RAS Prelims 2013 Rajasthan GK Questions with Answer Key | RAS प्रारंभिक 2013 Skip to content
🪔 शुभ नवरात्रि! Navratri Mega Sale Up to 34% off every pack + extra 15% off on 2 or more Shop the sale
Smart Notes for Every Exam · instant PDF download after payment +91 88240 98091
Home › Rajasthan Exams › पेपर-वार प्रश्न › RAS प्रारंभिक 2013
पेपर-वार · Rajasthan GK · RAS Prelims 2013

RAS प्रारंभिक 2013: राजस्थान GK प्रश्न उत्तर कुंजी सहित

इस प्रश्न पत्र में पूछे गए राजस्थान सामान्य ज्ञान के 36 प्रश्न, मूल प्रश्न क्रमांक के साथ। हर प्रश्न का उत्तर आयोग की अंतिम उत्तर कुंजी से है; हर दूसरे प्रश्न की व्याख्या यहाँ मुफ्त है। रद्द या संदिग्ध कुंजी वाले प्रश्न छोड़ दिए गए हैं।

राजस्थान GK हल प्रश्न पुस्तक का कवर
राजस्थान GK: हल किए गए पिछले वर्षों के प्रश्न (PDF)1189 प्रश्न · 30 मूल पेपर · 22 अध्याय · हर प्रश्न की व्याख्या · झटपट दोहराव
₹99₹14934% off
मुफ्त नमूना

निम्नलिखित में से कौन सा ग्रन्थ कुम्भा की रचना नहीं है ?

  1. (A) रसिकप्रिया
  2. (B) सुधा प्रबंध
  3. (C) नृत्यरत्नकोष
  4. (D) कलानिधि

उत्तर कुंजी: (D) कलानिधि

व्याख्या देखें

आयोग की उत्तर कुंजी के अनुसार "कलानिधि" कुम्भा की रचना नहीं है। रसिकप्रिया (गीतगोविन्द की टीका), सुधा प्रबंध, नृत्यरत्नकोष, संगीतराज और कामराज रतिसार महाराणा कुम्भा की रचनाएँ मानी जाती हैं।

जमनादास, छोटेलाल, बक्साराम व नन्दलाल चित्रकला की किस शैली से संबद्ध हैं ?

  1. (A) अलवर शैली
  2. (B) बीकानेर शैली
  3. (C) मारवाड़ शैली
  4. (D) झालावाड़ शैली

उत्तर कुंजी: (A) अलवर शैली

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

निम्नलिखित में से राजपूताना के किस क्षेत्र पर वरीक वंश ने शासन किया था ?

  1. (A) बदनौर
  2. (B) ओसियां
  3. (C) बयाना
  4. (D) अलवर

उत्तर कुंजी: (C) बयाना

व्याख्या देखें

बयाना (भरतपुर) के विजयगढ़ से मिले यूप स्तम्भ लेख (371 ई.) में वरीक वंश के राजा विष्णुवर्धन का उल्लेख है; यह वंश बयाना क्षेत्र पर शासन करता था।

गोगा नवमी कहा जाता है

  1. (A) भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की नवमी को
  2. (B) श्रावण के कृष्ण पक्ष की नवमी को
  3. (C) भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की नवमी को
  4. (D) श्रावण के शुक्ल पक्ष की नवमी को

उत्तर कुंजी: (A) भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की नवमी को

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

तेजाजी मेले का आयोजन किया जाता है

  1. (A) मेड़ता
  2. (B) गोठ मांगलोद
  3. (C) परबतसर
  4. (D) नागौर

उत्तर कुंजी: (C) परबतसर

व्याख्या देखें

तेजाजी का प्रसिद्ध पशु मेला परबतसर (डीडवाना-कुचामन, पूर्व में नागौर) में भाद्रपद शुक्ल दशमी (तेजा दशमी) के आसपास भरता है। गोठ मांगलोद दधिमती माता के मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।

कोटा में वीर भारत समाज की स्थापना की

  1. (A) प्यारेराम
  2. (B) साधु सीताराम
  3. (C) नयनूराम
  4. (D) केसरी सिंह

उत्तर कुंजी: (D) केसरी सिंह

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

क्षेत्रपाल राजस्थान की संस्कृति में एक महत्त्वपूर्ण पहलू रहा है

  1. (A) ग्राम देवता के रूप में
  2. (B) ग्राम अधिकारी के रूप में
  3. (C) एक उपासक के रूप में
  4. (D) एक संत के रूप में

उत्तर कुंजी: (A) ग्राम देवता के रूप में

व्याख्या देखें

क्षेत्रपाल (खेतला / भैरव) को गाँव या क्षेत्र की रक्षा करने वाले ग्राम देवता के रूप में पूजा जाता है।

अजमेर में ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर नज़र (भेंट) भेजने वाले प्रथम मराठा सरदार कौन थे ?

  1. (A) राजा साहू, शिवाजी के पौत्र
  2. (B) पेशवा बालाजी विश्वनाथ
  3. (C) पेशवा बालाजी राव
  4. (D) नवाब अली बहादुर, पेशवा बालाजी राव प्रथम का पौत्र (मस्तानी नामक पत्नी से)

उत्तर कुंजी: (A) राजा साहू, शिवाजी के पौत्र

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी पहाड़ी क्षेत्रों में आदिवासियों द्वारा की जाने वाली कृषि को कहते हैं :

  1. (A) वालरा
  2. (B) चिमाता
  3. (C) दजिया
  4. (D) शुष्क खेती

उत्तर कुंजी: (A) वालरा

व्याख्या देखें

आयोग की उत्तर कुंजी के अनुसार दक्षिण-पूर्वी पहाड़ी क्षेत्रों में आदिवासियों की स्थानान्तरित (झूमिंग) खेती को "वालरा" कहते हैं। भील पहाड़ी ढलानों पर इसे "चिमाता" और मैदानी भागों में "दजिया" कहते हैं।

"गोट-मंगलोद" क्षेत्र का सम्बन्ध किस खनिज से है ?

  1. (A) रॉक-फॉस्फेट
  2. (B) टंगस्टन
  3. (C) मैंगनीज़
  4. (D) जिप्सम

उत्तर कुंजी: (D) जिप्सम

व्याख्या देखें

गोठ-मांगलोद (नागौर) जिप्सम के लिए जाना जाता है। राजस्थान जिप्सम उत्पादन में देश में पहले स्थान पर है।

'मावट' जिससे होती है, वह है

  1. (A) उत्तरी-पश्चिमी मानसून
  2. (B) दक्षिणी-पूर्वी मानसून
  3. (C) उत्तरी-पूर्वी मानसून
  4. (D) पश्चिमी विक्षोभ

उत्तर कुंजी: (D) पश्चिमी विक्षोभ

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिये : (कोयला/गैस खानें – जिला)
A. केसरदेसर B. कपूरडी C. मातासुख D. तानोट
i. जैसलमेर ii. नागौर iii. बीकानेर iv. बाड़मेर

  1. (A) A-iii, B-iv, C-ii, D-i
  2. (B) A-iii, B-ii, C-iv, D-i
  3. (C) A-i, B-ii, C-iii, D-iv
  4. (D) A-i, B-iv, C-ii, D-iii

उत्तर कुंजी: (A) A-iii, B-iv, C-ii, D-i

व्याख्या देखें

केसरदेसर – बीकानेर (लिग्नाइट), कपूरडी – बाड़मेर (लिग्नाइट), मातासुख – नागौर (लिग्नाइट) और तनोट – जैसलमेर (प्राकृतिक गैस)।

निम्न में से कौन राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नहीं था ?

  1. (A) जस्टिस एन.के. जैन
  2. (B) जस्टिस एस. सगीर अहमद
  3. (C) जस्टिस कान्ता भटनागर
  4. (D) जस्टिस प्रेमचन्द जैन

उत्तर कुंजी: (D) जस्टिस प्रेमचन्द जैन

व्याख्या देखें

आयोग की उत्तर कुंजी के अनुसार जस्टिस प्रेमचन्द जैन राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष नहीं रहे। जस्टिस कान्ता भटनागर आयोग की पहली अध्यक्ष थीं; एस. सगीर अहमद और एन.के. जैन भी अध्यक्ष रहे।

राजस्थान विधान सभा के लिए प्रथम आम चुनावों में कांग्रेस के बाद जिस राजनीतिक दल को द्वितीय सर्वाधिक स्थान प्राप्त हुए वह था

  1. (A) भारतीय जनसंघ
  2. (B) रामराज्य परिषद
  3. (C) किसान मजदूर प्रजा पार्टी
  4. (D) हिन्दू महासभा

उत्तर कुंजी: (B) रामराज्य परिषद

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

किन वर्षों में संभागीय आयुक्त के पद को समाप्त और पुनर्स्थापित कर दिया गया था ?

  1. (A) 1962 में समाप्त और 1971 में पुनर्स्थापित
  2. (B) 1959 में समाप्त और 1987 में पुनर्स्थापित
  3. (C) 1966 में समाप्त और 1973 में पुनर्स्थापित
  4. (D) 1962 में समाप्त और 1987 में पुनर्स्थापित

उत्तर कुंजी: (D) 1962 में समाप्त और 1987 में पुनर्स्थापित

व्याख्या देखें

राजस्थान में संभागीय आयुक्त का पद 1962 में समाप्त किया गया और 1987 में (हरिदेव जोशी सरकार के समय) फिर से बनाया गया।

राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के बारे में क्या सत्य नहीं है ?
i. आयोग ने मई 2000 से पूर्णतया कार्य करना शुरू किया। ii. आयोग में एक पूर्णकालिक अध्यक्ष और दो सदस्य हैं। iii. आयोग के अध्यक्ष उच्च न्यायालय के एक पूर्व मुख्य न्यायाधीश या पूर्व न्यायाधीश हो सकते हैं। iv. जुलाई 2000 से जुलाई 2005 तक न्यायाधीश ए.एस. गोदारा आयोग के अध्यक्ष थे।

  1. (A) i, iii और iv
  2. (B) ii, iii और iv
  3. (C) ii और iii
  4. (D) i, ii, iii और iv

उत्तर कुंजी: (A) i, iii और iv

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

राजस्थान में राष्ट्रपति शासन कितनी बार लगाया गया ?

  1. (A) 6
  2. (B) 4
  3. (C) 7
  4. (D) 2

उत्तर कुंजी: (B) 4

व्याख्या देखें

राजस्थान में चार बार राष्ट्रपति शासन लगा: 1967, 1977, 1980 और 1992।

निम्न में से कौन राजस्थान का प्रथम मुख्य सचिव बना ?

  1. (A) श्री बी.जी. राव
  2. (B) श्री वी. नारायण
  3. (C) श्री के. राधाकृष्णन
  4. (D) श्री एस.डब्ल्यू. शिवेश्कर

उत्तर कुंजी: (C) श्री के. राधाकृष्णन

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

वर्ष 2013-14 में राजस्थान का किस फसल के उत्पादन में समस्त देश में प्रथम स्थान रहा था ?

  1. (A) मोटे अनाज
  2. (B) समस्त दालें
  3. (C) रेपसीड
  4. (D) रेपसीड व सरसों

उत्तर कुंजी: (D) रेपसीड व सरसों

व्याख्या देखें

राजस्थान रेपसीड व सरसों के उत्पादन में देश में पहले स्थान पर है; इसे "सरसों का प्रदेश" भी कहा जाता है।

सूची-I की मदों को सूची-II की मदों से मेल करिए : (मध्यम सिंचाई प्रोजेक्ट – जिस जिले में स्थित है)
A. गागरीन B. पीपलाद C. गरडाडा D. तकली
i. कोटा ii. बूँदी iii. झालावाड़ iv. बाराँ

  1. (A) A-i, B-ii, C-iii, D-iv
  2. (B) A-iv, B-iii, C-ii, D-i
  3. (C) A-iii, B-iii, C-ii, D-i
  4. (D) A-i, B-iv, C-ii, D-iii

उत्तर कुंजी: (C) A-iii, B-iii, C-ii, D-i

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

राजस्थान में केरोसीन के लिए खाते में धनराशि की सीधे हस्तांतरण योजना पायलट आधार पर लागू हुई

  1. (A) कोटपूतली तहसील से
  2. (B) कोटकासिम तहसील से
  3. (C) कोटड़ा तहसील से
  4. (D) किशनगढ़ तहसील से

उत्तर कुंजी: (B) कोटकासिम तहसील से

व्याख्या देखें

केरोसीन पर नकद सब्सिडी सीधे खाते में देने की देश की पहली पायलट योजना दिसम्बर 2011 में अलवर ज़िले की कोटकासिम तहसील में शुरू हुई।

राजस्थान पंचायती राज (संशोधन) विधेयक 2015 राजस्थान विधान सभा ने 27 मार्च, 2015 को पारित कर दिया। इसमें स्थानीय उम्मीदवारों की पात्रता के लिए प्रावधान किया गया है –
(i) उनके घरों में शौचालय होना चाहिए। (ii) जिला परिषद् की सदस्यता के लिए बी.ए. की डिग्री आवश्यक है। (iii) पंचायत समिति की सदस्यता के लिए 10वीं कक्षा पास होना आवश्यक है। (iv) सरपंच के लिए क्रमशः 8वीं कक्षा तथा अनुसूचित क्षेत्रों में उम्मीदवारों का 5वीं कक्षा पास होना आवश्यक है।

  1. (A) (i) और (ii) सही हैं।
  2. (B) (ii), (iii) और (iv) सही हैं।
  3. (C) (i), (iii) और (iv) सही हैं।
  4. (D) (ii) और (iv) सही हैं।

उत्तर कुंजी: (C) (i), (iii) और (iv) सही हैं।

व्याख्या देखें

2015 के संशोधन में घर में शौचालय, ज़िला परिषद् और पंचायत समिति सदस्य के लिए 10वीं पास, और सरपंच के लिए 8वीं पास (अनुसूचित क्षेत्र में 5वीं) की शर्त रखी गई। ज़िला परिषद् के लिए बी.ए. की शर्त नहीं थी। (शैक्षिक योग्यता की शर्त 2019 में हटा दी गई।)

राजस्थान के किस ज़िले में एक युद्ध संग्रहालय की स्थापना की गई है जिसका हाल ही में उद्घाटन किया गया था ?

  1. (A) जोधपुर
  2. (B) जैसलमेर
  3. (C) बाड़मेर
  4. (D) सिरोही

उत्तर कुंजी: (B) जैसलमेर

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

2015 में, चिकित्सा क्षेत्र में योगदान के लिए राजस्थान से निम्न में से किसे पद्मश्री प्रदान किया गया ?

  1. (A) डॉ. अशोक पानगड़िया
  2. (B) डॉ. राजेश कोटेचा
  3. (C) डॉ. के.के. अग्रवाल
  4. (D) डॉ. सुमित्रा रावत

उत्तर कुंजी: (B) डॉ. राजेश कोटेचा

व्याख्या देखें

आयोग की उत्तर कुंजी के अनुसार 2015 में चिकित्सा (आयुर्वेद) के लिए राजस्थान के डॉ. राजेश कोटेचा को पद्मश्री मिला। डॉ. अशोक पनगड़िया को 2014 में पद्मश्री मिल चुका था।

साम्भर झील में निम्न में से किस देवी का मन्दिर स्थित है ?

  1. (A) शीला देवी
  2. (B) बवन देवी
  3. (C) शाकम्भरी देवी
  4. (D) कुंजल माता

उत्तर कुंजी: (C) शाकम्भरी देवी

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

मध्यकालीन राजस्थान के राज्यों में शासक के बाद सबसे महत्त्वपूर्ण अधिकारी जाना जाता था

  1. (A) महामात्य के रूप में
  2. (B) मुख्य मंत्री के रूप में
  3. (C) संधिविग्रहिक के रूप में
  4. (D) प्रधान के रूप में

उत्तर कुंजी: (D) प्रधान के रूप में

व्याख्या देखें

मध्यकालीन राजस्थानी रियासतों में शासक के बाद सबसे बड़ा अधिकारी "प्रधान" होता था। इसे कोटा-बूँदी में दीवान, मेवाड़-मारवाड़ में प्रधान और जयपुर में मुसाहिब भी कहा जाता था।

25 मार्च, 1948 को गठित संयुक्त राजस्थान का मुख्य मंत्री बनाया गया था

  1. (A) जय नारायण व्यास
  2. (B) गोकुल लाल असावा
  3. (C) गोकुल भाई भट्ट
  4. (D) हीरालाल शास्त्री

उत्तर कुंजी: (B) गोकुल लाल असावा

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

स्थान, जो अपने मृदा शिल्प के लिए विख्यात है

  1. (A) मोलेला
  2. (B) कैथून
  3. (C) सांगानेर
  4. (D) कुचामन

उत्तर कुंजी: (A) मोलेला

व्याख्या देखें

मोलेला (राजसमंद) अपनी मृण्मूर्ति कला (टेराकोटा) के लिए प्रसिद्ध है। कैथून कोटा डोरिया साड़ी और सांगानेर छपाई के लिए जाने जाते हैं।

सुमेलित कीजिये : (पुस्तक – लेखक)
A. हम्मीरायण B. वीरमायण C. रघुनाथ रूपक D. किरतार बावणी
i. बादर ii. मंछाराम सेवग iii. दुरसा आढ़ा iv. भाण्डऊ व्यास

  1. (A) A-iii, B-i, C-iv, D-ii
  2. (B) A-iv, B-i, C-ii, D-iii
  3. (C) A-iii, B-i, C-ii, D-iv
  4. (D) A-ii, B-i, C-iv, D-iii

उत्तर कुंजी: (B) A-iv, B-i, C-ii, D-iii

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

निम्नलिखित में से कौन सा सुषिर वाद्य नहीं है ?
(i) सुरनाई (ii) अलगोजा (iii) नागफणी (iv) कमायचा

  1. (A) (i) व (iii)
  2. (B) (iii) व (iv)
  3. (C) केवल (iv)
  4. (D) (ii), (iii) व (iv)

उत्तर कुंजी: (C) केवल (iv)

व्याख्या देखें

कमायचा तत (तार) वाद्य है, जिसे मांगणियार बजाते हैं। सुरनाई, अलगोजा और नागफणी फूँक से बजने वाले सुषिर वाद्य हैं।

गलत युग्म को चुनिए : (जल राशि – स्थान (जिला))

  1. (A) कायलाना – जोधपुर
  2. (B) चाँद बावड़ी – दौसा
  3. (C) घड़सीसर – बीकानेर
  4. (D) गेप सागर – डूँगरपुर

उत्तर कुंजी: (C) घड़सीसर – बीकानेर

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

1920 के दशक में राजनीतिक जागरण के उद्देश्य से किसने ब्यावर से 'राजस्थान' अखबार का प्रकाशन किया ?

  1. (A) ऋषि दत्त मेहता
  2. (B) हरिभाऊ उपाध्याय
  3. (C) मुंशी समर्थदान
  4. (D) राम नारायण चौधरी

उत्तर कुंजी: (A) ऋषि दत्त मेहता

व्याख्या देखें

ऋषिदत्त मेहता ने 1923 में ब्यावर से "राजस्थान" समाचार पत्र निकाला। मुंशी समर्थदान ने अजमेर से "राजस्थान समाचार" निकाला था।

निम्नलिखित में से किस शासक के राज्यकाल के दौरान दिल्ली शिवालिक स्तंभ अभिलेख उत्कीर्ण कराया गया था ?

  1. (A) अर्णोराज
  2. (B) विग्रहराज चतुर्थ
  3. (C) पृथ्वीराज द्वितीय
  4. (D) पृथ्वीराज तृतीय

उत्तर कुंजी: (B) विग्रहराज चतुर्थ

व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

⏱️ मुफ्त मॉक टेस्ट: RAS और CET6 टेस्ट · हर टेस्ट में 50 असली प्रश्न · 50 मिनट · तुरंत स्कोर और व्याख्या →
राजस्थान GK हल प्रश्न पुस्तक का कवर
राजस्थान GK: हल किए गए पिछले वर्षों के प्रश्न (PDF)1189 प्रश्न · 30 मूल पेपर · 22 अध्याय · हर प्रश्न की व्याख्या · झटपट दोहराव
₹99₹14934% off
मुफ्त नमूना

दूसरे पेपर