अर्थव्यवस्था एवं सरकारी योजनाएँ: राजस्थान GK पिछले वर्षों के प्रश्न उत्तर सहित | Rajasthan Economy and Government Schemes PYQ Skip to content
🪔 शुभ नवरात्रि! Navratri Mega Sale Up to 34% off every pack + extra 15% off on 2 or more Shop the sale
Smart Notes for Every Exam · instant PDF download after payment +91 88240 98091
Home › Rajasthan Exams › Rajasthan GK › अध्याय 21
Rajasthan GK · अध्याय 21 · Rajasthan Economy and Government Schemes

अर्थव्यवस्था एवं सरकारी योजनाएँ: पिछले वर्षों के प्रश्न

राजस्थान की भर्ती परीक्षाओं सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा), CET (स्नातक), व्याख्याता (तकनीकी शिक्षा), CET (सीनियर सेकेंडरी), पटवारी, कॉलेज व्याख्याता, RAS प्रारंभिक, ग्राम विकास अधिकारी (VDO) में इस अध्याय से पूछे गए 74 असली प्रश्न (कुल 76 बार पूछे गए)। उत्तर आयोग की अंतिम उत्तर कुंजी से हैं। यहाँ 37 प्रश्नों के उत्तर और व्याख्या मुफ्त हैं; सभी उत्तर पुस्तक में।

राजस्थान GK हल प्रश्न पुस्तक का कवर
राजस्थान GK: हल किए गए पिछले वर्षों के प्रश्न (PDF)872 प्रश्न · 22 मूल पेपर · 22 अध्याय · हर प्रश्न की व्याख्या · झटपट दोहराव
₹99₹14934% off
मुफ्त नमूना
1सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा) 2020 · प्र. 27

राजस्थान में किस वर्ष में अकाल/सूखा से प्रभावित गाँवों की संख्या अधिकतम थी ?

  1. (A) 1991-92
  2. (B) 2002-03
  3. (C) 2009-10
  4. (D) 2015-16
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (B) 2002-03

2002-03 का सूखा राजस्थान का सबसे भीषण सूखा था, जिसमें राज्य के लगभग सभी जिलों के अधिकांश गाँव प्रभावित हुए।

2सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा) 2020 · प्र. 47

निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए :
I. जनसूचना पोर्टल से सूचना पाने के लिए एस.एस.ओ. आई.डी. जरूरी है । II. जनसूचना पोर्टल के माध्यम से ई-मित्र की सूचना पाने का कोई शुल्क नहीं है ।

  1. (A) केवल I सही है ।
  2. (B) केवल II सही है ।
  3. (C) I व II दोनों सही हैं ।
  4. (D) न तो I, न ही II सही है ।

इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

3सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा) 2020 · प्र. 48

निम्नांकित में से क्या राजस्थान संपर्क में सुशासन के आयाम के रूप में गलत चिह्नित है ?

  1. (A) पारदर्शिता
  2. (B) शिकायत निवारण
  3. (C) विश्वास
  4. (D) ठोस सेवा-प्रदान प्रणाली
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (C) विश्वास

आयोग की उत्तर कुंजी के अनुसार राजस्थान सम्पर्क में "विश्वास" सुशासन के आयाम के रूप में चिह्नित नहीं है। पारदर्शिता, शिकायत निवारण और ठोस सेवा-प्रदान प्रणाली इसके आयाम हैं।

4सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा) 2020 · प्र. 61

मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना निम्न से सम्बन्धित है :

  1. (A) विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाओं को पेंशन
  2. (B) 80 वर्ष से ऊपर की सभी महिलाओं को पेंशन
  3. (C) BPL महिलाओं को पेंशन
  4. (D) SC तथा ST वर्ग की महिलाओं को पेंशन

इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

5सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा) 2020 · प्र. 62

1 फरवरी 2019 को राजस्थान में चालू की गयी 'मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना' निम्न से सम्बन्धित है :

  1. (A) कौशल विकास
  2. (B) युवा के लिये लोन स्कीम
  3. (C) कम्प्यूटर ट्रेनिंग
  4. (D) बेरोजगारी भत्ता
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (D) बेरोजगारी भत्ता

मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना (1 फरवरी 2019) शिक्षित बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की योजना है।

6सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा) 2020 · प्र. 64

'समग्र शिक्षा' के बारे में निम्न में से कौनसा कथन सही नहीं है ?

  1. (A) यह भारत सरकार का फ्लैगशिप कार्यक्रम है ।
  2. (B) यह राजस्थान सरकार का फ्लैगशिप कार्यक्रम है ।
  3. (C) इसका उद्देश्य प्रारम्भिक और माध्यमिक शिक्षा का सार्वभौमिकरण है ।
  4. (D) इसका उद्देश्य स्कूल शिक्षा में सामाजिक और लैंगिक अन्तराल को भरना है ।

इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

7सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा) 2020 · प्र. 69

'मुख्यमंत्री राजश्री योजना' संबंधित है

  1. (A) राजस्थान से होने वाले निर्यात को बढ़ाना ।
  2. (B) SC और ST वर्ग में स्त्री साक्षरता को बढ़ावा देना ।
  3. (C) समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना ।
  4. (D) SC और ST वर्ग की महिलाओं को नि:शुल्क कोचिंग प्रदान करना ।
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (C) समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना ।

मुख्यमंत्री राजश्री योजना (1 जून 2016) बालिकाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए है। इसमें बेटी के जन्म से 12वीं पास करने तक छह किस्तों में ₹50,000 दिए जाते हैं।

8सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा) 2020 · प्र. 70

इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना के अन्तर्गत राजस्थान सरकार द्वारा दूसरी बार गर्भधारित महिला को कितनी राशि प्रदान की जाती है ?

  1. (A) ₹ 5,000
  2. (B) ₹ 6,000
  3. (C) ₹ 4,000
  4. (D) ₹ 1,000

इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

9सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा) 2020 · प्र. 73

राजस्थान सरकार ने आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के 50,000 लोगों को 4% के ब्याज की दर पर कितनी राशि का ऋण प्रदान करने के लिए सुन्दर सिंह भंडारी स्वरोजगार योजना 2021 की घोषणा की है ?

  1. (A) ₹ 1 लाख
  2. (B) ₹ 75,000
  3. (C) ₹ 50,000
  4. (D) ₹ 30,000
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (C) ₹ 50,000

सुन्दर सिंह भंडारी EWS स्वरोजगार योजना (2021) में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 50,000 लोगों को 4% ब्याज पर ₹50,000 तक का ऋण देने की घोषणा की गई।

10सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा) 2020 · प्र. 75

आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में निम्नांकित कथनों में से कौन से सही हैं ?
A. इस योजना का नवीन चरण 30 जनवरी 2021 से लागू हुआ । B. योजना से जुड़े सरकारी और निजी अस्पतालों में नि:शुल्क इलाज किया जायेगा । C. सामान्य बीमारी के लिए प्रति परिवार प्रति वर्ष ₹ 50,000 की बीमा राशि देय होगी । D. गंभीर बीमारी के लिए प्रति परिवार प्रति वर्ष ₹ 5 लाख की बीमा राशि देय होगी ।

  1. (A) केवल A और D
  2. (B) केवल B और C
  3. (C) केवल C और D
  4. (D) केवल A, B और C

इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

11सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा) 2020 · प्र. 76

राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा स्माईल कार्यक्रम की पहल की गई

  1. (A) ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यार्थियों को नि:शुल्क पुस्तकें प्रदान करने हेतु
  2. (B) ग्रामीण और नगरीय दोनों क्षेत्रों में निर्धन बच्चों को भोजन और आवश्यक वस्तुएँ प्रदान करने हेतु
  3. (C) लॉकडाउन अवधि के दौरान विद्यार्थियों को घर से सीखने की सुविधा प्रदान करने हेतु
  4. (D) लॉकडाउन अवधि के दौरान निर्धन बच्चों को भोजन और आवश्यक वस्तुएँ प्रदान करने हेतु
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (C) लॉकडाउन अवधि के दौरान विद्यार्थियों को घर से सीखने की सुविधा प्रदान करने हेतु

SMILE (Social Media Interface for Learning Engagement) कार्यक्रम 2020 के लॉकडाउन में शुरू हुआ, जिसमें व्हाट्सऐप आदि से विद्यार्थियों को घर बैठे पढ़ाई की सामग्री भेजी गई।

12CET (स्नातक) 2022 · 131A · प्र. 65

राजस्थान में राज्य वित्त आयोग के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?

  1. (A) के. के. गोयल
  2. (B) हीरालाल देवपुरा
  3. (C) एम. सी. सुराणा
  4. (D) एस. के. घोष

इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

13CET (स्नातक) 2022 · 131A · प्र. 66

राजस्थान में नियोजन विभाग की स्थापना कब हुई?

  1. (A) 1953
  2. (B) 1954
  3. (C) 1955
  4. (D) 1956
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (A) 1953

आयोग की उत्तर कुंजी के अनुसार राजस्थान में नियोजन (आयोजना) विभाग 1953 में स्थापित हुआ।

14CET (स्नातक) 2022 · 131A · प्र. 81

वर्तमान में राजस्थान में आर्थिक नियोजन के क्षेत्र में किस प्रणाली को अपनाया जा रहा है?

  1. (A) संघीय आर्थिक प्रणाली
  2. (B) केन्द्रीयकृत आर्थिक प्रणाली
  3. (C) सार्वजनिक आर्थिक प्रणाली
  4. (D) जिला स्तरीय आर्थिक प्रणाली

इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

15CET (स्नातक) 2022 · 131A · प्र. 82

मनरेगा की तर्ज पर राजस्थान के शहरी निकायों की सीमा में रहने वाले परिवारों को वित्तीय सहयोग के लिए कौनसी योजना लागू की गई है?

  1. (A) राजीव गाँधी शहरी रोजगार गारन्टी योजना
  2. (B) दीन दयाल उपाध्याय शहरी रोजगार गारन्टी योजना
  3. (C) इंदिरा गाँधी शहरी रोजगार गारन्टी योजना
  4. (D) मुख्यमंत्री शहरी रोजगार योजना
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (C) इंदिरा गाँधी शहरी रोजगार गारन्टी योजना

परीक्षा के समय (2022-23) शहरी परिवारों को मनरेगा की तरह साल में 100 दिन रोजगार देने के लिए इंदिरा गाँधी शहरी रोजगार गारन्टी योजना चल रही थी, जो 9 सितम्बर 2022 से लागू हुई।

16CET (स्नातक) 2022 · 131A · प्र. 86

'भोर' (B-H-O-R) कार्यक्रम जो कि पुलिस आयुक्तालय जयपुर के समन्वय से चलाया जा रहा है, का उद्देश्य है -

  1. (A) बाल श्रम का उन्मूलन
  2. (B) भिक्षुकों का पुनर्वास
  3. (C) नशामुक्ति
  4. (D) अपराधियों का पुनर्वास

इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

17CET (स्नातक) 2022 · 131A · प्र. 88

राजस्थान में संचालित सूखा संभाव्य क्षेत्र कार्यक्रम (D-P-A-P) की वित्तीय व्यवस्था के लिए केन्द्र एवं राज्य का हिस्सा कितना रखा गया है?

  1. (A) 50:50
  2. (B) 60:40
  3. (C) 75:25
  4. (D) 90:10
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (C) 75:25

आयोग की उत्तर कुंजी के अनुसार सूखा संभाव्य क्षेत्र कार्यक्रम (DPAP) में केन्द्र और राज्य का हिस्सा 75:25 रखा गया है।

18CET (स्नातक) 2022 · 131B · प्र. 81★ 2 बार पूछा गया

गेहूँ एवं दलहन पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (N-F-S-M) राजस्थान में किस वर्ष प्रारम्भ किया गया?

  1. (A) 2006 – 07 में
  2. (B) 2007 – 08 में
  3. (C) 2008 – 09 में
  4. (D) 2009 – 10 में

इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

19CET (स्नातक) 2022 · 131B · प्र. 83

राजस्थान जन-आधार प्राधिकरण अधिनियम, 2020 प्रभावी हुआ है -

  1. (A) 18 दिसम्बर, 2019 से
  2. (B) 3 मार्च, 2020 से
  3. (C) 7 मई, 2020 से
  4. (D) 31 दिसम्बर, 2020 से
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (A) 18 दिसम्बर, 2019 से

आयोग की उत्तर कुंजी के अनुसार जन-आधार प्राधिकरण अधिनियम, 2020 को 18 दिसम्बर 2019 से प्रभावी माना गया है, जिस दिन जन-आधार योजना शुरू हुई थी।

20CET (स्नातक) 2022 · 131B · प्र. 87

किस वर्ष में, राजस्थान की पहली हस्तशिल्प नीति जारी की गई?

  1. (A) 2019
  2. (B) 2018
  3. (C) 2022
  4. (D) 2021

इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

21CET (स्नातक) 2022 · 131C · प्र. 81

राजस्थान में 'मुख्यमंत्री राज नीर योजना' किस वर्ष में घोषित की गई?

  1. (A) 2019
  2. (B) 2020
  3. (C) 2021
  4. (D) 2015
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (B) 2020

आयोग की उत्तर कुंजी के अनुसार मुख्यमंत्री राज नीर योजना 2020 में घोषित की गई।

22CET (स्नातक) 2022 · 131C · प्र. 83

पंचायती राज के किस स्तर पर एक "साथिन" का चयन महिला विकास कार्यक्रमों के लिए 'मानदेय महिला कार्यकर्ता' के रूप में किया जाता है?

  1. (A) ज़िला-परिषद
  2. (B) पंचायत-समिति
  3. (C) ब्लॉक स्तर
  4. (D) ग्राम-पंचायत

इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

23CET (स्नातक) 2022 · 131D · प्र. 68

राजस्थान में राज्य पर्यटन सलाहकार समिति के अध्यक्ष कौन हैं?

  1. (A) मुख्यमंत्री
  2. (B) पर्यटन मंत्री
  3. (C) आयुक्त, पर्यटन विभाग
  4. (D) राज्यपाल
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (A) मुख्यमंत्री

आयोग की उत्तर कुंजी के अनुसार राज्य पर्यटन सलाहकार समिति के अध्यक्ष मुख्यमंत्री होते हैं।

24CET (स्नातक) 2022 · 131D · प्र. 82

राजस्थान में 'अंत्योदय योजना' (1977) का उद्देश्य था -

  1. (A) बंजर भूमि का विकास
  2. (B) भिखारियों का पुनर्वास
  3. (C) सबसे गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना
  4. (D) फसल बीमा उपलब्ध कराना

इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

25CET (स्नातक) 2024 · A11 · प्र. 58

राजस्थान की ई-मित्र प्लस पहल मुख्य रूप से कौन-सी सुविधा देती है?

  1. (A) जन्म प्रमाण पत्र, मूल निवास आदि के लिए आवेदन
  2. (B) विशिष्ट प्रतिष्ठानों को भुगतान की सुविधा
  3. (C) जी.आई.एस. आधारित निर्णय सहायक प्रणाली
  4. (D) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (A) जन्म प्रमाण पत्र, मूल निवास आदि के लिए आवेदन

ई-मित्र प्लस सेल्फ-सर्विस मशीनें (कियोस्क) हैं, जिनसे नागरिक स्वयं जन्म प्रमाण पत्र, मूल निवास जैसे प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन, बिल भुगतान और सरकारी सेवाएँ ले सकते हैं।

26CET (स्नातक) 2024 · A11 · प्र. 78

डॉ. सविता बेन अम्बेडकर अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना किस वर्ष शुरू की गई?

  1. (A) 2006
  2. (B) 2007
  3. (C) 2010
  4. (D) 2012

इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

27CET (स्नातक) 2024 · A11 · प्र. 79

राजस्थान हस्तशिल्प नीति कब लागू हुई?

  1. (A) 17 सितंबर, 2022
  2. (B) 18 सितंबर, 2022
  3. (C) 20 दिसंबर, 2023
  4. (D) 23 नवंबर, 2023
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (A) 17 सितंबर, 2022

राजस्थान हस्तशिल्प नीति 2022 विश्वकर्मा जयंती, 17 सितंबर 2022 को लागू की गई। (हिंदी प्रश्न पत्र में "हथकरघा नीति" छपा था; अंग्रेज़ी में Handicraft Policy है।)

28CET (स्नातक) 2024 · A11 · प्र. 80

निम्नलिखित में से कौन-सी सुविधा राजस्थान संपर्क पोर्टल नहीं देता?

  1. (A) शिकायतों का निपटारा
  2. (B) जी.आई.एस. एकीकरण और आंकड़ों का विश्लेषण
  3. (C) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
  4. (D) ऑटोमैटिक स्पीच रिकॉग्निशन (ASR)

इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

29CET (स्नातक) 2024 · A11 · प्र. 129

राजस्थान में खादी कामगार आर्थिक प्रोत्साहन योजना कब से लागू की गई?

  1. (A) 3 जुलाई, 2022
  2. (B) 4 जुलाई, 2022
  3. (C) 15 जुलाई, 2023
  4. (D) 6 जुलाई, 2024
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (A) 3 जुलाई, 2022

आयोग की अंतिम उत्तर कुंजी के अनुसार यह योजना 3 जुलाई 2022 से लागू हुई। इसमें खादी संस्थाओं में काम करने वाले कत्तिनों और बुनकरों को उत्पादन के आधार पर अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

30CET (स्नातक) 2024 · A11 · प्र. 145

राजस्थान क्षेत्र में सहकारी आंदोलन की शुरुआत किस वर्ष हुई?

  1. (A) 1904
  2. (B) 1910
  3. (C) 1912
  4. (D) 1914

इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

31CET (स्नातक) 2024 · A15 · प्र. 120

राजस्थान में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) किस वर्ष से लागू की गई?

  1. (A) 2015-16
  2. (B) 2017-18
  3. (C) 2019-20
  4. (D) 2020-21
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (A) 2015-16

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2015-16 से लागू है। इसका सूत्र है "हर खेत को पानी" और "पर ड्रॉप मोर क्रॉप" (सूक्ष्म सिंचाई)।

32CET (स्नातक) 2024 · A17 · प्र. 16

किसानों के लिए राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किए गए मोबाइल एप्लीकेशन का नाम क्या है?

  1. (A) फार्मर्स ऑर्गेनिक ऐप
  2. (B) किसान ऑर्गेनिक ऐप
  3. (C) राजस्थान फार्मर्स ऐप
  4. (D) राज किसान जैविक ऐप

इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

33CET (स्नातक) 2024 · A17 · प्र. 17

राजस्थान में पहली बार अलग से कृषि बजट कब पेश किया गया?

  1. (A) 2020-21
  2. (B) 2021-22
  3. (C) 2022-23
  4. (D) 2023-24
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (C) 2022-23

राजस्थान का पहला अलग कृषि बजट वर्ष 2022-23 के लिए फरवरी 2022 में पेश किया गया।

34CET (स्नातक) 2024 · B23 · प्र. 147

जमीनी स्तर तक उपयोगी विज्ञान और प्रौद्योगिकी ज्ञान पहुँचाने के लिए राजस्थान सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने किसकी स्थापना की है?

  1. (A) राष्ट्रीय अनुसंधान संस्थान
  2. (B) छात्र विज्ञान केंद्र
  3. (C) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संसाधन केंद्र
  4. (D) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मनोरंजन एवं अनुसंधान केंद्र

इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

35CET (सीनियर सेकेंडरी) 2024 · P12 · प्र. 46

वर्ष 2024-25 का राजस्थान राज्य बजट किसने प्रस्तुत किया?

  1. (A) जोगाराम पटेल
  2. (B) किरोड़ीलाल मीणा
  3. (C) भजनलाल शर्मा
  4. (D) दिया कुमारी
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (D) दिया कुमारी

उप-मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने 2024-25 का राज्य बजट प्रस्तुत किया।

36CET (सीनियर सेकेंडरी) 2024 · P12 · प्र. 92

"पश्चिमी राजस्थान में गरीबी उन्मूलन" (MPOWER) परियोजना किसकी सहायता से चलाई जा रही है?

  1. (A) विश्व बैंक
  2. (B) आर.बी.आई.
  3. (C) एशियन डेवलपमेंट बैंक
  4. (D) आई.एफ.ए.डी. (इंटरनेशनल फंड फॉर एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट)

इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

37CET (सीनियर सेकेंडरी) 2024 · P12 · प्र. 93

राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम की स्थापना किस वर्ष हुई?

  1. (A) 2010
  2. (B) 2012
  3. (C) 2011
  4. (D) 2014
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (A) 2010

राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम की स्थापना 2010 में हुई। यह सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन) के लिए अनाज की खरीद और वितरण का काम करता है।

38CET (सीनियर सेकेंडरी) 2024 · P12 · प्र. 98

राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल इंस्टीट्यूट राजस्थान में कहाँ स्थापित किया जाना है?

  1. (A) जोधपुर
  2. (B) उदयपुर
  3. (C) जैसलमेर
  4. (D) जालोर

इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

39CET (सीनियर सेकेंडरी) 2024 · P12 · प्र. 113

निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य सड़क सुरक्षा कार्य योजना अपनाने वाला पहला राज्य बना?

  1. (A) महाराष्ट्र
  2. (B) राजस्थान
  3. (C) गुजरात
  4. (D) मध्य प्रदेश
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (B) राजस्थान

आयोग की उत्तर कुंजी के अनुसार राजस्थान सड़क सुरक्षा कार्य योजना अपनाने वाला पहला राज्य बना।

40CET (सीनियर सेकेंडरी) 2024 · Q13 · प्र. 59

राजस्थान की 12वीं पंचवर्षीय योजना में किस क्षेत्र को सबसे अधिक आवंटन दिया गया?

  1. (A) उद्योग
  2. (B) ऊर्जा (पावर)
  3. (C) कृषि एवं ग्रामीण विकास
  4. (D) सामाजिक और सामुदायिक सेवाएँ

इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

41CET (सीनियर सेकेंडरी) 2024 · R15 · प्र. 31

"मुख्यमंत्री युवा संबल योजना" के तहत राजस्थान में बेरोजगार शिक्षित बालिकाओं (युवतियों) को हर महीने कितनी राशि दी जाती है?

  1. (A) ₹3,000
  2. (B) ₹3,500
  3. (C) ₹4,000
  4. (D) ₹4,500
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (D) ₹4,500

आयोग की उत्तर कुंजी के अनुसार ₹4,500 प्रतिमाह। इस योजना में बेरोजगार शिक्षित युवाओं को भत्ता दिया जाता है; महिलाओं, ट्रांसजेंडर और दिव्यांगों के लिए राशि पुरुषों से अधिक है।

42CET (सीनियर सेकेंडरी) 2024 · R15 · प्र. 145★ 2 बार पूछा गया

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का आयोजन कहाँ हुआ?

  1. (A) जोधपुर
  2. (B) अजमेर
  3. (C) बीकानेर
  4. (D) जयपुर

इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

43CET (सीनियर सेकेंडरी) 2024 · S17 · प्र. 60

राजस्थान में मुख्यमंत्री लघु वाणिज्यिक वाहन स्वरोजगार योजना कब अधिसूचित की गई?

  1. (A) 12 दिसंबर 2021
  2. (B) 11 अक्टूबर 2022
  3. (C) 5 नवंबर 2023
  4. (D) 9 दिसंबर 2023
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (B) 11 अक्टूबर 2022

आयोग की उत्तर कुंजी के अनुसार यह योजना 11 अक्टूबर 2022 को अधिसूचित हुई। इसमें बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के लिए छोटे वाणिज्यिक वाहन खरीदने पर अनुदान दिया जाता है।

44CET (सीनियर सेकेंडरी) 2024 · S17 · प्र. 125

मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना पूरे राजस्थान में कब से चालू हुई?

  1. (A) मार्च 2021
  2. (B) अप्रैल 2021
  3. (C) मई 2021
  4. (D) जून 2021

इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

45CET (सीनियर सेकेंडरी) 2024 · S17 · प्र. 127

राजस्थान सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (स्थापना और प्रवर्तन का सुकरीकरण) संशोधन अधिनियम, 2023 ने MSME को मिलने वाली छूट की अवधि कितनी बढ़ा दी है?

  1. (A) 3 से 4 वर्ष
  2. (B) 2 से 4 वर्ष
  3. (C) 4 से 5 वर्ष
  4. (D) 3 से 5 वर्ष
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (D) 3 से 5 वर्ष

इस संशोधन से नए MSME उद्यमों को राज्य के विभिन्न विभागों की स्वीकृतियों और निरीक्षणों से मिलने वाली छूट 3 वर्ष से बढ़ाकर 5 वर्ष कर दी गई।

46CET (सीनियर सेकेंडरी) 2024 · T19 · प्र. 49

राजस्थान मूल्य संवर्धित कर (वैट) अधिनियम किस वर्ष पारित हुआ?

  1. (A) 2003
  2. (B) 2006
  3. (C) 2007
  4. (D) 2010

इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

47CET (सीनियर सेकेंडरी) 2024 · V23 · प्र. 46

राजस्थान राज्य योजना बोर्ड का अध्यक्ष कौन होता है?

  1. (A) विधानसभा अध्यक्ष
  2. (B) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
  3. (C) राज्यपाल
  4. (D) मुख्यमंत्री
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (D) मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री राज्य योजना बोर्ड (अब राज्य नीति आयोग जैसी संस्था) का पदेन अध्यक्ष होता है, जैसे प्रधानमंत्री नीति आयोग का अध्यक्ष होता है।

48कॉलेज व्याख्याता 2014 · प्र. 31

'मगरा क्षेत्र विकास कार्यक्रम' राजस्थान में कब प्रारम्भ किया गया था ?

  1. (A) 2001-02
  2. (B) 2004-05
  3. (C) 2005-06
  4. (D) 2010-11

इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

49कॉलेज व्याख्याता 2014 · प्र. 43

निम्न में से कौन सी पंचायत समिति एम पॉवर परियोजना की लाभार्थी नहीं है ?

  1. (A) बायतु
  2. (B) आबू रोड
  3. (C) सांचौर
  4. (D) बिलाड़ा
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (D) बिलाड़ा

आयोग की उत्तर कुंजी के अनुसार बिलाड़ा पंचायत समिति एम-पावर परियोजना में शामिल नहीं थी। एम-पावर (पश्चिमी राजस्थान गरीबी उन्मूलन परियोजना) IFAD की सहायता से पश्चिमी राजस्थान के चुने हुए ब्लॉकों में चलाई गई।

50कॉलेज व्याख्याता 2014 · प्र. 63

राजस्थान सरकार की भामाशाह रोजगार सृजन योजना (BRSY) केन्द्र सरकार की किस योजना के साथ जोड़ी गई है ?

  1. (A) MUDRA
  2. (B) MNREGA
  3. (C) PMGSY
  4. (D) JRY

इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

51कॉलेज व्याख्याता 2014 · प्र. 65

राजस्थान में निर्मल ग्राम पुरस्कार योजना किस उद्देश्य से प्रारंभ की गई ?

  1. (A) अधिकतम संख्या में शौचालय बनाए जाने के लिए
  2. (B) सुरक्षित पेयजल आपूर्ति हेतु अधिकतम कनेक्शन देने के लिए
  3. (C) स्वच्छता हेतु जागरुकता हेतु श्रेष्ठतर कार्य किये जाने के लिए
  4. (D) किसी पंचायत समिति में सेनिटेशन के वाँछित स्तर को प्राप्त करने के लिए
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (D) किसी पंचायत समिति में सेनिटेशन के वाँछित स्तर को प्राप्त करने के लिए

आयोग की उत्तर कुंजी के अनुसार निर्मल ग्राम पुरस्कार स्वच्छता (सेनिटेशन) का वांछित स्तर, जैसे खुले में शौच से पूरी मुक्ति, प्राप्त करने वाली पंचायतों और पंचायत समितियों को दिया जाता था।

52कॉलेज व्याख्याता 2014 · प्र. 67

राजस्थान की पहली प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) योजना है

  1. (A) कृषि अनुदान योजना
  2. (B) भामाशाह योजना
  3. (C) विनियोग अनुदान योजना
  4. (D) परिवहन अनुदान योजना

इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

53व्याख्याता (तकनीकी शिक्षा) 2020 · प्र. 9

मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना की शुरुआत हुई

  1. (A) 2 अक्टूबर, 2011
  2. (B) 2 अक्टूबर, 2012
  3. (C) 2 अक्टूबर, 2013
  4. (D) 2 अक्टूबर, 2014
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (A) 2 अक्टूबर, 2011

मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना 2 अक्टूबर 2011 (गांधी जयंती) से लागू हुई। इसमें सरकारी अस्पतालों में आवश्यक दवाएँ मुफ्त दी जाती हैं। नि:शुल्क जाँच योजना 2013 में आई।

54व्याख्याता (तकनीकी शिक्षा) 2020 · प्र. 10

राजस्थान में आशा को आशा सहयोगिनी कहा जाता है क्योंकि वह इसके बीच में संयुक्त कार्य करती है

  1. (A) चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग और महिला और बाल विकास विभाग
  2. (B) चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग
  3. (C) परिवहन विभाग और पर्यटन विभाग
  4. (D) मनोरंजन विभाग और योगा विभाग

इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

55व्याख्याता (तकनीकी शिक्षा) 2020 · प्र. 11

समग्र शिक्षा अभियान के लक्ष्य हैं –

  1. (A) स्कूल शिक्षा में सामाजिक और लैंगिक अंतराल को पाटना
  2. (B) शिक्षा में व्यावसायिकता को बढ़ावा देना
  3. (C) शिक्षा में गुणवत्ता प्रावधान
  4. (D) ये सभी
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (D) ये सभी

समग्र शिक्षा (2018) में सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान और शिक्षक शिक्षा को मिलाया गया। इसके लक्ष्यों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सामाजिक-लैंगिक अंतर पाटना और व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देना, तीनों शामिल हैं।

56व्याख्याता (तकनीकी शिक्षा) 2020 · प्र. 12

निम्नलिखित योजना कौन सी है, जो महिला सशक्तिकरण से संबद्ध नहीं है ?

  1. (A) मिशन ग्राम्य शक्ति
  2. (B) धनलक्ष्मी महिला समृद्धि केंद्र
  3. (C) चिराली योजना
  4. (D) पालनहार योजना

इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

57व्याख्याता (तकनीकी शिक्षा) 2020 · प्र. 15

इंदिरा रसोई का शुभारम्भ किया गया

  1. (A) 20 अगस्त, 2020
  2. (B) 20 जुलाई, 2020
  3. (C) 20 मार्च, 2020
  4. (D) 20 जनवरी, 2020
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (A) 20 अगस्त, 2020

इंदिरा रसोई योजना 20 अगस्त 2020 (राजीव गांधी जयंती) को शुरू हुई, जिसमें शहरों में ₹8 में भोजन दिया जाता था। 2024 में इसका नाम "श्री अन्नपूर्णा रसोई" कर दिया गया।

58व्याख्याता (तकनीकी शिक्षा) 2020 · प्र. 17

"सांझा अभियान बाल विवाह मुक्त राजस्थान" के संदर्भ में कौन सा कथन सही नहीं है ?

  1. (A) इसका लक्ष्य बाल विवाह के मुद्दों पर जनता में जागरूकता उत्पन्न करने का है।
  2. (B) बाल विवाह के खिलाफ संदेशों के नुक्कड़ नाटक, अभियान गीत के माध्यम से अवगत कराता है।
  3. (C) राज्य की रणनीति और कार्ययोजना अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की सहायता से लागू की गई।
  4. (D) बाल विवाह के खिलाफ प्रचार अभियान रथ के माध्यम से दौसा, जयपुर की ग्राम पंचायतों में किया गया है।

इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

59व्याख्याता (तकनीकी शिक्षा) 2020 · प्र. 32

निम्न में से कौन सी योजना "विशेष क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम" में सम्मिलित नहीं है ?

  1. (A) मरु क्षेत्र विकास कार्यक्रम
  2. (B) अरावली विकास कार्यक्रम
  3. (C) मेवात क्षेत्र विकास कार्यक्रम
  4. (D) सामाजिक वानिकी योजना
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (D) सामाजिक वानिकी योजना

मरु विकास, अरावली विकास, मेवात, डांग और मगरा क्षेत्र विकास कार्यक्रम विशेष क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम हैं, जो किसी विशेष भौगोलिक क्षेत्र के लिए हैं। सामाजिक वानिकी पूरे राज्य की वनरोपण योजना है।

60व्याख्याता (तकनीकी शिक्षा) 2020 · प्र. 37

डांग क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम निम्न में से किस जिले समूह से सम्बन्धित है ?

  1. (A) जोधपुर, बाड़मेर, पाली, जालौर
  2. (B) कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, धौलपुर
  3. (C) चूरू, नागौर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर
  4. (D) उदयपुर, बाँसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़

इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

61व्याख्याता (तकनीकी शिक्षा) 2020 · प्र. 57

राजस्थान सरकार ने सरकारी नौकरी में खिलाड़ियों के लिए कितने प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है ?

  1. (A) 1%
  2. (B) 2%
  3. (C) 3%
  4. (D) 4%
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (B) 2%

राजस्थान सरकार ने 2019 में सरकारी नौकरियों में उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए 2% आरक्षण का प्रावधान किया।

62व्याख्याता (तकनीकी शिक्षा) 2020 · प्र. 59

'राजस्थान सम्पर्क' पोर्टल का उपयोग किया जा सकता है

  1. (A) आर.टी.आई. के तहत सूचना एकत्र करने के लिए ।
  2. (B) शिकायत निवारण प्रणाली के रूप में ।
  3. (C) लोक सेवाओं के प्रदान की गारन्टी के लिए ।
  4. (D) सामाजिक अंकेक्षण मंच के रूप में ।

इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

63व्याख्याता (तकनीकी शिक्षा) 2020 · प्र. 64

सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी हेतु दिसम्बर, 2020 को किस पोर्टल की शुरुआत राजस्थान में की गई ?

  1. (A) पब्लिक वेलफेयर पोर्टल
  2. (B) राजस्थान वेलफेयर पोर्टल
  3. (C) योजना वेलफेयर पोर्टल
  4. (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (A) पब्लिक वेलफेयर पोर्टल

आयोग की उत्तर कुंजी के अनुसार दिसम्बर 2020 में सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए "पब्लिक वेलफेयर पोर्टल" (जन कल्याण पोर्टल) शुरू किया गया।

64व्याख्याता (तकनीकी शिक्षा) 2020 · प्र. 68

महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती वर्ष में उनके "न्यासिता के सिद्धान्त" से प्रेरित होकर राजस्थान के राजकीय महाविद्यालयों में कौन सा अनिवार्य पाठ्यक्रम प्रारम्भ किया गया है ?

  1. (A) उत्साह
  2. (B) उमंग
  3. (C) आनंदम
  4. (D) उल्लास

इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

65व्याख्याता (तकनीकी शिक्षा) 2020 · प्र. 72

राजस्थान देश का पहला राज्य है जहाँ राजकीय विद्यालयों में "नो बेग डे" लागू किया गया है । इसके लिये निर्धारित दिन है

  1. (A) मंगलवार
  2. (B) गुरुवार
  3. (C) शुक्रवार
  4. (D) शनिवार
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (D) शनिवार

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में हर शनिवार "नो बैग डे" होता है, जिसमें बच्चे बिना बस्ते के आते हैं और खेल, कला व अन्य गतिविधियाँ होती हैं।

66व्याख्याता (तकनीकी शिक्षा) 2020 · प्र. 76

राजस्थान की "इंदिरा रसोई योजना" के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिये :
(i) इसका शुभारंभ 20 अगस्त, 2020 को हुआ । (ii) यह "कोई भूखा ना सोये" की संकल्पना पर आधारित है । (iii) यह सभी ग्राम पंचायतों में संचालित हो रही है । (iv) मात्र ₹ 8 में भोजन उपलब्ध कराया जाता है ।
निम्न में से कौन सा विकल्प सही है ?

  1. (A) कथन (i) और (ii) सही हैं ।
  2. (B) कथन (i), (ii) और (iii) सही हैं ।
  3. (C) कथन (i), (ii) और (iv) सही हैं ।
  4. (D) कथन (ii), (iii) और (iv) सही हैं ।

इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

67व्याख्याता (तकनीकी शिक्षा) 2020 · प्र. 99

निम्नलिखित में से राजस्थान के थोक मूल्य सूचकांक का आधार वर्ष कौन सा है ?

  1. (A) 2000 – 2001
  2. (B) 1999 – 2000
  3. (C) 2011 – 2012
  4. (D) 2010 – 2011
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (B) 1999 – 2000

आयोग की उत्तर कुंजी के अनुसार राजस्थान के थोक मूल्य सूचकांक का आधार वर्ष 1999-2000 है (अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय, राजस्थान)। अखिल भारतीय थोक मूल्य सूचकांक का आधार वर्ष 2011-12 है।

68पटवारी 2025 · DQ69 · प्र. 83

राजस्थान सरकार ने किस दिन को "प्रवासी राजस्थानी दिवस" घोषित किया है?

  1. (A) 9 दिसंबर
  2. (B) 10 दिसंबर
  3. (C) 12 दिसंबर
  4. (D) 14 दिसंबर

इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

69RAS प्रारंभिक 2023 · प्र. 54

राजस्थान में किस एजेंसी को पी.एम.-कुसुम योजना (कम्पोनेंट A) के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें 0.5 मेगावॉट से 2 मेगावॉट क्षमता तक के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जाने हैं?

  1. (A) ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिऐंसी
  2. (B) राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड
  3. (C) राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड
  4. (D) राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (B) राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड

पीएम-कुसुम के कम्पोनेंट A (किसानों की बंजर या खेती योग्य ज़मीन पर 0.5 से 2 मेगावॉट के सौर संयंत्र) को राजस्थान में राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम (RRECL) लागू करता है। बिजली डिस्कॉम खरीदती हैं।

70RAS प्रारंभिक 2023 · प्र. 55

राजस्थान में ऊर्जा संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है?

  1. (A) 14 दिसम्बर
  2. (B) 5 जून
  3. (C) 22 अप्रैल
  4. (D) 21 मार्च

इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

71RAS प्रारंभिक 2023 · प्र. 56

राजस्थान सरकार ने राजस्थान राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबन्धन (FRBM) अधिनियम को किस वर्ष में अधिनियमित किया?

  1. (A) 2008
  2. (B) 2005
  3. (C) 2003
  4. (D) 2001
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (B) 2005

राजस्थान ने राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबन्धन अधिनियम 2005 में बनाया। केन्द्र का FRBM अधिनियम 2003 का है। इस कानून में राजकोषीय घाटे की सीमा GSDP के प्रतिशत के रूप में तय होती है।

72RAS प्रारंभिक 2023 · प्र. 77

निम्न में से किस कंपनी की स्थापना राजस्थान सरकार द्वारा 21वीं शताब्दी में सूचना प्रौद्योगिकी (IT) कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से की गई है?

  1. (A) राजस्थान नोलेज कम्पनी लिमिटेड
  2. (B) राजस्थान टेक्नॉलॉजी प्राइवेट लिमिटेड
  3. (C) राजस्थान नोलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड
  4. (D) राजस्थान टेक्नॉलॉजी कॉर्पोरेशन लिमिटेड

इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

73RAS प्रारंभिक 2024 · प्र. 52

मुख्यमंत्री राजस्थान आर्थिक रूपान्तरण सलाहकार परिषद् (CMRETAC) के स्थान पर निम्नलिखित में से किसका गठन किया गया है?

  1. (A) राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम (RSLDC)
  2. (B) राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मेशन एण्ड इनोवेशन (RITI)
  3. (C) राजस्थान सेंटर ऑफ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (आर-कैट)
  4. (D) राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् (राजीविका)
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (B) राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मेशन एण्ड इनोवेशन (RITI)

राज्य सरकार ने 2024 में मुख्यमंत्री आर्थिक रूपान्तरण सलाहकार परिषद् को समाप्त कर "राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मेशन एण्ड इनोवेशन" (RITI) बनाया, जो नीति आयोग की तर्ज़ पर राज्य का थिंक-टैंक है। RSLDC कौशल प्रशिक्षण और राजीविका ग्रामीण स्वयं सहायता समूहों का काम देखती है।

74ग्राम विकास अधिकारी (VDO) 2025 · K23L · प्र. 80

मेवात क्षेत्र विकास कार्यक्रम राजस्थान के किन क्षेत्रों में लागू किया जा रहा है?

  1. (A) जयपुर और सीकर
  2. (B) अलवर और भरतपुर
  3. (C) कोटा और बूंदी
  4. (D) उदयपुर और राजसमंद

इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

अतिरिक्त अभ्यास प्रश्न

ये प्रश्न पिछले पेपरों से नहीं हैं। Notes Bazar ने इन्हें इस अध्याय के उन तथ्यों पर बनाया है जो अभी तक नहीं पूछे गए।

अ1अभ्यास प्रश्न

राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (RIICO) की स्थापना किस वर्ष हुई?

  1. (A) 1955
  2. (B) 1980
  3. (C) 1961
  4. (D) 1969
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (D) 1969

RIICO की स्थापना 1969 में हुई। यह राज्य में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करती है और उद्योगों को वित्तीय सहायता देती है।

अ2अभ्यास प्रश्न

राजस्थान वित्त निगम (RFC) की स्थापना किस वर्ष हुई?

  1. (A) 1969
  2. (B) 1975
  3. (C) 1955
  4. (D) 1949

उत्तर और व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

अ3अभ्यास प्रश्न

राजस्थान की "जन आधार" योजना ने किस पुरानी योजना का स्थान लिया?

  1. (A) अन्नपूर्णा योजना
  2. (B) भामाशाह योजना
  3. (C) ई-मित्र योजना
  4. (D) आपणी योजना
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (B) भामाशाह योजना

जन आधार योजना (2019) ने भामाशाह योजना का स्थान लिया। इसमें हर परिवार को एक पहचान संख्या (जन आधार कार्ड) दी जाती है, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे मिलता है।

अ4अभ्यास प्रश्न

राजस्थान सम्पर्क (शिकायत निवारण) की टोल-फ्री हेल्पलाइन संख्या क्या है?

  1. (A) 181
  2. (B) 104
  3. (C) 108
  4. (D) 1098

उत्तर और व्याख्या पुस्तक में · पुस्तक देखें (₹99)

अ5अभ्यास प्रश्न

राजस्थान में मेट्रो रेल सेवा सबसे पहले किस शहर में शुरू हुई?

  1. (A) जोधपुर
  2. (B) कोटा
  3. (C) उदयपुर
  4. (D) जयपुर
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (D) जयपुर

राजस्थान की पहली मेट्रो जयपुर मेट्रो है, जिसकी सेवा 3 जून 2015 को शुरू हुई।

राजस्थान GK हल प्रश्न पुस्तक का कवर
राजस्थान GK: हल किए गए पिछले वर्षों के प्रश्न (PDF)872 प्रश्न · 22 मूल पेपर · 22 अध्याय · हर प्रश्न की व्याख्या · झटपट दोहराव
₹99₹14934% off
मुफ्त नमूना