 3 लाख ₹

उत्तर कुंजी: (C) 4.50 लाख ₹

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

राजस्थान की 'परवन' बहुउद्देश्यीय सिंचाई परियोजना निम्न जिलों को सिंचाई सुविधा प्रदान करेगी –

  1. (A) झालावाड़, बारां और कोटा जिला
  2. (B) टोंक, बून्दी और कोटा जिला
  3. (C) कोटा, बून्दी और झालावाड़ जिला
  4. (D) झालावाड़ और भीलवाड़ा जिला

उत्तर कुंजी: (A) झालावाड़, बारां और कोटा जिला

व्याख्या देखें

परवन वृहद बहुउद्देश्यीय सिंचाई परियोजना (झालावाड़) से झालावाड़, बारां और कोटा जिलों को सिंचाई और पेयजल मिलेगा।

पुस्तक "संस्कृति री सनातन दीठ" के लेखक कौन हैं?

  1. (A) डॉ. सत्यनारायण
  2. (B) अर्जुन देव चारण
  3. (C) आईदान सिंह भाटी
  4. (D) भँवर सिंह सामौर

उत्तर कुंजी: (D) भँवर सिंह सामौर

व्याख्या देखें

"संस्कृति री सनातन दीठ" भँवर सिंह सामौर की राजस्थानी निबंध कृति है, जिसके लिए उन्हें राजस्थानी भाषा का साहित्य अकादमी पुरस्कार (2020) मिला।

राजस्थान जन आधार प्राधिकरण अध्यादेश लागू हुआ –

  1. (A) 11 जनवरी, 2021 को
  2. (B) 18 दिसंबर, 2019 को
  3. (C) 11 जनवरी, 2020 को
  4. (D) 18 दिसंबर, 2020 को

उत्तर कुंजी: (B) 18 दिसंबर, 2019 को

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

कॉलेज विद्यार्थियों को डिजिटल अकादमिक सामग्री की सहायता प्रदान करने के लिए राजस्थान सरकार ने एक ऐप को प्रारंभ किया है। इस ऐप का नाम क्या है?

  1. (A) माई इज्यूकेशन लो ऐप
  2. (B) माई क्लास लो ऐप
  3. (C) माई बुक लो ऐप
  4. (D) माई कोचिंग लो ऐप

उत्तर कुंजी: (C) माई बुक लो ऐप

व्याख्या देखें

आयोग की उत्तर कुंजी के अनुसार कॉलेज शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को डिजिटल पाठ्य सामग्री देने के लिए "माई बुक लो" (MyBookLo) ऐप शुरू किया।

निर्यातक बनने के आकांक्षी लोगों के लिए प्रारंभ किया गया "मिशन निर्यातक बनो" प्रवर्तित किया गया है –

  1. (A) उद्योग विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा
  2. (B) उद्योग विभाग, राजस्थान सरकार एवं रिको (RIICO) द्वारा
  3. (C) राजस्थानी फाउण्डेशन एवं रिको (RIICO) द्वारा
  4. (D) रिको (RIICO) द्वारा

उत्तर कुंजी: (B) उद्योग विभाग, राजस्थान सरकार एवं रिको (RIICO) द्वारा

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

भारत का प्रथम कृषि आधारित "कुसुम" सौर ऊर्जा संयंत्र परियोजना को राजस्थान के किस गाँव में प्रारंभ किया गया?

  1. (A) चितलवाना
  2. (B) चाणौद
  3. (C) रानी
  4. (D) भालोजी

उत्तर कुंजी: (D) भालोजी

व्याख्या देखें

प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत किसान की जमीन पर देश का पहला सौर ऊर्जा संयंत्र भालोजी गाँव (कोटपूतली, तब जयपुर जिला) में 2021 में शुरू हुआ।

⏱️ मुफ्त मॉक टेस्ट: RAS और CET6 टेस्ट · हर टेस्ट में 50 असली प्रश्न · 50 मिनट · तुरंत स्कोर और व्याख्या →
राजस्थान GK हल प्रश्न पुस्तक का कवर
राजस्थान GK: हल किए गए पिछले वर्षों के प्रश्न (PDF)1109 प्रश्न · 28 मूल पेपर · 22 अध्याय · हर प्रश्न की व्याख्या · झटपट दोहराव
₹99₹14934% off
मुफ्त नमूना

दूसरे पेपर