RAS Prelims 2024 Rajasthan GK Questions with Answer Key | RAS प्रारंभिक 2024 Skip to content
🪔 शुभ नवरात्रि! Navratri Mega Sale Up to 34% off every pack + extra 15% off on 2 or more Shop the sale
Smart Notes for Every Exam · instant PDF download after payment +91 88240 98091
Home › Rajasthan Exams › पेपर-वार प्रश्न › RAS प्रारंभिक 2024
पेपर-वार · Rajasthan GK · RAS Prelims 2024

RAS प्रारंभिक 2024: राजस्थान GK प्रश्न उत्तर कुंजी सहित

इस प्रश्न पत्र में पूछे गए राजस्थान सामान्य ज्ञान के 31 प्रश्न, मूल प्रश्न क्रमांक के साथ। हर प्रश्न का उत्तर आयोग की अंतिम उत्तर कुंजी से है; हर दूसरे प्रश्न की व्याख्या यहाँ मुफ्त है। रद्द या संदिग्ध कुंजी वाले प्रश्न छोड़ दिए गए हैं।

राजस्थान GK हल प्रश्न पुस्तक का कवर
राजस्थान GK: हल किए गए पिछले वर्षों के प्रश्न (PDF)872 प्रश्न · 22 मूल पेपर · 22 अध्याय · हर प्रश्न की व्याख्या · झटपट दोहराव
₹99₹14934% off
मुफ्त नमूना

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
A. लूनी बेसिन और शेखावाटी प्रदेश राजस्थान बांगड़ के उप-प्रदेश हैं।
B. घग्घर का मैदान अधिकांश हनुमानगढ़ एवं गंगानगर जिलों में फैला है।
C. नागौर उच्च भूमि में लवणीय झीलें और आन्तरिक जल प्रवाह है।
D. अरावली श्रेणियाँ सभी प्रकार के खनिजों में समृद्ध हैं।
सही उत्तर का चयन नीचे दिये कूट से कीजिये :

  1. (A) A और B
  2. (B) A, B और C
  3. (C) B, C और D
  4. (D) A, B, C और D

उत्तर कुंजी: (B) A, B और C

व्याख्या देखें

राजस्थान बांगड़ (अर्ध-शुष्क मैदान) के चार उप-प्रदेश हैं: लूनी बेसिन (गोडवाड़), शेखावाटी, नागौरी उच्च भूमि और घग्घर का मैदान। घग्घर का मैदान हनुमानगढ़-गंगानगर में है और नागौरी उच्च भूमि में डीडवाना, कुचामन जैसी खारी झीलें व आन्तरिक प्रवाह मिलता है। इसलिए A, B, C सही हैं। D गलत है: अरावली धात्विक खनिजों में धनी है, पर "सभी प्रकार" के खनिज (जैसे खनिज तेल, कोयला) यहाँ नहीं हैं।

राजस्थान के निम्नलिखित जिला समूहों का दक्षिणी-पश्चिमी मानसून में औसत वर्षा के आधार पर सही आरोही क्रम कौन सा है?

  1. (A) जालौर, जयपुर, कोटा
  2. (B) जैसलमेर, बाँसवाड़ा, राजसमन्द
  3. (C) नागौर, धौलपुर, अजमेर
  4. (D) चूरू, बारां, भीलवाड़ा

उत्तर कुंजी: (A) जालौर, जयपुर, कोटा

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

जयपुर, दौसा और अलवर जिलों में किस मृदा की प्रधानता है?

  1. (A) एन्टीसोल
  2. (B) इनसेप्टीसोल्स
  3. (C) वर्टीसोल्स
  4. (D) अल्फ़ीसोल्स

उत्तर कुंजी: (D) अल्फ़ीसोल्स

व्याख्या देखें

अल्फ़ीसोल्स (जलोढ़ प्रकार की उपजाऊ मृदा) पूर्वी राजस्थान के जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर क्षेत्र में प्रधान है। एन्टीसोल्स पश्चिमी मरुस्थल में और वर्टीसोल्स (काली मिट्टी) हाड़ौती में मिलती है।

राजस्थान के किस जिले में "खड़ीन" जल संरक्षण की प्रचलित विधि है?

  1. (A) नागौर
  2. (B) बीकानेर
  3. (C) जैसलमेर
  4. (D) पाली

उत्तर कुंजी: (C) जैसलमेर

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

राजस्थान में निम्नलिखित स्थलों में से ऐस्बेस्टॉस खदानें कहाँ अवस्थित हैं?

  1. (A) अर्जुनपुरा और पीपरदा
  2. (B) खुरा और मंगोल
  3. (C) करपुरा और फतेहगढ़
  4. (D) देपुरा और डिंगरी

उत्तर कुंजी: (A) अर्जुनपुरा और पीपरदा

व्याख्या देखें

आयोग की उत्तर कुंजी के अनुसार ऐस्बेस्टॉस की खदानें अर्जुनपुरा और पीपरदा में हैं। राजस्थान में ऐस्बेस्टॉस मुख्य रूप से उदयपुर, डूंगरपुर और अजमेर क्षेत्र में मिलता है।

राजस्थान में लिग्नाइट के सबसे महत्त्वपूर्ण संसाधन कहाँ हैं?

  1. (A) पलाना, अगूचा एवं मेड़ता
  2. (B) पलाना, कसनऊ एवं जगपुरा
  3. (C) कपूरड़ी, मेड़ता एवं कसनऊ
  4. (D) कपूरड़ी, पलाना एवं जगपुरा

उत्तर कुंजी: (C) कपूरड़ी, मेड़ता एवं कसनऊ

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

कौन सा सुमेलित नहीं है?
संरक्षित क्षेत्र – जिला (मई 2023 के अनुसार)

  1. (A) रनखार – जालौर
  2. (B) मनसामाता – झुन्झुनूं
  3. (C) सोरसन – बूँदी
  4. (D) हमीरगढ़ – भीलवाड़ा

उत्तर कुंजी: (C) सोरसन – बूँदी

व्याख्या देखें

सोरसन कन्ज़र्वेशन रिज़र्व बारां जिले में है, बूँदी में नहीं। यह गोडावण (ग्रेट इंडियन बस्टर्ड) के लिए जाना जाता है। रनखार (जालौर), मनसामाता (झुन्झुनूं) और हमीरगढ़ (भीलवाड़ा) सही सुमेलित हैं।

माउण्ट आबू और रणकपुर किस पर्यटक परिपथ में सम्मिलित हैं?

  1. (A) ढूँढाड़
  2. (B) शेखावाटी
  3. (C) गोडवाड़
  4. (D) मेवाड़

उत्तर कुंजी: (C) गोडवाड़

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

राजस्थान में कुल साक्षरता दर (जनगणना 2011) के घटते हुए क्रम के आधार पर जिलों का सही क्रम है :

  1. (A) जयपुर, झुन्झुनूं, कोटा, सीकर, अलवर
  2. (B) कोटा, जयपुर, झुन्झुनूं, सीकर, अलवर
  3. (C) झुन्झुनूं, कोटा, सीकर, जयपुर, अलवर
  4. (D) कोटा, झुन्झुनूं, जयपुर, अलवर, सीकर

उत्तर कुंजी: (B) कोटा, जयपुर, झुन्झुनूं, सीकर, अलवर

व्याख्या देखें

जनगणना 2011 में साक्षरता: कोटा 76.6% (राज्य में प्रथम), जयपुर 75.5%, झुन्झुनूं 74.1%, सीकर 71.9%, अलवर 70.7%। इसलिए घटता क्रम कोटा > जयपुर > झुन्झुनूं > सीकर > अलवर है।

राजस्थान में जिला आयोजना समिति का अध्यक्ष कौन बनता है?

  1. (A) जिला कलक्टर
  2. (B) जिला परिषद् का मुख्य कार्यकारी अधिकारी
  3. (C) संसद सदस्य
  4. (D) जिला प्रमुख

उत्तर कुंजी: (D) जिला प्रमुख

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

किस अधिनियम के द्वारा जयपुर विकास प्राधिकरण की स्थापना हुयी थी?

  1. (A) जयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1982
  2. (B) जयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1983
  3. (C) जयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1984
  4. (D) जयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1985

उत्तर कुंजी: (A) जयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1982

व्याख्या देखें

जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) जयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1982 के अंतर्गत बना। इसी तर्ज़ पर बाद में जोधपुर और अजमेर विकास प्राधिकरण बने।

निम्नलिखित में से रियासती राज्यों के किस समूह ने स्वाधीनता से पहले पंचायतों पर विधेयक पारित कर दिया था?

  1. (A) अलवर, बाँसवाड़ा, करौली, सिरोही
  2. (B) बाँसवाड़ा, बीकानेर, भरतपुर, बूँदी
  3. (C) जोधपुर, जयपुर, उदयपुर, सिरोही
  4. (D) करौली, बूँदी, अलवर, जैसलमेर

उत्तर कुंजी: (C) जोधपुर, जयपुर, उदयपुर, सिरोही

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

संविधान के किस अनुच्छेद के तहत राजस्थान सरकार के अधीन सेवारत व्यक्ति को प्रभावित करने वाले अनुशासनात्मक मामलों पर राजस्थान लोक सेवा आयोग से अनिवार्य परामर्श का प्रावधान है?

  1. (A) अनुच्छेद 320(3)
  2. (B) अनुच्छेद 318(1)
  3. (C) अनुच्छेद 322(2)
  4. (D) अनुच्छेद 325(4)

उत्तर कुंजी: (A) अनुच्छेद 320(3)

व्याख्या देखें

अनुच्छेद 320(3) बताता है कि भर्ती, पदोन्नति और अनुशासनात्मक मामलों (320(3)(c)) पर लोक सेवा आयोग से परामर्श लिया जाएगा। अनुच्छेद 318 सदस्यों की सेवा शर्तों और 322 आयोग के व्यय से जुड़ा है।

राजस्थान लोकायुक्त और उप-लोकायुक्त अधिनियम, 1973 की धारा 7 के तहत, लोकायुक्त को कुछ मामलों में मंत्रियों और लोक सेवकों के खिलाफ आरोपों की जाँच करने का अधिकार है। निम्नलिखित में से कौन सा विषय उन जाँचों का हिस्सा नहीं है?

  1. (A) लोक सेवकों द्वारा पहुँचाई गई अकारण हानि या पीड़ा।
  2. (B) अपने या किसी अन्य व्यक्ति के लिए अवैध लाभ प्राप्त करने के लिए एक लोक सेवक के रूप में अपनी आधिकारिक स्थिति का दुरुपयोग करना।
  3. (C) महिलाओं का यौन उत्पीड़न, जातिगत भेदभाव और बच्चों के खिलाफ हिंसा।
  4. (D) लोक सेवक की हैसियत से भ्रष्टाचार का दोषी होने या पारदर्शिता की कमी से संबंधित हो सकता है।

उत्तर कुंजी: (C) महिलाओं का यौन उत्पीड़न, जातिगत भेदभाव और बच्चों के खिलाफ हिंसा।

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

राज्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा एक समिति की सिफ़ारिश पर की जाती है। निम्नलिखित में से कौन इस समिति का सदस्य नहीं होता है?

  1. (A) मुख्यमंत्री
  2. (B) राज्य विधान सभा में विपक्ष का नेता
  3. (C) मुख्यमंत्री द्वारा मनोनीत केबिनेट मंत्री
  4. (D) उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश

उत्तर कुंजी: (D) उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश

व्याख्या देखें

सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 15(3) के अनुसार समिति में मुख्यमंत्री (अध्यक्ष), विधान सभा में विपक्ष का नेता और मुख्यमंत्री द्वारा मनोनीत एक कैबिनेट मंत्री होते हैं। उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश इसका सदस्य नहीं होता।

राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के निम्नलिखित अध्यक्षों में से किन्होंने पाँच वर्ष की पदावधि पूरी की?

  1. (A) न्यायमूर्ति श्रीमती कांता भटनागर
  2. (B) न्यायमूर्ति एन.के. जैन
  3. (C) न्यायमूर्ति एस. सगीर अहमद
  4. (D) न्यायमूर्ति प्रकाश टाटिया

उत्तर कुंजी: (B) न्यायमूर्ति एन.के. जैन

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

मुख्यमंत्री राजस्थान आर्थिक रूपान्तरण सलाहकार परिषद् (CMRETAC) के स्थान पर निम्नलिखित में से किसका गठन किया गया है?

  1. (A) राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम (RSLDC)
  2. (B) राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मेशन एण्ड इनोवेशन (RITI)
  3. (C) राजस्थान सेंटर ऑफ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (आर-कैट)
  4. (D) राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् (राजीविका)

उत्तर कुंजी: (B) राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मेशन एण्ड इनोवेशन (RITI)

व्याख्या देखें

राज्य सरकार ने 2024 में मुख्यमंत्री आर्थिक रूपान्तरण सलाहकार परिषद् को समाप्त कर "राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मेशन एण्ड इनोवेशन" (RITI) बनाया, जो नीति आयोग की तर्ज़ पर राज्य का थिंक-टैंक है। RSLDC कौशल प्रशिक्षण और राजीविका ग्रामीण स्वयं सहायता समूहों का काम देखती है।

निम्नलिखित में से किस पुरास्थल की पहचान पुरातत्त्वविद् टी.एच. हैण्डले ने एक बौद्ध कस्बे के रूप में की थी?

  1. (A) भाण्डारेज
  2. (B) बूढ़ा पुष्कर
  3. (C) बैराठ
  4. (D) नलियासर

उत्तर कुंजी: (D) नलियासर

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

मारवाड़ के राव चूण्डा के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं निम्नांकित में से सही विकल्प का चयन कीजिए :
A. राव चूण्डा को मण्डोर दहेज में प्राप्त हुआ।
B. राव चूण्डा की मृत्यु के तुरंत पश्चात् राव रणमल राजगद्दी पर आसीन हुआ।

  1. (A) केवल A सत्य है।
  2. (B) केवल B सत्य है।
  3. (C) A और B दोनों सत्य हैं।
  4. (D) A और B दोनों असत्य हैं।

उत्तर कुंजी: (A) केवल A सत्य है।

व्याख्या देखें

राव चूण्डा को मण्डोर ईन्दा प्रतिहारों से दहेज में मिला था और उसने मण्डोर को राठौड़ों की राजधानी बनाया। चूण्डा ने अपने बड़े बेटे रणमल को छोड़कर छोटे बेटे कान्हा को उत्तराधिकारी बनाया, इसलिए उसकी मृत्यु के तुरंत बाद रणमल गद्दी पर नहीं बैठा। रणमल बाद में (1427 ई. के आसपास) शासक बना।

"राव जैतसी रो छन्द" के अनुसार, बीकानेर के शासक राव जैतसी ने निम्न में से किसे परास्त किया था?

  1. (A) हुमायूँ
  2. (B) कामरान
  3. (C) शेरशाह
  4. (D) अकबर

उत्तर कुंजी: (B) कामरान

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

निम्नलिखित में से ओझियाणा के उत्खनन में कौन शामिल था/थे?
A. आर.सी. अग्रवाल
B. बी.आर. मीणा
C. आलोक त्रिपाठी
कूट :

  1. (A) केवल A
  2. (B) केवल C
  3. (C) A और B
  4. (D) B और C

उत्तर कुंजी: (D) B और C

व्याख्या देखें

ओझियाणा (भीलवाड़ा) आहड़ संस्कृति का स्थल है। इसका उत्खनन 2000 ई. में बी.आर. मीणा और आलोक त्रिपाठी के निर्देशन में हुआ था। यहाँ से सफ़ेद चित्रित गाय की मृण्मूर्तियाँ मिली हैं।

बिजौलिया किसान आन्दोलन के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
A. बिजौलिया किसान आन्दोलन सम्बन्धी जानकारी देने हेतु विजय सिंह पथिक गांधीजी से मिलने वर्धा गये थे।
B. प्रयाग के अभ्युदय एवं कलकत्ता के भारत मित्र समाचार-पत्रों ने बिजौलिया किसान आन्दोलन सम्बन्धी समाचार का नियमित रूप से प्रकाशन किया था।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर को चुनिये :

  1. (A) केवल A सही है।
  2. (B) केवल B सही है।
  3. (C) A और B दोनों सही हैं।
  4. (D) न तो A और न ही B सही है।

उत्तर कुंजी: (B) केवल B सही है।

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

1945 का एस.ए. सुधालकर प्रतिवेदन निम्न में से किस देशी रियासत से सम्बन्धित है?

  1. (A) जोधपुर
  2. (B) बीकानेर
  3. (C) उदयपुर
  4. (D) जयपुर

उत्तर कुंजी: (A) जोधपुर

व्याख्या देखें

आयोग की उत्तर कुंजी के अनुसार एस.ए. सुधालकर प्रतिवेदन (1945) जोधपुर (मारवाड़) रियासत से सम्बन्धित है। यह रियासत में भूमि-राजस्व और किसानों की स्थिति पर बनी रिपोर्ट थी।

वाल्टरकृत राजपूत हितकारिणी सभा के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन असत्य है?

  1. (A) इसकी स्थापना सन् 1888 में कर्नल सी.के.एम. वाल्टर के प्रयासों से हुई थी।
  2. (B) इसका उद्देश्य राजस्थान के राजपूतों और दलितों के लिए सुधारात्मक कार्य करना था।
  3. (C) इसकी प्रथम बैठक का आयोजन अजमेर में हुआ था।
  4. (D) सभा ने अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए सामाजिक नियम बनाए।

उत्तर कुंजी: (B) इसका उद्देश्य राजस्थान के राजपूतों और दलितों के लिए सुधारात्मक कार्य करना था।

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

राजोरगढ़ में मथनदेव द्वारा निर्मित प्रसिद्ध मंदिर निम्न में से किस देवी/देवता को समर्पित था?

  1. (A) शिव
  2. (B) विष्णु
  3. (C) सूर्य
  4. (D) महिषासुर मर्दिनी

उत्तर कुंजी: (A) शिव

व्याख्या देखें

राजोरगढ़ (अलवर) का नीलकण्ठ महादेव मंदिर 10वीं सदी में प्रतिहार सामंत मथनदेव ने बनवाया था और यह भगवान शिव को समर्पित है।

लोक वाद्ययंत्र "चौतारा" के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं निम्नांकित में से सही विकल्प चुनिए :
A. यह चार तारों वाला वाद्ययंत्र है।
B. यह सामान्यतः रामदेवजी के भजन गाने में प्रयुक्त होता है।

  1. (A) केवल A सत्य है।
  2. (B) केवल B सत्य है।
  3. (C) A और B दोनों सत्य हैं।
  4. (D) A और B दोनों असत्य हैं।

उत्तर कुंजी: (C) A और B दोनों सत्य हैं।

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

निम्न में से कौन सा विकल्प सही सुमेलित नहीं है?

  1. (A) पृथ्वीराज रासो – चंदबरदाई
  2. (B) बीसलदेव रासो – नरपति नाल्ह
  3. (C) खुमाण रासो – करणीदान
  4. (D) शत्रुसाल रासो – डूंगरसिंह

उत्तर कुंजी: (C) खुमाण रासो – करणीदान

व्याख्या देखें

खुमाण रासो की रचना दलपत विजय ने की थी, करणीदान ने नहीं। करणीदान (कविया) की प्रसिद्ध रचना "सूरज प्रकाश" है। बाकी तीनों जोड़े सही हैं।

संत लालदास के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं निम्नांकित में से सही विकल्प चुनिए :
A. संत लालदास आजीवन अविवाहित रहे।
B. संत लालदास की मृत्यु के पश्चात् उनके समाधि स्थान पर मन्दिर का निर्माण करवाया गया।

  1. (A) केवल A सत्य है।
  2. (B) केवल B सत्य है।
  3. (C) A और B दोनों सत्य हैं।
  4. (D) A और B दोनों असत्य हैं।

उत्तर कुंजी: (B) केवल B सत्य है।

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

राजस्थान की वेशभूषा में प्रयुक्त "कसूमल" निम्न में से कौन सा रंग होता है?

  1. (A) लाल
  2. (B) पीला
  3. (C) गुलाबी
  4. (D) केसरिया

उत्तर कुंजी: (A) लाल

व्याख्या देखें

कसूमल (कुसुम्भी) गहरा लाल रंग है, जो कुसुम के फूल से बनता है। राजस्थानी लोकगीतों और ओढ़नी-साफों में "कसूमल" रंग का ज़िक्र बहुत आता है।

मत्स्य संघ के प्रधानमंत्री शोभाराम के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं निम्नांकित में से सही विकल्प चुनिए :
A. उन्होंने असहयोग आन्दोलन के दौरान वकालत छोड़ी।
B. वे हीरालाल शास्त्री के मंत्रिमण्डल में सदस्य थे।

  1. (A) केवल A सत्य है।
  2. (B) केवल B सत्य है।
  3. (C) A और B दोनों सत्य हैं।
  4. (D) A और B दोनों असत्य हैं।

उत्तर कुंजी: (B) केवल B सत्य है।

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

निम्न में से किसके लिए राजस्थानी भाषा में आड़ी, हीयाली शब्द प्रचलित हैं?

  1. (A) मुहावरे
  2. (B) लोकोक्ति
  3. (C) फड़
  4. (D) पहेलियाँ

उत्तर कुंजी: (D) पहेलियाँ

व्याख्या देखें

राजस्थानी में पहेलियों को आड़ी, हीयाली या हरियाली कहा जाता है। फड़ कपड़े पर बनी लोकदेवताओं की कथा-चित्रावली है।

राजस्थान GK हल प्रश्न पुस्तक का कवर
राजस्थान GK: हल किए गए पिछले वर्षों के प्रश्न (PDF)872 प्रश्न · 22 मूल पेपर · 22 अध्याय · हर प्रश्न की व्याख्या · झटपट दोहराव
₹99₹14934% off
मुफ्त नमूना

दूसरे पेपर